कोडरमा। संविधान रचयिता और भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 65वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को विभिन्न जगहों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने भाग लिया। कोडरमा समाहरणालय के निकट डॉक्टर आंबेडकर पार्क में सोमवार सुबह जाकर उन्होंने डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता असीम सरकार, बालेश्वर राम, दिनेश रविदास, अजीत वर्णवाल, सरजू दास, संजय कुमार, सुशील अग्रवाल, संजीव समीर, सहदेव दास, दुर्गा पासवान, शंकरलाल राणा, मनीष कुमार, प्रियंका, सुनीता, विजय पासवान, कैलाश दास के साथ अन्य लोग मौजूद थे। वहीं झुमरीतिलैया स्थित सुभाष चौक पर पहुंच कर उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के जरिए देश के आम लोगों को शक्ति दी। वे दलितों शोषितों की आवाज थे। डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के साथ हो रहे सामाजिक भेदभाव के खिलाफ कई अभियान चलाए थे। उन्होंने दबे, कुचले और कमजोर वर्ग के लोगों को सत्ता में भागीदारी दिलाई, जिसका परिणाम है कि आज सभी समाज के मुख्यधारा में शामिल हो सके हैं। मौके पर दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव राम, प्रकाश अम्बेडकर, दुर्गा राम, विजय रजक, मनोज रजक, चरणजीत सिंह, धीरज यादव, बासदेव धोबी, अरशद खान, रामबालक चौधरी, नागेश्वर प्रसाद, प्रेम प्रकाश पासवान के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू और प्रीति सहाय भी मौजूद थीं।
रांची। किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अब अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में इसी माह डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिसके बाद अंजुमन अस्पताल प्रबंधक सेंटर खोलने के लिए रेस हो गया है। डायलिसिस सेंटर खोलने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। उक्त बातें अंजुमन अस्पताल के एडमिन अतीकुर्रहमान ने कही। उन्होंने कहा कि अंजुमन अस्पताल में डायलिसिस सेंटर खुल जाने से अब किडनी बीमारी से ग्रसित मरीजों को दूसरे अस्पताल में भटकना नही पड़ेगा। अंजुमन अस्पताल में डायलिसिस सेंटर नहीं रहने से गरीब मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए अंजुमन अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया कि इसी माह डायलेसिस सेंटर खोला जाएगा। जिसके लिए अस्पताल ने मशीन का आॅर्डर भी आज कर दिया हैं। डायलेसिस मशीन के साथ आरओ प्लांट का भी आॅडर कर दिया गया है। एडमिन अतीकुर्रहमान ने बताया कि बैठक में अस्पताल के अध्यक्ष इबरार अहमद, डॉ अहरार हसन, मो नजीब, शफीक अंसारी, शहजाद बबलू, गयासुद्दीन मुन्ना, मतिर्रह्मान, मो जावेद, जफर कमाल, मो वसीम, मो मोहसिन, अफ्फान खान, एजाजुररह्मान थे।
रांची। वाईएमसीए रांची ने सोमवार को ओल्ड एचबी रोड स्थित वाइएमसीए सिटी ब्रांच के प्रांगण में सर्व धर्म सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा ही धर्म है इस विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में ईसाई धर्मगुरु पादरी निरल बागे ने सभा को संबोधित किया कहा कि बाइबल बताता है कि यह सी मशीनें कंगालूम की सेवा की बंदी गृह में बड़े लोगों की सेवा की और असहाय एवं समाज से बहिष्कृत और परिष्कृत तिरस्कृत लोगों की सेवा करने को कहा हमें भी यीशु मसीह के समान अपने जीवन में शोषित असहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए। मुस्लिम धर्मगुरु जमात उलेमा ए हिंद झारखंड राज्य के महासचिव हजरत मौलाना डॉ मो असगर मिस्बाही ने कहा कि जितने भी पैगंबर इस दुनिया में आए सब ने इंसानियत के लिए कार्य किया इंसानों के काम आना उनके दरमियान नफरत नहीं फैलाना गरीब और मजबूर लोगों को सहारा देना यह काम हमारा होना चाहिए उन्होंने कहा कि नफरत के माहौल को खत्म करना और मोहब्बत एवं आपसी भाईचारा का संदेश देना चाहिए जो आज तक वाईएमसीए करते आ रहा है। आर्य समाज के उपदेशक धर्मगुरु अशोक कुमार पाठक ने अपने संदेश में कहा कि हम इंसानों को 5 कार्यों को अवश्य करना चाहिए जिसमें ईश्वर को याद करना देव यज्ञ करना, अतिथि सत्कार करना अपाहिज कुत्ते और चांडाल लोगों की भी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों का उपकार करना ही सेवा है। मुक्ति प्राप्ति के सब साधनों में सबसे सशक्त संसाधन परोपकार है। एमसीए वाईएमसीए रांची के महासचिव जॉन जॉन हास कुजूर ने कहा कि वाईएमसीए रांची की स्थापना वर्ष इन 1969 में हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब कमजोर निस्सहाय लोगों के बीच शिक्षा स्वास्थ्य एवं उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति लोगों में जागृति लाना और सेवा करना है शिक्षा के क्षेत्र में 2000 से अधिक गरीब बच्चों को वर्ग नर्सरी से स्नातकोत्तर तक की नि:शुल्क शिक्षा दी जा दी गई है जो अभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत हैं इस सम्मेलन में 150 से अधिक स्थानीय कमेटी महिला मंडल युवा एवं गृहिणी के सदस्यगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कोआॅर्डिनेटर मो मिनहाज ने किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में आए सभी धर्म गुरुओं एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन पुष्प कुछ देकर किया। वाईएमसीए के सेक्रेटरी आशीष तो अपनों ने सभी धर्म गुरुओं के वक्तव्य के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उनका साधुवाद किया कार्यक्रम को सफल बनाने में मुमताज कुरैशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नावा बाजार पलामू। नावा बाजार जिला पार्षद अनुज राम ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड मे झारखंड सरकार जल्द से जल्द त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराएं नही तो सभी को वित्तीय अधिकार जब्त करे सरकार। अनुज राम ने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव नही होने से, इसका लाभ जनता को नहीं वल्कि इसका लाभ दलालों एवं बिचौलिया ले रहें। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सिर्फ मुखौटा बन कर बैठे हुए हैं । जो विकास जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता के बीच पहले हो रही थी । आज सब विकास बाधित हो गया है और न ही इसका लाभ जनता को अब मिल रही है । वही हम सभी जिला पार्षद को भी जिला मे जो समीक्षा बैठक हो रही थी वह भी अब बंद हो गया है और पूरी तरह से मनमानी तरीके से कार्य भी किया जा रहा है । आज कोविड-19 के दौरान भी झारखंड सरकार के कार्यक्रम-आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार, पंचायत स्तरीय मे भीड़ लगा कर कार्यक्रम जब हो सकता है, तो पंचायत चुनाव क्यों नहीं हो सकता है ।
एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में चक्रवात जवाद का असर शनिवार से ही दिखने लगा। इससे सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। लेकिन रविवार को दोपहर में पुरी तट पर तूफान के पहुंचने की उम्मीद है। इससे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आसार है। चक्रवाती तूफान जवाद का असर झारखंड में दिखने लगा था रविवार सुबह राजधानी रांची में लोगों की नींद खुली तो आसमान पूरा बादलों से घिरा हुआ देखा। राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में इसका कोडरमा और लोहरदगा में आंशिक असर रहेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान जवाद पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव बनाने के बाद में कमजोर हुआ है। सात दिसंबर से बढ़ेगी ठंड : मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सूबे के पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में चक्रवात का कम असर दिखेगा, लेकिन बाकी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में चक्रवात की वजह से बारिश होगी। वहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को भी राज्य में चक्रवात का असर दिखेगा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, सात दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन ठंड बढ़ जाएगी।
एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 12 लोग ठीक हुए हैं और इसके 35 नए मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 12, पूर्वी सिंहभूम से 10, बोकारो से एक, धनबाद से चार, गुमला से एक, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम से पांच कोरोना के नए मरीज मिले है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349317 हो गया हैं और कुल 17104920 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 115 सक्रिय मामले हैं जबकि कोरोना के 344061 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5141 मरीज की मौत कोरोना से हुई है।
एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित नगड़ी थाना अंतर्गत स्वास्तिक विहार कॉलोनी में बीती रात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर प्रांगण से लगभग 80 से 90 हजार के समान के साथ-साथ मंदिर का दान पेटी भी चोर ले उड़े। जानकारी के अनुसार, पंडित के द्वारा सुबह में जब मंदिर खोला गया तो सारा सामान गायब था। इसकी सूचना नगड़ी थाना को दिया गया। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने अगल-बगल छानबीन करना शुरू किया तो मंदिर के पीछे एक घर में लगभग 90 शराब की पेटिया बरामद की गई और कई कंपनियों के लेवल स्टिकर और खाली बोतल भी उस कमरे के अंदर मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर अंग्रेजी शराब की बोतल में नकली शराब भरकर लेबलिंग भी की जाती थी। मौके पर पुलिश ने उस छोटे से फैक्ट्री में सारी चीजों को सील कर दी है। इसको लेकर ग्रामीण एसपी ने एक छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी शुरू की गई, जिसमें देवाशीष मंडल गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।
रांची। झारखंड के छह कोल खदानों से खनन जल्द शुरू होगा। इनमें केरेडारी, चट्टी बरियातू, बदाम, तुबेद, टोकीसूद एवं लोहारी कोल ब्लॉक शामिल हैं। यहां केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से जल्द काम शुरू होगा। बता दें कि राज्य के 29 कोल ब्लॉकों में से तीन में पहले से ही खनन शुरू है। ये जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव एम नागराजू ने दी।मुख्यमंत्री से उनके आवासीय कार्यालय में खान मंत्रालय के अपर सचिव ने मिलकर झारखंड के 29 कोल ब्लॉकों को चालू करने के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन छह कोल ब्लॉकों में खनन कार्य शुरू हो सके यह हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में कई और कॉल ब्लॉक को चालू करने को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा सकारात्मक कदम उठाये जाने पर शेष चर्चा की गई। इससे पूर्व प्रोजेक्ट भवन में भी मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में कोल ब्लॉक शुरू करने को लेकर केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव की उच्च स्तरीय बैठक हुई और राज्य के कोल ब्लॉक को शुरू करने पर विमर्श हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse