झारखंड

View All
Published / 2021-06-11 14:29:14
चतरा: 252 किलो अफीम डोडा और 250 ग्राम अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

चतरा/इटखोरी। पुलिस को अफीम की तस्करी को लेकर बड़ी सफलता मिली। एसपी ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से चौपारण की तरह एक मिनी ट्रक और एक बोलोरो गाड़ी में अफीम डोड कुछ लोग बाहर बेचने ले जा रहे हैं। इसी सूचना के आलोक में डीएसपी केदार राम के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम के द्वारा नगवां पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चतरा की ओर से आ रही मिनी ट्रक और बोलोरो को पकड़ा गया। जिसमें से 252 किलो अफीम डोडा और 250 ग्राम अफीम जब्त किया गया। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कुलवंत सिंह पिता दयाल सिंह और बहादुर सिंह पिता माडा सिंह जिला संगरूढ पंजाब और सुनिल सिंह, संदीप सिंह पिता यशवंत सिंह चतरा जिला के राजपुर थाना के रुप में हुई है। जिनके पास से 3 लाख 23 हजार पांच सौ नकद, चार मोबाइल व सीम बरामद किये गये। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी केदार राम ने इसे बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने बताया कि अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बीते 9 जून को भी पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम डोडा जब्त की थी।

Published / 2021-06-09 12:57:22
अमूल दूध की डिलीवरी वाहन से 17 गाय बरामद, ड्राइवर फरार

चतरा। जोरी-वशिष्ठनगर थाना ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार की रात्रि 17 गाय को बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से आ रही 407 ट्रक यूपी 80 बीटी 3021 चतरा की ओर जा रही थी। जिसमें गाय ले जाया जा रहा था। जिसकी सत्यता की जांच के लिए वशिष्ठनगर थाना ने वाहन जांच की। इस दौरान पुलिस ने उक्त वाहन से 17 गायों को बरामद किया। हालांकि पुलिस को देख मौके से ड्राइवर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि गाय लदा वाहन जब्तक कर लिया गया है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Published / 2021-06-09 12:56:14
शादी के बाद गोतिया को खाना नहीं खिलाने पर विवाद, एक की मौत

चतरा। हंटरगंज प्रखंड के ढाहा पंचायत के बिहिया भुइयां टोली में मंगलवार को शादी के बाद गोतिया का खाना नहीं खिलाने को लेकर छोटे भाई कारू भुइयां एवं बड़े भाई रामोतार भुइयां के बीच कहां सुनी हो रही थी। इस दौरान रामोतार का पुत्र रोशन डंडे लेकर पहुंच गया और अपने चाचा कारू भुइयां को लाठी से जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो घर से कुछ दूर ले जाकर उसकी गमछा से गला दबा कर हत्या कर दी। पति को मारपीट करते देख पत्नी डर से भाग गई थी। रात भर खोजते खोजते सुबह उसका शव घर से 200 मीटर एक पेड़ में लटका देखा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने घर का इकलौता कमाओ व्यक्ति था। वह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे पुत्र और पत्नी छोड़ गया। जानकारी पाते ही पुलिस इंस्पेक्टर केपी चौधरी और थाना प्रभारी राजीव रंजन, दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और परिजन एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का भी जायजा लिया। वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक की पत्नी के आवेदन पर भैसूर, उसकी पत्नी और पुत्र रोशन पर मारपीट कर हत्या करने मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मृतक के बड़े भाई को अपने साथ लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Published / 2021-06-09 12:49:06
4.83 क्विंटल डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चतरा/इटखोरी। जिले की पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इटखोरी थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को थाना गेट के सामने से एक पिकअप गाड़ी के साथ एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चतरा निवासी मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। वहीं दो युवक भागने में सफल रहे। जिसमें एक की पहचान छोटू कुमार के रूप में कर ली गई है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है। पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश ने बताया कि एसपी ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप से कुछ तस्कर चतरा की ओर से चौपारण की ओर अफीम डोडा लेकर जा रहे हैं। इसी सूचना पर थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने एक टीम गठित कर थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जांच के क्रम में गाड़ी से 4 क्विंटल 83 किलो डोडा अफीम बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Published / 2021-06-08 14:03:19
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, बोदा में मातम

चंदवा। एनएच 75 रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग अंतर्गत चंदवा-कुडू के सीमाने पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में चंदवा थाना क्षेत्र के बोदा गांव के एक ही परिवार के 3 लोगो के दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को झालसा रांची के आदेशानुसार पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसीकेश कुमार के निदेर्शानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार की टीम व जिला एवं प्रखंड प्रशासन बोदा गांव पहुंची। टीम में शामिल एसडीजीएम अक्षत श्रीवास्तव, विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कमला कुमारी एवं एसडीएम शेखर कुमार समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचकर मृतक कासिम अंसारी, सुबेदा खातून दोनो पति-पत्नी व पुत्री जोबा परवीन के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की व मृतक कासिम अंसारी के तीन नवनिहाल बच्चे कशिश परवीन 11, जीशान अंसारी 6 व जोया परवीन 3 वर्ष समेत पूरे परिवार से मुलाकात कर दु:ख साझा किया। एसडीजीएम व विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से पीड़ित परिवार को प्रावधान के तहत ज्यादा से ज्यादा मुआवजा और गुजारा भत्ता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान इन्होंने पीड़ित परिवार को कानूनी जानकारियां भी दी। इसके पूर्व प्रशासन के द्वारा तत्काल 5 हजार रुपये व अनाज मुहैया कराया गया। बता दें कि मृतक कासिम अंसारी की पहली पत्नी का मौत लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हो गई थी, जिनसे चार बच्चे थे, लगभग 10 माह पूर्व ही कासिम ने सुबेदा खातून से शादी की थी, एक साथ दोनो पति-पत्नी व एक बच्ची के मौत के बाद गांव में मातम देखा जा रहा है। मौके पर चंदवा सीओ सुरेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मदन शर्मा, अंचल सीआई अजय कुमार, पीएलवी राजेश प्रसाद, राजस्व कर्मचारी अनिल होर्रो, कर्मी कमलेश कुमार, जेएमएम नेता बबलू राही समेत कई अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2021-06-08 13:52:53
चतरा : सीआरपीएफ के जवान ने सहयोगी को पहले मारी गोली, फिर खुद गोली मार कर ली आत्महत्या

चतरा। जिला अंतर्गत सिमरिया में सीआरपीएफ जवान कल्लू सिंह गुर्जर ने सहयोगी रविंद्र कुमार को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है। इस घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गयी। मृतक रविंद्र रसोइया था। सूचना मिलने के बाद चतरा एसपी ऋषव झा, सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार व अन्य अधिकारी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि किस कारण से गोली मारा है। सूत्र बताते हैं कि सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवानों की फायरिंग में मौत हो गयी। दोनों सिमरिया स्थित कोविड-19 आइसोलेशन भवन में पदस्थापित थे। मृतक कल्लू सिंह गुर्जर राजस्थान के रहने वाले थे। जबकि, रविंद्र हरियाणा के रहने वाले थे। जांच के बाद सीआरपीएफ के अधिकारी दोनों के घरवालों को सूचना दे दिए हैं।

Published / 2021-06-08 12:04:19

Published / 2021-06-08 11:56:33

Page 1539 of 1564

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse