झारखंड

View All
Published / 2021-10-02 13:46:51
एफ एन नीलेश एंड एसोसिएट ने मनायी गांधी जयंती

रांची। एफ एन नीलेश एंड एसोसिएट, रांची ने शनिवार को होटल सिटी पैलेस में गांधी जयंती सह सम्मान समारोह मनाया गया। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने कहा कि गांधी आज भी प्रासंगिक हैं। गांधीजी सामाजिक और न्यायिक समानता के प्रबल समर्थक थे। इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार ने गांधी वादी विचारक सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट के उपाध्यक्ष सह प्रिंसिपल डा एस डी डी नायडू को पीएचडी की उपाधि मिलने पर शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि कुरमाली भाषा परिषद् के अध्यक्ष डा राजा राम महतो ने कहा कि गांधी जी समाज को जोड़कर आगे लाना चाहते थे। गांधी जी का सपना कि देश में समता मूलक समाज की व्यवस्था कायम हो। सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट के उपाध्यक्ष सह प्रिंसिपल डॉ एस डी डी नायडू ने कहा कि आज गांधी जी नहीं हैं लेकिन उनकी विचारधारा आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक हैं।गांधी जी का जीवन निचले स्तर के लोगों से लेकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। समाजसेवी जगरनाथ उरांव ने कहा कि आप जहां कहीं भी रहें गांधी जी के आदर्श को साकार करने का कार्य करें और उनके सपने को साकार करने का कार्य करें। एन के मुरलीधर ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में हम गांधी जी को याद कर रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एफ एन नीलेश एंड एसोसिएट के फणीश्वर नाथ नीलेश ने लोगों का आभार व्यक्त किया और हार्दिक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय प्रसाद ने किया। इस अवसर पर राज कुमार साहू, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, एन के मुरलीधर, रीतेश कुमार, भरत महतो, दीपक महतो, निरंजन राम, शिव कुमार यादव, प्रदीप चंद्रा, शीतल छाबड़ा, रतन लाल, दिनेश कुमार, महेन्द्र जायसवाल, पवन पाल, राफिया नाज, विंग कमांडर गयानेश्वर सिंह, डा नीना महतो, रीना महतो, सत्यनारायण महतो, राजेन्द्र महतोसमेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Published / 2021-10-01 17:25:30
रामगढ़ : सीसीएल करमा लोकल सेल कार्यालय में विस्फोट, एक चोटिल

कुजू। सीसीएल कुजू क्षेत्र के करमा परियोजना के लोकल सेल संचालन समिति कार्यालय में शुक्रवार की सुबह करीब 11:10 बजे अचानक बम विस्फोट हो गया। इस घटना में कार्यालय में बैठे सुगिया निवासी मोहित मुंडा को हल्की चोट आई है। इस बम विस्फोट की सूचना पर सीसीएल के सुरक्षा विभाग, परियोजना के कोयला अधिकारी व कर्मी, सेल समिति के प्रतिनिधि एवं आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी लेने रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, मांडू पुलिस इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, कुजू ओपी प्रभारी अवधेश कुमार, सअनि तालेबर महतो सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले का छानबीन करते हुए सेल समिति व अन्य लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के उक्त सेल कार्यालय के एस्बेस्टस शीट छत के ऊपर बम को बोरे से ढक कर रखा गया था। विस्फोट से छत का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि दूर तक इसकी आवाज लोगों को सुनाई पड़ी। कार्यालय के भीतर अथवा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यह विस्फोट होता तो बड़ी घटना घट सकती थी। पुलिस ने कार्यालय के समीप पड़े एक दीवार घड़ी, बैटरी, तार समेत कई अन्य सामान बरामद करते हुए  जांच के लिए अपने साथ ले गयी। मौके पर एसडीपीओ श्री रजक ने कहा कि देखने से कहीं से यह बम नहीं लगता। सीसीएल के अंडर ग्राउंड माइंस में उपयोग में आने वाले डायनामाइट जैसा प्रतीत होता है। पर लोगों का कहना था कि जिस तरह से बम को दीवार घड़ी के सुई के साथ तार के माध्यम दीवार घड़ी के सुई के साथ तार के माध्यम से जोड़ा गया है वह कहीं ना कहीं टाइम बम सेट होगा। जिसके माध्यम से लोगों को उड़ाने की योजना बनाई गई थी। कई लोगों ने दबी जुबान से कहा कि करमा लोकल सेल में काफी वर्षो से ट्रकों से मोटी राशि वसूली जाती हैै। जिसे सेल समिति व प्रबंधन द्वारा बंदरबांट  किया जाता है। जिसका लाभ स्थानीय कुछ गिने-चुने लोगों को मिलता है। जिससे क्षेत्र के कई गांवों में असंतोष है। असंतुष्ट लोगों ने दहशत फैलाने के नियत से यह कार्य किया होगा। वहीं सेल संचालन समिति का मानना है कि सेल के शांति माहौल को बिगाड़ने का यह कुत्सित प्रयास है।

Published / 2021-10-01 10:53:56
हजारीबाग : एसीबी ने पंचायत सेवक को पांच हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

हजारीबाग। बरकट्ठा प्रखंड के एक पंचायत सेवक उदित नारायण बर्मन को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे लाभुक से पैसे ले रहे पंचायत सेवक को गिरफ्तार कर लिया। पंचायत सेवक ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त भुगतान को लेकर चुगलामो पंचायत निवासी अजय चौधरी से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने उसकी गिरफ्तारी का जाल बिछाया। लाभुक निर्धारित समय के अनुसार उसके किराए के आवास पर पैसा लेकर पहुंचे। पैसा हाथ में लेते ही टीम ने उसे धर लिया। पुष्टि के लिए पैसा पकड़ने के बाद उसका हाथ पानी में डलवाया गया। हाथ डालते ही पानी का रंग गुलाबी हो गया। टीम उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई।

Published / 2021-10-01 03:48:26
गिरिडीह : पेड़ से टकराई स्‍कॉर्पियो, होटल संचालक समेत 3 की मौत, एक गंभीर

गिरिडीह। भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौ‍त हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। मरने वाले तीनों ग‍िरिडीह के जमुआ प्रखंड के परगोडीह के रहने वाले बताये जा रहे हैं। तीनों की पहचान सम्राट होटल संचालक छोटू यादव, प्रदीप यादव और एक अन्‍य के रूप में हुई है। चारों स्‍कॉर्पियो से बिहार के चकाई जाने के लिए निकले थे। देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड़ गांव के पास स्‍कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि स्‍कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हैं।

Published / 2021-09-30 13:21:21
स्पेशलाइज्ड प्रोक्टोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी सेंटर अब रांची में

रांची (डॉ संदीप बनर्जी)। आर्किड मेडिकल सेंटर ने पेल्विनिक स्पेशलाइज्ड प्रॉक्टोलॉजी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर दिल्ली के अपने समझौता की जानकारी दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आर्किड अस्पताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पी.के गुप्ता, कंसलटेंट लेप्रोस्कोपिक सर्जन गीता प्रसाद, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, अंजनी कुमार और लेप्रोस्कॉपी सेंटर के सीनियर कंसलटेंट लेप्रोस्कोपिक कोलो प्रॉक्टोलॉजिस्ट संदीप बनर्जी ने संबोधित किया। आॅर्किड मेडिकल सेंटर एच.बी. रोड रांची में स्थित एक अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है। आर्किड हॉस्पिटल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं 24 घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने वाला झारखंड का एक किफायती अस्पताल है। दिल्ली/एनसीआर के प्रमुख प्रॉक्टोलॉजी और लेप्रोस्कोपिक केंद्रों में से एक पेलवनिक ने 29 सितंबर 2021 को सुपरस्पेशल्टी अस्पताल आर्किड मेडिकल सेंटर के साथ रांची में अपना पहला केंद्र लॉन्च किया है। यह प्रक्रियाओं के लिए सामान्य सर्जरी विभाग में एंड टू एंड उपचार प्रदान करता है। जैसे लेप्रोस्कोपिक वेट लॉस सर्जरी, हर्निया सर्जरी, एंटीरैफ्लक्स सर्जरी, कोलोस्टॉमी और इलियोस्टॉमी मरम्मत, छोटी आत एनास्टोमोसिस, थायराइड सर्जरी, ब्रेस्ट सर्जरी, गॉलब्लैडर स्टोन सर्जरी, लिवर सिस्ट, हाइड्रेटेड सिस्ट, लेप्रोस्कोपीक एपेंडेक्टोमी वेरीकोसेले सर्जरी, वेरीकोसिलेक्टोमी गायनेकोमास्टिया, पाइल्स, फिस्ट पिलोनाइडल साइनस, फोडा, रेक्टल प्रोलेप्स, कोलोरेक्टल कैंसर, पाइल्स के लिए स्टेपलर सर्जरी, फिशर, फीसटुला, लेजर फिस्टुला, फ्लैप सर्जरी, गोदा फोड़ा, कोलन और रेक्टल पॉलीप कोलोरेक्टल कैंसर, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, रेक्टल प्रोलेप्स, रेक्टोपेक्सी, आॅब्स्ट्रक्टेड डिफेक्शन सिंड्रोम/ विशेषज्ञों की टीम में लेप्रोस्कोपी और प्रॉक्टोलॉजी सर्जरी के अनुभवी डाक्टर शामिल है। इससे मरीज एक ही छत के नीचे सभी उन्नत सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। पेलविनिक ने हमेशा लोगों को उच्च गुणवत्ता और निर्बाध सर्जिकल अनुभव प्रदान करने के लिए सामान्य सर्जरी विभाग के लिए एक उन्नत यूनिट स्थापित करने की आवश्यकता महसूस की है। कंसलटेंट लेप्रोस्कोपिक सर्जन गीता प्रसाद, संदीप बनर्जी के साथ लेप्रोस्कोपी और लेजर प्रक्रियाओं के लिए सामान्य सर्जरी विभाग का नेतृत्व करेंगी। (लेखक आर्किड हॉस्पीटल रांची से जुड़े हैं।)

Published / 2021-09-29 15:58:31
विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है खूंटी जिला शिक्षा पदाधिकारी का...

रांची। पूर्व में जिला के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक खूंटी पर गंभीर आरोप लगते आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी जिले के उपायुक्त को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया था। केवल शिक्षक-शिक्षिकाएं ही नहीं। उनके एक कार्यालय कर्मी कार्तिक भगत कुछ दिन पहले उनके अमर्यादित व्यवहार से बेहोश होकर कार्यालय में ही गिर पड़े। उसके बाद कलमबंद हड़ताल पर चले गये। विभाग का कौन सा वरदान इन्हें प्राप्त है कि हर बार मूकदर्शक बना रहता है। इसी का परिणाम है कि जमशेदपुर की तरह खूंटी जिला में भी पांच साल से कम अनुभवी स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापकों बनाया जा रहा है। जो विभागीय नियमों के प्रतिकुल है। विभागीय नियमानुसार पांच साल का कार्यानुभव आवश्यक है। जबकि खूंटी जिला में जिला शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र पांडेय के द्वारा वर्ष 2019 में नियुक्त प्यारी हुन्नी पुर्ती-उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचा तोरपा, सोनी खलखो-उत्क्रमित उच्च विद्यालय भंडरा खूंटी, मनिक साय पाहन- उत्क्रमित उच्च विद्यालय लांदूप खूंटी, जुलिता कंडीर उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाते मुरहू, स्वदेश कुमार रॉय-उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुसीर तोरपा, प्रमिला कुमारी-उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुल्लू मुरहू, चमर उरांव- उत्क्रमित उच्च विद्यालय छाता कर्रा, राहिल मुंडू-उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरांगहादा खूंटी, बंधु टुटी-उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोरया अड़की, सुमन कुमार सेठ- उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटा अड़की, सुबोध कुजूर- उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिरदा कर्रा, रेखा डांग-उत्क्रमित उच्च विद्यालय चुरदाग तोरपा, पुरूषोत्तम सिंह-उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेलोल मुरहू, एफ्रेसिंया तोपनो-उत्क्रमित उच्च विद्यालय हारूहप्पा कर्रा, शशिकला होरो- राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरियागढ़ कर्रा, एवं राज कुमार महतो-राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय तारूप खूंटी को जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया है। गौरतलब है कि इसमें क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक) रांची का भी अनुमोदन प्राप्त है। मामला का संज्ञान में आते ही,अन्य जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अपने ही आदेश को वापस लेकर प्रारंभिक विद्यालयों के वरीय शिक्षकों को प्रभार देने की तैयारी की जा रही है। अब इंतजार है खूंटी जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस फैसले पर विभाग क्या कार्रवाई करती है...? उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत महतो ने दी है।

Published / 2021-09-28 15:54:10
चतरा : अवैध मवेशियों से लदे छह ट्रक जब्त

चतरा। सिमरिया पुलिस ने सोमवार की रात बगरा मोड़ के समीप से छह ट्रक मवेशियों को पकड़ा है। मवेशियों की कुल संख्या 146 थी, जिसे अमानवीय ढंग से ट्रकों में लादकर तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि जब्त मवेशियों को गौरक्षणी चतरा को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ट्रकों में मवेशी लादकर एनएच 99 सड़क से गुजर रहे हैं। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई की गई और बगरा मोड़ के समीप पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस बल ने सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए ट्रकों को जप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्रकों में मवेशी ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। जिसमें तीन बछड़ों की मौत हो गई है। इधर जैसे ही पुलिस ने जब्त ट्रकों को सिमरिया के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में लाया। जहां मवेशी लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच भाजपा, आरएसएस, बजरंग दल आदि के कार्यकर्ता पहुंचे और तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Published / 2021-09-28 15:53:32
लातेहार : उग्रवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद

लातेहार। लातेहार थाना क्षेत्र के नावाग्रढ़ पंचायत के सलैया जंगल में सुरक्षाबलों और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच लातेहार के नवागढ़ के जंगल में मुठभेड़ हुई जिसमें झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट घायल हो गए. जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ की घटना उग्रवादी संगठन जेजेएमपी और सुरक्षाबलों के बीच हुई है दोनों ओर से हुई गोलीबारी में झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार घायल हो गए है। घायल असिस्टेंट कमांडेंट को चॉपर से एयरलिफ्ट कर रांची भेज दिया गया है। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि कोबरा एवं जगुआर के टीम नवागढ़ के सलैया जंगल में जेजेएमपी उग्रवादियों की सूचना पर सर्च आॅपरेशन में निकले हुए थे। इस मुठभड़े में एक उग्रवादियों को भी मारे जाने की सूचना है। घटना स्थल से पुलिस ने कई हथियार जिसमें एके47 राईफल भी बरामद किया गया है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों के द्वारा उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Page 1514 of 1568

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse