एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रविवार शाम एक उच्च स्तरीय बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से हुई इस बैठक में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रविवार शाम एक उच्च स्तरीय बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से हुई इस बैठक में कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को देश इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में लगातार कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम अहम बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी शाम 4.30 होने वाली बैठक में देश में कोरोना से बने हालात की समीक्षा करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के भी 3600 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। बंगाल में कोरोना संक्रमण बेकाबू : पश्चिम बंगाल देश के उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोरोना के 51 हजार से ज्यादा ऐक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र के बाद बंगाल दूसरा राज्य है जहां कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। तमिलनाडु में लॉकडाउन : तमिलनाडु में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की चेन तोडने के लिए आज पूर्ण रूप से राज्य में लॉकडाउन है। 11 बार कोरोना का टीका लेने का दावा करने वाले पर मुकदमा दर्ज : बिहार के 84 साल के बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाल ही में उन्होंने 11 बार कोरोना का टीका लेने का दावा किया था। पुरैनी थाना प्रभारी ने बताया कि पुरैनी पीएचसी ने ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
एबीएन डेस्क। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 साल एवं उससे अधिक आयु के लोग जिन्हें अन्य गंभीर बीमारियां हैं, उनके लिए कोरोना वायरस टीके की बूस्टर डोज के लिए पंजीकरण शनिवार शाम को कोविन पोर्टल पर शुरू हुआ। इन श्रेणी के लाभार्थियों को एहतियाती खुराक देने की कवायद 10 जनवरी से शुरू होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक, विकास शील ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों या अग्रिम मोर्चा कर्मियों और नागरिकों (60 से ऊपर) के लिए एहतियाती खुराक के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा अब CoWIN पर शुरू है। अप्वाइंटमेंट बुक करें, कृपया CoWIN पोर्टल पर जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि एहतियाती खुराक लेने वालों के लिए नए पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है और वे शनिवार से सीधे अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या जाकर टीका लगवा सकते हैं।
नयी दिल्ली। कोविड-19 के प्रसार का संकेत देने वाले भारत का आर-शून्य मान इस सप्ताह चार दर्ज किया गया है जो यह संकेत देता है कि संक्रमण के प्रसार की दर बहुत ज्यादा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के प्रारंभिक विश्लेषण में तीसरी लहर के एक से 15 फरवरी के बीच चरम पर पहुंचने की संभावना है। आर-शून्य या आरओ यह दिखाता है कि कोई संक्रमित व्यक्ति कितने लोगों तक संक्रमण फैला सकता है। अगर यह मान एक से नीचे चला जाता है तो इस महामारी को खत्म माना जाएगा। आईआईटी मद्रास की कंप्यूटेशनल मॉडलिंग के प्रारंभिक विश्लेषण के आधार पर पिछले हफ्ते (25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक) आर0 मान राष्ट्रीय स्तर पर 2.9 के करीब था। इस हफ्ते (एक से 6 जनवरी) यह संख्या चार पर दर्ज की गयी। आईआईटी मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ जयंत झा ने कहा कि आर तीन चीजों पर निर्भर करता है-प्रसार की आशंका, संपर्क दर और संभावित समय अंतराल जिसमें संक्रमण हो सकता है। उन्होंने बताया, अब पृथकवास के उपायों या पाबंदियां बढ़ाए जाने के साथ हो सकता है कि संपर्क में आने की दर कम हो जाए और उस मामले में आर0 कम हो सकता है। हमारे प्रारंभिक विश्लेषण के आधार पर हम यह संख्या बता सकते हैं, लेकिन यह संख्या बदल सकती है जो इस पर निर्भर करता है कि लोगों के एकत्रित होने तथा अन्य चीजों के संबंध में कितनी निर्णायक कार्रवाई की जाती है। झा ने कहा कि उनके आकलन के अनुसार कोरोना वायरस की मौजूदा लहर एक से 15 फरवरी के बीच चरम पर पहुंच सकती है और इसके पहले की लहरों की तुलना में तेज रहने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यह लहर पहले की लहरों से अलग होगी। टीकाकरण एक कारक है। लेकिन इस बार सामाजिक दूरी जैसे उपाय कम देखे गए हैं। उन्होंने कहा, लेकिन यहां फायदा यह है कि इस बार करीब 50 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 1,41,986 संक्रमित, 40,895 ने महामारी को मात दी जबकि 285 लोग संक्रमण की वजह से मारे गए। 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के कुल 3,071 मामले सामने आए। केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 3 करोड़ 53 लाख 68 हजार 372 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 44 लाख 12 हजार 740 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 4,72,169 एक्टिव मरीज है जबकि 4,83,463 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के एक दिन में 1,41,986 नए मामले आए हैं जो करीब 222 दिनों में सबसे अधिक हैं। पिछले साल 31 मई को संक्रमण के कुल 1,52,734 नए मामले आए थे। कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गई, जो करीब 187 दिनों में सबसे अधिक है। देश में ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामलों में से 1,203 मरीज स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 876 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले आए।
एबीएन डेस्क। इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिन राज्यों में चुनाव होंगे वो हैं- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और वर्तमान में भाजपा की नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार है। गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार है। जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। इस बार इन चुनावों में आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर दे सकती है। शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार के चुनाव में खास बात ये है कि उम्मीदवार आॅन लाइन भी अपना पर्चा भर सकेंगे। चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। इस बार सभी राज्यों के चुनाव कुल 7 फेज में होंगे। आईए एक नजर डालते हैं कि आपके शहर में कब चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में इस बार 7 अलग-अलग उेज में चुनाव कराए जाएंगे। वोटिंग की शुरूआत 10 फरवरी से होगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। वहीं दूसरा फेज- 14 फरवरी, तीसरा फेज- 20 फरवरी, चौथा फेज- 23 फरवरी, पांचवां फेज- 27 फरवरी, छठा फेज- 3 मार्च, सातवां फेज- 7 मार्च को वोटिंग होगी। वहीं गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक चरण में ही चुनाव होगा, जिसके लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में वोटिंग होने के बाद 10 मार्च को नतीजे घोषित किये जायेंगे। 15 तक चुनावी रैली पर रोक : पार्टियां डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार कर सकेंगे। किसी भी तरह की पद यात्रा, शो, साइकिल या फिर बाइक रैली पर पूरी तरह से रोक लगेगी। 15 जनवरी के बाद किसी भी तरह से फिजिकल रैली नहीं होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि पार्टियों के उम्मीदवारों को चयन से 48 घंटे पहले ये जानकारी अपलोड करनी होगी कि कैंडिडेट के खिलाफ कितने आपराधिक मामले लंबित हैं, ये भी बताना होगा कि उसे उम्मीदवार के तौर पर क्यों चुना गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना कहर के बीच चुनाव आयोग आज दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग का मंथन जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा सत्र इस साल पूरे हो रहे हैं, जिसे लेकर होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग 10 से 13 जनवरी के बीच इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
एबीएन डेस्क। देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। इस बीच फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म नोमुरा ने एक डराने वाला अनुमान लगाया है। फर्म ने अमेरिकी ट्रेंड से तुलना करते हुए कहा है कि यदि भारत में भी वैसी ही तेजी देखने को मिलती है तो हर दिन 3 मिलियन यानी 30 लाख तक नए केस आ सकते हैं। उनका कहना है कि यदि द. अफ्रीका जैसा ट्रेंड रहा तो प्रतिदिन नए केसों की संख्या 7 लाख 40 हजार तक हो सकती है। इससे पहले आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर महेंद्र अग्रवाल ने भी अपने अनुमान में पीक के दौरान देश में 4 से 8 लाख तक नए केस आने की बात कही है। नोमुरा ने कहा कि तीसरी लहर के चलते भारत की आर्थिक ग्रोथ कमजोर हो सकती है, जिसमें फिलहाल सुधार देखने को मिला है। यही नहीं महंगाई में भी इजाफा हो सकता है, जिससे निपटने के लिए आरबीआई की ओर से रेपो रेट में इजाफा किया जा सकता है। नोमुरा ने अपने अनुमान में कहा है कि भारत, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे देशों में कुल आबादी के 45 फीसदी के बराबर ही टीकाकरण हुआ है। ऐसे में संक्रमण तेजी से फैलने का रिस्क है और इससे अस्पतालों पर दबाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि भारत में लगातार दो दिनों से नए केसों का आंकड़ा 1 लाख के पार जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse