एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद कभी प्यार की भाषा नहीं अपना सकता, उसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की एक झलक देखी होगी। अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि आगे से आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन एवं पी.टी.सी. कम्पनी के दो यूनिट का शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद की समस्या का समाधान तब तक नहीं हो सकता जब तक हम इसे पूरी तरह से कुचल नहीं देते। आतंकवाद को कुचलने के लिए हम सभी को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक स्वर में मिलकर लड़ना होगा। आतंकवाद कभी भी प्यार की भाषा नहीं अपना सकता। उसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है।
मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके जल्दी केरल पहुंचने की उम्मीद है। अगर मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक दे देता है तो यह साल 2009 के बाद से सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। साल 2009 में मानसून ने केरल में 23 मई को दस्तक दे दी थी।
बीते साल मानसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी। वहीं साल 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को और साल 2020 में 1 जून को मानसून केरल पहुंचा था। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। 17 सितंबर से मानसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से पीछे हटना शुरू हो जाता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है।
मौसम विभाग ने अपने अप्रैल महीने के अनुमान में साल 2025 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जतायी है। इससे अल-नीनो के असर को नकारा जा रहा है, क्योंकि अल नीनो के असर से सामान्य से कम बारिश होती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि भारत में इस साल चार महीने के मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जो औसत बारिश 87 सेंटीमीटर से ज्यादा है।
मौसम विभाग ने साफ किया कि केरल में मानसून के जल्दी या देर से आने का मतलब देश में ज्यादा या कम बारिश होना नहीं है। इसमें कई अन्य फैक्टर शामिल होते हैं। हाल में मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है। निकोबार द्वीप समूह से केरल पहुंचने में मानसून को सामान्य तौर पर 10 दिन का समय लगता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 96 प्रतिशत से लेकर 104 प्रतिशत की बारिश को सामान्य माना जाता है। 90 प्रतिशत से कम बारिश को कमी माना जाता है और 90 से 95 प्रतिशत के बीच बारिश को सामान्य से कम माना जाता है। भारत के कृषि क्षेत्र के लिए मानसून बेहद अहम है। देश में कृषि पर 42 प्रतिशत आबादी की आजीविका निर्भर है और यह क्षेत्र देश के विकास में 18 प्रतिशत का योगदान देता है। साथ ही मानसूनी बारिश देश के जलाश्यों को भरने और बिजली उत्पादन के लिहाज से भी अहम है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत-पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। भारतीय सेना पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमलों का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। एक्शन मोड में आई सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के कई आतंकी लॉन्चपैड्स मिट्टी में मिला दिए हैं। प्लान बनाकर इन्हें एक ही झटके में ढेर किया गया। अब सेना द्वारा इनका एक वीडियो जारी किया गया है। यह कार्रवाई 8 और 9 मई की रात को की गई, जिसमें आतंक के ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार ये आतंकी लॉन्चपैड पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों और आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा चलाए जा रहे थे। इन अड्डों से भारत में आतंकी घुसपैठ और हमलों की साजिश रची जा रही थी। सेना की इस निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवाद के ढांचे को गहरा झटका दिया है।
पाकिस्तान सेना और आतंकी संगठनों के जरिए आम नागरिकों को निशाना बना रहा है, वहीं भारत का फोकस केवल आतंकी ठिकानों को खत्म करने पर है। भारतीय सेना की ये कार्रवाई न केवल सख्त संदेश है, बल्कि यह सीमा पार बैठे आतंकियों के लिए चेतावनी भी है।
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लोगों की ओर से सर्वोच्च पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कैथोलिक चर्च में पोप के नेतृत्व की सराहना करते हुए वैश्विक शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा को बढ़ावा देने में उनके गहन महत्व को रेखांकित किया।
मैं भारत के लोगों की ओर से सर्वोच्च पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पोप के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत द्वारा हाल ही में अंजाम दिये गये आपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की रक्षा संरचना में बड़ी सेंध लगा दी है। इस विशेष सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चिंग ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस को किया तबाह कर दिया है। इस आपरेशन की योजना बेहद गोपनीय तरीके से बनायी गयी थी और इसे अंजाम देने में भारतीय सशस्त्र बलों ने अपनी तकनीकी और सामरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पाकिस्तान की सीमाओं के भीतर स्थित कई रक्षा ठिकाने अब निष्क्रिय हो चुके हैं या भारी क्षति का सामना कर रहे हैं। आपरेशन सिंदूर की सफलता ने न सिर्फ दुश्मन की तैयारियों को झटका दिया है, बल्कि क्षेत्र में भारत की सामरिक मजबूती को भी फिर से उजागर कर दिया है। यह मिशन भविष्य की संभावित चुनौतियों के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ नयी दिल्ली। दिल्ली में आयोजित कोयला, खान एवं इस्पात संसदीय स्थायी समिति की बैठक में लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत से सिने स्टार आसनसोल लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोयला, खान एवं इस्पात से संबंधित मामलों में चर्चा की।
खनन कार्यों में सुरक्षा के बेहतर उपाय पर विशेष ध्यान देने साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अलावा वर्तमान स्थिति तथा भविष्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को कई देशों के अपने समकक्षों से बात करते हुए कहा कि भारत तनाव को नहीं बढ़ाना चाहता है, लेकिन अगर पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करके तनाव बढ़ायेगा तब करारा जवाब दिया जायेगा।
श्री डोभाल ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अन्य हिस्सों में आतंकवादी अड्डों पर किये गये सिंदूर अभियान से अमेरिका, ब्रिटेन, रुस, सऊदी अरब और जापान सहित समेत कई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों को अवगत कराया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse