झारखंड

View All
Published / 2021-11-28 12:23:22
घाघरा बीडीओ के आवास में हुई कोविड 19 प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

गुमला। घाघरा बीडीओ के आवास में कोविड-19 प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक रविवार को आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता वीडियो विष्णु देव कच्छप ने की। बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत कराने को लेकर चर्चा की गई ।बैठक में वीडियो विष्णु देव कच्छप ने टास्क फोर्स के सदस्य और जनप्रतिनिधियों को कहा कि वैक्सीनेशन लक्ष्य से पीछे है। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन को लेकर कार्यो में और तेजी लाने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन लगवा सके। पंचायत व गांव में भी कोविड-19 का वैक्सीनेशन चल रही है, जिसमे आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, चिकित्सक कर्मी के अलावे पंचायत, प्रखंड के कर्मियों डीलर और संस्थान के सहयोगी लोगो को जागरूक करते हुए वैक्सीनेशन सेंटर भिजवाए और वैक्सीन दिलवाने में सहयोग करें।मौके पर उपप्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद एक्का, मुखिया गीता कुमारी, रवि पहान सहित प्रदान, कासा, जेसेलपीएस संस्थान के कई सदस्य उपस्थित थे।

Published / 2021-11-28 12:20:03
ऑक्सब्रिज में ऑक्सजेन सर्च हुआ इन्वेंट, विजेताओं को मिला मोमेंटो और सर्टिफिकेट

कोडरमा। सफलता के लिए आत्मविश्वास आवश्यक है और आत्मविश्वास के लिए तैयारी उतना ही आवश्यक है। उसी सफलता के लिए ऑक्सब्रिज में ऑक्सजेन सर्च इन्वेंट प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम में 35 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें गायन, नृत्य, नाटक, कार्यकारी, शिल्पकारी, चुटकुले एवं दोहे शामिल है। ऑक्सजेन सर्च इवेंट प्रोग्राम के विजेता रही सानवी रंजन एवं स्नेहा कुमारी, गायन के लिए सीनियर ग्रुप में एवं कायनात, भाषण के लिए जूनियर ग्रुप में संजना कुमारी एवं राजेश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक के रुप में नटराज कलाकेंद्र के निदेशक राजेश भदानी थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंडियन एयर फोर्स विंग कमांडर मोहम्मद शमीम अख्तर शामिल हुए। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज के जनरेशन के बच्चे हमसे ज्यादा स्मार्ट है। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट ज्ञानरंजन, रंजीत चौधरी, पिंकी सिन्हा, राजेश भदानी शामिल हुए। मंच संचालक अश्विनी कुमारी, अंजली कुमारी, आर्यन कुमार, नंदनी कुमारी एवं मुस्कान प्रवीण ने किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार, सर्टिफिकेट एवं मैडल वितरित अतिथियों के द्वारा किया गया। ऑक्सजेन सर्च इवेंट को सफल बनाने के लिए ऑक्सब्रिज के निर्देशक कुमार सौरभ, ऑक्सब्रिज संरक्षक, अरुण मिश्रा, कस्तूरी भारद्वाज, सौरभ राज वर्मा, विकास कुमार, द्रक्षा प्रवीण, खुशबू प्रवीण, राजेश कुमार, सोनल पांडेय, कुणाल कुमार, रविकांत कुमार एवं सागरिका भारती महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Published / 2021-11-28 11:04:57
गुमला : शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष 2021-22 के अवसर पर 11 से 14 जनवरी तक होगा चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

गुमला। गुमला गायत्री शक्तिपीठ बड़ाईक मुहल्ला गुमला में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष 2021-22 श्रृंखला कार्यक्रम के तहत आगामी 11 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक चार दिनों तक आयोजित होने वाली 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु समिति निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक सुबह 10 बजे परिवार्जक शुक्ला जी एवं ब्रह्मदेव जी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में महायज्ञ की रूपरेखा एवं संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति से इस महायज्ञ संचालन हेतु यज्ञ समिति का निर्माण किया गया जिसमें-अध्यक्ष अशोक कुमार साह व विश्वनाथ जायसवाल, संरक्षक सरस्वती सिंह, संयोजक अशोक कुमार साह, उप संयोजक मुरली साह,बकोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव जी, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास,बकलश यात्रा प्रभारी शकुंतला देवी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, नीलम देवी, प्रचार प्रभारी प्रमोद सिंह, पंडाल प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता प्रसाद, प्रसाद वितरण प्रभारी प्रकाश कुमार साहू,जल-नल प्रभारी ललिता गुप्ता, भंडारपाल रामप्रसाद साह, भोजनालय प्रभारी किशुन सिंह व टीम को बनाया गया। यज्ञ समिति निर्माण हेतु आयोजित इस बैठक में जिला के अनेक कार्यकर्ता भाई-बंधु, माता-बहनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Published / 2021-11-28 10:58:20
बैठक कर कांग्रेस ने बनाई जन जागरण अभियान को सफल बनाने की रणनीति

कोडरमा। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में हुई। सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुनिश्चित रूप से मिले इसके लिए सभी सम्मानित कांग्रेस जनों ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हर प्रखंड में सरकार द्वारा गत 18 नवंबर को स्थापना दिवस पर शुरू किया गया। आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा जनहित में झारखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत राज्य सरकार प्रदेश के सभी प्रखंड पंचायत एवं वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं यथा, बिरसा हरित ग्राम योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, से राज्य के जरूरतमंदों को लाभान्वित कर रही है। जिसका प्रचार प्रसार कांग्रेस जन करेंगे। जबकि जिला प्रशासन से भी आग्रह किया किआपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कांग्रेस जनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। तत्पश्चात कल 29 नवंबर दिन सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत जिले के सुदूर सतगावां प्रखंड में भी मोदी सरकार द्वारा देश पर थोपी गई आर्थिक मंदी एवं कमरतोड़ महंगाई के विरोध में जिला एवं प्रखंड के कांग्रेस जनों द्वारा कार्यक्रम प्रभारी असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान के अगुवाई में पदयात्रा आयोजित कर जन-जन को जागरूक करने का काम किया जाएगा। बैठक में वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, इंटक जिलाध्यक्ष अरुण यादव, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, सचिव सुबोध कुमार उपस्थित थे।

Published / 2021-11-28 10:52:36
राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में कोडरमा के 11 खिलाड़ी चयनित, आज धनबाद में करेंगे प्रदर्शन

कोडरमा। कोडरमा के 11 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी खिलाड़ी 29 नवंबर को धनबाद में अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देंगे। इस संबंध में एसोसिएशन के जिला सचिव राकेश पांडेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता धनबाद में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित है, जिसमें कोडरमा के 11 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में कुमार अभिषेक, अनमोल कुमार, विनोद कुमार, अभिषेक पांडेय, अंकित कुमार और नितिन कुमार जबकि बालिका वर्ग में अंकिता कुमारी, विनीता पांडेय, श्वेता कुमारी, नेहा पांडेय और श्वेता सिंह के नाम शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में नितिन कुमार और टीम कोच के रूप में राहुल कुमार धनबाद गए है। इसके पहले जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इन सभी खिलाड़ियों का चयन इस नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय थ्रो बॉल एसोसिएशन के द्वारा धनबाद में 31वां नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। कोडरमा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना यहां के लिए गौरव की बात है। उन्हेंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को एसोसिएशन के द्वारा स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा। दूसरी ओर, थ्रो बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और 29 नवंबर को होने वाले मैच में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। खिलाड़ियों को निशांत कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुनील जैन, दिनेश सिंह और प्रिंस मिश्रा ने भी बधाई दी है।

Published / 2021-11-28 08:23:23
लोहरदगा : हनहट के चौकीदार जयनन्दन महली के निधन पर शोक

लोहरदगा। रविवार को कैरो थाना अंतर्गत ग्राम हनहट के चौकीदार जयनंदन महली (50) का अज्ञात बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत महली अपने पीछे 2 पुत्र एक पुत्री एवं पत्नी छोड़ गए। इस दुख की घड़ी में उनके घर पहुंच झारखंड राज दफादार चौकीदार पंचायत के जिलाध्यक्ष समसुल अंसारी, कुडू प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार राम, जिला सचिव निजावत अंसारी, उपाध्यक्ष दुर्गा महली, अलमूल होदा, मिथिलेश यादव, कुडू प्रखंड सचिव अबुल खैर अंसारी, हकीमुल अंसारी, गुलजार अंसारी, मनिल भगत दुखद परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख प्रार्थना की। समसुल ने कहा कि उनके परिजनों को हरसंभव मदद किया जाएगा। जयनंदन के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर बहाली कराने के लिए लोहरदगा उपायुक्त से मिलकर बात करने की बात कही गयी। वहीं दिवंगत के परिवार/ पत्नी सुनीता देवी को संगठन की ओर से सहयोग राशि दी गई। उक्त जानकारी समसुल अंसारी ने दी।

Published / 2021-11-28 07:16:26
झारखण्ड : कुछ जिलों में घटे डीजल-पेट्रोल के दाम, तो कहीं हो गयी बढ़ोतरी

रांची। झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल के प्राइस में कमी का सिलसिला आज भी जारी रहा, जबकि कुछ जिलों में वृद्धि से लोगों की मुश्किलें बढ़ी है। झारखंड में आज पेट्रोल का प्राइस 98.86 रुपये प्रति लीटर है। वहीं आज डीजल का प्राइस 91.88 रुपये प्रति लीटर है। झारखंड में पेट्रोल की कीमत में 0.22 पैसे और डीजल की कीमत में 0.23 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। रांची में आज पेट्रोल का रेट : राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल के रेट में आज (28 नवंबर) 41 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। रांची में जहां कल पेट्रोल का रेट 98 रुपये 52 पैसे और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था वहीं आज पेट्रोल का रेट 98.93 रुपये और डीजल का रेट 91 रुपये 97 पैसे हो गया है। धनबाद में बढ़ गया मूल्य : धनबाद में आज पेट्रोल डीजल के दाम में (28 नवंबर) वृद्धि हुई है। दामों में 17 पैसे की बढ़ोतरी के बाद जिले में पेट्रोल का दाम 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 91.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जमशेदपुर में कीमतों में कमी : जमशेदपुर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी हुई है। जमशेदपुर में आज (28 नवंबर) पेट्रोल की कीमत 42 पैसे घटकर 98.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 41 पैसे घटकर 91.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Published / 2021-11-27 14:26:30
एसपी के निर्देश पर लोहरदगा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ शुरू किया पोस्टर अभियान

लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना के निर्देश पर लोहरदगा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी , जेजेएमपी और टीपीसी के इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी कराने में सहयोग करने को लेकर थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर, बस स्टैंड के साथ-साथ विभिन्न चौक चौराहों पर पोस्टर चिपकाते हुए अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे, सीआरपीएफ के आर भी फिलिप, एवं बगड़ू थाना प्रभारी राजन सिंह एवं सैट और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। जहां पोस्टर के माध्यम से इनामी नक्सली के बारे में क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिला प्रशासन के माध्यम से भाकपा माओवादी, जेजेएमपी और टीपीसी कि जिन नक्सलियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है उन्हें पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें जहां इनामी नक्सली के पकड़े जाने पर सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरीके से गुप्त रखा जाएगा। साथ ही तय की गई इनाम राशि बताने वाले को दी जाएगी। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे ने यह भी कहा कि समाज में नक्सलवाद के कारण रुके विकास को बढ़ाना तभी संभव है जब हमारे क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरीके से खत्म होगा और इसे खत्म करने में पुलिस प्रशासन को लोगों का सहयोग चाहिए।

Page 1492 of 1570

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse