झारखंड

View All
Published / 2021-07-23 12:21:35
गढ़वा : 13 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गढ़वा। आपरेशन क्लीन के तहत गढ़वा पुलिस ने छापामारी कर हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन एवं 5450 रुपये नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर शहर के सोनपुरवा मोहल्ला निवासी महावीर गौड़ का पुत्र दिलीप कुमार गौड़ को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसडीपीओ अवध यादव ने शुक्रवार को गढ़वा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। बताया कि उन्हें शहर के सोनपुरवा मुहल्ला के कुर्बान गली में दिलीप गौड़ को अपने सहयोगियों के साथ उत्तेजक नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई। इस दौरान दिलीप के जेब से 13 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। साथ ही हेरोइन बेचकर कर रखे हुए 5450 रुपये नगद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत बाजार में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए है। एसडीपीओ ने बताया कि हेरोइन के नशा करके नई उम्र के बच्चे अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि छापामारी टीम में उनके साथ पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सदानंद कुमार, अभिमन्यु सिंह, संदीप पांडेय, राकेश राम, श्यामनंद गुप्ता आदि शामिल थे।

Published / 2021-07-23 09:18:07
शुद्ध जल का सपना अब होगा पूरा : महापौर अरुणा शंकर

मेदिनीनगर। महापौर अरुणा शंकर ने शुक्रवार को खुशी जाहिर करते हुए बताया की जब मैं एवं उपमहापौर अपने चुनाव के क्रम में घर-घर जा रही थी, उस वक्त मैंने कई घरों में नाली का पानी सप्लाई में आते देखा है और रातों में महिलाओं को छुप-छुप कर गर्मी के दिनों में दूर-दूर से पानी लाते देखा था। उसी वक्त मैंने एवं उपमहापौर ने सर्वप्रथम चुनाव जीतने के बाद घर-घर शुद्ध पानी जन-जन तक देने का संकल्प लिया था, जो सपना अब पूरा होने जा रहा है l महापौर ने बताया, मैं एवं उपमहापौर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर इस समस्या को रखी थी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया था। परंतु यह योजना बाद में लंबित हो गई थी, जिसकी अब स्वीकृति मिल गई l महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल लागत लगभग 180 करोड़ रुपए होगा, जिसमें 70% राशि एशियन डेवलपमेंट बैंक दे रहा है और 30% राशि झारखंड सरकार। जिसके लिए महापौर ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी l महापौर ने बताया इस योजना का क्रियान्वयन judco से कराएगा, जिसकी निविदा अगले माह अगस्त में निकाल दी जाएगीl महापौर ने निगम के इस महत्वकांक्षी योजना को पूरा करने में सांसद बीडी राम के सहयोग के लिए पूरे निगम क्षेत्र की ओर से बधाई दी l

Published / 2021-07-22 15:44:49
पुराने टर्मिनल भवन में शार्ट सर्किट से आग, एयरपोर्ट डीसी का चेंबर जलकर खाक

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। एयरपोर्ट डीसी का चेंबर जलकर खाक हो गया। एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। एयरपोर्ट के ही एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बस जो फाइलें टेबल पर सामने में रखी हुई थी वही जलीं हैं। वह फाइलें उतनी महत्वपूर्ण नहीं बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से यह आगलगी की घटना हुई है। अधिकारी ने बताया कि 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। एयरपोर्ट निदेशक ने बड़े नुकसान की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। एक दो फाइलें और कुछ कागजात ही जले हैं। आग की घटना में एयरपोर्ट डीसी का चेंबर जलकर राख हो गया है।

Published / 2021-07-22 12:37:49
पलामू सांसद दिलायेंगे नीलगायों से हुए नुकसान का मुआवजा

मेदिनीनगर। सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को लोकसभा में पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नीलगायों के द्वारा बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद करने के कारण किसानों की कठिनाइयों से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण मामले को उठाया। श्री राम ने कहा कि पलामू और गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों यथा विश्रामपुर, केतात, पांडू, नावा बाजार, मेदिनीनगर, पाटन, छतरपुर, कांडी, मझिआंव, रामगढ़ सहित अन्य प्रखंड के किसानों की खेती अरहर, मक्का तिलहन एवं सब्जी के फसलों को नीलगायों के द्वारा बड़े पैमाने पर बर्बाद किया गया है। किसानों की फसल बर्बाद होने से वे कर्ज में डूब चुके हैं, ऐसा प्रतिवर्ष हो रहा है। किसानों की कठिनाइयों को देखते हुए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा एक टीम का गठन कर नुकसान हुई फसलों का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाय, जिससे उनकी आर्थिक क्षति की कुछ हद तक भरपाई हो सके। सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से माननीय मंत्री वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से अनुरोध है कि नीलगाय के द्वारा बर्बाद हुयी फसलों का किसानों को मुआवजा दी जाये।

Published / 2021-07-22 12:36:53
लापरवाही : आठ माह से खराब है टांटी पत्थर की जलमीनार

नावा बाजार पलामू। प्रखंड क्षेत्र के कुंम्भी कला पंचायत क्षेत्र टाटी पत्थर गांव में विगत आठ माह से जल नल योजना केतहत खराब जल मीनार खराब पड़ा है। जबकि यह क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है और इसके बावजूद भी जर मीनार आठ माह से खराब है। जबकि इस टोला में लगभग 30 से 35 घरो के साथ डेढ़ सौ लोगों की आबादी रहने के बावजूद भी इस टोला पर शुद्ध पानी पीने के लिए तरस रहे हैं आदीवासी। गांव में दो चपाकल से सभी लोगों का पेयास बुझता है लेकिन वह चपाकल दूर है। एक चपाकल में जल नल मीनार लग जाने से मात्र एक ही चपानल चालू है। ग्रामीणों ने पानी के समस्या को लेकर भावी मुखिया प्रत्याशी सह युवा समाज सेवी सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की जानकारी दी और सिंह ने सूचना मिलते ही टाटी पत्थर गांव पहुंचे और खराब जलमीनार का संज्ञान लिया। मौके पर भावी मुखिया प्रत्याशी छोटू सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द ही जल मीनार को चालू कराया जायेगा। ताकि यहां के जनता को शुद्ध पानी मिल सके। मौके पर हिरालाल पासवान, सुरेंद्र साव, कईल साव, अशोक साव, पवन साव, अनिल कुमार, उपेंद्र साव, बिरेंद्र राम पप्पु साव, सोनू साव, शंभु साव, अमेरिका राम, उमेश राम, नंदु साव, असर्फी साव, राधेश्याम साव, ब्रजेश राम, संजय साव, मंजय साव, बबलु राम उपस्थित थे।

Published / 2021-07-22 12:36:13
पलामू प्रमंडल क्षेत्र के हर आंगनबाड़ी केंद्र में लगेंगे 5-5 पौधे!

मेदिनीनगर। पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कोविड-19 संक्रमण काल में उत्पन्न परिस्थितियों एवं वन महोत्सव के महत्व के मद्देनजर पलामू प्रमंडल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने प्रमंडल क्षेत्र के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में कम-से-कम 5-5 पौधा लगाने का निर्देश संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में 5-5 पौधे लगने से पर्यावरण संरक्षण पर बड़ा काम हो सकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के जन्मदिन पर भी पौधा लगाने पर बल देते हुए कहा कि इससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता आएगी और पौधों की देखभाल में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। उन्होंने आमजनों से भी पौधरोपण के लिए अपील करते हुए कहा है कि अधिकाधिक पौधरोपण से पलामू प्रमंडल को हरा भरा बनाने में मदद मिलेगा और पर्यावरण संकट दूर होगी। उन्होंने कहा है कि फल-फूल, तरह-तरह की जड़ी बूटियां, औषधि ईश्वर द्वारा पर्यावरण के माध्यम से हमें उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन विडंबना है कि हम मनुष्य ही पर्यावरण की सार्थकता को नहीं समझते और उसके प्रति जागरूक नहीं होते हैं। जिसकी खामियाजा हमें भुगतनी पड़ती है। पर्यावरण का संरक्षण सबसे ज्यादा मनुष्य ही कर सकता है, लेकिन मनुष्य ही ऐसा जीव है, जो पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान भी पहुंचाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्परता दिखानी होगी। आयुक्त ने कहा कि अपने परिवारजनों एवं बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को पौधे के महत्व के बारे में बताएं, ताकि वह अपने जीवन काल में पेड़-पौधे व प्रकृति के संरक्षण करने के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाने को स्वभाव में अंगिकृत करने से पौधे के प्रति लगाव बढ़ेगा।

Published / 2021-07-22 12:35:08
...घर बारिश से क्षतिग्रस्त होने पर पांच वर्ष से पेड़ के नीचे जीवन गुजार रहा अगापति

गुमला। किसको सुनाउं हाल दिले बेकरार का बुझता हुआ चिराग हूं अपने मजार का... घाघरा प्रखंड के विमरला पंचायत के बियार टोली निवासी 55 वर्षीय अगापित केरकेट्टा पिछले पांच वर्षों से एक पेड़ के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। बारिश से उसका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद उसका आशियाना खुले आसमान के नीचे एक पेड़ की छांव में बन गया। घर के सभी सामान लेकर वह पांच वर्षों से पेड़ के नीचे रह रहा है। आंधी आये, बारिश हो या फिर वज्रपात हो उसके जीवन का सहारा पेड़ की छांव ही है। प्रखंड प्रशासन को घर बनाने के लिए दी गयी अर्जी भी आज तक स्वीकार नहीं हुई। जिसके कारण बदनसीबी का जीवन अगापति जीने को विवश है। एक पेड़ की डाली में बैग के सहारे उसके कपड़े टंगे हुए हैं तो दूसरे स्थान पर बोरों में भरकर जीवन यापन के लिए अनाज रखा है। भोजन भी लकड़ियां चुनकर बनाता है। परिवार में कोई सहारा भी नहीं है। एक बेटा और एक बेटी है जो छह वर्ष पूर्व ही कमाने की बात कहकर निकले थे, वे आज तक वापस नहीं लौटे। अगापति को यह भी पता नहीं है कि उनकी संतानें कहां हैं? संतानों की आस में उसकी आंखें भी अब पथरा गयी हैं। जीवन के इस भंवर में वह जीवन यापन की सोचे या फिर बच्चों की तलाश करे। न घर है और न ही घाट। किसके भरोसे सामान छोडेÞ, क्योंकि यह तो घोर कलयुग है। विडंबनाओं से भरे इस जीवन में अगापति किसी इंसानियत के देवता का इंतजार कर रहा है जो उसके बेजान पड़े जीवन में खुशियां लौटा सके। पांच वर्ष गुजर गये न प्रखंड प्रशासन ने उसकी इस र्दुदशा की ओर ध्यान दिया और न ही किसी समाजसेवी की नजरें उस तक गयी। जीवन की नाव किसी तरह खींचकर इस भवसागर से पार होने की ही इच्छा शायद उसकी बच गयी है। बियार टोली के ग्रामीणों ने श्रमदान कर व सामूहिक मदद कर उसके घर की निर्माण के लिए एकजुटता भी दिखायी थी। लेकिन गांव वाले अपने निर्णय को अमलीजामा नहीं पहना सके। जिसके कारण अगापति आज भी वन्य प्राणियों की भांति जीवन यापन कर रहा है। गांव के कई ग्रामीणों ने कहा कि वे अगापति की इस कष्टकारी जीवन से दुखी हैं। सरकार लोगों को प्रधानमंत्री आवास दे रही है। अगर इस गरीब को भी आवास योजना का लाभ मिल जाता तो शायद उसका जीवन अच्छा होता। परिवार के सदस्य भी कहां हैं किसी को पता नहीं है।

Published / 2021-07-21 15:56:25
स्वास्थ्य मंत्री का ड्राइवर यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार, जेल

जमशेदपुर। शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण मामले में प्रद्युत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को कदमा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। आरोपित के खिलाफ कदमा थाना में न्यायालय के आदेश पर विगत 14 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का पूर्व चालक है। उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच मुख्यालय दो के डीएसपी कमल किशोर कर रहे थे। जांच के एक माह के बाद आरोपित पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी से पहले आरोपित महिला को मोबाइल पर कल कर और घर आकर केस उठा लेने की धमकी दे रहा था। रुपये देने का प्रलोभन दे रहा था। जिसकी शिकायत सिटी एसपी को दी गई। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए महिला न्याय की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। एसएसपी से मुलाकात नहीं होने पर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाते हुए मांग पत्र भी सौंपा था। कहा कि उसके पास अब दो नाबालिग पुत्रियों के साथ खुदकुशी करने के सिवाय और कोई चारा नहीं बचा है। महिला का पुलिस ने अदालत में 19 जून को 164 के तहत बयान भी कलमबंद हो चुका है। पत्र की प्रतिलिपि झारखंड के राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक, राष्टÑीय मानवाधिकार आयोग और अनुसूचित जनजाति आयोग को भेजी है। महिला का आरोप है कि आरोपित उसे मंत्री के घर भी ले जाता था। वहां की सीसीटीवी बंद करवा देता था। आरोपित के खिलाफ यौन शोषण, गर्भपात कराने, धमकी देने, ब्लैक मेलिंग किए जाने, सात लाख रुपये ऐंठ लेने संबंधित शिकायतवाद दर्ज होने और कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद उसे मंत्री के चालक पद से हटा दिया गया था। आरोपित का मानगो परमेश्वर कालोनी और कदमा भाटिया बस्ती हरिओम अपार्टमेंट में घर है। मूलरूप से बिहार के जमुई के कटौना का निवासी है। शोषण की शिकार महिला शादीशुदा है। उसकी दो बेटी है। वैवाहिक जीवन में विवाद होने के कारण वह पति से अलग रहने लगी। इसी दौरान प्रदुत सिंह से उसकी पहचान हुई। नजदीकियां बढ़ती चली गई। महिला से आरोपित ने कहा कि अगर पति से तलाक लेगी तो वह उससे शादी कर लेगा। वह उसके झांसे में आ गई। आरोपित 2012 से यौन शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला और उसके भाई से सात लाख रुपये भी ले लिया। इस बीच महिला का पति से तलाक हो गया। महिला ने आरोपित को शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया था।

Page 1531 of 1564

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse