एबीएन डेस्क। फर्जी दस्तावेज के आधार जमीन बेचकर आठ लाख गबन करने के मामले में सोमवार को रांची पुलिस ने मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में छापेमारी की। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौरी व मनियारी-सदर थाना के सीमावर्ती गांव मधौल में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की। इस दौरान आरोपित नहीं मिला। उसके परिजनों को पुलिस ने उसे जल्द समर्पण करने की चेतावनी दी। फिलहाल रांची की चुटिया थाने की पुलिस मुजफ्फरपुर में कैंप कर रही है। सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन बेचने को लेकर फर्जी दस्तवेज और इसके आलोक में आठ लाख रुपये की ठगी को लेकर चुटिया थाने में 31 मई 2014 को 14 लोगों के खिलाफ कोर्ट परिवाद के आधार पर केस दर्ज किया गया था। इसमें रामबाग चौरी का विशाल शर्मा व मधोपुर, समस्तीपुर के भी आरोपित शामिल हैं। कांड की समीक्षा के बाद मिले आदेश पर छापेमारी की गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। परिजनों से पूछताछ की गई है।
एबीएन डेस्क। देश में बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक राहत की खबर है जहां कि बीते चार दिनों में संक्रमण दर में 50 फीसदी तक की कमी आई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12527 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन सब के बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि सोमवार को चीन में संक्रमण के मामले मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक दर्ज किए गए। फरवरी के पहले हफ्ते में चीन की राजधानी बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू होने वाले हैं। ऐसे में बीजिंग में काफी सख्ती बरती जा रही है। देश में बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक राहत की खबर है जहां कि बीते चार दिनों में संक्रमण दर में 50 फीसदी तक की कमी आई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12527 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन सब के बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि सोमवार को चीन में संक्रमण के मामले मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक दर्ज किए गए। फरवरी के पहले हफ्ते में चीन की राजधानी बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू होने वाले हैं। ऐसे में बीजिंग में काफी सख्ती बरती जा रही है। चीन में सोमवार को कोरोना वायरस के 223 और मामले दर्ज किए गए, जिनमें से ओमिक्रोन के नौ मामले हैं। ये मामले मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं। इस बीच, एथलीटों ने खेल शुरू होने से पहले बीजिंग में आना शुरू कर दिया है, जिन्हें सख्ती के साथ अलग कर एंट्री दी जा रही है।
एबीएन डेस्क। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में तैनात अब तक 190 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 160 जवान सुकमा जिले में सक्रमित पाए गए है। इसके अलावा 19 जवान बीजापुर व 10 जवान नारायणपुर जिले में भी संक्रमित हुए हैं। छुट्टी से लौटने के बाद जवानों को पहले आइसोलेशन में रखने के बाद उनके जांच कि व्यवस्था की गई है। आईजी सुन्रोदरराज ने बताया कि कोरोना के पहले व दूसरे बेव की तरह इस बार भी सावधानी बरती जा रही है। संभाग में स्थापित कैंपों में छुट्टी से लौटने के बाद जवानों को 14 दिन तक क्वारंटाइन रखने के लिए कैंप के परिसर में ही क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। पूरी जांच व रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जवानों की तैनाती की जाती है।
लएबीएन डेस्क। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं पद्मश्री से सम्मानित शांति देवी का ओडिशा के रायगढ़ा में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह 88 वर्ष की थीं। परिवार के सदस्यों के मुताबिक शांति देवी ने रविवार की रात सीने में दर्द की शिकायत की और उसके कुछ ही देर बाद गुनुपुर स्थित अपने आश्रम में अचेत हो गईं। इसके बाद उन्हें रायगढ़ा स्थित जिला अस्पताल ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें गरीबों और वंचितों की आवाज के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, शांति देवी जी को गरीबों और वंचितों की आवाज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों का दुख दूर करने और एक स्वस्थ व न्यायसंगत समाज के निर्माण के लिए काम किया। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। टनायक ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित शांति देवी के निधन से दुखी हूं। वंचितों के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत उन्होंने जो प्रयास किए, वह हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। समाज सेवा में उनका योगदान अतुलनीय रहा। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें 25 जनवरी 2021 को पद्मश्री से सम्मानित किया था।
एबीएन डेस्क। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी। बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। जानकारी के मुताबिक मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। बता दें, पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। गायक अदनान सामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गायक अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं। आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।
एबीएन डेस्क। देश में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकार समय-समय पर नई योजनाएं लाती रहती है। इन योजनाओं की मदद से असमर्थ लोग आपनी मूल जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसी क्रम में सरकार ने एक और योजना लागू की है। इसका नाम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके द्वारा गरीब और मजदूरी करने वाली महिलाओं को मदद पहुंचाई जाती है। गर्भवती महिलाओं को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए चिकित्सक के सलाह की जरूरत होती है, लेकिन ये हर महिला के लिए आर्थिक तंगी होने के कारण संभव नहीं हो पाता है। इसलिए सरकार ऐसी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान चिकित्सक सुविधाएं दे रही है। इस योजना के तहत कोई भी महिला गर्भावस्था के दौरान मुफ्त इलाज करवा सकती हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपको इसके लिए बस अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सबसे पहले आपको जानकारी होनी चाहिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना क्या है? दरअसल, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा चलाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2016 में गई थी। इस योजना के तहत कोई भी गर्भवती महिला अपने पूरे गर्भावस्था के दौरान मुफ्त में जांच करवा सकती है। गर्भवती महिलाएं अपने घर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी डिलीवरी तक हर महीने की 9 तारीख तक फ्री में जांच और इलाज करवा सकती हैं। इसके साथ ही इस योजना में डिलीवरी में परेशानी होने पर भी फ्री में इलाज की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMKY) के तहत अभी पांच हजार तक के इलाज को मुक्त किया गया है। इसके साथ ही इन महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अस्पताल में ही डिलीवरी कराने की सलाह दी जाती है, जिससे इस दौरान कोई भी परेशानी न हो। वहीं इस योजना के तहत डिलीवरी के समय महिला का ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन जांच, यूरिन टेस्ट व अल्ट्रासाउंड भी फ्री में किया जाता है। इसके अलावा डिलीवरी में परेशानी होने पर महिलाओं को उच्च चिकित्सा केन्द्रों में भी रेफर किया जाता है।
एबीएन डेस्क। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के हालात विषय पर विशेष संबोधन देंगे। दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार दूसरी साल डिजिटल तरीके से हो रहा है। शिखर सम्मलेन की शुरुआत सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संबोधन के साथ होगी। इसके बाद दो वर्चुअल सत्र होंगे जिनमें पहला कोविड-19 पर और दूसरा चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रौद्योगिकी सहयोग पर होगा। पीएम मोदी का विशेष संबोधन सोमवार को रात 8.30 बजे से शुरू होगा। उनके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो का संबोधन मंगलवार को होगा। कार्यक्रम की घोषणा करते हुए डब्ल्यूईएफ ने कहा कि दावोस एजेंडा 2022 ऐसा पहला वैश्विक मंच होगा जहां विश्वभर के महत्वपूर्ण नेता 2022 के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का विषय विश्व के हालात है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली की जेलों में कुल 99 कैदी और 88 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 14 जनवरी तक 99 कैदी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 17 कैदी संक्रमण से उबर चुके हैं और 82 का इलाज चल रहा है। संक्रमित पाए गए 88 कर्मचारियों में से 14 संक्रमण से उबर चुके है और 74 का इलाज चल रहा है। दिल्ली के कारागार विभाग के तहत तीन प्रमुख जेलें तिहाड़, रोहिणी और मंडोली आती हैं। महानिदेशक (दिल्ली कारागार) संदीप गोयल ने कहा, अब तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है। ज्यादातर रोगियों का इलाज हमारी जेल के चिकित्सक कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse