एबीएन सेंट्रल डेस्क। संसद के बजट सत्र 2022 का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोक सभा में वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश किया। बजट में रेलवे क्षेत्र के लिए वित्त मंत्रालय ने बड़ी घोषणाएं की हैं। • अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा। • रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा। • 2021 के आम बजट में रेलवे इससे पहले फरवरी 2021 के आम बजट में वित्त मंत्री ने कहा था कि रेलवे को वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 1,10,055 करोड़ रुपये दिए गए। इनमें से 1,07,100 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए हैं। वित्त मंत्री ने कहा, रेलवे मालगाड़ियों के लिये अलग से बनाये गये विशेष गलियारों को बाजार पर चढ़ाएगी। इसके अलावा वित्त मंत्री ने शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के लिए 18,000 करोड़ रुपये की योजना का भी एलान किया। • शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती प्रदान करने का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने लोक सभा में कहा कि दिसंबर 2023 तक ब्रॉड गेज रेल पटरियों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण होगा। रेल मंत्री ने कहा था कि रेलवे के लिए रिकॉर्ड 1,10,055 करोड़ रुपये मुहैया कराये जाएंगे, जिसमें से 1,07,100 करोड़ रुपये 2021-22 में पूंजी व्यय के लिए निर्धारित होंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत कोविड महामारी के दुष्प्रभावों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि नए वेरियेंट ओमीक्रोन का असर कम है, लेकिन इससे भी आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी बाधा तो जरूर हुई है। Budget 2022 में निर्मला सीतारमण ने क्या-क्या ऐलान किए यहां जानिए • आगामी वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9.2% रहने का अनुमान है: वित्त मंत्री • वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- इस बजट से रखी जाएगी अगले 25 साल की बुनियाद • वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है और LIC का IPO अब जल्द ही आएगा • वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नैशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 km तक बढ़ाया जाएगा। 400 वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान वित्त मंत्री ने 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। मोदी सरकार का रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा से ही जोर रहा है। इसी क्रम में वित्त मंत्री ने बजट भाषण में नया ऐलान किया है। हम ओमीक्रोन लहर के बीच : अभी देश में कोरोना वायरस के नए वेरियेंट ओमीक्रोन की लहर है। टीकाकरण अभियान की रफ्तार से महामारी पर काबू पाने में बहुत मदद मिली है। मुझे विश्वास है कि सबका प्रयास मजबूत वृद्धि का कारण बनेगा। 9.2% की दर से बढ़ेगी GDP वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है। आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक जैसी अंतरराष्ट्री एजेंसियां भी भारत की जीडीपी वृद्धि दर दुनिया में सबसे तेज रहने का अनुमान जताया है। यह मोदी सरकार का 10वां और निर्मला का चौथा बजट है। इससे पहले वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। बजट के स्वागत में झूमा शेयर बाजार : बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंको की मजबूती के साथ खुला। 9.21 बजे 581.41 (1%) की तेजी के साथ 58,595.58 पर ट्रेंड कर रहा था सेंसेक्स। निफ्टी भी 163.75 (0.94%) तेजी के साथ 17,503.60 पर वित्त मंत्री ने दिखाया बही-खाता : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय के बाहर मीडिया को बही-खाता दिखाया। पिछले कुछ सालों से ब्रीफकेस की जगह बही-खाते ने ले ली है। अब बजट की बहुत कम प्रतियों की छपाई होती है। वित्त वर्ष 2021-22 का बजट भाषण भी वित्त मंत्री ने टैब से पढ़ा था।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में चुनावी माहौल के बीच आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। कोरोना महामारी संकट के बीच पेश किए जाने वाले बजट में सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं क्या होंगी और नौकरीपेशा व आमलोगों के लिये इसमें क्या खास होगा, इस पर सभी की निगाहें होंगी। इस बजट में मध्यम वर्ग को भी राहत की उम्मीद है। इनकम टैक्स की सीमा में छूट की भी उम्मीद जताई जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर में अब वह राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। यह दूसरी बार जब पेपरलेस बजट पेश होने जा रहा : यह दूसरा मौका होगा जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिना कागज के संसद में बजट पढ़ेंगी। इससे पहले साल 2021 में भी पेपरलेस बजट पेश हुआ था। वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा : संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। निर्मला सीतारमण का यह चौथा भाषण है। केंद्रीय वित्त मंत्री समावेशी बजट पेश करेंगी : वित्त राज्य मंत्री - वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप समावेशी बजट पेश करेंगी। इससे सभी को लाभ होगा। आज के बजट से सभी क्षेत्रों (किसानों सहित) को उम्मीदें रखनी चाहिए।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना वायरस की संक्रमण दर तेजी से घट रही है, लेकिन मौतों के आंकड़े में इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 959 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले 893 मरीजों की मौत हुई थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि कोरोना के कारण 24 घंटे में ही मौतों का आंकड़ा 7.3% तक बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 10 दिनों में कोरोना से 6 हजार 654 मरीजों की मौत हो चुकी है। ऐसे में एक दिन में औसतन 650 मरीजों की मौत कोरोना के कारण हुई है। फिलहाल कहा जा रहा है कि अभी मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के जूनागढ़ शहर में एक निजी अस्पताल के पास एक लैब में सोमवार को आग लगने से तीन मरीज और दो अन्य लोग धुएं की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन पांच लोगों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बी-संभाग थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सरदार बाग इलाके में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित चिकित्सीय प्रयोगशाला में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगी। प्रयोगशाला से निकला धुआं तेजी से उसी मंजिल पर स्थित कनेरिया अस्पताल में फैल गया। अधिकारी ने कहा, तीन मरीज और उनके दो तीमारदार को धुएं की चपेट में आने से परेशानी होने लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के लिए एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एसआरएल डायग्नोस्टिक्स प्रयोगशाला में एक इन्वर्टर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। उन्होंने कहा कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने में आधे घंटे का समय लगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पिछले 24 घंटे में देश भर में 28 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 166.03 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 28 लाख 90 हजार 986 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 166 करोड़ 03 लाख 96 हजार 227 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 09 हजार 918 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 18 लाख 31 हजार 268 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.43 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 15.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 62 हजार 628 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 89 लाख 76 हजार 122 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.37 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 31 हजार 198 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72.89 कोविड परीक्षण किए गए हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। संसद बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि बजट सत्र में सभी सांसदों का स्वागत है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि बजट सत्र में सभी सांसद और दल उत्तम मन से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव का बजट सत्र पर असर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की वैश्विक स्थिति में भारत के लिए बहुत सारे अवसर हैं। यह सत्र देश की आर्थिक प्रगति, टीकाकरण कार्यक्रम, मेड इन इंडिया वैक्सीन के बारे में दुनिया में एक विश्वास पैदा करता है। बता दें कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वहीं 1 फरवरी यानि कि मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। घंटाघर से टाटमिल चौराहे तक रविवार आधी रात इलेक्ट्रिक बस मौत बनकर दौड़ी। आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारी और 15 लोगों को रौंद दिया। आखिर में बीच चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराते हुए डंपर में घुस गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हैं। घायलों में कइयों की हालत गंभीर है। देररात मृतकों में चार की पहचान हो सकी थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक इलेक्ट्रिक बस तेज रफ्तार में घंटाघर चौराहे से टाटमिल की तरफ जा रही थी। पुल उतरते ही बस विपरीत दिशा में चालक ने दौड़ाना शुरू किया और जो बीच में आया उसको रौंदते हुए निकल गया। टाटमिल चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ में टक्कर मारी और फिर चकेरी की तरफ से आ रहे डंपर से जा टकराई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जिसमें से चार की शिनाख्त हो सकी। अन्य मृतकों की पहचान के लिए पुलिस जद्दोजहद में जुटी रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse