देश

View All
Published / 2025-05-26 22:14:30
डोभाल बीमार, नहीं जायेंगे मास्को

अजीत डोभाल अस्वस्थ होने के कारण मॉस्को में 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में शामिल नहीं होंगे 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अस्वस्थ होने के कारण रूस की राजधानी मास्को में होने वाली सुरक्षा मुद्दों पर उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने नहीं जा पायेंगे। 

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को 27-29 मई को मास्को में आयोजित होने वाले सुरक्षा मुद्दों के लिए उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेना था लेकिन मौसमी फ्लू के कारण वह बैठक में भाग लेने में असमर्थ है। सूत्रों ने कहा कि श्री डोभाल रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर जल्द से जल्द रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

Published / 2025-05-26 22:12:22
श्री हरि गीत एवं प्रयागराज जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर संपन्न

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भिटरिया करछना में प्रयागराज जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्रीहरि गीता जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एएसजी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी के सोच को उनके विचारों को आज उनके क्षेत्र की जनता उनके ग्राम और तहसील आदि क्षेत्र की जनता उनकी सोच और उनके विचारों से लाभ अंकित हो रही है।

ट्रस्ट के ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने कहा उनकी सोच थी कि उनके क्षेत्र के जनता स्वस्थ और कुशल रहे हमारा ट्रस्ट इसी तरीके से लोगों की सेवा करता रहे और गरीब निर्धन छात्र को उनको शिक्षा मिलती रहे और बूढ़े बुजुर्गों की ट्रस्ट हमेशा सेवा करती रहे जो गंभीर रोगी हो उनको उचित अस्पतालों में एडमिट कराया जाएगा ताकि उनको अच्छी उपचार मिल सके जो निर्धन सहाय हो उनकी मदद करती रहे हमेशा यह ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य श्री स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी की सोच थी जो आज मुख्य ट्रस्टी सुनील तिवारी द्वारा धरातल पर प्रस्तुत किया जा रहा है। 

हमेशा ऐसे ही कार्य कर रहा है और ऐसे ही कार्य कर्ता रहेगा जिसमें क्षेत्र की जनता और समाज में अच्छी सद्भावना  पैदा होती रहे ट्रस्ट के द्वारा उचित जगह पर उचित कार्य करती रहेगी यह ट्रस्ट हमेशा से लोगों की मदद करती रहेगी सरकारी योजनाओं का भी सहयोग करती रहेगी ताकि क्षेत्र की जनता उससे लाभान्वित होती रहे गवर्नमेंट के द्वारा चलाए गए योजनाओं को क्षेत्र की जनता को जागरूकता प्रदान करेगी ताकि गवर्नमेंट के द्वारा चलाई गई योजना उनको समय-समय पर सूचित करती रहेगी। यह ट्रस्ट हमेशा से कार्य के क्षेत्र में लगी रहेगी।  

ट्रस्ट के ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने बताया क्षेत्र की जनता को आज 26/5/ 25 सोमवार भिटरिया ग्राम में क्षेत्र की जनता ग्राम पिपराव, घोड़ेडीह, चाकापुर, मझुआ, लोहारी, भटौली आदि की जनता लगभग 200 से अधिक ने निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं हेल्थ चेकअप का लाभ उठाया। 

इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी डायरेक्टर आईआईटीएम कॉलेज प्रयागराज ग्राम प्रधान सुशील शुक्ला अनिल कुमार तिवारी डॉक्टर नागेंद्र मणि त्रिपाठी ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर एडवोकेट दिलीप कुमार ओझा नैतिक कुमार तिवारी तुषार तिवारी आयुष तिवारी ऋषभ तिवारी कान्हा तिवारी विनोद सिंह पवन सिंह ठाकुर प्रसाद पांडे राकेश कुमार तिवारी श्याम नारायण तिवारी गयादीन तिवारी डॉक्टर के पैनल में  वैद्य विकास तिवारी वैद्य योगेश मिश्रा जितेंद्र पांडे विनोद मिश्रा प्रांजल विकास सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Published / 2025-05-25 18:40:10
ऑपरेशन सिंदूर महज सैन्य मिशन नहीं, बदलते भारत की संपूर्ण तस्वीर है : पीएम मोदी

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदू सिर्फ सैन्य मिशन नहीं, बल्कि बदलते भारत की तस्वीर है

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर महज एक सैन्य मिशन नहीं है, बल्कि यह बदलते भारत की तस्वीर है जो वैश्विक मंच पर देश के संकल्प, साहस और बढ़ती ताकत को दर्शाती है। 

प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से से भरा हुआ है और दृढ़ संकल्पित है। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया और इसे भारत की बढ़ती ताकत एवं उद्देश्य की स्पष्टता का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में नए आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर भारतीय सेना द्वारा किए गए सटीक हमलों को असाधारण बताकर उनकी प्रशंसा की। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह ऑपरेशन एक बार की सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह बदलते एवं दृढ़ संकल्पित भारत का प्रतिबिंब है। 

उन्होंने ऑपरेशन के देश भर में पड़े प्रभाव पर बात करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। ऑपरेशन की सफलता के बाद लोगों ने सशस्त्र बलों के सम्मान में सोशल मीडिया पर देशभक्ति की कविताएं साझा कीं, बच्चों ने चित्रकारी की और विशाल तिरंगा यात्रा निकालने जैसे कई तरह के कदम उठाए गए।

मोदी ने कहा, कई शहरों में युवाओं ने नागरिक सुरक्षा के लिए स्वेच्छा से काम किया, कविताएं लिखीं, संकल्प के गीत गाए और बच्चों ने मजबूत संदेश देने वाली चित्रकारी की। उन्होंने बीकानेर की अपनी हालिया यात्रा के बारे में बात की, जहां उन्हें बच्चों द्वारा की गई चित्रकारी उपहार में दी गई थी। मोदी ने कहा, कटिहार और कुशीनगर जैसे शहरों में परिवारों ने ऑपरेशन के सम्मान में अपने नवजात शिशुओं का नाम सिंदूर रखा। प्रधानमंत्री ने मिशन की सफलता का श्रेय भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को दिया।

उन्होंने कहा, यह हमारे सैनिकों की परम वीरता थी, जिसे भारत में बने हथियारों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी की शक्ति से मदद मिली। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद वोकल फॉर लोकल अभियान के प्रति पूरे देश में नयी ऊर्जा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मिशन ने न केवल देशभक्ति को प्रेरित किया है, बल्कि आत्मनिर्भरता की भावना को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा, इस जीत में हमारे इंजीनियरों, तकनीशियनों और योगदान देने वाले हर नागरिक का पसीना है।

Published / 2025-05-24 22:01:59
कल होगी नीति आयोग की बैठक

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक दिल्ली में आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल  

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक होगी। नीति आयोगी की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक नई दिल्ली स्थित भारत मंडप में होगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीइओ शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल होने के लिए कल ही दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। नीति आयोग के अनुसार, इस बार बैठक का मुख्य विष्य विकसित भारत के लिए विकसित राज्य है। इसका मकसद यह है कि भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में राज्य कैसे अहम भूमिका निभा सकते हैं, इस पर चर्चा की जाये। 

बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर खास जोर रहेगा। केंद्र सरकार राज्यों को मौजूदा विकास से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के रास्तों से अवगत कराएगी। बैठक में देशभर में उद्यमिता, कौशल विकास और स्थायी रोजगार बढ़ाने के उपायों पर भी बात की जायेगी।  

सभी मुख्यमंत्री बैठक के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपने सुझाव और योजनाएं साझा करेंगे। इसके साथ ही वे अपनी-अपनी राज्यों की जरूरतों और मांगों को भी सामने रखेंगे। बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे।

Published / 2025-05-23 20:33:32
कोरोना का खतरा फिर लौट आया

दिल्लीवासी हो जायें अलर्ट 

राज्यों में तेजी से बढ़े नये केस, सतर्क रहने की अपील 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कुछ वक्त की राहत के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस का डर लौट आया है। खासतौर पर एशियाई देशों में कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है और अब इसका असर भारत में भी दिखने लगा है। हाल ही में सामने आयी हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में फिलहाल 254 एक्टिव केस दर्ज किये गये हैं। इन मामलों में बढ़ोत्तरी ने स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर अलर्ट मोड पर ला दिया है। 

दिल्ली-गुरुग्राम और फरीदाबाद में मिले नये संक्रमित 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना की आहट सुनाई देने लगी है। 22 मई को गुरुग्राम में तीन एक्टिव केस पाये गये हैं, जिनमें से एक 31 वर्षीय महिला हाल ही में मुंबई से लौटी थी। बाकी दो संक्रमितों में एक बुजुर्ग और एक 28 वर्षीय युवक फरीदाबाद से है। फरीदाबाद का युवक एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत है और उसकी कोई यात्रा की जानकारी नहीं मिली है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। 

फरीदाबाद में मिला जेएल.1 वेरिएंट का केस 

फरीदाबाद में मिले मरीज में कोरोना का नई वेरिएंट जेएन.1 पाया गया है। इस युवक को लक्षण महसूस होने पर पास के क्लीनिक में दिखाया गया और फिर जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। 

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ायी सतर्कता 

स्वास्थ्य विभाग ने सभी नये मामलों की ट्रैवल और मेडिकल हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही उन लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो हाल ही में उन जगहों से लौटे हैं जहां कोविड फिर से सक्रिय हो चुका है। हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी ढिलाई के मूड में नहीं है। 

लक्षणों को हल्के में न लें 

डॉक्टरों और हेल्थ डिपार्टमेंट की सख्त हिदायत है कि अगर किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत जांच करवाएं और खुद को आइसोलेट करें। ऐसे मामलों में देरी और लापरवाही दूसरों के लिए खतरा बन सकती है। 

क्या रखें सावधानियां

  • भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें 
  • मास्क का इस्तेमाल करें, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर 
  • हाथों की सफाई का ध्यान रखें 
  • स्वस्थ खानपान अपनायें 
  • हल्के लक्षण दिखें तो टेस्ट जरूर करायें

Published / 2025-05-22 22:03:20
आतंकी ज्योति मल्होत्रा के बारे में अब हो रहे बेहद खतरनाक खुलासे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आतंकी ज्योति मल्होत्रा के बारे में दिन-प्रतिदिन अब बेहद ही खतरनाक खुलासे हो रहे हैं। जिनमें प्रमुख इस प्रकार हैं : 

  1. दानिश ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपनी पत्नी का भी इस्तेमाल किया और उसकी पत्नी ने उसका ब्रेनवाश किया कि इस्लाम में चार शादियां जायज है तुम मेरी पति से अगर विवाह करना चाहती हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है और खुद दानिश की पत्नी ने ही ज्योति को इस्लाम कबूल करवाया। 
  2. पाकिस्तानी हाई कमीशन में ही एक मौलवी ने दानिश और ज्योति का निकाह करवाया उसके बाद दानिश और ज्योति दोनों हनीमून पर इंडोनेशिया भी गये। लेकिन दानिश इतना शातिर था कि वह कहता था कि तुम्हारा इस्लामी नाम सिर्फ निकाह के पेपर पर रहेगा तुम पूरी दुनिया में अपना पुराना नाम ज्योति मल्होत्रा ही बताना। 
  3. ज्योति पिछले कुछ वर्षों से एक लोकप्रिय यूट्यूबर के रूप में सामने आयी थी। उसके वीडियोस में न केवल खाना बनाना बल्कि भारतीय संस्कृति, परिवारिक मूल्यों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद होता था। 
  4. लेकिन हाल ही में खुफिया एजेंसियों को उसके खिलाफ कुछ चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। सूत्रों के अनुसार, ज्योति कुछ महीनों पहले निजी काम के बहाने दुबई गयी थी, लेकिन वहां से वह पाकिस्तान पहुंची और चुपचाप एक सरकारी आयोजन में बतौर विशेष अतिथि शामिल हुई। 
    इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, राजनयिक और आईएसआई से जुड़े लोग भी मौजूद थे। 
  5. वीआईपी ट्रीटमेंट ने बढ़ायी शंका : पाकिस्तान में जिस तरह से उसे सुरक्षा प्रदान की गयी और जिन लोगों से उसकी मुलाकात करवायी गयी, उससे भारतीय एजेंसियों को शक हुआ कि यह केवल एक निजी यात्रा नहीं थी। पाकिस्तान की मीडिया ने भी उसे भारत की समाजसेवी और यूट्यूबर बताकर प्रचारित किया - जिसने और भी सवाल खड़े कर दिये। 
  6. सोशल मीडिया से मिला सुराग  : भारतीय खुफिया एजेंसियों को सबसे बड़ा सुराग तब मिला, जब एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर ज्योति का इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसमें वह भारत सरकार की नीतियों की आलोचना करती दिखी।  उसने कश्मीर मुद्दे पर भी विवादास्पद बयान दिये और पाकिस्तान के सकारात्मक रवैये की तारीफ की। 
  7. इतना ही नहीं, उसके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर कुछ वीडियोज ऐसे अपलोड हुए, जिनमें संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और जानकारियां साझा की गयी थीं जो एक सामान्य यूट्यूबर की पहुंच से बाहर की बात लगती है। जिसमे उन्होंने देश के खिलाफ बाते की देश की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को दी। ज्योति के पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, यात्रा इतिहास और विदेशी ट्रांजैक्शन की जांच हो रही है। 
  8. चौंकाने वाली खबर  : पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर एक शख्स को केक पहुंचाते हुए देखा गया। हैरानी की बात यह है कि उसी शख्स के साथ ज्योति मल्होत्रा भी नजर आयी। क्या आप यकीन करेंगे? 
  9. टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ब्लैकआउट के दौरान पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थी। हमले से पहले उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया था और चीन भी गयी थी साजिश कितनी गहरी है अब समय है सच्चाई सामने लाने का। (एबीएन न्यूज इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।)

Published / 2025-05-22 20:40:38
गोविंदपुर रोड स्टेशन समेत 103 अमृत स्टेशनों का पीएम ने किया उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दक्षिण पूर्व रेलवे के गोविंदपुर रोड स्टेशन सहित 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 103 रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस राष्ट्रव्यापी परियोजना के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के पुनर्विकसित गोविंदपुर रोड स्टेशन का भी उद्घाटन किया गया। 

इस अवसर पर गोविंदपुर रोड स्टेशन पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए और रेलवे की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के परिवहन, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार (गैर निबंधन) मंत्री दीपक बिरुआ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सुदीप गुडिया और पूर्व विधायक कोचे मुंडा की उपस्थिति रही। 

इसके अलावा, बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, स्कूली बच्चे, मीडियाकर्मी, रेल प्रशंसक, सोशल मीडिया प्रभावित, आसपास के गांवों के सरपंच, सरकारी कार्यालयों के प्रतिनिधि और अन्य अतिथियों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। गोविंदपुर रोड स्टेशन यात्री और माल परिवहन के लिए झारखंड का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित स्टेशन यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए रांची डिवीजन के गोविंदपुर रोड स्टेशन का पुनर्विकास रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। कार्यक्रम के दौरान, मेरा अमृत स्टेशन और आपरेशन सिंदूर विरता की मिसाल विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गणमान्य व्यक्तियों ने पुरस्कृत किया। 

प्रतियोगिता में रांची डिवीजन के अंतर्गत रेलवे स्कूलों के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उद्घाटन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर रांची के मंडल रेल प्रबंधक, अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Published / 2025-05-22 20:39:10
अमृत भारत योजना : झारखंड के तीन स्टेशनों का हुआ वर्चुअल उद्घाटन

  • झारखंड को पीएम मोदी की सौगात, अमृत भारत योजना के तहत तीन आधुनिक रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के तीन रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए रूप में विकसित किये गये हैं। गोंविदपुर रोड (खूंटी), राजमहल (साहेबगंज) और शंकरपुर (देवघर) स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त और यात्रियों के लिए अधिक अनुकूल हो गये हैं। 

जानकारी के मुताबिक, खूंटी जिले के गोंविदपुर रोड रेलवे स्टेशन को हाटिया-राउरकेला रेलखंड के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में विकसित किया गया है। करीब 6.65 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन का कायाकल्प किया गया। पुनर्विकास का शिलान्यास इसी साल 26 फरवरी को किया गया था। 

पहले जहां स्टेशन पर केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थीं, अब यहां एक नया स्टेशन भवन, विस्तृत प्रतीक्षालय, कम्प्यूटरीकृत टिकट काउंटर, उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म, विस्तारित प्लेटफॉर्म शेड, आधुनिक फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट, रैंप, एलईडी लाइटें, दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल रैंप और टैक्टाइल पाथ, शुद्ध पेयजल सुविधा, सुव्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र और चौड़ी पहुंच सड़कें मौजूद हैं। 

इसके साथ ही स्टेशन परिसर को स्थानीय कला और सांस्कृतिक झलकियों से सजाया गया है, जो क्षेत्रीय पहचान को भी उभारता है। मौके पर राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और टोरपा विधायक सुदिव्या गुड़िया भी गोंविदपुर रोड स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में मौजूद रहे। 

साहेबगंज जिले का राजमहल स्टेशन और देवघर का शंकरपुर स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आते हैं। इन दोनों स्टेशनों का पुनर्विकास लगभग 15 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत से किया गया है। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म का विस्तार, आधुनिक टॉयलेट, सकुर्लेटिंग एरिया, हरियाली और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं जैसे रैंप, गाइडिंग टैक्टाइल पाथ और सुलभ शौचालयों का निर्माण किया गया है। रेलवे ने यह भी बताया कि इस विकास कार्य का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करना है। 

झारखंड के 57 स्टेशन होंगे नये रूप में विकसित 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के कुल 57 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। यह योजना यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति और विरासत को भी रेलवे के माध्यम से प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बन रही है।

Page 32 of 330

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse