देश

View All
Published / 2022-01-03 17:12:57
कोरोना को हराना है...40 लाख से अधिक किशोरों को लगी कोविड की पहली डोज

एबीएन डेस्क। सोमवार को 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन अपराह्न तीन बजे तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 40 लाख से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। मांडविया ने ट्वीट कर बताया कि बच्चों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन रात 8 बजे तक 15-18 आयु वर्ग के 40 लाख से अधिक किशोरों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आरएमएल अस्पताल में बच्चों के एक कोविड टीकाकरण केंद्र का दौरा किया और कुछ लाभार्थियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, आरएमएल अस्पताल में जाकर 15-18 आयुवर्ग के किशोरों के लिए आज से शुरू हुए टीकाकरण अभियान का जायज़ा लिया व बच्चों से बातचीत कर उन्हें अपने दोस्तों को भी वैक्सीन के लिए प्रेरित करने को कहा। कई लाभार्थियों और उनके माता-पिता ने कहा कि महामारी के मामलों में वृद्धि की पृष्ठभूमि वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आकर्षक सेल्फी पॉइंट स्थापित करने से लेकर कल्पनाशील पोस्टर और रंगीन गुब्बारे लगाने तक, नामित टीकाकरण केंद्र, ज्यादातर स्कूल और शैक्षणिक संस्थान, युवाओं के स्वागत के लिए तैयार किए गए थे। दिल्ली सरकार के एक स्कूल में अपने बेटे को टीके की खुराक दिलाने का इंतजार कर रही सविता देवी ने कहा, जब भी स्कूल फिर से खुलते थे तो मुझे कोविड के कारण अपने बेटे को स्कूल भेजने में हिचकिचाहट होती थी। अब राहत है कि उसने टीका लगवा लिया है।

Published / 2022-01-03 15:09:10
हड़कंप : आइआइटी खड़गपुर के 31 छात्र और कर्मचारी कोरोना संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब आईआईटी खड़गपुरम में 31 छात्र और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है। छात्रों को आईआईटी कैंपस के सर आशुतोष मुखर्जी हॉल में रखा गया है। आईआईटी अधिकारियों ने छात्रों को ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर रखने की व्यवस्था की है। वे जिस हॉल में रह रहे हैं। वहीं, उनके लिए खाने के व्यवस्था की गई है। आईआईटी कैंपस में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया है और पूरी सतर्कता बरतने और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के निर्देश दिए गये हैं। आईआईटी खड़गपुर के के रजिस्ट्रार तमाल नाथ ने कहा, ह्वकुल 31 कर्मचारी और छात्र संक्रमित हुए हैं। उन्हें अलग सेल में रखा गया है, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है. वहां उनका इलाज चल रहा है।ह्व उनमें कोरोना संक्रमण के बहुत ही मामूली लक्षण है। उनलोगों की अच्छी तरह से देखभाल और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।

Published / 2022-01-03 13:20:32
बिहार : जीतनराम मांझी समेत परिवार के 18 लोग संक्रमित

टीम एबीएन, पटना। बिहार में फिर से हुए कोरोना विस्फोट के बीच सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पूर्व सीएम के साथ उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा माझी और बहू दीपा माझी के साथ ही परिवार से जुड़े 18 लोग की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने सोमवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और परिवार के कुछ लोग सर्दी जुकाम तथा बुखार से परेशान थे। इसी को देखते हुए कोरोना की जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि जांच होने पर जीतन राम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू के साथ ही आप्त सचिव गणेश पंडित और उनकी सुरक्षा में लगे कर्मी समेत परिवार के ही 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी जीतन राम मांझी के गया जिले के पैतृक आवास महाकार में आइसोलेशन में हैं। इन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है और सभी सुरक्षित हैं। नीतीश कुमार के जनता दरबार में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें छह फरियादी, खाना बनाने आए होटल के पांच कर्मचारी और तीन सिपाही शामिल हैं। एंटीजन टेस्ट में इतनी बड़ी संख्या में लोगों में संक्रमण मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि जनता दरबार में सीएम के पास जाने से पहले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है।

Published / 2022-01-03 04:09:40
आज से किशोरों का वैक्सीनेशन, कोविन पर 7.90 लाख रजिस्ट्रेशन

एबीएन डेस्क। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के गहराते खतरे के बीच किशोरों का सोमवार से टीकाकरण शुरू हो रहा है। सबसे पहले 15-18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इस आयुवर्ग के लिए सिर्फ भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया था कि बच्चों पर उसकी वैक्सीन वयस्कों की तुलना में ज्यादा प्रभावी पाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वैक्सीन मिक्सिंग से बचने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा है। किशोरों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर शनिवार से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। पोर्टल के रविवार शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक इस आयुवर्ग में छह लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुआ है। किशोरों के टीकाकरण के लिए जारी नए दिशानिर्देशों के मुताबिक कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही आन स्पाट यानी मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। दूर दराज या जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है वहां के किशोर सीधे टीका केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और उन्हें तुरंत टीका भी लगाया जाएगा। किशोरों को सिर्फ कोवैक्सीन ही लगाई जानी है इसलिए मांडविया ने टीकाकरण के दौरान वैक्सीन मिक्सिंग से बचने के लिए किशोरों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र बनाने, इनके लिए अलग समय निर्धारित करने, अगर एक ही समय हो तो अलग लाइन लगाने और अलग टीमें बनाने की भी सलाह दी है। बता दें कि वयस्कों का पहले से ही टीकाकरण हो रहा है और उन्हें कोवैक्सीन के साथ ही कोविशील्ड और स्पुतनिक वी वैक्सीन भी लगाई जा रही है।

Published / 2022-01-03 03:55:55
ओमिक्रॉन: एक सप्ताह के अंदर ही संक्रमण दर में 175% का इजाफा

एबीएन डेस्क। देश में ओमक्रॉन का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। आंकड़ों से पता चला है कि इसकी संक्रमण दर इतनी ज्यादा तेज है कि इसने पिछले साल भयावह रूप से सामने आई कोरोना की दूसरी लहर को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद गंभीर रूप से बीमार होने की खबरें कम हैं, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती होने की दर भी कम है। कोरोना संक्रमण की बात करें तो देश में रविवार को कोरोना के 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। यह संख्या पिछले 107 दिनों या 17 सितंबर के बाद सबसे जयादा है। वहीं दो जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में देश में प्रतिदिन औसतन 18,290 नए मरीज सामने आए, जो कि 12 अक्टूबर के बाद से उच्चतम सात दिवसीय औसत है। जबकि 25 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में सात दिनों का औसत 6,641 था। एक सप्ताह में संक्रमण दर में 175 प्रतिशत का इजाफा : रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना की संक्रमण दर इतनी तेज है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर ही इसमें 175 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। नौ अप्रैल 2020 के बाद यह सबसे ज्यादा साप्ताहिक वृद्धि है। जबकि, दूसरी लहर के दौरान एक सप्ताह में अधिकतम 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही संक्रमण दर बनी रही तो आने वाले सप्ताह में प्रतिदिन मिलने वाले मामलों की संख्या बढ़कर 36 हजार तक पहुंच जाएगी। WHO ने पहले ही किया था आगाह : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात की पहले ही पुष्टि की थी कि मौजूदा ओमिक्रॉन संक्रमण डेल्टा से भी ज्यादा तेजी से फैलेगा। WHO ने कहा था कि इस बात की संभावना ज्यादा है कि टीकाकरण करा चुके या कोरोना से संक्रमित हो चुके लोग भी दोबारा संक्रमित हो सकते हैं। अभी तक ओमिक्रॉन के जो भी मामले सामने आए हैं, उनमें ज्यादातर में यह ही देखा गया है।

Published / 2022-01-03 00:45:26
शहरों की करीब 10% बेरोजगारी से सकते में सरकार

एबीएन डेस्क। अर्थव्यवस्था के कई मानक संकेत बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिसंबर माह में जीएसटी संग्रह 1.29 लाख करोड़ रूपये से अधिक रहा है। पिछले छह महीने से जीएसटी संग्रह लगातार एक लाख करोड़ रूपये की सीमा से ऊपर बना हुआ है। कार कंपनियों ने साल 2021 में रिकॉर्ड 27 प्रतिशत ज्यादा कारों की बिक्री की है तो विदेशों को होने वाला निर्यात लगातार बेहतर हो रहा है। लेकिन अर्थव्यवस्था के इन बेहतर मानकों के बीच आश्चर्यजनक तरीके से बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है जिससे सरकार की परेशानी बढ़ गई है। सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार साल 2021 के अंतिम माह दिसंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.84 फीसदी हो गई है। दिसंबर में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9.24 फीसदी तो ग्रामीण क्षेत्रों में 7.2 फीसदी दर्ज की गई है। सितंबर महीने में बेरोजगारी दर 6.86 फीसदी, अक्टूबर में 7.75 और नवंबर महीने में 7.0 फीसदी रही है जो कि दिसंबर महीने के अंत में बढ़कर 7.91 तक पहुंच गई। विभिन्न चुनावी राज्यों में बेरोजगारी बड़ा चुनावी मुद्दा बनी हुई है, यही कारण है कि ताजा आंकड़ों ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है।

Published / 2022-01-02 16:35:58
मुंबई : रोजाना मामले आठ हजार के पार, महाराष्ट्र में 11 हजार से ज्यादा संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई में कोरोना के मामले बेकाबू हो गए हैं। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,063 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 578 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यहां फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 29,819 है। यहां शनिवार को कोरोना के 6,347 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। इसके मुकाबले रविवार को रोजाना केसों में 27 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि शहर में संक्रमण के कारण रविवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई और 89 प्रतिशत मरीजों में लक्षण नहीं देखे गए। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 11,877 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,069 लोग और 9 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 42,024 हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 50 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के अब तक कुल 510 मामले सामने आ चुके हैं।

Published / 2022-01-02 14:33:30
परमाणु प्रतिष्ठानों और कैदियों की सूची का भारत-पाकिस्तान ने किया आदान-प्रदान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान और भारत ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का शनिवार को आदान-प्रदान किया। दरअसल, दोनों देशों के बीच शत्रुता बढ़ने पर इन प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं किया जा सकता है। विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह वार्षिक रस्म तीन दशकों से भी पुरानी है। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने अपने-अपने यहां कैद रखे गये एक-दूसरे के नागरिकों की सूची का भी आदान-प्रदान किया, जिनमें आम आदमी, रक्षा कर्मी और मछुआरे शामिल हैं। पाकिस्तान में स्थित परमाणु प्रतिष्ठानों एवं केंद्रों की सूची यहां विदेश मंत्रालय में आधिकारिक रूप से भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को शनिवार को सौंपी गई। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बयान में कहा है कि इसी तरह, नयी दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूची पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी। पाकिस्तान ने अपने यहां कैद 628 भारतीयों की सूची इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ साझा की। पाकिस्तान और भारत ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का शनिवार को आदान-प्रदान किया। दरअसल, दोनों देशों के बीच शत्रुता बढ़ने पर इन प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं किया जा सकता है। विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह वार्षिक रस्म तीन दशकों से भी पुरानी है। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने अपने-अपने यहां कैद रखे गये एक-दूसरे के नागरिकों की सूची का भी आदान-प्रदान किया, जिनमें आम आदमी, रक्षा कर्मी और मछुआरे शामिल हैं। पाकिस्तान में स्थित परमाणु प्रतिष्ठानों एवं केंद्रों की सूची यहां विदेश मंत्रालय में आधिकारिक रूप से भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को शनिवार को सौंपी गई। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बयान में कहा है कि इसी तरह, नयी दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूची पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी। पाकिस्तान ने अपने यहां कैद 628 भारतीयों की सूची इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ साझा की।

Page 290 of 330

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse