झारखंड

View All
Published / 2021-04-13 15:19:23
दुमका : ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले तीन चोर चोरी के समान समेत गिरफ्तार

दुमका। ज्वेलरी दुकान से चोरी की घटना को अंजाम देने वाला तीन चोर को हंसडीहा पुलिस चोरी के समान सहित गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी विक्रम कुमार वर्मा, लड्डू साह एवं पंकज कुमार है। तीनो हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के नोनी गांव निवासी है। इसकी जानकारी प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ, जरमुंडी उमेश कुमार सिंह ने थाना परिसर में मंगलवार को दिया। एसडीपीओ ने बताया कि बीते 10 अप्रैल को ओम गणपति ज्वेलर्स, नोनीहाट में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में दुकानदार सुधीर कुमार घिडिया के लिखित शिकायत पर पुलिस कांड संख्या 37/21 के तहत 461, 370/34 के भादवी की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। पुलिस इंस्पेक्टर संजय सुमन के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरी में प्रयुक्त दो बाइक सहित चोरी के समान बरामद करते हुए गिरफ्तारी करने में सफल रही। पुलिस गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी हुई पांच जोड़ी चांदी के पायल, 9 पीस चांदी के चैन, पोला चांदी का 12 पीस, मठिया चांदी का 10 पीस, चांदी का पैर का बिछिया 30 पीस, चांदी का अंगूठी 9 पीस, हाथ का पट्टा चांदी का तीन पीस, चांदी का लॉकेट 10 पीस, चांदी का सिल्ली 290 ग्राम का एक पीस सहित चोरी में प्रयुक्त दो बाइक, हथौड़ा समेत अन्य सामग्री बरामद की है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी आकृष्ट अमन सहित अन्य पुलिस बल का सराहनीय प्रयास रहा।

Published / 2021-04-13 14:50:05
कोरोना : ओरमांझी में तीन दिन में 57 पॉजिटिव

ओरमांझी। प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिन में कोविड-19 की 267 जांच में 57 पॉजिटिव निकला है। इससे पूर्व रविवार व सोमवार को हुए 150 जांच में प्रखंड क्षेत्र के 32 लोग की जांच रिर्पोट पॉजिटिव आई थी। सीएचसी डुंडे ओरमांझी में मंगलवार को 117 लोगों की को जांच हुई। जिसमें जिन 25 लोगों की जांच रिर्पोट 25 आए, उनमें चार प्रखंड मुख्याल कर्मी का भी रिर्पोट पॉजिटिव आया है। इससे पूर्व ओरमांझी के प्रखंड विकास पदाधिकरी (बीडीओ) कुमार अभिनव स्वरूप सहित कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय के 18 छात्राओं की भी जांच रिर्पोट पॉजिटिव आ चुकी है। जिस गति से प्रखंड क्षेत्र से कोविड-19 की जांच रिर्पोट पॉजिटिव निकल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को अतिसिक्त सावधानी बरतने के साथ सरकार की गाइडलाइन फेस मास्क व सेनिटाईजार का इस्तमाल व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की जरूरत है। सीओ बिजय केरकेट्टा ने कहा कल से दो दिन मुख्यालय बंद है। इस दौरान मुख्यालय का सिनेटाईजेशन करा दिया जाएगा। उन्होने कहा अगर मुख्याल बंद नही रहता तो भी दो दिन सिनेटाईजर कराने के लिए मुख्याल बंद करना पड़ता।

Published / 2021-04-13 14:25:08
पलामू : 12 घंटे में बाल गृह और रिमांड होम से चार बच्चे हुए फरार

मेदिनीनगर। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पिछले 12 घंटे में बाल गृह और रिमांड होम में रखे गए चार बच्चे मिसिंग पाए गए। जानकारी के मुताबिक जेलहाता स्थित बाल गृह (संप्रेक्षण गृह) से मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे दो बच्चे बाल गृह की छत से कूदकर फरार हो गए। जिनका वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है । इनकी उम्र 13 से 14 वर्ष के आस पास की है। छानबीन में दौरान पता चला है कि एक बच्चा गढ़वा से लाया गया था, जबकि एक बच्चा को मोबाइल चोरी के आरोपी में गत 7 अप्रैल को टीओपी-2 एरिया में पकड़ा गया था। वह साहेबगंज का रहने वाला है। बताया जाता है कि बाल गृह में फिलहाल 17 बच्चों को रखा गया है। अभी इन मिसिंग बच्चों की खोजबीन में प्रशासन लगी ही हुई थी कि शाम तीन बजे के आसपास रिमांड होम से भी दो बच्चों के भाग जाने की सूचना है। इनमें से एक बच्चा तरहसी और दूसरा चैनपुर का रहने वाला है। दोनों की उम्र महज 18 साल और 16 साल है। इन दोनों को दुष्कर्म के आरोप में रिमांड होम में रखा गया था। हर स्तर पर हो रही है बच्चों को ढूंढने की कोशिश : डीएसडब्लूओ पलामू के समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चैहान ने बताया कि बाल गृह के दो बच्चे और रिमांड होम से दो बच्चे मिसिंग हैं। बच्चों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी गयी है। हर स्तर पर बच्चों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस को भी सूचना दी गयी है। साथ ही आॅटो चालकों और बस पड़ाव और स्टेशन पर बच्चों की हुलिया और उम्र बताकर अलर्ट किया गया है। प्रशासन की कोशिश है कि किसी तरह भागे बच्चों को ढूंढ़कर वापस बालगृह में रखा जाए।

Published / 2021-04-13 14:23:07
सफाई के साथ जैविक खाद भी उपलब्ध करायेगा मेदिनीनगर निगम : महापौर

मेदिनीनगर। नगर निगम द्वारा लगाए गए 4 एरोबिक बायो कंपोस्टर का उदघाटन महापौर अरुणा शंकर और नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर महापौर श्रीमती अरूणा ने कहा कि अब नगर निगम सफाई के साथ जैविक खाद भी उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि एरोबिक बायो कम्पोस्टर को लगाने का उद्देश्य मेदिनीनगर में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिस्ट प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से गीले कचरे का निस्तारण वार्ड स्तर पर किया जा सकेगा। एरोबिक बायो कम्पोस्टर में तीन खाने होते है, हरेक खाने की छमता 1.5 एमटी की है और यह 200 घरो तक के गीले खचरे को निस्तरित करता है। एक खाने को भरने में लगभग 22 - 27 दिन का समय लगता है । प्रत्येक खाने से गीले कचरे को जैविक खाद में परिवर्तित होने में लगभग 20 - 25 दिन का समय लगता है। एबीसी द्वारा उत्पादित खाद पूर्ण रूप से जैविक होता है जिसकी कीमत बाजार में लगभग 20 - 25 रुपये प्रति किलो है। जिसका प्रयोग वार्ड के लोग अपने अपने घरो में फूल पौधों के लिए कर सकते है। बायो कम्पोस्टर के माधयम से नगर निगम को गीले खचरे का ट्रांसपोटशन करने की आवयश्कता नहीं होगी । इससे स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सहयोग होगा और गाड़ियों पर किये जाने वाले खर्च में कमी आएगी। एरोबिक बायो कम्पोस्टर को आनंद स्वच्छ प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बनाया गया। संस्था का कहना है कि अगर मेदिनीनगर नगर निगम पूर्ण रूप से एरोबिक बायो कम्पोस्टर, 200 प्रति घर के हिसाब से लगा लेता है तो इन्हे 80 बायो कम्पोस्ट की आवश्यकता होगी। साथ ही इससे नगर निगम के ठोस अपशिष्ट प्रबधन में किये जाने वाले वार्षिक व्यय कम से कम 30 % की कमी आएगी।

Published / 2021-04-13 14:21:01
पलामू : एनएच के गड्ढों को देख आयुक्त नाराज

मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने अपने कार्यालय वेश्म में एनएच के निर्माण एवं भू-अर्जन के प्रगति की समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 75 एवं 98 के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए टाइमलाइन के तहत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समीक्षा के दौरान एनएच पर बड़े-बड़े गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए उसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बेहतर पथ निर्माण से समय की बचत के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि एनएच के गड्ढों को भरने हेतु टेंडर आमंत्रित किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है। आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार जिले के कुंडू-उदयपुर की एनएच निर्माण, लातेहार एवं पलामू जिला अंतर्गत उदयपुरा-भोगू सड़क, पलामू जिले के भोगू-शंखा, पलामू एवं गढ़वा जिलाअंतर्गत शंखा-खजूरी एवं गढ़वा जिले के खजूरी- विंढमगंज एनएच निर्माण कार्यो में तेजी लाने एवं भू-अर्जन तथा मुआवजा राशि भुगतान करने का निदेश दिया। उन्होंने 15 दिनों पर एनएच के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने की बातें कही, ताकि निर्माण कार्य में गति लाते हुए इसे पूर्ण किया जा सके। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को तीनों जिले के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भू- अर्जन कार्य एवं रैयतों को मुआवजा राशि भुगतान का निर्देश दिया। आयुक्त ने पलामू क्षेत्र के एनएच-75 के लिए भूमि का स्थानांतरण संबंधित कार्रवाई एक सप्ताह में पूर्ण कराने तथा मई के प्रथम सप्ताह तक राशि भुगतान कराने का निर्देश दिया। वहीं एनएच- 98 के लिए भूमि का स्थानांतरण की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने एवं गांवों का एलाइमेंट चेंज कराने संबंधित कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, पलामू डीएफओ राहुल कुमार, लातेहार डीएफओ दिलीप कुमार यादव, गढ़वा के उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रभात कुमार, पलामू के अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी अमित प्रकाश, उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद आदि उपस्थित थे। इधर, आयुक्त ने प्रमंडलीय कार्यालय में मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल, भवन सहित अन्य निर्माण कार्य एवं कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने संबंधित कार्यो के प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुक्त श्री चौधरी ने कहा कि एमएमसीएच के अस्पताल भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाते हुए उसे पूरा कराएं, ताकि अस्पताल शुरू हो सके। कॉलेज में पेयजल की पर्याप्त सुविधा एवं फर्नीचर का संधारण भी सुनिश्चित किया जाए। प्राचार्य आवास व स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण भी शीघ्र सुनिश्चित करायें। आयुक्त ने स्टॉफ क्वार्टर 31 मई तक पूर्ण कराने, गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को शिफ्ट कराये जाने, ब्वॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल के बीच गेट और अस्थाई वाउंड्री लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पेयजल संबंधित समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। शापूरजी-पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज ने आयुक्त को बताया कि अस्पताल भवन निर्माण हेतू फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए लंबित है। उन्होंने आयुक्त से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि निर्माण कार्य ससमय कराई जा सके। आयुक्त ने तत्परता दिखाते हुए पलामू के अपर समाहर्ता से दूरभाष पर संपर्क किया तो अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि 500 बेडेड अस्पताल की अनापत्ति प्रमाण पत्र मांग की गई थी, जिसका अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है। आयुक्त ने शापूरजी पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज को टाइम लाइन निर्धारित करते हुए प्राथमिकता के तहत कार्यों को करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने तत्काल दूरभाष पर एसपी को कॉलेज परिसर में महिला होमगार्ड की तैनाती करने का निर्देश दिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को एसपी को रिक्विजिशन देने की बातें कही। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बस की व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखने का निर्देश दिया। उन्होंने 500 बेड के अस्पताल निर्माण एवं अन्य बचे निर्माण कार्यो के संबंध में अगले सप्ताह तक टाइमलाइन निर्धारित करने को कहा जिसके आधार पर 15 दिनों पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, एमएमसीएच के प्रचार्य ज्योति रंजन, अधीक्षक केएन सिंह, उप निदेशक जनसंपर्क आनंद, शापूरजी पालनजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज कामलेन्दू सरकार, पंकज सिंह, राजीव चौबे आदि उपस्थित थे।

Published / 2021-04-12 15:43:50
कदमा : पत्नी, महिला ट्यूटर और बच्चों की हत्या कर टाटा स्टीलकर्मी फरार

जमशेदपुर। टाटा स्टील के दमकल विभाग में कार्यरत एक नौजवान कर्मचारी दीपक कुमार ने सोमवार की दोपहर अपने कदमा टीआर टाइप क्वाटर में पत्नी एवं दो बच्चों के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आयी शिक्षिका की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दीपक ने प्रेम प्रसंग में अपनी पत्नी बीना देवी व ट्यूशन टीचर रिंकी घोष के साथ दो बच्चों क्रमश: 1 6 वर्षीया दीया कुमारी और 9 व र्षीय बेटी साबनी कुमारी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही ही। एसएसपी तमिल वाणन ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है। चार लोगों की हत्या की खबर से सभी सन्न है। सभी की हत्या काफी बेरहमी से की गई है। तिस्ता रोड के क्वार्टर नंबर 97 से कमरे से बाहर खून बह रहा था। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। चारों को गला रेतकर हत्या की गई है। पड़ोसियों के मुताबिक कांड करने के बाद दीपक ने अपने क्वार्टर में ताला लगा दिया और अपनी बुलेट से फरार हो गया। कांड करने के बाद दीपक कदमा में ही रहने वाले अपने साला के घर भी पहुंचा और वहां से अपनी पत्नी का जेवर लेकर चलता बना। ट्यूशन टीचर रिंकी घोष के परिजनों का कहना है कि वह सुबह 11 बजे ट्यूशन पढ़ाने जाती थी और 12.30 बजे तक वह पढ़ा कर रामजनम नगर स्थित अपने घर लौट आती थी। आज शाम चारबजे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए दीपक के घर पहुंचे किन्तु घर बंद मिला। तब परिजन कदमा थाने जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस शाम साढ़े चार बजे दीपक के क्वार्टर पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में बीना देवी और उनकी दो बेटियों का शव मिला। पुलिस ने पाया कि कमरे का एसी भी चल रहा है। जब पुलिस ने बॉक्स पलंग खोला तो उसमें ट्यूशन टीचर रिंकी घोष का शव मिला। पुलिस ने घटना स्थल की जांच फोरेंसिक विभाग की टीम से भी करायाहै। दीपक का मोबाइल फोन पर पुलिस ने जब संपर्क का प्रयास किया तो फोन बंद मिले। सटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है। अभी कुछ बोलना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले का पता लगा रही है। आस-पास के लोगों के मुताबिक दीपक जिस तरीके से गायब हुआ है और जिस तरह उसने अपना फेसबुक एकाउंट भी लॉक कर दिया है उससे शक की सुई पूरी तरह उस पर गयी है। सूचना है कि दीपक कुमार के घर पर हमेशा पति पत्नी के बीच ट्यूशन टीचर को लेकर तकरार होती थी। दीपक कुमार टाटा स्टील फायर ब्रिगेड में फायर फाइटर 3 के पद पर कार्यरत है और कदमा के तीस्ता रोड के टीआर -टाइप के क्वाटर नंबर 97- 99 में अपने परिवार के साथ रहता है। घटना के बाद ही दीपक कुमार में अपना फेसबुक अकाउंट की ब्लॉक कर दिया है। दीपक आज ड्यूटी भी नही पहुंचा था। दीपक के दोस्तों के अनुसार वह नशे का आदि और लंदफंदिया था।

Published / 2021-04-12 15:35:11
मजदूरों ने मांगा अधिकार तो कंपनी ने थमा दिया नोटिस...

पिपरवार। सैनिक माइनिंग कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने विगत दो वर्षों से अपने वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे लेकिन अभी तक मजदूरों की वेतन में वृद्धि नहीं किया गया जब जब मजदूरों ने सैनिक कंपनी को अपनी एकता दिखा कर काम बंद किया तब तब कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन देते हुए कहा इस माह में आपलोगो का वेतन वृद्धि किया जाएगा, आश्वासन के बाद मजदूरों ने काम तो चालू कर देते थे लेकिन सैनिक कंपनी द्वरा मजदूरों के वेतन में वृद्धि नहीं किया जाता था। मजदूरों का कहना है कि पिछले दो सालों से वेतन बढ़ोतरी की मांग की जा रही है लेकिन सैनिक कंपनी द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया। जिसे अब मजदूर बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं सैनिक कंपनी द्वारा हम मजदूरों को काम से निकालने की धमकी दी जाती थी। दो-तीन माह बाद शनिवार को हम मजदूरों ने अपनी वेतन वृद्धि को लेकर एक घंटा काम को बंद कर दिया गया था काम बंद होने के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा आश्वासन देने पर काम को चालू किया गया। मजदूरों के नाम पर निकली गयी सूचना : 10 अप्रैल 2021 को कंपनी द्वरा एक सूचना निकाला जाता है जिसमे यह लिखा हुआ है कि जमीन के अभाव में कंपनी की लगभग 50 से 60 प्रतिशत गाड़ियां एवं मसिने पिछले आठ दस माह से खड़ी है जो गाड़ी एवं मशीनें खड़ी है उसको चलाने के लिए सीसीएल के द्वारा जमीन उपलब्ध करवाने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है जिसके कारण अप्रैल माह से कुछ कर्मचारियों को छटनी किया जाएगा। जब सैनिक कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने सैनिक कंपनी के एमटीके कार्यालय के बाहर सटे नाम सहित छटनी का लिस्ट देखा तो उनके होश उड़ गए। क्या कहते हैं मजदूर : सैनिक कंपनी में कार्यरत मजदूरों का कहना है अगर कंपनी में 50 से 60 प्रतिशत गाड़ियां खड़ी है तो छटनी के नाम पर सिर्फ यहां के लोगो को क्यों निकाला जा रहा है निकालना ही है तो जो बाहर से आए हुए है उनको कंपनी निकले। हमारा यहां पर जगह जमीनें सब तो सी.सी.एल में चला गया। न हमारी जमीन बची और न ही हमे रोजगार मिला। रोजगार भी मिला तो कंपनी हमलोगों इतना कम वेतन देती है कि उससे हमलोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई कराए या घर चलाए। जब हमलोगों ने कंपनी को वेतन वृद्धि करने को कहे तो छटनी के नाम पर हम रैयतों को कंपनी ने काम से निकाल दिया जबकि हमलोग 2014 से इस कंपनी में कार्यरत है। और जो बाहर से आए हुए है उनको कंपनी क्यों कार्य पे रखी हुई है जब कि उसका न जमीन गया न ही वो बेघर हुए है। अगर सैनिक कंपनी किसी को निकालता है तो पहले उन बाहर से आए हुए है उनको छटनी करे। अगर ऐसा कंपनी नही करती है तो हम सभी रैयत मजदूर, कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

Published / 2021-04-12 15:21:22
बोकारो थर्मल : 10 दिनों में कोरोना से तीन की मौत, दहशत

बेरमो /बोकारो थर्मल। बेरमो की बिजली नगरी में कोरोना वायरस के कहर से लोग सहमे हुए हैं। 10 दिनों के अंदर कोरोना से डीवीसी और सीसीएल के तीन अधिकारी और एक कर्मचारी की मौत हो गयी। दर्जनों इंजीनियर, कर्मचारी और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इन सभी का बोकारो और रांची में ईलाज किया जा रहा है। रविवार को डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड सुप्रीयो गुप्ता के दुगार्पुर स्थित मिशन अस्पताल में कोरोना से मौत के बाद बोकारो थर्मल वासी पूरी हिल गयी है। इसके पूर्व 8 अप्रैल को चीफ इंजीनियर अभिमन्यु प्रसाद सिंह के पीए सावन महाराजन की मौत और सीसीएल के कार्यालय अधीक्षक अवधेश नारायण प्रसाद की दु:खद मौत लोगों की जेहन से ठीक से उतरा भी नहीं था कि प्रोजेक्ट हेड की मौत से पावर प्लांट में कार्यरत इंजीनियर, कर्मचारी, ठेका मजदूर और ठेकेदार सहित विभिन्न कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत है। प्लांट पर काम करने लिए जाने पर भी कतरा रहें है। अपर निदेशक नीरज सिन्हा ने बताया कि मुख्य अभियंता के पीए सावन महाराजन के निधन के बाद बोकारो थर्मल में प्लांट और कॉलोनियों का सेनेटाइज किया जा रहा है। कैंम्प लगाकर जांच शिविर लगाकर कोरोना की जांच की जा रहीं है। अपर निदेशक ने आमलोगों से अपील किया है कि मास्क हमेशा लगाकर बाहर निकले और सोशल डिसटेंस का पालन करें। 31 दिसंबर 2021 को रिटाइड होते प्रोजेक्ट हेड: डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड सुप्रीयो गुप्ता 31 दिसंबर 2021 को रिटाइड होते, लेकिन कोरोना वायरस ने उसे जीवन से ही रिटाइड कर दिया। सुप्रीयो गुप्ता चंद्रपुरा में 1980 में बतौर सहायक अभियंता के पर ज्वाइन किए थे। वे दुगार्पुर के रहने वाले थे। इनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सह मजदूर नेता भरत यादव, विकास कुमार सिंह, सदन सिंह, जानकी महतो, ब्रजकिशोर सिंह, रिंकू सिंह, बिनोद साहू, प्रमोद सिंह, दीनानाथ प्रसाद, डीके पांडेय, मुख्य अभियंता अभिमन्यु प्रसाद सिंह, अपर निदेशक नीरज सिन्हा, प्रभारी पीआरओ इस्माइल मियां, जीपी सिंह, मंजूर आलम सहित दर्जनों यूनियन नेताओं ने शौक व्यक्त किया हैै। प्रोजेक्ट हेड बोकारो थर्मल के पत्रकारों से बहुत करीब थे। विद्युत नगरी में थाना प्रभारी कोरोना को लेकर रेस में : बोकारो थर्मल में एक करके तीन लोगों की कोरोना से मौत के बाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह हरकत में आ गए है। खुद मास्क लेकर सड़क और बाजार में घुमने वालों को मास्क दे रहें है और कड़ी चेतावनी भी दे रहें है।

Page 1548 of 1564

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse