देश

View All
Published / 2021-10-25 06:04:04
चेतावनी : डब्ल्यूएचओ चीफ बोले- महामारी अभी गई नहीं, यह तब ही खत्म होगी जब दुनिया चाहेगी

एबीएन डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कोरोना महामारी को लेकर एक बार फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी लोगों को अभी भी सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों को प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महामारी तब ही समाप्त होगी जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है। हमारे पास वे सभी उपकरण हैं जिनकी हमें आवश्यकता है। लेकिन दुनिया ने उन उपकरणों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया है। समाचार एजेंसी एएनआाई के मुताबिक, उन्होंने बर्लिन में वर्ल्ड हेल्थ समिट को संबोधित करते हुए यह बात कही। G-20 देशों से वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की अपील: डब्ल्यूएचओ प्रमुख : डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने G-20 देशों से भी आग्रह किया कि वे अपनी 40 फीसदी आबादी को कोवैक्स तंत्र और अफ्रीकी वैक्सीन अधिग्रहण ट्रस्ट (AVAT) में सक्रिय रूप से शामिल करें। प्रमुख ने दुनियाभर के देशों से वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की अपील की। WHO की वेबसाइट के अनुसार, Covax और ACT का उद्देश्य दुनिया के हर देश के लिए विकास, उत्पादन और कोविड-19 के परीक्षण, उपचार और टीकों तक समान पहुंच में तेजी लाना है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बूस्टर खुराक को लेकर भी जताई थी नाराजगी : बता दें कि इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कोरोना वायरस टीकों की बड़ी आपूर्ति वाले अमीर देशों से वर्ष 2021 के अंत तक बूस्टर खुराकें देने से परहेज करने की अपील की थी। इसके साथ ही घेबरेयेसस ने कुछ दवा कंपनियों के एक प्रमुख संघ की ओर से कोरोना वैक्सीन को लेकर की गई टिप्पणियों पर हैरानी भी जताई थी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा था कि वह दवा निर्माताओं के एक प्रमुख संघ की टिप्पणियों पर हैरान हैं, जिन्होंने कहा है कि वैक्सीन की आपूर्ति इतनी अधिक है कि उन देशों में बूस्टर डोज और वैक्सीनेशन दोनों की अनुमति दी जा सकती है।

Published / 2021-10-25 05:33:09
सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी ने प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन कर आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिद्धार्थनगर और वाराणसी दौरे पर हैं। पीएम मोदी सिद्धार्थनगर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने यहां माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया। कुछ देर में पीएम मोगी जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर यहां से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। करीब डेढ़ घंटे के वाराणसी दौरे में पीएम मोदी वाराणसी की पांच हजार 190 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 65 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का भी शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन कर दिया है। पीएम मोदी ने आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया है। पांच हजार 190 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे पीएम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब डेढ़ घंटे के वाराणसी दौरे में पांच हजार 190 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 65 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम सिद्धार्थनगर से हेलीकाप्टर से सीधे वाराणसी के मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।

Published / 2021-10-23 14:55:32
100 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा होने के बाद भारत के सात कोविड वैक्सीन निर्माताओं से मिले पीएम मोदी

एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सात भारतीय कोविड -19 वैक्सीन निर्माताओं से मुलाकात की। देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की 100 करोड़ खुराक देने का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल करने के मद्देनजर यह मुलाकात हुई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सात वैक्सीन निर्माताओं- सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, भारत बायोटेक, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, जायडस कैडिला, बायोलॉजिकल ई, जेनोवा बायोफार्मा और पैनासिया बायोटेक के प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी मौजूद थीं। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत की सभी पात्र आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण करने और सभी के लिए टीका मंत्र के तहत अन्य देशों की मदद करने पर बल दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक टीके की 101.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Published / 2021-10-22 15:23:54
3-टियर इकोनॉमी क्लास वाली अउ ट्रेन जल्द लॉन्च करने की तैयारी, किराया होगा इतना कम

एबीएन डेस्क। भारतीय रेलवे आम रेल यात्रियों को जल्द ही कम किराए में बेहतरीन एयर कंडीशन यात्रा की सुविधा मुहैया करवाने की तैयारी में जुटा है। रेलवे ऐसी ट्रेन लॉन्च करना चाह रहा है, जिसके सारे कोच एसी-3 टियर इकोनॉमी क्लास के होंगे यानी सामान्य एसी-3 टियर कोच के मुकाबले इनका किराया कम होगा। लेकिन, किराए कम होने के बावजूद इसमें कई सुविधाएं विमानों की तरह मिलेंगी और बेहतरीन डिजाइनिंग की वजह से ये ट्रेन सामान्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा स्पीड में भी चल पाएंगी यानी यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा। 3-टियर इकोनॉमी क्लास एसी ट्रेन जल्द शुरू करने की तैयारी भारतीय रेलवे हमसफर एक्सप्रेस की तर्ज पर तैयार सिर्फ 3-टियर इकोनॉमी क्लास एसी कोच वाली ट्रेन को जल्द लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस ट्रेन की शुरूआत का मकसद आम रेल यात्रियों को सस्ते किराए में एसी कोच में यात्रा की उपलब्ध करवाना है। इकोनॉमी क्लास एसी 3-टियर कोच का किराया सामान्य 3-टियर एसी कोच के मुकाबले काफी कम होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इन इकोनॉमी क्लास वाले 3-टियर एसी कोच का मुआयना किया है और कहा है कि पूरी तरह से इन्हीं कोचों वाली ट्रेनों को चलाने की कोशिश होनी चाहिए। 180 किलोमीटर की रफ्तार के लिए मददगार भारतीय रेलवे ने इकोनॉमी एसी-3 कोच का पहला अनावरण इसी साल फरवरी में किया था। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने इसके प्रोटोटाइप का निर्माण किया था, जिसकी स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक जांची गई थी। रेलवे ने इस साल ऐसे 800 कोच निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। सितंबर से इन कोचों को कई ट्रेनों में लगाने की शुरूआत भी हो चुकी है, लेकिन हम सिर्फ इन्हीं कोचों वाली ट्रेनों की शुरूआत की बात कर रहे हैं। पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 31 मई के एक ट्वीट में इस वित्त वर्ष में 248 ऐसे कोच के निर्माण की उम्मीद जताई थी। हवाई जहाज की तरह मिलेंगी कई सुविधाएं इकोनॉमी एसी-3 कोच में 83 बर्थ होंगे, जो कि सामान्य एसी-3 कोच के मुकाबले 11 ज्यादा हैं। इंडियन रेलवे के मुताबिक यह कोच दुनिया में इस श्रेणी में सबसे सस्ती यात्रा का रास्ता साफ करता है। इन कोच में कई बेहतरीन पैसेंजर-फ्रेंडली सुविधाएं उपलब्ध हैं। मसलन, इसमें हवाई जहाज की तरह यात्रियों के लिए निजी तौर पर एसी की हवा के लिए वेंट लगाए गए हैं, मॉड्यूलर बायो-टॉयलेट हैं, हर कोच में एक दिव्यांग-फ्रेंडली टॉयलेट भी दिया गया है, मिडिल और अपर बर्थ पर जाने के लिए बेहतरीन सीढ़ियां हैं, साथ ही हर यात्री के लिए अपनी रीडिंग लाइट और चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध करवाए गए हैं। बर्थ फायर-प्रूफ हैं और स्नैक टेबल को फोल्ड भी किया जा सकता है।

Published / 2021-10-22 14:55:57
आतंकवादी हरकतों के बढ़ने के बीच शाह का कश्मीर दौरा, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी, दर्जनों ड्रोन की तैनाती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हिंसा की हालिया घटनाओं के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां आएंगे। शाह आतंकवादियों के खिलाफ जी-जान से जुटे पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही आतंकवादियों से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार करेंगे। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद शाह पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आएंगे। शाह के तीन दिवसीय दौरे से पहले श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही कई जगहों पर हाईटेक ड्रोन, स्पीड पोस्ट और स्नाइपर्स के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों को अलर्ट किया गया है। श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने दोपहिया वाहनों को जब्त करना जारी रखा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि इसका गृह मंत्री के दौरे से कोई लेना-देना नहीं है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने विभिन्न थानों में सैकड़ों दुपहिया वाहन जब्त किए हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि शाह के दौरे के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस के मशविरे के मुताबिक शाह के दौरे के दौरान गुप्कार रोड और बाउलेवर्ड का एक हिस्सा बंद रहेगा। सूत्रों ने कहा कि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, गृह मंत्री श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे, जहां विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शाह को समग्र स्थिति और लक्षित नागरिक हत्याओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी देंगे। शाह प्रधानमंत्री पैकेज के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। वह पंचायती राज प्रतिनिधियों और कश्मीर में मुख्य धारा के कुछ राजनेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कश्मीर में लक्षित हत्या की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। अक्तूबर में, लक्षित हमलों में 11 नागरिक मारे गए, जिनमें ज्यादातर प्रवासी श्रमिक और अल्पसंख्यक थे। सुरक्षा बलों ने भी आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है और 18 आतंकवादी मारे गए हैं। इस महीने सेना ने जम्मू-कश्मीर में अपने 10 जवानों को भी खोया है।

Published / 2021-10-20 19:04:27
अभी जेल में रहेगा आर्यन खान, एनसीबी की दलीलों से खारिज हुई जमानत याचिका

एबीएन डेस्क। आर्यन खान ड्रग मामले में कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। 2 अक्टूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट किया था। इससे पहले 14 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी, तब मुंबई सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद आर्यन को 6 और दिन जेल में गुजारने पड़े। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद दोपहर करीब 2:45 बजे जज वीवी पाटिल कोर्टरूम में पहुंचे और सिर्फ दो शब्दों में ऑपरेटिव ऑर्डर सुनाया। उन्होंने कहा- बेल रिजेक्टेड। इसके साथ ही आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आर्यन खान के वकीलों का कहना है कि एक बार अदालत के फैसले की कॉपी आ जाए उसके बाद वह हाईकोर्ट का रुख करेंगे। चलिए जानते हैं एनसीबी ने कोर्ट में ऐसी क्या दलीलें रखीं कि आर्यन खान को फिर से जेल की हवा खानी पड़ी। 20 साल की उम्र से ले रहा ड्रग्स : एनसीबी ने दलील देते हुए कहा कि आर्यन 20 साल की उम्र से ड्रग ले रहा है। वह सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तरह तरह कि ड्रग्स का सेवन कर चुका है। 4 साल से आर्यन ड्रग्स का आदी है। आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स संग कनेक्शन : एमसीबी ने कोर्ट में आर्यन खान खिलाफ सबूत पेश किए कि आर्यन खान इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शामिल है। आर्यन के खिलाफ ऐसे सबूत है जो उसके तार इंटरनैशनल ड्रग्स तस्करी से जोड़ते हैं। आर्यन की ड्रग्स चैट आई सामने : एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन की वॉट्सऐप चैट पेश किए हैं। इस चैट में आर्यन ने एक डेब्यू ऐक्ट्रेस के साथ भी ड्रग्स को लेकर बातचीत की है। हालांकि, यह डेब्यू ऐक्ट्रेस कौन है, इसको लेकर एनसीबी अधिकारियों ने कोई खुलासा नहीं किया है। दोस्त के पास थी चरस : एनसीबी के मुताबिक आर्यन के दोस्त अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस मिली है। जाहिर है यह दोनों क्रूज के रवाना होते ही इसका सेवन करते। ऐसे में यह कहना गलत है कि आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिले। 23 वर्षीय आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। उसे एनसीबी ने मुंबई तट पर दो अक्टूबर को एक क्रूज शिप से कथित तौर पर ड्रग्स जब्त किए जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान के वकीलों का कहना है कि एक बार अदालत के फैसले की कॉपी आ जाए तो उसके बाद वह हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

Published / 2021-10-20 11:35:36
गांव की सरकार बनाने को उत्साहित है बिहार की जनता, उमड़ रही भीड़

एबीएन डेस्क, मखदुमपुर। बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव चरम पर है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इसी दौरान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड में विभिन्न पंचायतों के लिए नामांकन के मौके पर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दिखे। जहां लोगों की भारी भीड़ देखी गयी।

Published / 2021-10-20 09:42:44
पीएम मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पूर्णिमा की सुबह बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कई देशों के राजदूत और श्रीलंका का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। इससे पहले पीएम मोदी कुशीनगर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही टर्मिनल बिल्डिंग के पास राज्यपाल आंनदी बेन, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज सुबह श्रीलंका से 155 सदस्यीय बौध भिक्षुओं और श्रीलंका के मंत्रियों की फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची। इनका स्वागत सीएम योगी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इस एयरपोर्ट को 260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसका टर्मिनल 3 हजार 600 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। नया टर्मिनल भीड़भाड़ वाले समय में 300 यात्रियों को आने-जाने की सुविधा देगा। कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ केन्‍द्र है, जहां भगवान गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण हासिल किया था। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे 3.2 किमी लंबा और 45 मीटर चौड़ा है, जो यूपी का सबसे लंबा रनवे है। इसके रनवे पर हर घंटे 8 फ्लाइट आ-जा सकती हैं। इतना ही नहीं, इस एयरपोर्ट पर ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यहां दिन के साथ-साथ रात में भी आसानी से उड़ान भरी जा सके। 5 मार्च 2019 को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और यूपी सरकार के बीच समझौता हुआ था। 24 जून 2020 को इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया गया था। बताते चलें कि कुशीनगर भगवान गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है, इसलिए यह बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल है। अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन से यहां पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

Page 312 of 329

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse