एबीएन डेस्क। नवंबर के आखिरी सप्ताह में पहचाने गए कोविड के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया में अनिश्चिय और भय पैदा कर दिया है। हालांकि, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 47 से ज्यादा देशों में फैल चुके ओमिक्रॉन वैरिएंट से अब तक कहीं भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। लेकिन, तेजी से बढ़ते संक्रमण की वजह से अमेरिका व दक्षिण अफ्रीका सहित यूरोप के कई देशों के अस्पतालों में संक्रमितों की बाढ़-सी आने लगी है। अमेरिका-यूरोप में इसका सामुदायिक प्रसार भी शुरू हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों के वैज्ञानिक यह जानने में जुटे हैं कि क्या ओमिक्रॉन अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है और मौजूदा टीकों के लिए अधिक प्रतिरोधी है। दक्षिण अफ्रीका में डॉक्टरों और विशेषज्ञों शुरुआती रुझानों के आधार पर आश्वस्त कर रहे हैं कि इससे होने वाला संक्रमण बहुत हल्का है। दक्षिण अफ्रीका में भारी उछाल : दक्षिण अफ्रीका में गत सप्ताह में कुल संक्रमण के मामलों में 700% का उछाल आया है। बीते सप्ताह सोमवार को 2300 मामले आए थे, जबकि शुक्रवार को 16000 केस आए। हालांकि, इनमें ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या निश्चित नहीं है, लेकिन करीब 70 फीसदी से ज्यादा मामले ओमिक्रॉन के ही बताए गए हैं। इन प्रमुख देशों में आए मामले : दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल, बोत्सवाना, मेक्सिको, भारत, नीदरलैंड, हांगकांग, इस्राइल, बेल्जियम, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इटली, चेक गणराज्य, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, कनाडा, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, जापान, फ्रांस, घाना, दक्षिण कोरिया, नाइजीरिया, ब्राजील, नॉर्वे, अमेरिका, सऊदी अरब, आयरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, रूस, नामीबिया, नेपाल, थाईलैंड, क्रोएशिया, अर्जेंटीना, श्रीलंका, मलयेशिया और सिंगापुर।
मुम्बई। कोरोना के नये वैरिएंट से ओमिक्रोन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज ही मुंबई में दो लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों ही शख्स 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से आये थे और दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद ओमिक्रोन है या नहीं, इसकी जांच के लिए सैंपल को पुणे के NIV में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। देशभर में अब तक 23 लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। कोरोना के नये खतरों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने आरटीपीसीआर टेस्ट की कीमत 500 से घटाकर 350 रुपये कर दी है। वहीं होम कलेक्शन पर 800 की जगह अब 700 रुपये देना होगा। भारत में रविवार को कोविड-19 के ओमिक्रोन स्वरूप के 17 मामले आये थे। इनमें नौ मामले जयपुर में, सात महाराष्ट्र के पुणे जिले में और एक मामला दिल्ली का है। जो लोग संक्रमित पाये गये हैं, उनमें से अधिकतर हाल में अफ्रीकी देशों से आये हैं या इस तरह के लोगों के संपर्क में थे। देश में कोविड-19 के ओमिक्रोन स्वरूप के दो मामले 2 दिसंबर को कर्नाटक में पहली बार सामने आये थे। कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रख रही है। केंद्र सरकार ने कई देशों को एट रिस्क की लिस्ट में रखा है। जिन देशों को खतरेवाले देशों की सूची में डाला गया है, उनमें ब्रिटेन सहित यूरोपीय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल शामिल हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है।रविवार को राजस्थान में 9 संक्रमित पाए गए हैं। लिहाजा अब तक 21 केस इस नए वैरिएंट के सामने आ चुके है। बता दें कि कर्नाटक में दो मरीज पाज़िटिव पाए गए थे। कल खबर आई कि गुजरात में भी एक शख्स पाज़िटिव पाया गया था। गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन से 8 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का एक मरीज मिला है।
एबीएन डेस्क। जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई एयरपोर्ट पर देश से बाहर जाते वक्त रोक लिया गया है। 200 करोड़ रुपये के वसूली केस में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी ईडी की चार्जशीट में शामिल है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, वसूली केस के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के महंगे तोहफे दिए थे। इसमें लग्जरी गाड़ी, घोड़े और अन्य महंगे सामान शामिल हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये की वसूली के केस में ईडी ने शनिवार को ही चार्जशीट दाखिल की थी। स केस में ईडी ने मनी लाड्रिंग के तहत आरोपपत्र दाखिल किए थे। ईडी सूत्रों का कहना है, चार्जशीट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन और नोरा फतेही का भी उल्लेख है। इन अभिनेत्रियों के बयान भी आरोपपत्र में शामिल किए गए हैं। ईडी सूत्रों का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन ने जनवरी 2021 से एक दूसरे से बात करना शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार, सुकेश ने जैकलिन फर्नांडिस को दस करोड़ रुपये से ज्यादा के महंगे गिफ्ट भेजे थे। महंगे गिफ्ट में गहने, डायमंड ज्वेलरी सेट, क्रॉकरी, 4 फारसी बिल्लियां (एक बिल्ली की करीब 9 लाख रुपये) और 52 लाख रुपये का घोड़ा भी शामिल है। सुकेश ने जैकलीन के भाई बहनों को भी मोटी रकम भेजी थी।
एबीएन डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 7 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले शनिवार को मुंबई में पहला मामला सामने आया था। देश में अबतक ओमिक्रॉन के 12 केस सामने आ चुके हैं। इनमें दो कर्नाटक के बेंगलुरू से, एक गुजरात के जामनगर, एक मामला राजधानी दिल्ली में रविवार को सामने आया है और रविवार के ही दिन महाराष्ट्र में 7 ओमिक्रॉन मामले मिलने से उद्धव सरकार की मुसीबतें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सात और मामले पाए गए हैं। महाराष्ट्र में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुल 8 केस सामने आ चुके हैं।
एबीएन डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत है। इस बीच रविवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आईसोलेट कर बेहतर इलाज दिया जा रहा है। विदेशों से आए लोगों में से 17 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 12 सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग हुई है। जिसमें एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना का एक नया वैरिएंट है ओमिक्रॉन और इसके इलाज व बचाव का प्रोटोकॉल भी पहले की तरह ही है, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ने पर लोकनायक अस्पताल में तत्काल 500 बेड चालू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग मानते हुए ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित सभी देशों से आने वाली फ्लाइट्स को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। दिल्ली के लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और सभी लोग जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ की तबाही को रोकने के लिए सरकार ने नदियों को जोड़ने की योजना बनाई है। नदी को जोड़ने की योजना पर राज्य सरकार के स्तर पर काम भी शुरू हो गया है। इस योजना के अंतर्गत कोसी- मेची लिंक योजना के लिए बिहार सरकार के द्वारा केंद्र सरकार से अनुमति मांगी जा रही थी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को बिहार की कोसी-मेची लिंक योजना का मसला लोकसभा में उठा। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नेता लोकसभा ललन सिंह ने यह मसला उठाया। जेडीयू सांसद ने सदन में कहा कि जब केंद्र सरकार का यह निर्णय है कि दो लाख से अधिक सिंचाई योजना की क्षमता होगी तो क्या कोसी-मेची लिंक योजना को राष्ट्रीय योजना घोषित की जाएगी? ललन सिंह ने कहा कि कोसी- मेची लिंक योजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार का निर्णय है कि 2 लाख हेक्टेयर से ज्यादा सिंचाई क्षमता वाली जो योजनाएं होंगी, उनको राष्ट्रीय योजना घोषित करेंगे। कोसी -मेची लिंक योजना 2 लाख 17000 हेक्टेयर में सिंचाई करेगा तो क्या इस योजना को राष्ट्रीय योजना घोषित करेंगे? इसपर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सदन में कहा कि कोसी- मेची लिंक योजना के लिए डीपीआर बना लिया गया है। निश्चित रूप से यह प्रावधान है कि 2 लाख हेक्टेयर से ज्यादा वाली सिंचाई क्षमता वाली योजना नेशनल प्रोजेक्ट के रूप में उसको मान्यता दी जा सकती है। इस तरह से यह मानक तो पूर्ण करता है, लेकिन कई अन्य बिंदु हैं जिन्हें पूर्ण करना जरूरी है। यदि योजना सभी क्राइटेरिया को पूरा करती है तो इस पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।
नागालैंड। उग्रवादी संगठन एनएससीएन से जुड़े होने के संदेह में सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई।लोगों की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षाबल की गाड़ियों को फूंक दिया। घटना नागालैंड के मोन जिले की है। इस घटना के बाद इलाके में हिंसा फैल गई। सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। असम राइफल्स के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान एक सैनिक बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत हो गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse