झारखंड

View All
Published / 2021-03-30 16:22:10
रांची में तेजी से चढ़ रहा पारा, अगले दो-तीन दिनों में तेज गर्मी का होगा एहसास

रांची। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। राजधानी रांची में तेजी से पारा चढ़ रहा है और गर्म हवा चल रही है। लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। झारखंड में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज का रहा। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा और इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी। पारा एक से दो डिग्री ऊपर चढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा और राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं ग्रीष्म लहर की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी बढ़ेगी।

Published / 2021-03-30 15:08:53
बाहा पर्व में शामिल होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन औऱ सांसद शिबू सोरेन सपरिवार पहुंचे गांव

नेमरा (रामगढ़)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के साथ सपरिवार चौराहे पर में शामिल होने रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का परिवार सोमवार की देर शाम को ही गांव पहुंच चुका था। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन के साथ मंगलवार की दोपहर को गांव पहुंचे। यहां उनका स्वागत जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इसके बाद रामगढ़ जिला पुलिस बल ने मुख्यमंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास चले गए। वहां चल रहे पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर 1 बजे शिबू सोरेन नेमरा गांव पहुंचे। उसके 2 घंटे बाद हेमंत सोरेन गांव पहुंचे। उनके साथ रामगढ़ विधायक ममता देवी भी मौजूद थी। विधायक ममता देवी ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के लिए बातचीत की। यहां पर जिला के उपायुक्त संदीप सिंह, जिला के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीडीसी नरेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Published / 2021-03-30 15:02:58
परिवार के साथ CM हेमंत सोरेन पहुंचेंगे पैतृक गांव नेमरा

रामगढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिले के अपने पैतृक आवास नेमरा आएंगे और वहां वे बाहा पर्व में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचेंगे और वे यहां त्योहार में शरीक होने के लिए आने वाले हैं। उनके आने की तैयारी पूरी की जा रही है। सड़क मार्ग से वे पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी होंगे। हेमंत सोरेन यहां ग्रामीणों से मिलेंगे और जनता दरबार भी लगाएंगे। पूजा की तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। अब केवल उनके आने का इंतजार है। आने के बाद वह परिवार और गांव वालों के साथ त्योहार में शामिल होंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

Published / 2021-03-30 03:36:19
बोकारो में पुलिस पर पथराव, 3 जवान घायल

बोकारो। बोकारो जिला के कसमार थाना अंतर्गत बगदा गांव में पुलिसकर्मियों पर हुए पथराव में हवलदार जयराम गोस्वामी, आरक्षी 1553 तिलक चंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं आरक्षी 429 रंजीत कुमार राणा, आरक्षी 375 मनोज बैठा एवं अन्य कई जवान चोटिल हुए हैं।इन सभी का इलाज बीजीएच में चल रहा है। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा : किसी भी दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मी आम जनों की सुरक्षा के लिए उनके जान माल को बचाने के लिए घटनास्थल पर जाते हैं। ग्रामीणों के द्वारा पुलिसकर्मियों पर किये गए पथराव का झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन कड़ी निंदा करता है। अगर इस तरह की कायराना हरकत आम जनों के द्वारा किया जाता रहा, तो किसी के भी जान माल की सुरक्षा में पुलिसकर्मी अपना सर्वोच्च देने से बचेंगे और इसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा।

Published / 2021-03-30 03:18:34
धनबाद : आग लगने से 40 से ज्यादा दुकानें खाक, गैस सिलेंडर में भी विस्फोट

धनबाद स्‍टील गेट स्‍थ‍ित सब्‍जी मंडी में गैस सलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा दुकान जलकर खाक हो गई। हालांकि कोई व्यक्ति इस घटना में हताहत नहीं हुआ। वहीं, मंडी में गैस रिफलिंग की दुकान होने की वजह से 5 सिलेंडर भी फट गए। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना माना जा रहा है। इस घटना में 30-40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मंडी में सभी दुकानें झोपड़ीनुमा थी। एक-दूसरे से सटी होने की वजह से एक-एक कर 40 दुकानों में आग लग गई। होली होने की वजह से दुकानें बंद थीं। पर जब आग की लपटें ऊपर उठने लगी तब लोगों को घटना की जानकारी हुई।

Published / 2021-03-29 07:36:22
झारखंड : ओरमांझी के रावता जरा गांव में हाथियों का उत्पात

रांची। कल देर रात हाथियों के झुंड ने ओरमांझी थाना क्षेत्र के रावता जरा के गांव में जमकर उत्पात मचाया। गांव के निवासी राजू उरांव, पिता स्व बिरसा उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। हमले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए। घर मे रखा अनाज भी खाया हाथियों ने घर में रखा अनाज खा लिया। घर की दीवारें तोड़ दी। डर के मारे परिवार के लोगों ने पूरी रात घर से बाहर गुजारी। किसी तरह से शोर मचा कर आग जलाकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा गया। पंचायत के मुखिया रमेशचन्द्र उरांव, समाज सेवी इंद्रदेव सिंह, बाबूलाल महली ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वन विभाग से की गई मुआवजे की मांग परिवार के लिए वन विभाग से मुआवजे की मांग की गई। कहा गया कि वन विभाग की ओर से ठोस योजना नहीं बनाने के कारण अक्सर हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर जाता है। इससे लोगों की जान माल खतरे में पड़ जाती है।

Published / 2021-03-28 18:40:31
तीन माओवादी और एक TSPC उग्रवादी धराया, लेवी के 4.48 लाख जब्‍त

लातेहार : पुलिस ने तीन माओवादी और एक टीएसपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों के पास से पुलिस ने लेवी के 4 लाख 48 हजार 500 रुपए जब्‍त किया है। गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर लातेहार थाना क्षेत्र के कढिमा गांव से तीन माओवादियों और बतातखुर्द से एक TSPC उग्रवादी को धर दबोचा। गिरफ्तार माओवादियों में उपेंद्र यादव उर्फ भूपेश यादव, निरंजन यादव और योगेंद्र यादव जबकि TSPC उग्रवादी अभिनंदन सिंह शामिल है। मामले में एएसपी विपुल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में से एक पर मनिका थाना में चार मामले और दूसरे पर लातेहार थाना में एक मामला दर्ज हैं। तीनों माओवादियों के पास से 3,48,500 रुपए, 6 मोबाइल, एक बाइक, 7 ATM और 7 बैंक पासबुक बरामद किया गया। वहीं टीएसपीसी के अभिनंदन सिंह के पास से एक लाख रुपए और एक मोबाइल फोन जब्त किया।

Published / 2021-03-28 18:33:11
CM ने ट्वीट कर राज्यवासियों को दी होली और शब-ए-बारात की शुभकामनाएं, कहा- कोविड गाइडलाइन के साथ मनाएं त्योहार

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राज्यवासियों को होली और शब-ए-बारात पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है है कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए भाईचारें के साथ त्योहारों को मनाएं। कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राज्यवासियों को रंगों के त्योहार होली और शब-ए-बारात की शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने राज्यवासियों को दोनों त्योहारों को भाईचारा और सादगी के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने की अपील की है। आज पूरे देश में होलिका दहन की जाएगी। मान्यता है कि भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए होलिका उन्हें अपनी गोद में लेकर अग्नि में प्रविष्ट हो गयी थी, लेकिन प्रह्लाद की भक्ति के प्रताप और भगवान विष्णु की कृपा के कारण होलिका खुद ही आग में जल गई। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाने लगा। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। एक दूसरे को गले लगाते हैं और आपसी मतभेद को दूर करते हैं।

Page 1640 of 1649

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse