एबीएन सेंट्रल डेस्क। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये जानकारी दी। बी सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे सम्मानित कानूनविदों में शामिल हैं। वह सुप्रीम कोर्ट के जज भी रहे हैं, इसके अलावा गुवाहाटी और आंध्र उच्च न्यायालय के भी जज रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि गठबंधन ने सर्वसम्मति से बी सुदर्शन रेड्डी का नाम तय किया है। उनका मुकाबला एनडीए गठबंधन के सीपी राधाकृष्णन से होगा। बी सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के प्रताप रेड्डी के अधीन सिविल और संवैधानिक मामलों पर प्रैक्टिस शुरू की थी। 8 अगस्त 1988 को रेड्डी को हाई कोर्ट में सरकारी वकील नियुक्त किया गया और वह केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील बने।
बी सुदर्शन रेड्डी ने हैदराबाद में शिक्षा प्राप्त की और 1971 में उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की। बी सुदर्शन रेड्डी ने मार्च 2013 में पहले गोवा लोकायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया और अक्टूबर 2013 में निजी कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया। 8 जुलाई 1946 को जन्मे बी सुदर्शन रेड्डी गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं।
सुदर्शन रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में हुआ। बी सुदर्शन रेड्डी ने शुरुआती पढ़ाई के बाद हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी से 1971 में लॉ में ग्रेजुएशन की थी। 1993 में बी सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए और उस्मानिया यूनिवर्सिटी के लीगल एडवाइजर भी रहे हैं।
बी सुदर्शन रेड्डी को 12 जनवरी 2007 को सुप्रीम कोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया था और वे 8 जुलाई 2011 को रिटायर हुए। रिटायरमेंट के बाद मार्च 2013 में उन्होंने गोवा के पहले लोकायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। हालांकि अक्टूबर 2013 में उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत और चीन के शीर्ष नेतृत्व के बीच पिछले वर्ष हुई बातचीत के बाद से आपसी संबंध मजबूत हुए हैं और इससे दोनों देशों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिली है।
श्री डोभाल ने भारत यात्रा पर आये चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मंगलवार को यहां विशिष्ट प्रतिनिधि स्तर की 24वें दौर की बैठक से पहले अपने प्रारंभिक वक्तव्य में श्री वांग और उनके साथ आये शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले नौ महीनों में सीमाओं पर शांति और सौहार्द के कारण संबंध और भी मजबूत हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीनों में एक सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। सीमाएं शांत रही हैं। शांति और सौहार्द कायम रहा है। हमारे द्विपक्षीय संबंध और भी मजबूत हुए हैं। हम अपने नेताओं के प्रति अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने गत अक्टूबर में कजान में एक नयी दिशा स्थापित की और तब से हमें बहुत लाभ हुआ है।
जो नया माहौल बना है, उसने हमें उन विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद की है जिन पर हम काम कर रहे हैं। विशिष्ट प्रतिनिधि स्तर की इस वार्ता के सफल रहने की उम्मीद जताते हुए उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही चीन की यात्रा पर जायेंगे और ऐसे में यह वार्ता और भी महत्त्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछली वार्ता की तरह, यह 24वीं विशिष्ट प्रतिनिधि स्तर की वार्ता भी उतनी ही सफल होगी। हमारे प्रधानमंत्री जल्द ही एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन जायेंगे और इसलिए, मुझे लगता है कि ये विशिष्ट प्रतिनिधि स्तर की वार्ताएं बहुत महत्वपूर्ण हैं।
श्री डोभाल ने दोनों देशोंं के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होेने का भी उल्लेख किया और कहा कि इस पड़ाव पर भारत और चीन के संबंधों में घनिष्ठता आयेगी। विदित हो कि भारत यात्रा पर आये श्री वांग ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की ओर से भारत के निर्यात पर लगाये गये 25 प्रतिशत टैरिफ के बीच सोमवार को आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) की बैठक की। सूत्रों के हवाले से सामने आयी जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित सात केंद्रीय मंत्री शाम 6.30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। बैठक में कई वरिष्ठ आर्थिक मामलों के जानकारों और अर्थशास्त्रियों ने भी भाग लिया।
फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ईएसी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दूसरी ओर, चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भी आज से दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू हुई है। यह यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस यात्रा से कुछ दिन पहले हो रही है। भारत और अमेरिका के बच व्यापारिक संबंधों में अनिश्चितता बढ़ने के बाद नई दिल्ली बीजिंग और मॉस्को के साथ संबंधों को नये आयाम देने की कोशिश में है।
ईएसी की बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत के निर्यात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूस से तेल खरीदने के कारण 27 अगस्त से इस टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत करने की धमकी के बीच हो रही है। अमेरिकी टैरिफ के कारण रत्न व आभूषण और वस्त्र व जूते जैसे 40 अरब अमेरिकी डॉलर के गैर-छूट वाले भारतीय निर्यात प्रभावित होने की आशंका है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के दिशानिर्देश पर मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए फरीदाबाद ब्लॉक के सभी सरपंचों के एक प्रशिक्षण शिविर में जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ऋतु यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गांव स्तर पर बच्चों के लिए सुरक्षा तंत्र खड़ा करने के लिए सरपंचों की हरसंभव मदद करने को तैयार है।
जिला बाल सुरक्षा समिति (डीसीपीयू) एवं गैरसरकारी संगठनों एमडीडी आॅफ इंडिया व शक्ति वाहिनी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में फरीदाबाद ब्लॉक के 30 में से 28 गांवों के सरपंचों सहित जिला बाल संरक्षण अधिकारी, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, जिला शिक्षा अधिकारी, बाल कल्याण समिति सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तरीय बाल सुरक्षा समितियों को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की गयी।
नागरिक समाज संगठनों शक्ति वाहिनी और एमडीडी आफ इंडिया ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर मिशन वात्सल्य के तहत बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए सरपंचों को जागरूक बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग की थी। शक्ति वाहिनी और एमडीडी आफ इंडिया बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए 250 से भी ज्यादा नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी संगठन हैं। जेआरसी के इन सहयोगी संगठनों की चिट्ठी पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रासंगिक विभागों के अधिकारियों व सरपंचों को इस शिविर में मौजूद रहने की हिदायत दी थी।
सरपंचों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि डीएलएसए पूरी ताकत के साथ सरपंचों के साथ है और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरत पड़ने पर कानूनी हस्तक्षेपों के लिए भी हमेशा तत्पर है। यादव ने बताया कि किस प्रकार डीएलएसए गांव और ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक बच्चों के लिए एक सुरक्षा घेरे के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है और बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम के प्रयासों के अलावा यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों के पॉक्सो के तहत दर्ज मामलों में कानूनी मदद कर रहा है।
शिविर में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (सीएमपीओ) हेमा कौशिक ने सरपंचों से कहा कि वे मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्राम स्तरीय बाल सुरक्षा समितियों को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा किस सरपंच एक रजिस्टर रखें और उसमें बैठकों में हुई चर्चा के ब्योरे दर्ज करें। साथ ही उन्होंने कहा, कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलते ही वे इसकी जानकारी उचित अधिकारियों के साथ साझा करने के अलावा बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे शक्ति वाहिनी और एमडीडी जैसे संगठनों को भी दें। इस दौरान सभी सरपंचों को इन संगठनों के नंबर भी लिखवाए गए ताकि कहीं भी बाल विवाह, बाल मजदूरी या बच्चों के शोषण की खबर मिलने पर उन्हें सूचित किया जा सके।
जिला बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी गरिमा सिंह तोमर ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य सरपंचों के साथ मजबूत समन्वय कायम करते हुए ग्राम स्तरीय बाल सुरक्षा समितियों को सशक्त बनाना है ताकि बाल विवाह, बाल मजदूरी या बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
सामाजिक कार्यकर्ता निशि कांत ने इस सफल प्रशिक्षण शिविर के बाद कहा कि सरपंचों को जागरूक करना सबसे जरूरी है क्योंकि बाल अधिकारों की सुरक्षा ग्राम स्तर पर ही सबसे बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी विभागों की तरफ से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन बाल अधिकारों की सुरक्षा को गंभीरता से ले रहा है। यह एक स्वागत योग्य पहल है और जिले के अन्य ब्लॉकों के सरपंचों के लिए भी इसी तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।
एमडीडी आफ इंडिया के जिला समन्वयक दीपक भाटी ने कहा कि यह एक नयी शुरुआत है और हम इसे आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम गांव-गांव जाएंगे और सरपंचों के साथ तालमेल व समन्वय से ग्राम स्तरीय बाल सुरक्षा समितियों के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रयासों को मजबूती देंगे। इस खबर से संबंधित और जानकारी के लिए जितेंद्र परमार (8595950825) से संपर्क करें।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिल्ली दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि राधाकृष्णन चार दशकों से अधिक समय से राजनीतिक, सामाजिक और सांविधानिक जीवन में सक्रिय हैं।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, राधाकृष्णन जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करने में मदद करेगी। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।
गौरतलब है कि कल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई एनडीए की बैठक के बाद राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की थी। तमिलनाडु से आने वाले सीपी राधाकृष्णन लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
जुलाई, 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल बने राधाकृष्णन के खिलाफ अभी विपक्ष ने अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। चुनाव के लिए मतदान आगामी 9 सितंबर को कराये जायेंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क (मेजा, प्रयागराज)। शुक्रवार को अकीदतमंदों ने चेहल्लुम के मौके पर ताजिया जुलूस निकाला। ताजिया जुलूस लोटाढ़ गांव के इमाम हुसैन की चौक से निकल कर लोटाढ़ बाजार रोड होते हुए जरार के पुरवा गांव के मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में लोटाढ़, जरार, उसकी, चमनगंज एवं पुरवा गांव के ताजिया एक दूसरे में शामिल होते हुए बड़े जुलूस में तब्दील हो गया।
ताजिया जुलूस में मोहर्रम कमेटी के नवयुवक व दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आए युवाओं ने विभिन्न प्रकार के नए-नए अंदाज में कई कर्तब दिखाये। खूब जमकर लाठियां भांजी, ढोल नगाड़े बजाते हुए या हुसैन या हुसैन के नारे लगाये। हाथों में देश की आन बान शान तिरंगा लिए मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया में शिरकत करते रहे और या हुसैन की शहादत को याद करते आगे बढ़ते रहे।
वहीं लोटाढ़ गांव के ताजिया के मशहूर कारीगर मोहम्मद उस्ताद व मोहम्मद हुसनैन ने बताया कि मुहर्रम मुसलमानों का ऐसा पर्व है। जिसमें त्याग और बलिदान का बहुत बड़ा समंदर नजर दिखाई देता है। पैगंबर इस्लाम ने जिस पाक और सच्चे धर्म को दुनिया में फैलाया था। उसे ही बचाने के लिए उनके नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथी शहीदे-ए- कर्बला में शहीद हो गए थे।
उनकी ही शहादत के चालीसवें दिन बाद अकीदतमंदों द्वारा चेहल्लुम मनाया गया था। उसी रीति-रिवाज को कायम रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ चेहल्लुम का पर्व मनाया। वरिष्ठ समाजसेवी सनवर अली (लोटाढ़) ने बताया कि चेहल्लुम का शोक मोहर्रम के ताजिया दफनाये जाने के चालीसवें दिन मनाया जाता है।
अजादारी, मजलिस व मातम असत्य पर सत्य जीत का प्रतीक है, चेहल्लुम हजरत इमाम हुसैन की शहादत का चालीसवां होता है। वरिष्ठ समाजसेवी फिरोज अहमद ने बताया कि कत्ल-ए-हुसैन अस्ल में मरग-ए-यजीद है, इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद। इस्लाम धर्म के लिए हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की सेवाओं और उनके बलिदानों को स्वीकार करना है। ताजिया जूलूस के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी करते हुए विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्नों का आनंद लिया।
ताजिया जुलूस में किसी प्रकार की बांधा न उत्पन्न हो सके इसके लिए शांति सुरक्षा के मद्देनजर देखते हुए थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह व चौकी प्रभारी मेजारोड सुधीर कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। ताजिया जुलूस में (मुजावर) मैफूज अली व मोहम्मद नूर आलम, सनवर अली, मेराज अली, जब्बार अली, अवधेश सिंह, अच्छन अली, मो० श्यामूलहक,मो० वहीद,मो० जियाउल, माशूक अली, मो० मुकीम, मो० अरशद, मो० शेबू,मो० सैनूर, प्रधान प्रतिनिधि (लोटाढ़) मुलायम यादव, पूर्व प्रधान (लोटाढ़) ज्ञानचंद वर्मा, मो० पप्पू, मो० रुखसाद, फिरोज अहमद (कोटहा), अन्सार अहमद, मो० एकलाख, मो० चांद बाबू, मो० मुस्तफा, मो० अजीम,मो० तोराब, मो० वसीम, मो० साबिर, गोलू, मो० सिराज, मो० आरिफ सहित आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
लाल किले से बोले पीएम मोदी- शुरू होगा मिशन सुदर्शन चक्र, दुश्मन को देंगे करारा जवाब
: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया।
म
देश
शहर और राज्य
शब्द खोज
मनोरंजन
क्रिकेट
ज्योतिष
सब्सक्राइब
Sudarshan Chakra
PM Speech
PM Modi Announcements
High Power Demography Mission
Independence Day 2025 PM Modi
Independence Day 2025
PM Modi Speech
PM Modi Surpassed Indira Gandhi
PM Modi
Indus Water Treaty
Hindi News › Live › India News › Independence Day 2025 Celebration Live PM Narendra Modi Speech from Lal Qila Delhi on 79th Swatantrata Diwas
Live PM Modi Speech Live: लाल किले से बोले पीएम मोदी- शुरू होगा मिशन सुदर्शन चक्र, दुश्मन को देंगे करारा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 15 Aug 2025 09:37 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
79th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। यहां पढ़िए पीएम मोदी के भाषण का लाइव अपडेट...।
Independence Day 2025 Celebration Live PM Narendra Modi Speech from Lal Qila Delhi on 79th Swatantrata Diwas
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
ReactionsReactions
3
81
8
11
विज्ञापन
Trending Videos
ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासियों के घरों में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ये देश सहन नहीं करेगा। जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है।
यह सामाजिक तनाव के बीज बो देता है। कोई देश अपना देेश दूसरों के हवाले नहीं कर सकता है। हमारे पूर्वजों ने त्याग औऱ बलिदान से आजादी पाई है। उन महापुरुषों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम ऐसा नहीं होने दें। मैं लालकिले की प्राचीर से कहना चाहता हूं कि हमने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू कर रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड की बेटी जमुना टुडू, जिन्हें प्यार से लेडी टार्जन कहा जाता है। एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया और अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में विशेष डिनर के लिए आमंत्रित किया है। उनके साथ ही रांची के अनगड़ा प्रखंड के बीसा गांव निवासी रामदास बेदिया को भी राष्ट्रपति का आमंत्रण मिला है।
दोनों की यह उपलब्धि न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। जमुना टुडू ने जंगलों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जो काम किया है, उसकी वजह से आज पूरी दुनिया उनकी तारीफ करती है। वहीं रामदास बेदिया को यह निमंत्रण निर्धारित समय से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनाने की वजह से दिया गया है।
जमुना टुडू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक छोटे से गांव में हुआ है। शादी के बाद जब वे अपने ससुराल गांव रानी मटेली आयीं तो उन्होंने देखा कि जंगल तेजी से कट रहे हैं। जंगल माफियाओं ने पेड़ों की बेरहमी से कटाई ने उन्हें अंदर तक हिला दिया। इसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे जंगलों की रक्षा करेंगी। जमुना ने अपने गांव की महिलाओं को इकट्ठा किया और वन रक्षा मंच की स्थापना की। इस मंच में अब हजारों महिलाएं जुड़ी हैं, जो जंगल माफियाओं का डटकर सामना करती हैं।
जमुना का सफर कठिनाइयों से भरा रहा। जंगल माफियाओं ने उन्हें बार-बार डराने की कोशिश की, लेकिन वे अडिग रहीं। अपने दृढ़ संकल्प और बल पर उन्होंने ना सिर्फ जंगलों की रक्षा की बल्कि स्थानीय लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। उनकी इस मुहिम ने लाखों पेड़ों को कटने से बचाया और जंगलों को फिर से हरा-भरा करने में मदद की। उनके इस काम की वजह से उन्हें 2019 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।
अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमुना टुडू को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष डिनर के लिए आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण उनके पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों के लिए एक बड़ा सम्मान है। इस आयोजन में उनके साथ झारखंड के रांची के रामदास टुडू भी शामिल होंगे। यह मौका जमुना के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनके संघर्ष और समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलायी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse