झारखंड

View All
Published / 2021-11-27 14:03:29
वरिष्ठ मजदूर नेता सत्यपाल वर्मा का निधन

मेदिनीनगर। पलामू के वरिष्ठ मजदूर नेता सह स्वतंत्रता सेनानी गणेश प्रसाद वर्मा के पुत्र सत्यपाल वर्मा का शनिवार की शाम निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे। शनिवार की शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पोता-पोती समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलने के बाद उनके घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक सत्यपाल वर्मा के बड़े पुत्र चेतन आनंद पटना हिंदी दैनिक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर और छोटे पुत्र केतन आनंद मेदिनीनगर दैनिक जागरण में वरिष्ठ पत्रकार हैं। लोगों ने स्वजनों से मिलकर लोगों ने ढांढस बंधाया। मालूम हो कि वरिष्ठ मजदूर नेता सत्यपाल वर्मा पलामू खान मजदूर संघ के अध्यक्ष थे। उनका संगठन हिंद मजदूर सभा से जुड़ा हुआ था। मजदूर उन्हें मसीहा मानते थे। सोकरा ग्राफाइट माइंस, भवनाथपुर के तुलसी दामर डोलोमाइट खादान, राजहरा कोलयरी माईनस समेत अन्य मजदूरों के हक-अधिकार के लिए उन्होंने पूरी जिंदगी संघर्ष की। इसी वर्ष जनवरी माह में उनकी धर्मपत्नी कल्याणी वर्मा का भी निधन हो गया था। इधर, पत्रकार के पिता सत्यपाल वर्मा के निधन पर पलामू पत्रकार परिषद ने शोक जाहिर किया है।

Published / 2021-11-27 13:04:37
आर्थिक मंदी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज भी चलेगा कांग्रेस का जन जागरण अभियान

लोहरदगा। रविवार को देश में आर्थिक मंदी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चलायी जायेगी। यह अभियान किस्को प्रखंड के अरेया पंचायत के अरेया चौक से सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। इसके लिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से उक्त अभियान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किस्को प्रखंड कांग्रेस के प्रभारी संदीप कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2021-11-27 12:57:52
नियमित अध्ययन से बढ़ता है ज्ञान : डॉ. प्रेम संध्या

कोडरमा। नियमित अध्ययन से ज्ञान बढ़ता है। पढ़ाई चाहे जिस कक्षा में करें पुस्तक का अध्ययन जरूर करें। इसके लिए भी रुटीन बनाने की जरुरत है। उक्त बातें जेजे कॉलेज के बीएड सभागार में आयोजित सत्र 2019-21 के छात्रों के विदाई समारोह में जेजे कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संध्या प्रेम ने कही। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे जाने के लिए शिक्षा अमूल्य धरोहर है। आप भविष्य के शिक्षक बनेगे। जिससे शिक्षा और समाज का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों को प्रदर्शित करें और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. वीजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक अक्षर भी हम किसी से सीखते हैं वो हमारे गुरु होते हैं और हम उनके शिष्य। दुनिया में कोई भी वस्तु नही है जो सीखे हुए शब्दों का मूल्य चुका सके। गुरु ही समाज के श्रेष्ठ व्यक्ति होते हैं और छात्रों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। मौके पर बीएड सत्र की नई छात्राएं जूली मुर्मू, अनूपमा कुजूर, रजनी किश्कू, अंजलि खलको, सविता सोरेन तथा सुनीता कुमारी ने फॉग डांस हाय रे मारा सोना झारखंड, हाय रे मोरा छोटा नागपुर पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं कई अन्य कार्यक्रम अनेकता में एकता का मिसाल सबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन अशोक रजक और रफत जिलानी ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर प्रो. रिमझिम रुखरियार, प्रो. गणेश कुमार, डॉ. अभय दास,डॉ. विक्की पासवान, डॉ. आनंद कुमार के अलावा छात्रों मे धमेंद्र कुमार, सचिन कुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार, कौलेश्वर कुमार, संजीत शर्मा, सन्नी सिंह, सुजय ठाकु र, आलोक कुमार,पूजा कुमारी, अंकिता कुमारी, साक्षी प्रिया, अनूपमा कुजूर, शिवानी रानी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में नगाड़ा बजाकर पुराने छात्रों को विदाई दी गई।

Published / 2021-11-27 12:55:10
गुमला उपायुक्त ने की जिला स्तरीय कोविड टास्क फोर्स की समीक्षा

गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कोविड टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आईटीडीए भवन के सभागार में की गई। बैठक में प्रथम डोज के टीकाकरण की स्थिति में सुधार, प्रथम एवं द्वितीय डोज के लंबित डाटा अद्यतन आदि की समीक्षा की गई। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम डोज की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में मात्र 20 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण का प्रथम डोज तथा 44 प्रतिशत लोगों को द्वितीय डोज दिया गया है। टीकाकरण के लिए निर्धारित दैनिक लक्ष्य के 50 प्रतिशत की भी उपलब्धि नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने के लिए रणनीति बनाने तथा प्रतिदिन दैनिक लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। समीक्षा में पाया गया कि हर-घर दस्तक अभियान में टीकाकरण हेतु साप्ताहिक अग्रिम कार्यक्रम 02-03 प्रखंडों को छोड़ बाकी प्रखंडों द्वारा अबतक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसपर उपायुक्त न सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अग्रिम कार्यक्रम तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को 28 नवंबर तक उपलब्ध कराने तथा टीकाकरण हेतु निर्धारित लक्ष्य के आधार पर माईक्रोप्लान तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले में प्रथम डोज के टीकाकरण दर में वृद्धि करने के उद्देश्य से सभी समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग तथा जेएसएलपीएस के तंत्रों को संल्गन करते हुए उनका भरपूर सहयोग प्राप्त करने तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अपने सभी सेविकाओं/ सहायिकाओं, जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी शिक्षा तंत्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी पीडीएस डीलरों तथा डीपीएम जेएसएलपीएस को सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ संलग्न होकर अपना भरपूर योगदान देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने 29 नवंबर से युद्धस्तर पर टीकाकरण दर में सुधार लाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को प्राथमिकता के आधार पर लक्षित करने का निर्देश दिया ताकि ऐसे गाँवों के अधिकतम लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। प्रखंडवार समीक्षा के क्रम में कामडारा, डुमरी व सिसई प्रखंडों का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया। इसपर उपायुक्त ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कार्य में सुधार करने अन्यथा संबंधित पदाधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को जिन ग्रामों में कम टीकाकरण हुआ है, वैसे गाँवों को चिन्हित कर साप्ताहिक माईक्रोप्लान/ अग्रिम कार्यक्रम तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी एमओआईसी को अपने संबंधित मुखिया, उप प्रमुख आदि के साथ बैठक कर उन्हें टीकाकरण दर में वृद्धि करने हेतु रणनीति से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने टीकाकरण दर को बढ़ाने की दिशा में स्थानीय स्तर पर बीपीएम जेएसएलपीएस एवं आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिकाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी एमओआईसी को अग्रिम कार्यक्रम तैयार करने के पश्चात इसकी अग्रिम जानकारी संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, बीपीएम जेएसएलपीएस, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि को भी देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को 18 वर्ष की आयु से अधिक आयुवर्ग की सभी आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिकाओं द्वारा टीकाकरण का डोज लिया गया है अथावा नहीं इसकी जांच करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा सहित सिविल सर्जन डॉ.राजू कच्छप, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, डॉ नागभूषण प्रसाद, डीडीएम राजीव कुमार, एचएसटीएफ प्रियंका ग्रेवाल, डीपीसी युनिसेफ अपूर्वा सेन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कामडारा/ चैनपुर/ रायडीह/ घाघरा/ पालकोट/ सिसई सहित अन्य उपस्थित थे।

Published / 2021-11-27 12:52:44
देश सही नेतृत्व के हाथ में होने से कोरोना काल में लोगों को मिली दवा : सुदर्शन भगत

गुमला। भारतीय खाद्य निगम गुमला में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यातिथि सांसद सुदर्शन भगत ने दीप जलाकर किया। इस मौके सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि देश के आजादी के 75वा साल पर पूरा देश अमृत महोसत्व मना रहा है। हम सौभाग्य साली है कि हम इस दौर से गुजर है। लेकिन इसी बीच विश्व के साथ हमारा देश कोरोना जैसी महामारी के की चपेट में आ गए। लेकिन देश का सही नेतृत्व सही हाथों में होने के कारण हम इस विषम परिस्थिति में लोगों को दवा की कमी ना हो और लोग भूख से अपनी जान न गवाए इस बात की चिंता नरेन्द्र मोदी ने किया और पूरे देश के मुप्त वैक्सीन देने का काम किया। साथ पूरे देश में अप्रैल 2020 से देश के 80,00,000 परिवारों को प्रत्येक महीना मुफ्त में देने अनाज का निर्णय लिया इसी क्रम में झारखंड के लाखो परिवार को अनाज देने का काम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसे विषम परिस्थिति में निपटने के लिए हमारे केंद्र की सरकार आगामी अप्रैल माह तक इस योजना को बढ़ाते हुए प्रत्येक परिवार को 5 किलो अनाज देने की सराहनीय निर्णय लिया। जिससे लोगों को भूख से जान न गवाना पड़े इस बात की चिंता माननीय प्रधानमंत्री ने की। उन्होंने लोगो से टीका लेने की अपील की। इस अवसर पर करीब दो दर्जन परिवारों के बीच सांकेतिक रूप से अनाज वितरण किया। कार्यक्रम को भारतीय खाद निगम बोर्ड के सदस्य भिखारी भगत पूर्व विधायक रमेश उरांव ने भी संबोधित किया। मौके पर भुनेश्वर साहू गजधार सिंह, भोला चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2021-11-27 12:49:48
सौतेले भाइयों पर लगाया खेत में लगे फसल को काटकर ले जाने का आरोप

गुमला। चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ कमलटोली निवासी लालदेव यादव ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपने खानदानी जमीन पर लगाये गये धान की फसल को अपनी सौतेली मां के बेटों के द्वारा काटकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उसके सौतेली मां के बेटे उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। लालदेव ने बताया कि पिछले चार वर्षों से उसके परिवार के साथ यह अन्याय किया जा रहा है। वहीं सौतेले भाईयों के डर से वह काफी दिनों से गुमला में किराया का मकान लेकर रह रहा है। उसने बताया कि इस संबंध में कई बार कुरूमगढ़ थाना में लिखित शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब भी वह अपने हिस्से की जमीन पर खेती करता है तो उसका बड़ा भाई व उसके बेटे फसल को काटकर ले जाते हैं और विरोध करने पर जान मारने की धमकी देते हैं। उसने बताया कि चैनपुर एसडीओ के द्वारा थाना प्रभारी कुरूमगढ़ को जमीन के संबंध में शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना जताते हुए धारा 144 का पत्र निर्गत किया गया है। इसके बावजुद उसके लगाये फसल को काटकर उसके सौतेल मां के बेटा व परिवार के सदस्य ले जाते हैं। वहीं उसके हिस्से के परती जमीन पर लगे पचास सखुआ के पेड़ भी काटकर वे बेच दिये। उसने एसपी से इस दिशा में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Published / 2021-11-27 12:44:47
राज्य व जिले के अधिकारियों को अपनी ओर खींच रहा विदेशी पक्षी साइबेरियन का आकर्षण

गुमला। घाघरा के मसरिया डैम में आने वाले विदेशी पक्षी साइबेरियन राज्य व जिले के अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने लगी है। शरद ऋतु आरंभ होते ही जिले के कई बडेÞ जलाशयों में साइबेरियन पक्षियों का आगमन होता है और इनका रैन बसेरा भी बना रहता है। पक्षियों का यह झूंड लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लेती है। शनिवार को घाघरा प्रखंड क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित मसरिया डैम में आने वाले विदेशी पक्षियों का अवलोकन राज्य के पंचायती राज सचिव राहुल शर्मा, एसडीओ गुमला रवि आनंद, डीएफओ श्रीकांत ने किया। इस दरमियान विदेशी साइबेरियन पक्षियों को अधिकारियों ने दूरबीन व उच्च शक्ति के कैमरा से देखा। मौके पर पंचायती राज सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि हमारे देश में दूसरे देशों से मेहमान पक्षी आते हैं। जिससे एक अलग वातावरण बनती है। पंचायती राज व पर्यटन विभाग के साथ-साथ वन विभाग के सहयोग से मसरिया डैम के अलावे कई ऐसे जगह है। जिसको की पर्यटन के रूप में विकसित करने का भी खाका तैयार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं डी एफओ श्रीकांत ने कहा कि साइबेरियन पक्षी हमारे देश राज्य व जिले के लिए शान हैं। लगातार सूचनाएं मिलती है कि विदेशी मेहमान पक्षियों को शिकार कर इलाके के लोग उसके मांस खाने का काम करते हैं जो कानूनन अपराध है। उसको लेकर उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इस तरह का मामला अगर आएगी तो सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। जिसके बाद सभी अधिकारी जवाहर नवोदय विद्यालय में जाकर बिरसा मुंडा के मूर्ति में पुष्प अर्पण कर विद्यालय का भी भ्रमण किया। मौके पर सीओ धनंजय पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णुदेव कच्छप, बीपीओ विपिन कुमार, इंद्र प्रताप पांडे फॉरेस्टर बिरासु उरांव, सहित कई वंरक्षी मौजूद थे।

Published / 2021-11-27 12:42:51
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, अविलंब चुनाव कराने की मांग

गुमला। झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने शनिवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। गुमला के कचहरी परिसर में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार बार-बार पंचायत चुनाव को लेकर केवल घोषणा की जा रही है जबकि चुनाव की तिथि नहीं बतायी जा रही है। पंचायत चुनाव नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अवरूद्ध हो जाएगा। सरकार अविलंब पंचायत चुनाव कराये नहीं तो भाजपा आंदोलन की गति को तेज करेगी। वहीं रायडीह मंडल के तत्वाधान में ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष लखन प्रसाद सिंह ने किया मंच का संचालन मंडल महामंत्री योगेंद्र सिंह ने किया और सरकार से मांग किया गया की अबिलम्ब पंचायत चुनाव कराया जाय अन्यथा भाजपा बढ़ा आंदोलन करेगा। गुमला में आयोजित धरना में मुनेश्वर साहु, सविंद्र सिंह, दिनेश्वर प्रसाद, सुजीत नंदा, भोला चौधरी, रविंद्र सिन्हा, सत्यनारायण पटेल, संजय वर्मा, सुरेश सिंह, शंभू सिंह, सुबा एलबुम तिग्गा वहीं रायडीह में आयोजित धरना में मण्डल प्रभारी सागर उरांव, जिला सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर साहू, शक्ति साहू, मांगु उरांव, रामप्रसाद साहू, गजाधर सिंह, कमलेश सिंह, राजकिशोर साहू, संजय सिंह, हिमांशू गुप्ता, हरि सिंह, पारस उरांव, सुमित प्रसाद, रवि प्रसाद, बालमोहन साहू आदि उपस्थित थे। इधर, डुमरी ब्लॉक परिसर में भी धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही महामहिम राज्यपाल के नाम पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष विजय प्रसाद केशरी, संसद प्रतिनिधि अनिरुद्ध चौधरी, जिला मंत्री नितेश गुप्ता (प्रिंस), मंडल महामंत्री शत्रुघ्न सिंह, सत्यनारायण ताम्रकार, अनिल ताम्रकार, विवेक जयसवाल, ज्वाहर कवर, विकास कवर, मदन केशरी, गंगा प्रसाद, विजय केशरी, राहुल केशरी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Page 1493 of 1570

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse