एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रही है। तोमर ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में गुजरात में हो रहे मतगणना के शुरूआती रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
तोमर ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। यह सिद्धांत लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 153 और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 06 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 38 और भाजपा 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शामिल किया गय है। बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाईका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है। इस सालाना लिस्ट में कुल छह भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। सीतारमण इस बार 36वें स्थान पर रहीं हैं और उन्होंने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है। इससे पहले 2021 में वह 37वें स्थान पर रहीं थीं। वह 2020 में वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं
बताते चलें कि फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है। इस सालाना लिस्ट में कुल छह भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है।
किरण मजूमदार-शॉ 89वें नंबर पर मौजूद
फोर्ब्स द्वारा मंगलवार को जारी इस सूची के मुताबिक, इस साल मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं। लिस्ट में शामिल दूसरे भारतीयों में नाईका टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (53वां स्थान), सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आॅफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (54वां स्थान) और स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया (सेल) की चेयरपर्सन सोमा मंडल (67वां स्थान) शामिल हैं।
मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी इस सूची में क्रमश: 52वां, 72वां और 88वां स्थान हासिल किया था। लिस्ट में 39 सीईओ और 10 राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 11 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है। फोर्ब्स लिस्ट में नायर के बारे में कहा गया है कि इस 59 साल की व्यवसायी ने दो दशकों तक एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया, आईपीओ लाईं और अन्य उद्यमियों को उनके सपने हासिल करने में मदद की। फोर्ब्स वेबसाइट के मुताबिक, 41 साल के मल्होत्रा ऌउछ टेक के सभी रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाती हैं। इस तरह बुच सेबी की पहली महिला अध्यक्ष हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन मेकर बनने की राह पर चल पड़ा है। अमेरिकी स्मार्टफोन दिग्गज एप्पल चीन के बाहर प्रोडक्शन यूनिट्स में विविधता लाने का विचार कर रहा है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक स्थानीय रूप से निर्मित आईफोन निर्माण में भारत की हिस्सेदार सबसे ज्यादा होने की संभावना है।
सरकार की 41,000 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी पीएलआई स्किम का लाभ फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन को मिल रहा है, जिसकी वजह से भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ना तय है।
चीन और अमेरिका की जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच एप्पल धीरे-धीरे आईफोन निर्माण के एक बड़े पार्ट को भारत में ट्रांसफर कर रहा रहा है। जानकारों के अनुसार चीन में कोविड लॉकडाउन के कारण प्रोडक्शन में काफी दिक्कतें हुई हैं, जिसकी वजह से कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग को शिफ्ट करने की अपनी योजना को तेज कर दिया है।
150 फीसदी का होगा इजाफा
झेंग्झौ, चीन में फॉक्सकॉन का प्लांट दुनिया में आईफोन के लिए सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। पिछले महीने, प्रसिद्ध एप्पल विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने एक ट्वीट में कहा था कि फॉक्सकॉन अपने भारत प्लांट की कैपेसिटी का विस्तार करेगी, जिसकी वजह से भारत में फॉक्सकॉन द्वारा बनाये गये आईफोन 2023 में कम से कम 150 फीसदी की दर से बढ़ेंगे और कुछ ही सालों में भारत से 40-45 फीसदी आईफोन (वर्तमान 2-4 फीसदी की तुलना में) को शिप करना है।
जेपी मॉर्गन (21 सितंबर, 2022) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने अपने मैन्युफैक्चरिंग बेस में विविधता लाने के लिए 2025 तक अपने आईफोन प्रोडक्शन का 25 फीसदी भारत में ट्रांसफर करने की योजना बनाई है, जो वर्तमान में चीन पर बहुत अधिक निर्भर है। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने कहा कि एप्पल सिर्फ जियो पॉलिटिकल की वजह से ही नहीं बल्कि भारत सरकार की पीएलआई स्कीम भी बड़ा कारण है।
एप्पल ने सितंबर 2022 को समाप्त अपने वित्तीय वर्ष में 205 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का प्रोडक्शन किया था। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, मेन लैंड चीन का योगदान 2022 में ग्लोबल शिपमेंट का लगभग 91.2-93.5 फीसदी, 2021 में 95.8 फीसदी और 2020 में 98.2 फीसदी से धीरे-धीरे कम हो रहा है। आईफोन के लिए चीन अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है।
कुछ साल पहले जब अमेरिका-चीन के बीच तनाव अपने चरम पर था और ऐपल सहित कंपनियां चीन का विकल्प तलाश रही थीं, तब भारत ने अपनी पीएलआई योजना शुरू की थी। तीन बड़े एप्पल अनुबंध निर्माताओं ने इस योजना के तहत प्रोत्साहन के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया। उसके बाद से ही भारत एप्पल के सामान का निर्माण कर रहा है। तमिलनाडु में फॉक्सकॉन की फैक्ट्री ने ग्लोबल लॉन्च के दस दिनों के भीतर आईफोन 14 का निर्माण शुरू कर दिया।
पेगाट्रोन भी तमिलनाडु में अपने प्लांट में लेटेस्ट डिवाइस बना रही है। मौजूदा समय में एप्पल भारत में आईफोन एसई, आईफोन 12, आईफोन 13 और आईफोन 14 (बेसिक) मॉडल बना रहा है। हालांकि, देश में बिकने वाले सभी प्रो मॉडल इम्पोर्टेड होते हैं। आईडीसी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवकेंदर सिंह ने कहा कि अब इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि ऐप्पल भारत में प्रो मॉडल को असेंबल करना शुरू कर देगा, जिनमें से 85 फीसदी वर्तमान में चीन में बनाये जा रहे हैं। एप्पल ऐसा नहीं कर रहा था इसका कारण यह था कि पिछले आईफोन रेंज में प्रो मॉडल के लिए स्थानीय स्तर पर ज्यादा मांग नहीं थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में मतदान किया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानीप में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में अपना वोट डाला है। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने आम जनता की तरह लाइन में लगकर अपना वोट डाला है। वोट डालने के लिए पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर गुजरात वासियों और देश की अलग-अलग जगहों पर हो रहे उपचुनाव में वोट डालने की अपील की है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, खासकर से युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का अपील करता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज दूसरे चरण में अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे और अंतिम चरण में आज गुजरात में वोट डाले जा रहे हैं। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 2.51 करोड़ से अधिक मतदाता वोट देने के योग्य हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वह कल गुजरात के दूसरे चरण में अपना मतदान करेंगे। पीएम मोदी रविवार शाम को गांधीनगर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मां हीराबा से मुलाकात की। बता दें कि गुजरात में दूसरे चरण के लिए कल वोटिंग होगी। 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे।
इससे पहले यूपी फतेह के बाद पीएम मोदी गुजरात दौरे पर पहुंचे थे। तब उन्होंने दो साल बाद अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाने के बाद नरेंद्र मोदी मां से मिले थे। लेकिन उसके बाद से पीएम अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हो गये और उनकी अपनी मां से मुलाकात नहीं हो पायी। ऐसे में अब जब वे दो दिन के गुजरात दौरे पर आये, तो उन्होंने अपनी मां हीराबेन से मिलने का भी वक्त निकाला।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत की अग्रणी कम्युनिकेशन्स सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (एयरटेल), ने आज घोषणा की कि ओडिशा सरकार और टाटा पावर के बीच एक संयुक्त उद्यम टीपी वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडब्ल्यूओडीएल) ने उसे सेलुलर आईओटी (इंटरनेट आॅफ थिंग) समाधान प्रदान करने के लिए चुना है। इस अनुबंध के हिस्से के रूप में, एयरटेल 200,000 स्मार्ट मीटर्स के लिए आईओटी समाधान प्रदान करेगा, जिनमें से 70,000 पहले चरण में वितरित किए जायेंगे।
एयरटेल आईओटी प्लेटफॉर्म का प्रोपराइटरी सॉल्यूशन एयरटेल आईओटी हब, बेहद उच्च विश्वसनीयता और टेल्को-ग्रेड सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्नत एनालिटिक्स के साथ इन स्मार्ट मीटरों की ट्रैकिंग व निगरानी करने में सहायता कर कनेक्टिविटी आवश्यकता को पूरा करेगा। स्मार्ट मीटरिंग भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेलुलर आईओटी उपयोगों में से एक है, जिसमें कई विद्युत वितरण कंपनियां राजस्व की हानि को रोकने के लिए निवेश की योजना बना रही हैं।
एयरटेल के आईओटी बिजनेस पोर्टफोलियो में सबसे तेजी से बढ़ते सर्विस सेक्टर्स में से एक स्मार्ट मीटरिंग है। कंपनी, पंजाब, मेघालय, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों के साथ कई उपयोगिताओं के साथ काम कर रही है। एडवांस मीटरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (एएमआई) पहल के रूप में, भारत सरकार की अगले पांच वर्षों के भीतर 300 मिलियन पारंपरिक मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने के लिए एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है।
अपनी विशिष्ट क्षमताओं के साथ, एयरटेल आईओटी का लक्ष्य सरकार के इस दृष्टिकोण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। स्मार्ट मीटर जैसे नवाचार बिजली क्षेत्र के डिजिटीकरण के रूप में प्रचलन में आ जायेंगे, जिससे इस क्षेत्र में पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल उपायों को लागू करने में भारत सरकार के प्रयासों से मदद मिलेगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में बीती आधी रात को भूकंप के हल्के झटके महससू हुए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र चंबा जिला की चुराह तहसील के धारम्कन में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात्रि 12 बजकर 38 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 3.4 रही। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि यह कम तीव्रता का भूकंप था और इससे जिले व आसपास के क्षेत्रों में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि चंबा जिला में इससे पहले भी कई मर्तबा भूकंप के झटके लग चुके हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन चार व पांच में आता है। वर्ष 1905 में चंबा और कांगड़ा जिलों में आये भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी और करीब 10 हजार लोग मारे गये थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 275 नये मामले सामने आये, जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,672 पर पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अद्यतन किये गये आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि देश भर में कोविड के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ हो गयी है।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ से एक संक्रमित की मौत और केरल द्वारा आंकड़ों के पुनर्मिलान के दौरान एक और मौत की महामारी से पुष्टि करने के बाद इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 5,30,624 हो गयी है।
मंत्रालय के अनुसार देश में अब संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन मरीजों की दर 0.01 फीसदी है जबकि देशभर में संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़ कर 98.80 हो गयी है।
आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में उपराचाधीन मरीजों की संख्या में 95 की कमी दर्ज की गयी है। इसमें कहा गया है कि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,37,617 हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के वेबसाइट के अनुसार कोरोना वायरस रोधी टीकों की 219.93 करोड़ खुराक अब तक दी जा चुकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse