टीम एबीएन, रांची। आज शिक्षा समाधान ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
राज्यपाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर शिक्षा समाधान ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव, सदस्य शिबू कुमार रजक, बद्री राम, अमित शर्मा एवं सौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांंची। हमर अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उनको विगत मई, 2020 से झारखंड राज्य सूचना आयोग में बंद हुई सुनवाई और द्वितीय अपीलवाद एवं शिकायतवाद के निष्पादन के संबंध में एक ज्ञापन देकर मांग किया कि झारखंड में जल्द मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति करवायी जाय, वर्तमान में दिनांक 10.06.2026 को नियुक्त चार सूचना आयुक्त जिन्हें दिनांक 01.07.2026 को शपथ दिला दिया गया है।
उनके द्वारा उनका मूल काम द्वितीय अपीलवाद और शिकायतवाद पर सुनवाई और निष्पादन का कार्य प्रारंभ करवाया जाय, क्योंकि विगत 6 वर्षों से झारखंड में राज्य सूचना आयोग में सुनवाई बंद है और करीब 25000 से अधिक आवाज सुनवाई हेतु लंबित पड़े हुए हैं, जिस कारण सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।
जिसे देख सरकार ने विगत दिनों चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की है, साथ ही विगत दिनों जिस प्रकार सूचना आयुक्त द्वारा प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले अखबारों के माध्यम से सार्वजनिक हुए हैं, उन पर भी मंच ने जांचोपरांत कार्रवाई की मांग करते हुए झारखंड में सूचना आयुक्त के प्रोटोकॉल और विशेषाधिकार के निर्धारण की मांग राज्यपाल से की।
इस पर राज्यपाल ने कहा कि वह इस मामले को राज्य सरकार को प्रेषित करते हुए झारखंड राज्य सूचना आयोग में लंबित वादों की सुनवाई प्रारंभ हो, इस पर कार्रवाई करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी और कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार पांडेय शामिल थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ने डीआरएम, रांची एवं भारत सरकार के रेल मंत्री से मांग करते हुए कहा है कि रांची- लोहरदगा मेमू ट्रेन लोहरदगा की लाइफ लाइन है।
यहां की गरीब जनता, किसान, छात्र प्रतिदिन हजारों की संख्या में इस ट्रेन से सफर करते हैं। किंतु बोगी (कोच) की संख्या मात्र आठ होने के कारण भेड़ बकरी की तरह लोगों को यात्रा करने की लाचारी हो रही है, इसलिए सामाजिक विचार मंच यह मांग करती है कि बोगियों (कोच) की संख्या बढ़ाते हुए आठ की जगह चौदह करने की कृपा की जाए, ताकि आम जनता को यात्रा करने में असुविधा न हो।
एबीएन सोशल डेस्क। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने झारखंड प्रदेश सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। संजय सर्राफ ने कहा कि देवशयनी एकादशी सनातन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और चातुर्मास का शुभारंभ होता है। यह काल आध्यात्मिक साधना, सेवा, संयम एवं धर्माचरण के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा, सदाचार एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूजा-अर्चना के दौरान बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश में सुख-शांति, सामाजिक सद्भाव, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की गयी। साथ में अनूप दास, कौशिक कुमार, सिती कुमारी आदि शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष पद पर मुकेश काबरा के निर्विरोध निर्वाचन होने पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश काबरा तथा नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजहित, जनसेवा एवं संगठन के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी तथा सामाजिक सरोकारों को नयी दिशा और गति प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि श्री माहेश्वरी सभा सदैव सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी रही है और नयी कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार सहित अनेक सदस्यों ने भी मुकेश काबरा एवं उनकी पूरी टीम को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली व अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होते जा रहा है।
मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना का आज दूसरा दिन जारी रहा। संयोगवश समीप स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित नेशनल डूरंड कप मैच के कारण बड़ी संख्या में मौजूद लोगों में छात्रों का धरना आकर्षण का केंद्र बना रहा।
एक ओर जमशेदपुर एफसी की जीत का उत्साह दिखाई दे रहा था, वहीं दूसरी ओर धरनास्थल पर छात्र झारखंड सरकार होश में आओ, भ्रष्टाचार बंद करो और सीबीआई जांच कराओ, परीक्षा रद्द करो जैसे नारेबाजी व त्खतीयां देखी गई।
जेएसएससी द्वारा आज विवादित परीक्षा एजेंसी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किए जाने के बावजूद छात्रों में नाराजगी बरकरार रहा। सत्याग्रह के दूसरे दिन बड़ी संख्या में छात्र धरनास्थल पर जुटे और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जांच टीम के समक्ष धांधली एवं अनियमितताओं से जुड़े कई तथ्य सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद अब तक परीक्षा रद्द नहीं किया जाना सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोनों चयन आयोग के सभी सदस्यों व कर्मचारीयों पुनः रिफॉर्म करते हुए। सभी विवादित परीक्षा को पारदर्शी तरीके से पुनः आयोजित की जाए।
आज को रविवार को जारी सत्याग्रह धरना में दीनबंधु मंडल, रामावतार महतो, दीप्ति पांडे, रिहान अंसारी, महावीर साहू, शिल्पी कुमारी, अंकित कुमार व आलिया नाज सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है। आज ही के दिन 1999 में हमारे वीर जवानों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश को गर्व से भर दिया था।
मैं उन सभी वीर शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके साहस, त्याग और बलिदान को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।कारगिल हमें सिखाता है कि जब देश पर संकट आता है तो हमारा जवान अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है।
आज भी सीमाओं पर हमारे जवान उसी जज्बे के साथ खड़े हैं। शहीदों का साहस और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
मैं सरकार से मांग करता हूं कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और उनकी भलाई सर्वोपरि हो। और देश की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने संविधान और गांधीवादी मूल्यों को बचाने का बीड़ा उठाया है।
उन्होंने कहा, प्रजातंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। सबकी अपनी सोच है। लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि राहुल गांधी जी ने संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए और युवाओं के साथ जिस तरह वो खड़े रहे हैं, उससे साफ है कि वो देश निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं ।सांसद ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष का रास्ता अलग है और वो संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse