झारखंड

View All
Published / 2021-11-12 10:22:17
हैंडबॉल की जिला टीम जमशेदपुर रवाना, बालक-बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी हैं शामिल

कोडरमा। जमशेदपुर में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोडरमा की टीम शनिवार को रवाना हो गई है। यह टीम हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गई है। एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडेय ने टीम को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में खिलाड़ियों के रहने और खाने की उचित व्यवस्था झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन ने की है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के लिए बालक और बालिका दोनों वर्ग की टीमें रवाना हुई हैं। बालक वर्ग में कुमार अभिषेक, अनमोल झा, विनोद कुमार, हेमंत कुमार, नितिन कुमार, अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार, रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, पप्पू कुमार एवं कुंदन कुमार के नाम शामिल हैं। जबकि बालिका वर्ग में विनीता पांडेय, श्वेता सिंह, पुष्पा कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सृष्टि कुमारी, आयुषी कुमारी, पूजा कुमारी, प्राची कुमारी और प्रीति कुमारी के नाम शामिल हैं। इनमें अभिषेक कुमार और विनीता पांडेय अपने-अपने टीम के कैप्टन हैं। टीम कोच के रूप में राकेश कुमार, अनमोल कुमार, अविनाश कुमार और मैनेजर के रूप में अविनाश कुमार, अभिषेक कुमार और विनोद कुमार टीम के साथ रवाना हुए हैं। इधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इस प्रतिस्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। टीम रवाना होने पर निशांत कुमार, मनोज कुमार सिंह, अजय वर्मा, सुनील जैन, दिनेश सिंह, राजू यादव, प्रिंस मिश्रा और मनोज पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Published / 2021-11-12 09:04:43
जमशेदपुर : एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस गिरफ्तार

रांची। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत बोस माओवादियो का पोलित ब्यूरो सदस्य है। हालांकि आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रशांत बोस से सुरक्षित ठिकाने पर पूछताछ कर रही है। प्रशांत बोस झारखंड-बिहार में माओवादियों का सुप्रीम कमांडर है।

Published / 2021-11-11 18:08:25
भारत-न्यूज़ीलैंड मैच : कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बिकेंगी टिकटें, JSCA ने सरकार से मांगा मार्गदर्शन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क, रांची। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को राज्य के जेएससीए स्टेडियम (JSCA) में होने वाले मुकाबले के लिए JSCA प्रबंधन की ओर से कई तरह की तैयारियां की जा रही है। 15 नवंबर से मैच को लेकर टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी और इसी के मद्देनजर JSCA प्रबंधन की ओर से राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है। मामले को लेकर जेएससीए प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है। T20 वर्ल्ड कप से भारतीय टीम का सफर खत्म हो चुका है और अब भारतीय टीम भारत और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले इंडिया के मेजबानी में टूर्नामेंट को लेकर तैयारी कर रही है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का दूसरा T20 मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा और इस मैच को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है। राज्य सरकार ने JSCA प्रबंधन को 50 फीसदी दर्शकों के साथ स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति दी है। हालांकि इस बीच कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य किया गया है। जेएससीए प्रबंधन की ओर से स्टेडियम के काउंटर से ही 15, 16 और 17 नवंबर को टिकटों की बिक्री के लिए तारीखों का ऐलान किया गया है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से जेएससीए ने एक परामर्श भी मांगा है। जेएससीए के सदस्य जय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। स्टेडियम में आने वाले खेल प्रेमियों के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है। ताकि उन्हें किसी भी तरीके का परेशानियों का सामना ना करना पड़े। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से टिकटों की बिक्री को लेकर मार्गदर्शन भी मांगा गया है।

Published / 2021-11-11 18:03:57
झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलेगी अपना रुख, बारिश से बढ़ेगी की ठंड

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम अपना रुख बदलेगी, जिसके कारण बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में 14 और 15 नवंबर को बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिलेगी। लेकिन बारिश होने की वजह से झारखंड में ठंड अधिक लगेगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 14 और 15 नवंबर को मेघ गर्जन के साथ-साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 12 और 13 नंबर को मौसम शुष्क रहेगा और कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। झारखंड में बारिश के कारण मौसम में बदलाव दिखेगी। जिसके कारण राज्य में 16 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक बताया कि कम दबाव क्षेत्र, दक्षिण पूर्व और उसे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। 13 नंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और यह धीरे-धीरे तेज होते हुए पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम 14.7 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया।

Published / 2021-11-10 12:37:06
छठ महापर्व : आस्था की डुबकी लगाकर भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

कोडरमा। माथे पर डलिया, होठों पर छठ के गीत, मन में श्रद्धा, आस्था के भाव और अर्घ्य घाटों की ओर बढ़ते पांव, कुछ ऐसा ही नजारा था 10 नवंबर की शाम को। मौका था-लोक आस्था का पावन पर्व छठ का। पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। न कोरोना से भय और न शारीरिक दूरी की चिंता। बस मन में सूर्य उपासना का भाव लिए श्रद्धालु छठ घाटों की ओर निरंतर बढ़ते जा रहे थे। अर्घ्य घाट पहुंचकर व्रतियों के साथ श्रद्धालुओं ने भी और घाटों में डुबकी लगाई और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपने- अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विभिन्न छठ समितियों के द्वारा अर्घ्य घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी, वजह की सजावट देखते ही बनती थी। समय-समय पर उद्घोषकों के द्वारा श्रद्धालुओं को नसीहत दी जा रही थी कि आप गहरे पानी में ना उतरें डूब जाने का खतरा है। और श्रद्धालु इन बातों को मानकर बहुत ही मर्यादित और अनुशासित होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देते और अपने डालिए के साथ घाट से ऊपर आकर पूजा-आराधना में लीन हो जाते। छठ घाटों पर लगातार बजने वाले छठ के गीतों से वातावरण भक्तिमय होता रहा। 11 नवंबर को फिर सुबह में ऐसा ही नजारा दिखेगा। एक बार फिर लोग भगवान भास्कर उदीयमान स्वरूप को अर्घ्य देकर गुनाहों से क्षमा और सफलता का आशीर्वाद मांगेंगे। छठ को लेकर गुमो अर्घ्य घाट, इंदरवा बस्ती, तिलैया बस्ती, चाराडीह, चित्रगुप्त नगर, कोरियाडीह, पानी टंकी रोड स्थित भास्कर छठ तालाब, विद्यापुरी के धनी सिंह छठ तालाब, जय मंगल सिंह छठ तालाब और महतो अहरा में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकियां लगाई।

Published / 2021-11-10 09:17:41
कोडरमा : लूटपाट के चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोडरमा। झुमरी तिलैया थाना पुलिस और छापामारी टीम की सक्रियता ने दो दिनों में ही बाइक सावर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देनेवाले कांड का न सिर्फ उदभेदन किया, बल्कि इस मामले में संलिप्त चार अपाधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 10 नवंबर को एसडीपीओ अशोक कुमार ने तिलैया थाना में प्रेसवार्ता कर उदभेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 8 नवंबर की रात घर जा रहे बाइक सवार महेंद्र यादव के साथ एंजेल स्कूल के निकट लूटपाट की घटना में संलिप्त चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में दिनेश कुमार राम और बिरजू राम दोनों के पिता शिवशंकर राम, सूरज माली पिता कामेश्वर माली और पवन पासवान, पिता कामेश्वर पासवान के नाम हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी वार्ड संख्या 21, गुमो के रहनेवाले हैं। इसके पास से लूटे गए बाइक और 4,460 रुपये नकद बरामद किया गया है। बताया गया कि 10 नवंबर को तिलैया थाना में घटना के बाद महेंद्र यादव ने पैसा, मोबाइल और बाइक लूट का मामला दर्ज कराया था। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर छापामारी टीम गठित कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों की निशानदेही पर लूटे गए बाइक को बरामद किया गया। लूट में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने कोडरमा जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। प्रेसवार्ता में तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह समेत छापामारी दल के लोग मौजूद थे।

Published / 2021-11-09 16:54:57
झारखंड में बीमा और पेंशन योजना से जुड़ेंगे मनरेगा मजदूर, आर्थिक स्थिति में होगी सुधार

एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में मनरेगा मजदूरों को अब रोजगार के साथ-साथ सरकार की विभिन्न बीमा योजना और पेंशन संबंधी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों के उप विकास आयुक्त को पत्र के माध्यम से दिशा निर्देश जारी किया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनीष रंजन ने सभी जिलों के उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया है कि मनरेगा मजदूरों और उनके परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए उन्हें केंद्र सरकार की पेंशन और बीमा योजनाओं से जोड़ने का अभियान चलाया जाए। विभाग ने निर्देश दिया है कि राज्य में 100 दिन के रोजगार देने के साथ-साथ इन मजदूरों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से जुड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। साथ ही निर्देश दिया है कि प्रवासी मजदूरों को उन्हीं के गांव में रोजगार मिले यह सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा मजदूरों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत : मनीष रंजन ने कहा कि जीविका भी जीवन भी के मंत्र पर सरकार सभी मनरेगा मजदूरों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में काम कर रही है। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 41 लाख 63 हजार 806 मजदूर कार्यरत हैं। मनरेगा मजदूरों के साथ खड़ी है सरकार : राज्य सरकार मनरेगा मजदूरों के साथ खड़ी है। यही कारण है कि काम के दौरान या दुर्घटना में मृत्यु होने या घायल होने वाले मनरेगा मजदूरों को सरकार अनुग्रह राशि के रूप में क्रमशः 75000 और 37500 रुपये देती है। इस योजना का लाभ अब तक राज्य के मजदूरों के आश्रितों को मिल रहा है। इनमें सबसे अधिक लातेहार जिले के मजदूर के आश्रितों को मिला है। यहां 17 मजदूर के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में लाभ दिए गए हैं ववही दूसरे नंबर पर गिरिडीह और तीसरे नंबर पर चतरा जिला शामिल है। इन जिलों में आश्रितों को मिली सरकारी मदद : गिरिडीह में अब तक 10 और चतरा में 8 मनरेगा मजदूर के परिजनों को अनुग्रह राशि दी गई है। इसी तरह सिमडेगा में एक, खूंटी में तीन, देवघर में तीन, गोड्डा में दो, रामगढ़ में एक, पलामू में दो, लोहरदगा में एक, गुमला में 6, रांची में 6, धनबाद में दो और कोडरमा में एक मनरेगा मजदूर की मृत्यु के बाद उनके आश्रित को सरकार के स्तर पर 75000 रुपये का आर्थिक सहयोग किया गया है।

Published / 2021-11-09 16:50:47
रांची में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, तीन सप्लायर गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। इनमें जिलेटिन, डेटोनेटर, फ्यूज वायर आदि हैं। पुलिस ने इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपये भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से तुपुदाना ओपी में पूछताछ की जा रही है।

Page 1505 of 1569

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse