देश

View All
Published / 2021-03-28 08:19:35
जम्मू : मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

जम्‍मू। आतंकियों के खिलाफ जम्मू कश्मीर में सेना का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान शनिवार की शाम शोपियां में सुरक्षाबलों की जन जन आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन इस दौरान देश का एक वीर सपूत शहीद हो गया। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक अमेरिकन एम-4 और एके-47 बरामद की गई है। आतंकियों के पास से रुकने और खाने की वस्तुएं भी बरामद की गई है।

Published / 2021-03-27 14:35:54
असम में 72 तो पश्चिम बंगाल में करीब 80 फीसदी वोटिंग

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान शनिवार को बंपर वोटिंग हुई है. असम में शाम छह बजे वोटिंग खत्म हो गई लेकिन बंगाल में शाम साढ़े छह बजे के बाद भी कई जगहों पर वोटरों की लाइन लगी हुई था. हालांकि, सवा सात बजे के करीब बंगाल में भी वोटिंग संपन्न हो गई. चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में जहां शाम छह बजे तक 72.14 फीसदी वोटिंग हुई तो वहीं पश्चिम बंगाल में 79.79 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड हुई है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दौरान 30 सीटों पर वोटिंग हुई है जबकि असम में 47 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इस दौरान बंगाल से कई जगहों से छिटपुट हिंसा की भी खबर आती रही. पहले चरण के हुई हिंसा की घटनाएं : कांथी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर हमला हुआ है. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि हमले के समय सौमेंदु कार में नहीं थे. लेकिन उनके कार ड्राइवर को चोट आई है. सौमेंदु ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगया है. बीजेपी नेता सौमेंदु अधिकारी ने कहा, "टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी की अगुवाई में तीन मतदान केंद्रों में धांधली हो रही है. मेरे जाते ही उनके काम बाधा आ गई. इसलिए उन्होंने मेरी कार पर हमला किया और मेरे ड्राइवर की पिटाई की." बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग : बंगाल में पहले चरण की 30 सीटें आदिवासी बहुल पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-1) और पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-2) जिलों में फैली हुई हैं. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में करिश्मा करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर शानदार जीत दर्ज की, जो सत्ताधारी टीएमसी से सिर्फ 4 सीटें कम थी. पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दौरान राज्य के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा.

Published / 2021-03-27 06:53:01
सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, ट्वीट पर दी जानकारी

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने इस बारे में शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। संक्रमित पाये जाने के बाद वे इस महामारी से संबंधित सभी आवश्यक प्रोटोकॉल व डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। उन्होंने पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि मैं लगातार जांच कराता आया हूं और कोरोना से बचने के लिए सभी कदम भी उठाये। हालांकि, कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये हैं।

Published / 2021-03-26 09:01:21
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज सुबह शुक्रवार को सीने में तकलीफ महसूस होने के बाद आर्मी हॉस्पिटल जे जाया गया। इसके बाद उनका वहां रूटीन चेकअप किया गया। हॉस्पिटल के जारी किए गए बयान के मुताबिक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही रही है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Published / 2021-03-25 12:36:02
जम्मू कश्मीर : सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादी हमला, एक जवान शहीद, 3 घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमलाहुआ है। इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये हैं। इसमें तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला श्रीनगर के बाहर लावापोरा एरिया में हुआ है। यह जानकारी कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने दी। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया है। शुरुआत में जानकारी मिली कि हमले में दो जवान शहीद हो गये हैं और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। बाद में बताया गया कि एक जवान शहीद हुआ है और तीन अन्य जवान घायल हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ एक साथ मिलकर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि यह हमला लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने किया है। बताया जा रहा है कि लावापोरा इलाके में सीआरपीएफ एक पार्टी तैनात की गयी थी। तभी बाइक पर सवार होकर कुछ आतंवादी हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और सीआरपीएफ पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में चार जवान घायल हो गये। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के क्रम में ही एक जवान शहीद हो गया। स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सर्च अभियान के दौरान सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आइजी कश्मीर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह आतंकी हमला लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने किया है।

Published / 2021-03-25 08:03:15
कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में देश में 53,364 नए मामले, 275 की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के नए मामले लगातार फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 53,364 नए केस सामने आए और 275 लोगों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 23,907 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए। भारत में अब तक कोरोना के कुल 1,17,34,058 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 3,68,457 ऐक्टिव केस हैं। अबतक कुल 1,12,05,160 लोग कोरोना संक्रमण से निजात पा चुके हैं, जबकि 1,60,441 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के मामलों में दोबारा बढ़ती तेजी चिंता बढ़ा रही है। जीनोम सीक्वेंसिंग से कई राज्यों में वायरस के नए और डबल म्यूटेंट वैरिएंट्स की पहचान हुई। राज्यों की ओर से साझा किए गए नमूनों में से वायरस के 771 चिंताजनक स्वरूपों का पता लगा। इनमें 736 नमूने ब्रिटिश स्वरूप के मिले। तीन स्वरूप ही ज्यादा चिंता पैदा करने वाले हैं जो ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के दोहरे बदलाव वाले स्ट्रेन (डबल म्यूटेशन वैरिएंट) पाए गए हैं। महाराष्ट्र में इस स्ट्रेन के 206 और दिल्ली में 9 मामलों की पुष्टि हुई है। नागपुर में इसके सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। बता दें कि 18 राज्यों में कोरोना वायरस के कई चिंताजनक वैरिएंट पहले से मौजूद हैं। इनमें से कुछ वैरिएंट्स दूसरे देशों में मिले थे। यूपी सरकार ने सीनियर सिटि‍जंस और खतरे वाले ग्रुप्‍स को होली मनाने से बचने को कहा है। बिना प्रशासन की अनुमति के किसी जुलूस या समारोह की इजाजत नहीं होगी। हाई केसेज वाले राज्‍यों से आने वालों की कोविड टेस्टिंग होगी। 24 से 31 मार्च के बीच आठवीं तक स्‍कूलों में होली की छुट्टी रहेगी। केंद्रीय अतिरिक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने सभी राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों को चिट्ठी लिखी है। उन्‍हें सलाह दी गई है कि वे होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्‍टर, ईद-उल-फित्र जैसे त्‍योहारों को देखते हुए स्‍थानीय स्‍तर पर पाबंदियां लगा सकते हैं।

Published / 2021-03-23 12:21:31
छत्तीसगढ़ : नारायणपुर में जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाया, 3 जवान शहीद, 8 घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने डीआजी जवानों से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया। हमले में 3 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि 8 घायल बताये जा रहे हैं। ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर बैकअप फोर्स को रवाना कर दिया गया है। यह सभी जवान एक आपरेशन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। वारदात की पुष्टि डीजीपी डीएम अवस्थी ने की है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच घना जंगल है। नक्सलियों ने यहीं पर घात लगाकर बस को निशाना बनाकर कएऊ ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह जवान मंदोड़ा जा रहा थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी ज्यादा कुछ नहीं बता रही है। यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल जवानों को रेस्क्यू करने का आपरेशन जारी है।

Published / 2021-03-22 14:46:43
वार्षिक स्थायी सिंधु आयोग की बैठक के लिए भारत पहुंचा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल

पाकिस्तान के सिंधु आयुक्त सैयद मुहम्मद मेहर अली शाह के नेतृत्व में सात सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल स्थायी सिंधु आयोग की वार्षिक बैठक के लिए सोमवार को यहां पहुंचा। इस बैठक के दौरान शाह अपने भारतीय समकक्ष के साथ वार्ता करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के सिंधु आयुक्त 23-24 मार्च को वार्षिक वार्ता करेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पी के सक्सेना करेंगे जिनके साथ केंद्रीय जल आयोग, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और राष्ट्रीय जलविद्युत निगम के उनके सलाहकार होंगे। सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) में दोनों आयुक्तों के साल में कम से कम एक बार बैठक करने का प्रावधान है और यह बैठक एक बार भारत में तथा एक बार पाकिस्तान में होती है। हालांकि पिछले साल नयी दिल्ली में प्रस्तावित बैठक कोरोना वायरस संबंधी महामारी के चलते रद्द कर दी गयी थी। इस संधि के प्रभाव में आने के बाद पहली बार यह बैठक रद्द की गयी। दोनों आयुक्तों के बीच यह पहली बैठक जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को अगस्त, 2019 में निष्प्रभावी किए जाने तथा जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद दोनों आयुक्तों के बीच यह पहली बैठक होगी। भारत ने तब से इस क्षेत्र के लिए कई पनबिजली परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनमें डरबक श्योक (19 मेगावाट), शांकू (18.5 मेगावाट), निमू चिलिंग (24 मेगावाट), रोंगडो (12 मेगावाट) और रतन नाग (10.5 मेगावाट) लेह में हैं तथा मंगदूम सांगरा (19 मेगावाट), कारगिल हंडममैन (25 मेगावाट) और तमशा (12 मेगावाट) कारगिल से जुड़ी हैं। पाकिस्तान पनबिजली परियोजना पर कर सकता है आपत्ति भारत ने इन परियोजनाओं के बारे में पाकिस्तान को सूचित किया था। यह मुद्दा इस बैठक के दौरान उठने की संभावना है। पाकिस्तान चिनाब नदी पर भारतीय पनबिजली परियोजना के डिजाइन पर आपत्ति कर सकता है। आईडब्ल्यूटी के तहत चिनाब नदी के पानी का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान को दिया गया है। बैठक से पहले सक्सेना ने कहा, ‘‘भारत इस संधि के तहत अपने अधिकारों के संपूर्ण दोहन के लिए कटिबद्ध है और वार्ता के माध्यम से मुद्दों के सौहार्दपूर्ण हल में यकीन करता है।'

Page 333 of 334

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse