एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक की UPI सेवाएं और कुछ डिजिटल सुविधाएं 8 जून 2025 को चार घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस अस्थायी बंदी का कारण सिस्टम अपग्रेड है, जिससे भविष्य में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
कब बंद रहेंगी सेवाएं?
बैंक ने जानकारी दी है कि यह मेंटेनेंस 8 जून को सुबह 2:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान:
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे और राज्य को 46 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने दो ऐतिहासिक और तकनीकी दृष्टि से अद्वितीय पुलों चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन किया। साथ ही कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिनाब नदी पर बना चिनाब ब्रिज अब विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बन चुका है।
इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी अधिक है और यह समुद्र तल से 359 मीटर ऊपर स्थित है। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की दृष्टि से बेमिसाल है बल्कि यह देश के हर कोने को कश्मीर घाटी से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है, जो जम्मू-कश्मीर के भौगोलिक और भावनात्मक दोनों रूपों में भारत से जोड़ने का कार्य करेगा।
प्रधानमंत्री ने अंजी पुल का भी उद्घाटन किया, जो भारत का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज है। यह पुल कटरा और रियासी को जोड़ता है और इसकी खूबसूरती के साथ मजबूती भी अद्वितीय है। कठिन भौगोलिक स्थितियों में इस पुल का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री ने कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन अब हर मौसम में घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ेगी। यह सुविधा न केवल यात्रियों को राहत देगी बल्कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए भी बड़ी सौगात होगी। इससे कटरा से श्रीनगर की यात्रा का समय घटकर सिर्फ 3 घंटे के करीब रह जाएगा।
प्रधानमंत्री का यह दौरा पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद हो रहा है, जिससे यह संदेश गया कि अब जम्मू-कश्मीर में विकास को रोका नहीं जा सकता। कश्मीर में यह यात्रा सुरक्षा और स्थिरता के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये परियोजनाएं दिल की दूरी और दिल्ली की दूरी को कम करेंगी। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ने से क्षेत्र में रोजगार, निवेश और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे। यह न केवल स्थानीय लोगों को फायदा देगा, बल्कि देशभर से आने वाले सैलानियों के लिए भी जम्मू-कश्मीर अब और पास हो जाएगा।
पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
इन संरचनाओं के शुरू होने से पर्यटन में जबरदस्त उछाल आने की संभावना है। अमरनाथ यात्रा हो या गुलमर्ग की बर्फीली वादियां, अब ट्रेन से सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा संभव होगी। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी, जिससे स्थानीय बाजारों को नया जीवन मिलेगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार देश में जाति जनगणना का एलान पहले ही कर चुकी है। अब सरकार ने तारीखों का भी एलान कर दिया है। सूत्रों को मुताबिक, भारत में 1 मार्च 2027 से जातीय जनगणना शुरू होगी। यह जनगणना देशभर में दो चरणों में करायी जायेगी।
सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी राज्यों जैसे लद्दाख, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 1 अक्तूबर 2026 से जनगणना शुरू होगी। वहीं मैदानी इलाकों में जातीय जनगणना की शुरुआत 2027 में होगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में सोलर ऊर्जा की लागत कोयला से सस्ती हो गई है, जिससे 24/7 बिजली उपलब्ध हो रही है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि यह बदलाव भारत की औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री मोदी के सतत विकास दृष्टिकोण का प्रमाण है।
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को एक नई स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि भारत में सोलर प्लस स्टोरेज आधारित बिजली अब अधिकांश राज्यों में औद्योगिक बिजली दरों से भी सस्ती हो गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह सफलता भारत की औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए एक बड़ा बदलाव है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत विकास को प्राप्त करने के दृष्टिकोण का भी प्रमाण है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले के इंडिया एनर्जी एंड क्लाइमेट सेंटर (आईईसीसी) के एक अध्ययन के अनुसार, भारत अब 6 रुपये प्रति किलोवाट घंटे से कम की दर पर चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध करा सकता है, जो कोयला आधारित प्लांट्स की तुलना में सस्ती है और 25 वर्षों तक महंगाई से भी जुड़ी नहीं हुई है।
स्टडी में बताया गया कि भारत में बैटरी स्टोरेज लागत पिछले 18 महीनों में 50 प्रतिशत से कम हो गई है। इसके कारण स्टोरेज के साथ सोलर ऊर्जा की संयुक्त लागत नये कोयला आधारित प्लांट्स से भी कम हो गयी है। स्टडी की लेखक और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में फैकल्टी सदस्य डॉ निकित अभ्यंकर ने कहा, भारत में सोलर ऊर्जा और स्टोरेज अब अधिकांश राज्यों में औद्योगिक बिजली दरों से सस्ती है और ये कीमतें दशकों तक स्थिर रहेंगी।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भारत की सोलर एनर्जी क्षमता पिछले 11 वर्षों में तेजी से बढ़ी है और इस वर्ष 31 मार्च तक 105.65 गीगावाट तक पहुंच गयी है, जो कि 2014 में मात्र 2.82 गीगावाट थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में देश को अग्रणी बनाने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लिए 500 गीगावाट का लक्ष्य तय किया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सुरक्षा बलों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा लूटी गयी 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री को बरामद कर ली है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड के विशिष्ट जगुआर बल और सुंदरगढ़ के जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के सुरक्षाकर्मियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर एक संयुक्त अभियान के दौरान 2.5 टन से अधिक विस्फोटक बरामद किया जिसे 27 मई को सुंदरगढ़ जिले के के. बलांग इलाके से माओवादियों ने लूट लिया था।
अभियान में शामिल अधिकारी ने कहा, कुछ विस्फोटकों को जमीन के नीचे दबा दिया गया था, जबकि कुछ अन्य चट्टानों के नीचे छुपायी गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा विस्फोटक लूटे जाने के एक दिन बाद 28 मई से तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने विस्फोटक उस समय लूट लिया था जब उसे पत्थर की खदान ले जाया जा रहा था।
हालांकि, अधिकारी ने जंगल में विस्फोटक बरामदगी के सटीक स्थान का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थान सारंडा जंगल का हिस्सा है और झारखंड में है तथा ओडिशा सीमा से कुछ दूरी पर स्थित है। इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को माओवादियों के साथ एक मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा लूटा गया कुछ विस्फोटक बरामद किया था।
माओवादियों ने के. बालांग क्षेत्र में बंदूक के बल पर लगभग 200 पैकेट विस्फोटक लूट लिया था, जो लगभग चार टन था। इसमें ज्यादातर जिलेटिन की छड़ें थीं। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक ओडिशा-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा पर सारंडा जंगल के पास स्थित तिरिलपोश में पाया गया। पुलिस के अनुसार, झारखंड के करीब 30 सशस्त्र माओवादियों ने वाहन चालक को बंदूक के बल बंधक बनाकर जिलेटिन की छड़ों से लदा ट्रक अगवा कर लिया था।
लूट की घटना के एक दिन बाद, ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया था और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक दल ने मामले की जांच शुरू कर दी। ओडिशा पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क (ग्वालियर)। यहां कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बदमाशों ने कुत्ते के मालिक को बीच सड़क पर गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से पूरा ग्वालियर थर्रा उठा है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। दरअसल, यह पूरी घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित मांढरे की माता मंदिर के पास की है।
झुग्गी झोपड़ी निवासी संजय यादव रविवार देर रात करीब 12 बजे अपने भाई सचिन यादव के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। तभी रिंकू राजपूत, कपिल राजपूत और रामवरण जाटव वहां आए। आरोपियों ने सचिन और संजय से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और पूछा, तेरा कुत्ता नहीं दिख रहा... जब दोनों भाइयों ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो तीनों बदमाशों ने उनकी मारपीट की और अचानक फायरिंग कर दी।
फायरिंग में एक गोली सचिन के पेट में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपियों को लगा कि सचिन मर गया है और वे मौके से फरार हो गये। घायल सचिन को तुरंत परिजनों ने जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, शुरूआत में यह मामला कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए झगड़े का लग रहा था, लेकिन घायल के परिजनों ने पुलिस को जो जानकारी दी है, वह चौंकाने वाली है।
परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी रामवरण, कपिल और रिंकू वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं। इस अवैध प्लाटिंग की शिकायत क्षेत्रवासियों के साथ-साथ घायल सचिन ने भी वन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। इसी शिकायत और अवैध कब्जे को लेकर बदमाशों और सचिन व क्षेत्रवासियों के बीच लंबे समय से टशन (तनाव) चल रहा था।
परिजनों के अनुसार, यह इलाका भू-माफिया का अड्डा है और उनका अक्सर आना-जाना लगा रहता है। जब भी ये भू-माफिया और उनके लोग वहां आते थे, सचिन का कुत्ता उन पर भौंकता था, जिस पर बदमाश अक्सर गाली-गलौज करते थे। एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा, पुलिस में शिकायत भी की गई थी। बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले भी जब आरोपी आए थे, तब कुत्ता उन पर भौंका था। उसी समय रामवरण ने अपने साथियों से कहा था कि अब भौंके तो इस कुत्ते को गोली मार देना। इस बात को लेकर भी तब झगड़ा हुआ था और सचिन के परिजनों ने कंपू थाने में शिकायत भी की थी।
इसके बावजूद, रविवार देर रात बदमाश दोबारा आए और सचिन को गोली मार दी।
पुलिस कार्रवाई में एक गिरफ्तार, दो फरार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर दबिश दी, जिसके बाद एक आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी रामवरण और कपिल राजपूत अभी भी फरार हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (आइपीसी धारा 307) का मामला दर्ज कर लिया है और फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उरढ ग्वालियर रोबिन जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ कुत्ते के भौंकने का नहीं, बल्कि जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है।
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के विमानन क्षेत्र में आये क्रांतिकारी बदलावों की सराहना करते हुए आज कहा कि देश में विमानन क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए तैयार है और आने वाले दिनों में दुनिया, भारत को एक विमानन बाज़ार नहीं, बल्कि एक वैल्यू चेन लीडर के रूप में भी देखेगी इसलिए दुनिया की बड़ी विमानन कंपनियों के लिए भारत में निवेश के लिए आज एक बेहतरीन अवसर है।
श्री मोदी ने यहां भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएटीएस) के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। श्री मोदी ने विश्व स्तरीय हवाई बुनियादी ढांचे के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का भारत पहले से कहीं अधिक आश्वस्त है।
उन्होंने वैश्विक विमानन पारिस्थितिकी तंत्र में भारत की भूमिका को न केवल एक विशाल बाजार के रूप में बल्कि नीतिगत नेतृत्व, नवाचार और समावेशी विकास के प्रतीक के रूप में भी रेखांकित किया। आज भारत अंतरिक्ष-विमानन क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर के रूप में उभर रहा है। यह देखते हुए कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक प्रगति देखी है, जो अच्छी तरह से मान्यता प्राप्त हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह शिखर सम्मेलन और संवाद न केवल विमानन के लिए बल्कि वैश्विक सहयोग, जलवायु प्रतिबद्धताओं और न्यायसंगत विकास को आगे बढ़ाने के लिए भी एक मंच के रूप में काम करते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिखर सम्मेलन में चर्चा वैश्विक विमानन को नई दिशा प्रदान करेगी, इसकी अनंत संभावनाओं को उजागर करेगी और इसकी क्षमता को अनुकूलित करेगी।
उन्होंने चंद घंटों में विशाल दूरी एवं अंतरमहाद्वीपीय यात्राओं को पार करने की मानवता की क्षमता पर रेखांकित की और इस बात पर जोर दिया कि 21वीं सदी की आकांक्षाएं पारंपरिक यात्रा से परे विकसित होती रहती हैं। उन्होंने नवाचार की तीव्र गति और तकनीकी प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे-जैसे गति बढ़ती है, दूर के गंतव्य हमारी नियति बन रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे जहां वे सुबह करीब 11 बजे सिक्किम @ 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है, कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे जहां वे अलीपुरद्वार में दोपहर करीब 2:15 बजे अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री बिहार का भी दौरा करेंगे और शाम लगभग 5:45 बजे पटना हवाई अड्डे के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।
बिहार के काराकाट में 30 मई को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे जहां वे दोपहर करीब 2:45 बजे कानपुर नगर में करीब 20,900 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।
राज्य के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री सिक्किम @ 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्य सरकार ने सिक्किम की सांस्कृतिक समृद्धि, परंपरा और प्राकृतिक वैभव का उत्संव मनाने के लिए सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम थीम के अंतर्गत साल भर चलने वाले कई कार्यक्रमों की योजना बनायी है। प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
इन परियोजनाओं में नामची जिले में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे, गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का, स्मारिका सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।
भारत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सीजीडी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 1010 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराना है।
इसके अलावा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्यूअ पी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके वाहनों को सीएनजी उपलब्ध कराने का भी लक्ष्यं है। यह सुविधाजनक, विश्वसनीय, पर्यावरण के अनुकूल और लागत प्रभावी ईंधन आपूर्ति प्रदान करेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
29 मई को प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट के नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। करीब 1200 करोड़ रुपए की लागत से बना यह नया टर्मिनल प्रति वर्ष 1 करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है। प्रधानमंत्री 1410 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे। बिहटा, पटना के पास एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है जिसमें आईआईटी पटना और प्रस्तावित एनआईटी पटना परिसर है।
30 मई को प्रधानमंत्री काराकाट में 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री औरंगाबाद जिले में 29,930 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना, चरण-कक (3७800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे, जिसका उद्देश्य बिहार और पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में सस्ती बिजली उपलब्ध होगी।
क्षेत्र में सड़क अवसंरचना और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री एनएच-119ए के पटना-आरा-सासाराम खंड को चार लेन का बनाने, वाराणसी-रांची-कोलकाता राजमार्ग (एनएच-319बी) और रामनगर-कच्ची दरगाह खंड (एनएच-119डी) को छह लेन का बनाने और बक्सर और भरौली के बीच एक नए गंगा पुल के निर्माण सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य में निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण होगा और साथ ही व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री करीब 5,520 करोड़ रुपए लागत वाले एनएच-22 के पटना-गया-डोभी खंड के चार लेन के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे और एनएच-27 पर गोपालगंज टाउन में एलिवेटेड हाईवे के चार लेन के निर्माण और ग्रेड सुधार का भी उद्घाटन करेंगे। देश भर में रेल अवसंरचना में सुधार लाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री अन्य परियोजनाओं के अलावा 1330 करोड़ रुपए की लागत वाली सोन नगर-मोहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह 2,120 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन खंड का उद्घाटन करेंगे। इसमें 14 नियोजित स्टेशन शामिल होंगे जिनमें पांच नए भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे जो शहर के प्रमुख स्थलों और वाणिज्यिक केंद्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, वह जीटी रोड के सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भी उद्घाटन करेंगे।
क्षेत्र में बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जायेंगी। प्रधानमंत्री क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा मांगों की पूर्ति के लिए गौतम बुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) के सेक्टर 28 में 220 केवी सबस्टेशन की आधारशिला रखेंगे। वह ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 320 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 132 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री कानपुर में 8,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 660 मेगावाट की पनकी थर्मल पावर एक्सटेंशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश की ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी।
वे घाटमपुर थर्मल पावर परियोजना की 9,330 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली तीन 660 मेगावाट की इकाइयों का भी उद्घाटन करेंगे जिससे बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री कानपुर के कल्याणपुर पनकी मंदिर में पनकी रोड पर पनकी पावर हाउस रेलवे क्रॉसिंग और पनकी धाम क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। इससे पनकी थर्मल पावर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के लॉजिस्टिक्स को कोयला और तेल परिवहन की सुविधा मिलेगी तथा यातायात की भीड़भाड़ भी कम होगी।
प्रधानमंत्री कानपुर के बिंगवान में 290 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 40 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) उपचार संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इससे उपचारित सीवेज जल का पुन: उपयोग संभव होगा जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण और सतत संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री कानपुर नगर जिले में औद्योगिक विकास के लिए गौरिया पाली मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखेंगे और कानपुर नगर जिले में रक्षा गलियारे के अंतर्गत प्रयागराज राजमार्ग पर नरवाल मोड (एएच-1) को कानपुर रक्षा नोड (4 लेन) से जोड़ने के लिए सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का भी शिलान्यास करेंगे।
इससे रक्षा गलियारे के लिए कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदना योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक भी वितरित करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse