झारखंड

View All
Published / 2025-12-26 21:05:10
झारखंड के लिए मिला-जुला रहा वर्ष 2025

वर्ष 2025 में हेमंत सरकार के कई फैसलों ने बदली  झारखंड की तस्वीर, टॉप पर रही ये योजना; साल के अंत में सीएम हेमंत ने राज्यवासियों को दी बड़ी सौगात 

टीम एबीएन, रांची। साल 2025 खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में हम बात करेंगे 2025 में हेमंत सरकार के उन फैसलों की जिन्होंने झारखंड की तस्वीर बदल दी है। हेमंत सरकार ने साल 2025 यानी अपनी दूसरे पारी के पहले साल में राज्य के लोगों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे राज्य वासियों को जमीनी स्तर पर आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से काफी मजबूती मिली है। 

चर्चा के केंद्र में रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 

2025 में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई ऐसे कदम उठाये हैं, जिसकी मदद से अब राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है। साथ ही महिला सशक्तिकरण, मुफ्त बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सरकार ने कई कदम उठाये, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता, विशेषकर गरीबों, महिलाओं और विस्थापितों के कल्याण पर रही। वहीं इस साल चर्चा के केंद्र में रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। 

2025 में भी छायी रही यह योजना 

अगस्त 2024 में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई थी, लेकिन 2025 में भी यह योजना छायी रही। मुख्यमंत्री हेमंत ने इस योजना के जरिए गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक राहत दी। योजना की राशि से हर महीने महिलाओं को काफी मदद मिलती है जिससे वह घर का खर्चा या अपनी जरूरतों को पूरा करती है। इसके अलावा सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक सुधारने के लिए झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा नियम, 2025 को मंजूरी दी गयी।

राजधानीवासियों को कांटाटोली और सिरम टोली फ्लाईओवर की सौगात दी गयी, जबकि करमटोली, सहजानंद चौक और अरगोड़ा में भी नये फ्लाईओवर बनाने की योजना शुरू हुई। साथ ही विस्थापित परिवारों के हित में झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग, 2025 का गठन किया गया। वहीं, राज्य सरकार लगातार नक्सलियों पर नकेल कसती हुई नजर आ रही है। इस साल काफी हद तक झारखंड नक्सली मुक्त होता दिख रहा है। 

साल के अंत में हेमंत सरकार ने राज्यवासियों को दी बड़ी सौगात 

साल के अंत में यानी दिसंबर में हेमंत सरकार ने राज्यवासियों को बड़ी सौगात दी है। दशकों से चल रहे आंदोलन का अंत करते हुए हेमंत कैबिनेट ने साल की आखरी बैठक में पेसा ऐक्ट लागू कर दिया है। ऐसे में यह निर्णय भी हेमंत सरकार का ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है।

Published / 2025-12-26 21:03:17
रांची : अरगोड़ा में अगलगी से रिहाइशी इलाकों में सनसनी

झारखंड में रिहायशी इमारत में लगी आग, सामने आ रही ये वजह 

टीम एबीएन, रांची। रांची में शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गयी। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। 

राज्य अग्निशमन सेवा के प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी थी। सुबह करीब 7.30 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना मिली। 

तिवारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका है कि रसोई गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ हो। तिवारी डोरंडा स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी भी हैं।

Published / 2025-12-26 21:01:21
लोहरदगा : ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत ने दी आलोक पर तीखी प्रतिक्रिया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने स्वयं को इंटक अध्यक्ष बताने वाले आलोक कुमार साहू पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि आलोक साहू खुद को इंटक का अध्यक्ष बता रहे हैं, जबकि उन्हें शायद यह भी जानकारी नहीं है कि इंटक से जुड़ा मामला अभी न्यायालय में लंबित है। व्यवहार न्यायालय में इस संबंध में मुकदमा चल रहा है और हाल ही में दिल्ली न्यायालय में भी इस मामले की सुनवाई की तारीख पड़ी थी। 

कवलजीत सिंह ने कहा कि इंटक वर्तमान में दो गुटों में बंटी हुई है और इस विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी गयी है। ऐसे में आलोक साहू को पहले यह स्पष्ट कर लेना चाहिए कि वे खुद किस हैसियत से बोल रहे हैं। 

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आप खुद रहेंगे या नहीं, यह पहले देख लीजिए। सूरज को ढिबरी दिखाने का काम न करें। एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी मजदूर और ट्रक मालिक अच्छी तरह जानते हैं कि कौन क्या है। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आलोक साहू को अपने गिरेबान में झांककर दे।

Published / 2025-12-26 20:59:59
प्रदेश के जनसंघी ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव का निधन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड प्रदेश के जनसंघी नेता सह लोहरदगा जिला भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष तथा झारखंड प्रदेश के भी प्रथम झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद के अध्यक्ष ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव का आज 80 वर्ष की उम्र में रांची के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

कल 11 बजे उनके पैतृक गांव पेशरार प्रखंड स्थित मुर्मू नदी के तट पर अंत्येष्टि की जायेगी। उनके निधन पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बृज बिहारी प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, मदन मोहन पाठक, अशोक खत्री, राजकिशोर महतो, लाल नवल शाहदेव, चंद्रशेखर अग्रवाल, देवाशीष कार, संजय बर्म्मन, अतीस सिंह, राजमोहन प्रियदर्शी, उमेश कांस्यकार, अजय पंकज आदि भाजपाइयों ने कहा कि उनका पूरा परिवार जनसंघ व भाजपा के स्तंभ रहे हैं। 

स्वर्गीय शाहदेव पार्टी को मजबूती प्रदान कराने में विपरीत परिस्थितियों में भी तन मन धन से पार्टी को सींचा तथा लोहरदगा, चतरा, पलामू, लातेहार, मनिका आदि क्षेत्र में पार्टी के लिए सांसद, विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाई।स्व.शाहदेव सदैव राजनीतिक,सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में उच्चतम मापदंड को स्थापित किया। 

मृदुभाषी स्व शाहदेव को लोग सम्मान से ठाकुर साहब भी कहते थे। भाजपाइयों ने कहा कि इस क्षेत्र में उनकी रिक्तता को भरपाना काफी कठिन होगा, साथ ही इस दुख की बेला में ईश्वर से उनके परिवार को दुख सहने हेतु संबल प्रदान करने की  प्रार्थना की।

Published / 2025-12-26 20:26:53
दूसरी यूनियन के नेता अपने को इंटक का नेता बताकर मजदूरों और जनता को किया जा रहा है भ्रमित : आलोक साहू

भविष्य में कोई भी व्यक्ति अपने को इंटक नेता बताता है तो इंटक यूनियन उस पर करेगी सीधी कार्रवाई 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला के इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि समाचार पत्रों से जानकारी मिली की लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में वरिष्ठ इंटक नेता को सह संरक्षक बनाया जो सरासर गलत है। मजदूर और जनता के बीच भ्रमित करने का कुचितय प्रयास किया गया है।

श्री साहू ने कहा कि मैं इंटक अध्यक्ष हूं। कोई इंटक नेता को सहसंरक्षक नहीं बनाया गया है। वे छोटानागपुर बॉक्साइट कोल माइंस यूनियन के नेता हो सकते हैं उन्हें इंटक का नेता बताया गया जो गलत है। 

श्री साहू ने कहा कि देखा जा रहा है कि कुछ लोग अपने आप को इंटक का नेता बता कर हिंडालको कंपनी को भ्रमित कर रहे हैं जबकि वे लोग छोटानागपुर बॉक्साइट कोल माइंस यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारी हैं। भविष्य में कोई अपने आप को इंटक का नेता बताकर मजदूरों को भ्रमित करने का प्रयास करेगी उसे पर सीधी कार्रवाई किया जायेगा।

Published / 2025-12-26 20:15:25
रांची प्रेस क्लब में दिवंगत प्रो (डॉ) वेद प्रकाश शरण को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद दिवंगत प्रो. (डॉ.) वेद प्रकाश शरण को शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिन करीब 12 बजे से 12.30 बजे तक रांची प्रेस क्लब परिसर में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रांची प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री बलबीर दत्त, वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, अनुज कुमार सिन्हा, वाईएन झा, अनिल कुमार सिंह, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी, सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष कुबेर, संयुक्त सचिव चंदन भट्टाचार्य, कार्यकारिणी सदस्य अशोक गोप, प्रतिमा कुमारी, निर्भय कुमार, चंदन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व सचिव अमरकांत, पूर्व कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, नवल किशोर सिंह, प्रभात कुमार सिंह, राजेश तिवारी, आलोक सिन्हा, विजय मिश्रा, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक द्विवेदी, रविचंद कपूर, जावेद अख्तर, रंजीत कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी रांची प्रेस क्लब पहुंचकर दिवंगत प्रो. शरण को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पद्मश्री बलबीर दत्त, बैजनाथ मिश्र, अनुज कुमार सिन्हा, शंभु नाथ चौधरी, अभिषेक सिन्हा और अमरकांत ने अपने वक्तव्यों में रांची प्रेस क्लब की स्थापना, उसके निर्माण और पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रो. (डॉ.) वेद प्रकाश शरण के योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद उनकी अंतिम यात्रा हरमू मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई, जहां उनके भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

प्रो. (डॉ.) वेद प्रकाश शरण का निधन गुरुवार तड़के करीब 3 बजे रांची के दीपाटोली स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया था। वे 80 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार वे वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से उपचाररत थे। स्व. वीपी शरण की स्मृति में क्लब की लाइब्रेरी के नामकरण का प्रस्ताव है। मैनेजिंग कमेटी की बैठक में इसकी सहमति ली जायेगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आलोक रंजन भी शामिल रहे।

Published / 2025-12-25 23:00:09
रांची : कुसुम विहार गोली फायरिंग की घटना में दो  गिरफ्तार

  • रांची : कुसुम विहार गोली फायरिंग की घटना में दो  गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। बरियातू थाना की पुलिस ने कुसुम विहार रोड नंबर 9 में बुधवार की रात गोली फायरिंग की घटना में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्त मे रितिक रौशन लाल रवि उम्र करीब 23 वर्ष पिता स्व० नवल किशोर राम सा०-(ब्लॉक कॉलोनी) कुटमु थाना एवं जिला-लोहरदग्गा वर्तमान में सुशांत गुण्डा हटिया रेलवे कॉलोनी हटिया राँची) और आयुष मुखर्जी उम्र-24 वर्ष पिता तिमिर कुमार मुखर्जी पता (कुसुम बिहार रोड नं0-07 आशा पब्लिक स्कुल के पास थाना-बरियातु जिला राँची) शामिल है। इस संबंध में बरियातू  थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की संध्या समय करीब 7-8 बजे सूचना प्राप्त हुथी कि कुसुम बिहार रोड न0-9 के अन्दर फायरिंग हुआ है। 

इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया जिनके निर्देश पर अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया जहाँ पुलिस उपाधीक्षक महोदय सदर भी पहुँच गये। घटनास्थल से दो खोखा एवं एक जिन्दा गोली 7.65 का बरामद किया गया। आस-पास के लोग बताये कि तीन-चार लडके बिना किसी वजह के दशसत फैलाने के लिए फायरिंग किये और आगे की गली में भाग गये। 

आसपास के पडोसी लडके एवं पुलिस बल के सहयोग से सभी गली को घेरकर चेक किये जाने लगा इसी बीच एक लडका स्कूटी से भागने लगा जिसे सभी के सहयोग से पकडा गया। इसके निशानदेही पर एक अन्य लडका को भी पकड़ा गया। दो लडका वहाँ से भागने में सफल हो गया जिसकी पहचान हो चुकी है। घटना में शामिल कुछ लडके नशे की हालत में थे। 

पुलिस ने स्कूटी (JH01GG 9432), दो 7.65 का गोली का खोखा और एक 7.65 का जिन्दा गोली बरामद किया है। अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक सदर, संजीव कुमार बेसरा,पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी बरियातु थाना  मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Published / 2025-12-25 22:53:58
रांची : कुसुम विहार गोली फायरिंग की घटना में दो  गिरफ्तार

  • रांची : कुसुम विहार गोली फायरिंग की घटना में दो  गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। बरियातू थाना की पुलिस ने कुसुम विहार रोड नंबर 9 में बुधवार की रात गोली फायरिंग की घटना में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्त मे रितिक रौशन लाल रवि उम्र करीब 23 वर्ष पिता स्व० नवल किशोर राम सा०-(ब्लॉक कॉलोनी) कुटमु थाना एवं जिला-लोहरदग्गा वर्तमान में सुशांत गुण्डा हटिया रेलवे कॉलोनी हटिया राँची) और आयुष मुखर्जी उम्र-24 वर्ष पिता तिमिर कुमार मुखर्जी पता (कुसुम बिहार रोड नं0-07 आशा पब्लिक स्कुल के पास थाना-बरियातु जिला राँची) शामिल है। इस संबंध में बरियातू  थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की संध्या समय करीब 7-8 बजे सूचना प्राप्त हुथी कि कुसुम बिहार रोड न0-9 के अन्दर फायरिंग हुआ है। 

इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया जिनके निर्देश पर अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया जहाँ पुलिस उपाधीक्षक महोदय सदर भी पहुँच गये। घटनास्थल से दो खोखा एवं एक जिन्दा गोली 7.65 का बरामद किया गया। आस-पास के लोग बताये कि तीन-चार लडके बिना किसी वजह के दशसत फैलाने के लिए फायरिंग किये और आगे की गली में भाग गये। 

आसपास के पडोसी लडके एवं पुलिस बल के सहयोग से सभी गली को घेरकर चेक किये जाने लगा इसी बीच एक लडका स्कूटी से भागने लगा जिसे सभी के सहयोग से पकडा गया। इसके निशानदेही पर एक अन्य लडका को भी पकड़ा गया। दो लडका वहाँ से भागने में सफल हो गया जिसकी पहचान हो चुकी है। घटना में शामिल कुछ लडके नशे की हालत में थे। 

पुलिस ने स्कूटी (JH01GG 9432), दो 7.65 का गोली का खोखा और एक 7.65 का जिन्दा गोली बरामद किया है। अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक सदर, संजीव कुमार बेसरा,पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी बरियातु थाना  मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Page 183 of 1688

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse