देश

View All
Published / 2021-03-21 10:42:03
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हुआ कोरोना

कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ रही है। रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। मालूम हो कि राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जो इस साल सर्वाधिक है। दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले थे। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 567 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,161 हो गई हैं। इनमें से 6,32,797 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10955 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3409 हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 868 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 6 और होम आइसोलेशन में 1722 मरीज भर्ती हैं।

Published / 2021-03-19 12:26:02
स्पूतनिक के वैश्विक उत्पादन का केंद्र भारत

रूस का सॉवरिन वेल्थ फंड अपने कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के लिए भारत में विनिर्माण क्षमता तैयार कर रहा है, जहां से इसकी आपूर्ति देश और दुनिया में होगी। ग्लैंड फार्मास्यूटिकल्स इस टीके की 25.2 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करेगी। सूत्रों ने दावा किया कि बेंगलूरु की स्ट्राइड्स फार्मा साइंस भी अनुबंध पर स्पूतनिक वी के उत्पादन की दौड़ में शामिल है। हैदराबाद की एक अन्य कंपनी हेटेरो स्पूतनिक वी की 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने जा रही है। आरडीआईएफ ने भारत में अगले 12 महीनों में 25 करोड़ खुराक की आपूर्ति करने की योजना बनाई है। शेष खुराकों की दुनिया भर में आपूर्ति की जाएगी। स्ट्राइड्स ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। स्पूतनिक वी टीका 91.6 फीसदी प्रभावी रहा है। यह सीरम इंस्टीट््यूट आॅफ इंडिया द्वारा बनाए जा रहे एस्ट्राजेनेको-आॅक्सफर्ड के टीके कोविशील्ड और भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन से प्रभावीपन के मामले में काफी ऊपर है। भारत में अभी ये दोनों टीके ही लगाए जा रहे हैं। इन खबरों से ग्लैंड फार्मा के शेयर बीएसई पर कारोबारी सत्र के अंत में करीब सात फीसदी चढ़कर बंद हुए। वहीं रशियन डाइरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) की भारतीय साझेदार डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (डीआरएल) के शेयर 2.4 फीसदी चढ़े। भारत में स्पूतनिक वी के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने की समीक्षा हो रही है। भारत में इस टीके की बिक्री डीआरएल करेगी। यह ब्रिज चिकित्सकीय परीक्षणों के लिए आरडीआईएफ के साथ काम कर रही है ताकि यह साबित किया जा सके कि स्पूतनिक वी टीका भारतीय लोगों पर भी सुरक्षित एवं प्रतिरक्षा बढ़ाने वाला रहा है। टीकों पर भारतीय विशेषज्ञ समिति ने डीआरएल से कहा है कि वह टीके के प्रतिरक्षा से संबंधित और ब्योरे मुहैया कराए। अगर कोविशील्ड की चार सप्ताह के अंतर पर दो खुराक दी जाती हैं तो इसके प्रभावी होने का स्तर 53 फीसदी है। वहीं बारह सप्ताह के लंबे अंतराल पर खुराक दिए जाने पर इसे 79 फीसदी प्रभावी पाया गया है। आॅक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका ने कहा था कि उनका टीका समग्र रूप से 62 फीसदी प्रभावी है। दूसरी तरफ कोवैक्सीन को तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण के अंतरिम आंकड़ों में 80.6 फीसदी प्रभावी पाया गया है। चीन की फोसुन समर्थित ग्लैंड फार्मास्यूटिकल्स ने कहा कि उत्पादन 2021 की तीसरी तिमाही से और आपूर्ति चौथी तिमाही से शुरू होने के आसार हैं। ग्लैंड फार्मा सबसे पहले अपनी विनिर्माण इकाइयों में दवा पदार्थ का तकनीकी हस्तांतरण करेगी। उसके बाद कंपनी दवा पदार्थ का उत्पादन करेगी और दवा उत्पाद को कीटाणुहीन स्थितियों में शीशियों में भरेगी। ग्लैंड फार्मा पहले ही बड़े पैमाने पर स्टेराइल इंजेक्टेबल का उत्पादन करती है। डीआरएल ने पहले कहा था कि आरडीआईएफ ने विभिन्न विनिर्माण साझेदारों के जरिये अगले 12 महीने में 25 करोड़ खुराकों के उत्पादन की योजना बनाई है। शेष खुराक भारत से अन्य देशों को निर्यात की जाएंगी, जहां स्पूतनिक वी को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इस टीके को 51 देशों में पहले ही मंजूरी मिल गई है, जिनकी कुल आबादी 1.3 अरब है। नवंबर में आरडीआईएफ के सीईओ किरिल दिमित्रिव ने कहा था कि विनिर्माण साझेदारों के जरिये दुनिया भर में स्पूतनिक वी की एक अरब खुराकों की आपूर्ति करने की योजना है। हालांकि दिमित्रिव ने प्रत्येक देश में उत्पादन क्षमता की योजना के बारे में नहीं बताया, लेकिन यह कहा कि उन्होंने भारत, चीन, ब्राजील, कोरिया, हंगरी और कुछ अन्य जगहों पर साझेदारी की हैं। आरडीआईएफ पहले ही दुनिया भर की कई कंपनियों के साथ उत्पादन साझेदारी कर चुकी है। इनमें ब्राजील की यूनिओ कुईमीका, इटली की एडिएने फार्मा ऐंड बायोटेक और दक्षिण कोरिया की कोरुस फार्मा आदि शामिल हैं। आरडीआईएफ ने संकेत दिया है कि लॉजिस्टिक को आसान बनाने के लिए एक रूप विकसित किया जा रहा है, जो 2-8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्थिर रहेगा। दिमित्रिव ने कहा कि यह लायोफिलाइज संस्करण होगा। लायोफिजाइजेशन या आम बोलचाल में फ्रीज ड्राइंड कम तापमान पर निर्जलीकरण की एक प्रक्रिया है, जिसमें उत्पाद को जमाया जाता है, दाब कम किया जाता है और फिर सब्लीमेशन के जरिये बर्फ को हटाया जाता है। यह निर्जलीकरण के विपरीत है, जिसमें ताप का इस्तेमाल कर पानी को वाष्पित किया जाता है। इस तरह स्पूतनिक वी सूखे रूप में होने से लॉजिस्टिक से संबंधित बहुत से दिक्कतें दूर हो जाएंगी और इसकी पहुंच में सुधार आएगा। इसे अभी खराब होने से बचाने के लिए 1-8 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है। स्पूतनिक वी टीका गमालया नैशनल रिसर्च इंस्टीट््यूट आॅफ एपिडेमियोलॉजी ऐंड माइक्रोबायोलॉजी ने विकसित किया है और इसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजीकृत किया है। यह कोविड-19 के खिलाफ विश्व का पहला पंजीकृत टीका बना था। महाराष्ट्र ने केंद्र से मांगा अतिरिक्त टीका महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र से हर सप्ताह 20 लाख टीकों की खुराक आपूर्ति करने की मांग की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को 15 मार्च को पत्र लिख कर टीके की 2.20 करोड़ खुराक की मांग की है। टोपे ने आग्रह किया है कि वह राज्य को प्रत्येक सप्ताह 20 लाख खुराक की आपूर्ति करे। मंत्रालय ने कहा कि 15 दिन के अंदर 60 साल से अधिक आयु के एक करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैं। गुजरात सरकार ने मंगलवार को चार बड़े शहरों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया। अहमदाबाद, बड़ोदरा, सूरत और राजकोट में अब रात के 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल और इंदौर में रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। वहीं 10 जिलों में रात 10 बजे बाजार बंद करने के आदेश दिए हैं।

Published / 2021-03-18 12:02:03
भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए बचे उम्मीदवारों की सूची जारी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं नंदीग्राम में भाजपा की रैली में हिंसा देखने को मिली, इसके बाद टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिदनापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर पलटवार किया। ममता ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शेरनी हूं। मेरा सिर केवल जनता के सामने झुकता है, किसी पार्टी के सामने नहीं। भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए बचे उम्मीदवारों की सूची की जारी भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल चुनाव के लिए पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर और राहुल सिन्हा हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे। प्रसिद्ध फुटबॉल कल्याण चौबे, लोक संगीत गायक असीम सरकार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के पास न नेता है और न ही नीति हैः पीएम मोदी असम के करीमगंज में पीएम मोदी ने कहा कि आज एक तरफ भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है।

Published / 2021-03-17 11:23:18
कोरोना वायरस: 16 राज्यों के 70 जिलों में 150 फीसदी तक बढ़े संक्रमण के नए मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से आई तेजी ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी दी। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 60 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र में है। भूषण ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 16 राज्यों के 70 जिलों में कोविड-19 के मामले में 150 फीसदी तक बढ़त देखी गई है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 400 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां सकारात्मकता दर एक फीसदी से कम है। हालांकि, यह अब 0.6 फीसदी हो गई है जो पहले 0.4 फीसदी थी। उन्होंने कहा कि नए कोविड-19 मामलों का न्यूनतम बिंदु नौ फरवरी था। आज, कोविड-19 के नए मामलों में सप्ताह दर सप्ताह करीब 43 फीसदी वृद्धि हुई है। कोरोना के चलते होने वाली नई मौतों के मामलों में सप्ताह दर सप्ताह करीब 37 फीसदी बढ़त हुई है। अभी तक वैक्सीन की कुल 3.51 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Published / 2021-03-17 10:55:20
मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- कोरोना की दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा, लापरवाही ना बरतें

देश में एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना के प्रसार को रोकेने के लिए लागू बचाव संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करने, आरटी-पीसीआर और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाने जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को तत्काल रोकना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना की कई लहर का सामना करना पड़ा। हमारे देश में भी कई राज्य ऐसे हैं, जिनमें अचानक से कोरोना संक्रमण में वृद्धि देखने को मिली है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पंजाब जैसे कई राज्यों में संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना की इस लहर को यहीं नहीं रोका गया, तो देशव्यापी असर देखने को मिल सकता है। पीएम बोले - ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ की राह पकड़ें प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ को लेकर हमें पिछले साल जैसी ही गंभीरता दिखानी होगी। कोरोना संक्रमित व्यक्ति बेहद कम समय में ट्रैक करना और आरटी-पीसीआर जांच दर 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत अहम है। पीएम ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। हमें जनता को पैनिक मोड में भी नहीं लाना है और परेशानी से मुक्ति भी दिलानी है।

Published / 2021-03-16 15:03:41
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल की धरती पर टीएमसी की गुंदागर्दी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर बंगाल परिवर्तन की धरती रही है, यह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद समेटे हुए देश को दिशा देने वाली धरती है लेकिन यहां पर अब गुंदागर्दी का राज है। मुझे यहां टीएमसी की गुंदागर्दी देख कर क्षोभ होता है। इसी गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए भाजपा यहां आई है। कानून की धज्जियां उड़ाने का राज अब बहुत दिन तक नहीं चलेगा। टीएमसी सरकार के बस 45 दिन और रह गए हैं। मुख्यमंत्री बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बंगाल की धरती ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, स्वामी रामकृष्ण और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसी हस्तियां दी हैं। भारतीय जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी इसी धरती के लाल हैं। ये वही धरती है जिसने राष्ट्रगान और वन्देमातरम दिया है। आज बंगाल की उसी धरती पर गुंडों का राज है। मैं यहां की जनता की पीड़ा समझता हूं। बंगाल में फैली अराजकता को भाजपा सरकार ही दूर कर सकती है।

Published / 2021-03-16 09:45:37
भारतीय रेलवे: निजीकरण पर बोले रेलमंत्री, पूछा- सड़कें भारत की संपत्ति हैं लेकिन क्या उन पर सिर्फ सरकारी गाड़ियां ही चलती हैं?

भारतीय रेलवे: निजीकरण पर बोले रेलमंत्री, पूछा- सड़कें भारत की संपत्ति हैं लेकिन क्या उन पर सिर्फ सरकारी गाड़ियां ही चलती हैं?

Page 329 of 330

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse