कोडरमा। विगत 16 नवंबर को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के राष्ट्रीय पहलवान सह राष्ट्रीय रेफरी मनीष कुमार का निधन इलाज के दौरान रिम्स में हो गया था। मनीष कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुके थे। साथ ही वे एक अच्छे राष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी थे। साथ ही कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में कार्य कर चुके थे। मनीष ने अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती में 3 पदक जीते थे। वे झारखंड पुलिस में कार्यरत और फिलहाल चंदवारा पुलिस लाइन कोडरमा में पोस्टेड थे। वे झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के छोटे भाई थे। उनके निधन पर आज कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश सेठ की अगुवाई में महात्मा गांधी रोड स्थित कोडरमा जिला कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में एक श्रद्धांजलि सभा की गई, जिसमें कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सभी खिलाड़ी, सीडी बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्या रीना सिंह, सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर मानंजय कुमार शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार, सीआईएसएफ के जवान सालुंके गोकुल आसाराम, सुभाष कुमार, कुश्ती प्रशिक्षिका ईशा कुमारी, गोलू यादव, अतुल आनंद, निभा रानी, अनमोल कुमारी, रश्मि कुमारी, प्रदीप कुमार, विकास कुमार आदि शामिल हुए। उनके निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। मौके पर कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश सेठ ने कहा, मनीष कुमार का हमलोगों के बीच मे से जाना झारखंड राज्य के साथ-साथ कोडरमा जिला के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। वह कोडरमा जिला के खिलाड़ियों को समय-समय पर आकर कुश्ती के गुर सिखाते थे।
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के बेड़ोकला निवासी दुलारचंद पाण्डेय (सेवानिवृत्त शिक्षक) का 98 वर्ष की उम्र में निधन शनिवार शाम सात बजे हो गया। इनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इनका अग्नि संस्कार रविवार को पैतृक निवास स्थान बेड़ोकला में किया गया ।अपने शिक्षण कार्य के दौरान इन्होंने मिडिल स्कूल बरकट्ठा, मिडिल स्कूल बेडोकला, मिडिल स्कूल चितरपुर (रामगढ़), मिडिल स्कूल माधोपुर, बरकट्ठा में सेवा दी थी। बेड़ोकला निवासी सह पूर्व मुखिया तुलसी पांडेय ने बताया कि इनके पढ़ाये हजारों विद्यार्थी विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं। बताते चलें कि इनकी धर्मपत्नी विद्या देवी (सेवानिवृत्त शिक्षिका) का स्वर्गवास 2002 में ही हो चुका है। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये। अग्नि संस्कार में बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, बेड़ोकला मुखिया प्रतिनिधि देवीलाल, जिप प्रतिनिधि यमुना साव, पूर्व मुखिया तुलसी पांडेय, राजेंद्र पांडेय, श्रीकांत पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह को झारखंड स्टेट किकेट एसोसिएशन ने झारखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्राफी के एलिट ग्रुप में झारखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम है, जो पुणे में उत्तर प्रदेश, आसाम, विदर्भ, और उड़ीसा से खेलेगी। टीम रविवार को पुणे चली गई। श्री सिंह के मनोनयन पर कोडरमा जिला के खेल प्रेमियों में हर्ष है। हर्ष व्यक्त करने वालों में अमरजीत सिंह छाबड़ा, अनिल सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, डॉ उपेन्द्र भदानी, किसना बरहपुरिया, बिनोद विश्वकर्मा, पंकज सिंह, आलोक पाण्डेय , उमेश सिंह, सोनू खान, पवन सिंह, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, रोहित कुमार, मुकेश प्रभाकर, कुन्दन राणा, धीरज पांडेय, राकेश पाण्डेय, मनोज चौरसिया, शेखर सोनी , मनोज झा, धर्मेंद्र कौशिक, अनिल पांडेय, सुनिल जैन, सुभाष छाबड़ा, शीतल छाबड़ा, पिंटू शुक्ला, बंटी ओझा, बंटी सिंन्हा, धर्मेंद्र सिंह, अरसद खान,सरवर खान, अजय कुमार, प्रदीप सिंह, मनोज सिंह, रविन्द्र सिंह, रामनाथ सिंह, राजीव सिंह, राजेंद्र सिंह, परिक्षित सिंह, कामेश्वर महतो, धीरज कुमार, मनोज पांडेय, हर्ष सिंह, सुनील कश्यप, अभिराज, चंदन सिंह, अमित सिंह, दीपक यादव सहित अन्य खेल प्रेमी शामिल है।
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रविंद्र कुमार के भारतीय विधि संस्थान नई दिल्ली के सदस्य बनने पर, रांची जिला बार एसोसिएशन के प्रांगण में जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एके रसीदी ने कहा कि रविंद्र कुमार का भारतीय विधि संस्थान नई दिल्ली के सदस्य बनना झारखंड के लिए गौरव की बात है। भारतीय विधि संस्थान भारत की एक प्रतिष्ठित विधि अनुसंधान केंद्र है, जिसके अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होते हैं और उपाध्यक्ष भारत सरकार के कानून मंत्री होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि रविंद्र झारखंड को गहराई से जानते हैं और एक विधिवेता भी हैं। इनके सदस्य बनने पर झारखंड को सही दिशा मिल पाएगी। हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि विधि के क्षेत्र में रविंद्र का भरपूर योगदान रहा है और विश्वास है कि आगे भी रहेगा। अधिवक्ता भरत चंद्र महतो ने कहा कि सीएनटी एसपीटी एक्ट की बारीकियों को जनता के समक्ष रखने की जरूरत है और रविंद्र इसमें सहयोग करेंगे। मौके पर अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर, भरत चंद्र महतो, वेजोल रहमान, अजहर खान, अशरफ अशरफ, खान मोहम्मद, विद्या कुमारी, सतीश कुमार, अशोक नाथ, कौशिकी गिरी, प्रशांत कुशवाहा, रेजिस्ट रुंडा, नीरज कुमार, मृत्युंजय प्रसाद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोहन ठाकुर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत कुशवाहा ने किया।
रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय नामकोम, राजाऊलातू की एनएसएस की टीम ने नामकोम स्थित लाली ग्राम में घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण की जानकारी तथा जागरुकता अभियान चलाया जिसके तहत कोरोना टीकाकरण भी किया गया। गांव में इस निरीक्षण का उद्देश्य आम लोगों में कोरोना को लेकर जागरुकता लाना था। इस क्रम में कोरोना को लेकर कई कार्यक्रम भी किए गए जैसे अभिनय के माध्यम से लोगों को कोरोना के लक्षण, सुरक्षा,सावधानी व बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। तथा कई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजीत तिर्की (उपमुखिया) का स्वागत किया गया। वाईबीएन विश्वविद्यालय एनएसएस टीम के सभी प्रतिनिधि श्री कौशल किशोर, डॉ मीना कुमारी नटराजन, डॉ अर्पणा शर्मा, सविता भारती, स्वाति कुमारी, सुमन कुमारी, डॉ पी कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर एवं प्रतिभागियों सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रांची। पर्यटन के लिहाज से रांची के हुंडरू फॉल को जोड़ने वाली सड़क चकाचक होगी। राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग ने ओरमांझी, सिकिदरी के रास्ते हुंडरू फॉल तक जाने वाली 23.5 किलोमीटर लंबी सड़क के मजबूतीकरण का फैसला लिया है। इसके लिए 16 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। गौरतलब है कि ओरमांझी से हुंडरू फॉल तक जाने वाली सड़क एनएच 33 को पर्यटनस्थल हुंडरू फॉल से जोड़ती है। इस पथ से रांची, बाकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका समेत कई जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से आने वाले वाहनों का आवागन होता है। राज्य सरकार ने इस दौरान कुल 150 करोड़ की 13 योजनाओं को मंजूरी दी है। सभी योजनाओं की प्रगति व समीक्षा प्रतिमाह मुख्य अभियंता करेंगे।
रांची। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों में झारखंड नंबर वन बन गया है। इस उपलब्धि के लिए आज (20 नवंबर) शहरी विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ट्रॉफी देकर झारखंड को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने किया ट्वीट : झारखंड के 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों में नंबर वन बनने पर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से भी ट्वीट कर जानकारी दी गई है।
लातेहार। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को नक्सली संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद पर लंबे अरसे बाद एक बार फिर से खौफ देखने को मिला। प्रतिबंधित संगठनों ने गत 15 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रतिरोध दिवस मनाने का ऐलान किया था। प्रतिरोध दिवस के आखिरी दिन शुक्रवार की देर रात नक्सलियों ने धनबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले सीआईसी सेक्शन को फिर निशाना बनाया है। बड़ी घटना को अंजाम देते हुए नक्सलियों ने लातेहार जिले के रिचुछुटा-डेमू स्टेशनों के बीच 206/26-29 अप एवं डाउन लाइन पर आईईडी बम ब्लास्ट कर रेल पटरियों को उड़ा दिया। यह घटना शुक्रवार की रात करीब 1:50 बजे की बतायी जा रही है। इस घटना में एक लाइट इंजन भी डिरेल हो गई है साथ ही अप और डाउनलाइन लगभग 7 घन्टे पूरी तरह से बाधित रहा। इस दौरान करीब एक दर्जन सवारी और मालगाड़ियों का परिचालन रूका प्रभावित हो गया व अहले सुबह गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। वहीं घटना की सुचना के बाद एसपी अंजनी अंजन ने घटना स्थल पर पहुंच घटना स्थल की जांच किया एवं क्षेत्र के घेराबंदी का सर्च अभियान चलाया व कहा कि माओवादियों के द्वारा ट्रैक उड़ाना कायरता पूर्ण कारवाई है। घटना की सूचना के बाद अहले सुबह ही डीआरएम आशीष बंसल समेत धनबाद रेल मंडल के कई वरीय अधिकारी स्पेशल ट्रेन से घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुए रेल पटरी को ठीक कराया। जिसके बाद सुबह 9 बजे से मालवाहक ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया, वही दोपहर होते होते यात्री ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। गौरतलब है कि शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी की ओर से घोषित बंद को लेकर पहले ही राज्य में अलर्ट घोषित किया गया था। इसी बीच माओवादियों ने हमेशा की तरह सॉफ्ट टारगेट रहे सीआईसी सेक्शन को अपना निशाना बनाया। इस घटना में डीजल लाईट इंजन संख्या 70584 की एक ट्रॉली डिरेल हो गई थी। बरवाडीह से आईएआरटी से स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच व युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य चलाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse