देश

View All
Published / 2022-10-22 10:12:38
मध्य प्रदेश : रीवा में बस-ट्रक की टक्कर में 15 की मौत, 35 गंभीर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया, और घर लौट रहे लोगों की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। रीवा में देर रात भीषण सड़क हादसे में बस और ट्रक आपस में टकरा गये, जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बस और ट्रक की यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 11लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 35 लोगों का गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश और बिहार के बताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर भीषण बस हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ से नीचे आते समय बस आगे जा रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। 35 यात्री घायल हैं। रीवा पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया।

Published / 2022-10-21 18:02:54
अरुणाचल : सियांग में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिंगिंग गांव के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह जगह टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर है। हेलीकॉप्टर में कितने लोग थे, अभी इसकी जानकारी नहीं है। गुवाहाटी डिफेंस ढफड के मुताबिक, आर्मी का हेलिकॉप्टर टूटिंग से 25 किमी दूर सिंगिंग गांव के पास क्रैश हो गया, जहां ये हादसा हुआ, वो सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है। हालांकि, रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सेना का हेलिकॉप्टर रूद्र कै्रश हुआ है। सर्च आॅपरेशन जारी है। रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है, इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय सेना के लिए बनाया है।

Published / 2022-10-21 09:58:31
पीएम मोदी ने बाबा केदारनाथ के गर्भ गृह में की पूजा-अर्चना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के द्वार पहुंचे थे। जहां वे विशेष पहनावे में दिख रहे थे। इस दौरान केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर के बाहर उनसे मिलने आये लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा की। • पीएम मोदी केदरानाथ बाबा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने केदारनाथ दौरे पर जो ड्रेस पहन रखी है, उसको चोला डोरा कहते हैं। यह हिमाचल प्रदेश के हथकरघा उद्योग में निर्मित है। • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदरानाथ धाम पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के साथ राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। पीएम थोड़ी देर में बाबा के दर्शन और पूजा करेंगे। • दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। • दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। • इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह अराइवल यानी आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। • रात को बद्रीनाथ में ही रहेंगे। कल सुबह 7.15 बजे होटल से हेलीपैड के लिए निकलेंगे और फिर देहरादून के लिए रवाना होंगे। अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे। इसके अलावा केदारनाथ में मोदी मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Published / 2022-10-21 09:46:40
रिकॉर्ड छठी बार... बाबा केदार के द्वार खास पहनावे के साथ पहुंचे पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं। वह यहां ढाई घंटे रहेंगे। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आये। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गर्भ गृह से बाहर आ गये हैं। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) अब पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Published / 2022-10-21 09:36:50
अब विकास में योगदान दे रहे पत्थरबाज युवा : अमित शाह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेशनल पुलिस मेमोरियल के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो युवा पत्थरबाजी में शामिल होते थे, वे अब विकास के कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। देश की आतंरिक सुरक्षा में एक पॉजिटिव बदलाव आया है। पहले नॉर्थ ईस्ट, कश्मीर और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ी घटनाएं होती रहती थीं। पहले सिर्फ सुरक्षा बलों को स्पेशल पावर दी गई थी, अब युवाओं के पास विकास के लिए विशेष शक्ति है।

Published / 2022-10-20 22:35:58
गुड न्यूज... शनिवार को 10 लाख नये रोजी-रोजगार अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान-रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। देश भर से चयनित नये कर्मियों को 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जा रहा है। ये राजपत्रित और गैर राजपत्रित समूहों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र बलों में उप-निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य पदों के लिए चयनित किये गये हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस उपलक्ष्य में 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में श्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। बयान के अनुसार प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं। ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या संघ लोक सोवा आयोग, कर्मचारी भर्ती आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।

Published / 2022-10-20 15:19:43
फ्लेक्स फ्यूल की सप्लाई, पॉलिसी और डिमांड को सरकार करेगी सपोर्ट : हरदीप सिंह पुरी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पेट्रोल-डीजल-सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों के अलावा अब केंद्रीय सरकार फ्लेक्स-फ्यूल पर ज्यादा ध्यान दे रही है। बीते दिनों की केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार को भारत में पेश किया था। वहीं हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी एसआईएएम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फ्लेक्स फ्यूल को लेकर अपना बयान दिया है।फ्लेक्सी फ्यूल ई10 में पेट्रोल के साथ 10 प्रतिशत इथेनॉल और ई20 में पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा- मुझे लगता है कि हमें जल्द से जल्द अलग-अलग कीमतों में फ्लेक्सी ईंधन से चलने वाले व्हीकल को लाना चाहिए जिसमें टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर आदि शामिल हो। सरकार ई20 ईंधन के सप्लाई साइड से तैयार है और मुझे भरोसा है कि 1000 करोड़ लीटर फ्यूल का उत्पादन का लक्ष्य हम पांच साल पहले ही पूरा कर लेंगे। अप्रैल 2023 तक चुनिंदा पंप पर ई20 फ्यूल उपलब्ध कराने के पायलट प्रोजेक्ट के लिए हम तैयार हैं। 2025 तक इथेनॉल फ्यूल की डिमांड 10.16 अरब लीटर तक पहुंचने की उम्मीद है।

Published / 2022-10-20 15:13:35
पटाखा गोदाम में ब्लास्ट के बाद , ढहा मकान, मलबे में कई दबे, चार की मौत

एबीएन सेंटल डेस्क। मुरैना में पटाखों के गोदाम में भयानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके से पूरा मकान धमाके से ध्वस्त हो गया जिससे आधा दर्जन से अधिक बच्चे, महिला, पुरूष मलवे में दब गये। अभी 5 से 6 की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। घटना मुरैना के बानमोर नगर के जैतपुर रोड की है। जहां पटाखा गोदाम में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से मकान ढह गया और उसमें कई लोग दब गए। गोदाम के मालिक बानमौर निवासी व्यवसायी निर्मल जैन भी उसी मकान में किरायेदार पर रह रहे थे। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। सभी जन को मलवे से निकालने का प्रयास जारी है। अब तक 7 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 9 साल की एक बच्ची भी है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं।

Page 174 of 331

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse