देश

View All
Published / 2021-11-30 03:16:55
ओमिक्रॉन 13 देशों में पहुंचा : विदेशियों के लिए जापान ने बंद किए दरवाजे, भारत में भी सात दिन क्वारंटीन रहने की शर्त

एबीएन डेस्क। कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमिक्रॉन 13 देशों में पहुंच चुका है। इस खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश में कहा कि ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से यात्रियों को भारत पहुंचते ही अनिवार्य कोरोना जांच के साथ सात दिन एकांतवास में रहना होगा। उधर, जापान ने सोमवार को विदेशियों के लिए अपनी सीमाओं को बंद करने की घोषणा की। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने ओमिक्रॉन की वजह से इस्राइल के बाद सबसे सख्त कदम उठाए हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि अब तक की सबसे खराब स्थिति को रोकने के लिए जापान मंगलवार से एहतियात के तौर पर विदेशियों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर देगा। पीएम ने इसे अस्थायी और असाधारण उपाय बताया, जो सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। ओमिक्रॉन के बारे में स्पष्ट जानकारी न मिलने तक उन्होंने ये उपाय जरूरी बताए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सभी सदस्य देशों को चेताया है कि ओमिक्रॉन के कुछ क्षेत्रों में गंभीर परिणाम हो सकते हैं और इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने की आशंका है। वहीं, ब्रिटेन ने सोमवार कहा है कि वह शक्तिशाली देशों के समूह जी-7 के स्वास्थ्य मंत्रियों की तत्काल एक बैठक बुला रहा है। इसके साथ ही ब्रिटेन ने बताया कि ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से वृद्धि के चलते वैक्सीन की बूस्टर डोज देने के कार्यक्रम को वह आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ टीकाकरण के आधार पर शुरू की गई यात्रा सुविधाओं को फिलहाल टालने का फैसला किया है। इससे पहले इस्राइल ने रविवार की मध्यरात्रि से प्रतिबंध लागू कर दिया। दक्षिण अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा चुके ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि जानकारी के आधार पर समझदारी से निर्णय लिया जाएगा। एक राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक के बाद एक दिसंबर से कुशल प्रवासियों और छात्रों के लिए सीमाओं को फिर से खोलने की योजना की समीक्षा की जाएगी। भारत ने भी बुधवार से सभी हवाई अड्डों पर जोखिम वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 परीक्षण के आदेश दिए हैं। भारत सरकार ने जारी किए संशोधित दिशा-निर्देश, 1 दिसंबर से होंगे लागू कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमिक्रॉन 13 देशों में पहुंच चुका है। इस खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश में कहा कि ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से यात्रियों को भारत पहुंचते ही अनिवार्य कोरोना जांच के साथ सात दिन एकांतवास में रहना होगा। सोमवार को जारी नए दिशानिर्देश के तहत ‘चिह्नित खतरे वाले देशों’ से आने वाले यात्रियों को निगेटिव रिपोर्ट मिलने पर भी घर पर एकांतवास में रहना पड़ेगा, भले ही उन्होंने पूर्ण टीकाकरण करा रखा हो। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, सरकार ने सतर्कता के मद्देनजर यह कदम उठाया है। नए दिशानिर्देश 1 दिसंबर से प्रभावी होंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के निर्णय की समीक्षा करने के लिए कह चुके हैं। अभी केवल द्विपक्षीय या बायोबबल समझौते के अनुसार विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं। निर्देश के मुताबिक, भारत से बाहर जाने वाले यात्रियों को भी यात्रा से 72 घंटे पहले कोविड जांच करानी होगी। मंत्रालय ने राज्यों को भी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच पर कड़ी निगरानी के लिए कहा है। सभी नमूनों की भी जीनोम सिक्वेंसिंग होगी।

Published / 2021-11-29 13:36:35
नोएडा सेक्टर-71 में इला फांउडेशन ने लगाया मेगा हेल्थ कैंप

एबीएन डेस्क। इला फाउंडेशन और डॉ शेखर मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक ने नोएडा सेक्टर-71 के शिव शक्ति अपार्टमेंट में मेगा हेल्थ कैंप लगाया। ये कैंप बारात घर में सुबह 9 बजे से दिन के 2 बजे तक लगा। जिसमें सेक्टर-71 एवं आसपास से आए 250 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। डॉ निशांक शेखर के मुताबिक इस मेगा कैंप में शुगर, बीपी, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल आदि जांच नि:शुल्क किये गये। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा आंखों की जांच, डेंटिस्ट से दांतों की जांच, जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आॅथोर्पेडिक विशेषज्ञ ने कैंप में आये लोगों के स्वास्थ का नि:शुल्क परीक्षण किया। बताते चलें कि इला फांउडेशन समय-समय पर ऐसे मेगा हेल्थ कैंप नि:शुल्क आयोजित करता है। शेखर मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक के डॉ शेखर कहते हैं हमारा उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना है और लोगों को आसानी से चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके इस पर काम भी करना हैह्व। इसी को ध्यान में रखते हुए इला फाउंडेशन और डॉक्टर शेखर मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक ने तय किया है कि नोएडा के सेक्टरों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए ताकि यहाँ के निवासी स्वस्थ जीवन शैली को अपना सकें। इला फांउडेशन महिला चैप्टर की प्रमुख डॉ भावना नवीन के मुताबिक लोगों को बीमारियों से निजात मिले और कोविड के समय में लोग स्वास्थ के प्रति सजग और सतर्क बने रहें यही हमारा मिशन है। भावन नवीन के मुताबिक हम लंबे समय से अपने इस मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं। इस मेगा कैंप में बड़ी संख्या में आए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों में डॉ निशांक शेखर, डॉ रजनी मिश्रा, डॉ सुप्रभा श्रुति, डॉ कीर्ति जैन, डॉ राजेश, डॉ स्वाति जैन एवं डॉ हिमांशु पांडे शामिल रहे। हेल्थ कैंप के समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ निशांक शेखर ने कहा कि आज के मेगा हेल्थ कैंप की सफलता का श्रेय इला परिवार के प्रकाश मिश्रा, सितांशु जी एवं इला के स्वंय सेवकों को जाता है। समापन के मौके पर डॉ शेखर एवं अन्य सम्मानित सदस्यों के द्वारा इला के वोलेंटियर्स को सम्मानित किया गया।

Published / 2021-11-29 02:05:41
तमिलनाडु में 3.6 तीव्रता का भूकंप

एबीएन डेस्क। तमिलनाडु में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. सोमवार तड़के करीब 4:17 बजे भूकंप का पता चला. रिक्टेर स्केल में इसकी तीव्रता 3.6 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र वेल्लोर से 59 कि.मी दूर पर बताया गया है। बता दें कि रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते. रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है. ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते. वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।

Published / 2021-11-28 11:45:37
ओमिक्रॉन वैरिएंट : गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक

एबीएन डेस्क। दुनियाभर के लिए चिंता का कारण बन गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर गृह सचिव की अध्यक्षता में रविवार को एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के लिए सुरक्षा मानकों को बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों को फिर से शुरू करने की तारीख की समीक्षा की जाएगी। मंत्रालय ने बताया कि सरकार विदेशी से आने वाले यात्रियों की जांच और निगरानी की मानक संचालन प्रक्रिया की समीक्षा भी करेगी। इसके साथ ही उन विदेशी यात्रियों पर खास तौर पर नजर रखी जाएगी जो खतरे की श्रेणी वाले देशों से आ रहे हैं। गृह मंत्रालय ने आगे कहा कि कोरोना वायरस के वैरिएंट के लिए जीनोमिक सर्विलांस को और मजबूत करने व बड़े स्तर पर आयोजित करने की जरूरत है। केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए दिशानिर्देश : वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट के संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए कुछ मानक सूचीबद्ध किए हैं और इनका सख्ती से पालन करने को कहा है। केंद्र ने कहा कि कंटेनमेंट व सक्रिय निगरानी पर ध्यान दें। जांच की गति बढ़ाई जाए और हॉटस्पॉट्स पर लगातार नजर रखी जाए। टीकाकरण तेज करने और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने ये मानक जारी करते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर सक्रिय निगरानी, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूनों को सही तरीके और समय से भेजने के साथ कोरोना अनुरूप व्यवहार का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। भूषण ने कहा कि खतरे वाले और अन्य सभी देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए डिसीज सर्विलांस नेटवर्क को तैयार करने की जरूरत है।

Published / 2021-11-28 10:25:31
कोरोनावायरस ओमिक्रॉन का डर: दो दिन के अंदर दोगुने देशों में पाया गया कोरोना का यह खतरनाक वैरिएंट

एबीएन डेस्क। नए वैरिएंट- ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में डर बढ़ता जा रहा है। दरअसल, एक्सपर्ट्स ने इस वायरस को डेल्टा से भी खतरनाक करार दिया है, क्योंकि इसे अब तक का सबसे ज्यादा परिष्कृत यानी म्यूटेटेड वर्जन पाया गया है। उदाहरण के तौर पर जहां डेल्टा वैरिएंट में सिर्फ दो म्यूटेशन पाए गए थे, वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट में 30 से ज्यादा म्यूटेशन दर्ज किए गए हैं। इसी के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस स्वरूप के पहले कुछ केस मिलने के दो दिन बाद ही इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न यानी कोरोना का चिंताजनक स्वरूप बता दिया था। दो दिन के अंदर ही दोगुने देशों में पाया गया कोरोना का यह वैरिएंट : कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने वैज्ञानिकों के डर को बढ़ाना जारी भी रखा है। क्योंकि, जहां पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने 24 नवंबर को इस वैरिएंट का खुलासा किया था, वहीं 26 नवंबर आते-आते ओमिक्रॉन 5 देशों तक फैल चुका था। अब 28 नवंबर तक ओमिक्रॉन के केस कम से कम 11 देशों में मिल चुके हैं। कुछ विशेषज्ञों का तो यहां तक मानना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट इन देशों के अलावा एक दर्जन और देशों में फैल चुका है और इसके केस धीरे-धीरे सामने आएंगे। यानी ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जल्द ही और देशों में भी देखने को मिल सकता है। अब तक कहां-कहां मिला कोरोना का नया वैरिएंट : कोरोनावायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट अब तक अफ्रीका से लेकर यूरोप के देशों में मिल चुका है। माना जा रहा है कि इसकी उत्पत्ति बोत्सवाना में हुई, लेकिन इससे जुड़ा पहला केस पता करने वाला देश दक्षिण अफ्रीका रहा। इससे पहले कि बाकी देश नए वैरिएंट को लेकर यात्रा प्रतिबंध या किसी तरह की चेतावनी जारी कर पाते, यह वैरिएंट ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, इस्राइल, चेक गणराज्य, इटली, हॉन्गकॉन्ग और ऑस्ट्रेलिया तक फैल चुका है। नीदरलैंड्स में इससे जुड़े दो केस मिलने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, ब्रिटेन ने दो केस मिलने के बावजूद भारत में कितना है ओमिक्रॉन फैलने का खतरा? भारत ने मार्च 2020 में अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने या वापस भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय ने कुछ देशों से एयर बबल के तहत फ्लाइट्स संचालन का समझौता किया है। इस समझौते के तहत दुनियाभर के कुछ महत्वपूर्ण देशों से भारत पूरे एहतियात के साथ फ्लाइट्स की आवाजाही सुनिश्चित करता है। मौजूदा समय में भारत का 31 देशों से एयर बबल का समझौता है। यानी इन देशों से लोग भारत आ-जा सकते हैं। जिन देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है, उनमें से तीन देशों के साथ भारत का एयर बबल के तहत उड्डयन सेवाएं जारी रखने का समझौता है। यह देश हैं- ब्रिटेन, जर्मनी, और नीदरलैंड्स। ऐसे में भारत की ओर से इन तीन देशों की फ्लाइट्स पर खास नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में एलान किया था कि वह 15 दिसंबर से सभी देशों के साथ उड़ान सेवा बहाल कर देगी, लेकिन पीएम मोदी ने एक दिन पहले कोरोना पर उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही है। भारत में भी अलर्ट जारी : कोरोना के नए स्वरूप के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंटेनमेंट और सर्विलांस को बढ़ाया जाए। इसके अलावा टीकाकरण की रफ्तार को भी तेज किया जाए।

Published / 2021-11-28 07:27:21
पश्चिम बंगाल : भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत, पांच घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे (road accident in Nadia) में 17 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना जिले के हांसखली थाना क्षेत्र में हुई, जब एक मेटाडोर कार और पत्थरों से लदी लॉरी में भीषण टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे फुलबारी स्टेट हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित मेटाडोर कार से एक महिला का दाह संस्कार करने के लिए जा रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published / 2021-11-28 03:53:07
दक्षिण अफ्रीका से आने वालों को एयरपोर्ट पर किया जाएगा क्वारंटाइन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ गई हैं। इस बीच जहां आज पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय पर बैठक की वहीं, मुंबई प्रशासन ने इस पर सख्ती बरतते हुए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई एयपोर्ट पर पहुंचने वाले पैसेंजर्स के लिए क्वारंटाइन और जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का फैसला किया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। मुंबई की मेयर ने कहा कि विदेश जाने वाली फ्लाइट्स पर किसी तरह की रोक नहीं है, लेकिन यह फैसला पहले के अनुभवकों को देखते हुए लिया गया है। किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अन्य देशों में कोविड-19 का खतरा बढ़ा है, इसलिए बाहर से आ रहे लोगों का जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट कराया जाएगा,मैं हर किसी से यह अनुरोध करती हूं कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और मास्क पहने ताकि इस नई महामारी को रोका जा सके।

Published / 2021-11-28 03:40:08
जिस संकल्प से जलजीवन मिशन शुरू किया गया था, वह साकार हो रहा है: नरेंद्र मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जिस संकल्प के साथ जलजीवन मिशन शुरू किया गया था, वह साकार हो रहा है। उन्होंने साथ ही एक मंत्री का ट्वीट टैग किया जिसमें एक वीडियो में लद्दाख में एक महिला यह बता रही है कि कैसे उसके घर के द्वार पर नलजल ने जीवन को आसान बनाया है। जलजीवन मिशन ग्रामीण भारत में सभी परिवारों को 2024 तक व्यक्तिगत नलजल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल प्रदान करने की संकल्पना है। मोदी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक ट्वीट टैग किया जिसमें लद्दाख में एक महिला यह बता रही है कि कैसे उसके घर के द्वार पर नलजल ने जीवन को आसान बनाया है। प्रधानमंत्री ने कहा, यह जल जीवन मिशन का असली उद्देश्य है। जिस संकल्प के साथ यह अभियान शुरू किया था, वह साकार हो रहा है। इस बीच एक अन्य ट्वीट में मोदी ने जापानी भाषा पाठ्यक्रम में कथित रूप से दाखिला कराने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तारीफ की और कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो नयी चीजें सीखना पसंद करते हैं और जापानी सीखना उसी दिशा में एक कदम है।

Page 305 of 329

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse