देश

View All
Published / 2022-03-20 10:30:47
आसनी से निपटने को NDRF के 100 कर्मी तैनात

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चक्रवात आसनी के प्रभाव से रविवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर अंतर-द्वीपीय जहाज सेवाओं को रोक दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के लगभग 100 कर्मियों को तैनात किया गया है और छह राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर और मध्य अंडमान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, लेकिन पोर्ट ब्लेयर में जनजीवन सामान्य रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को जारी एक ट्विटर पोस्ट में कहा, आज 20 मार्च 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कल का कम दबाव वाला क्षेत्र न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक गहन न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की आशंका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के 21 मार्च के आसपास एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। एक बयान के अनुसार, मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण ने एक बैठक में प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की और सभी हितधारकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि निकाले गए लोगों को आश्रय देने के लिए बनाए गए अस्थायी शिविरों में भोजन, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो।

Published / 2022-03-19 11:10:23
आयकर विभाग ने किया इतिहास का सबसे ऊंचा कर संग्रह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जे बी महापात्र ने कहा है कि आयकर विभाग अपने इतिहास का ऊंचा कर संग्रह दर्ज किया है। देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें अग्रिम कर संग्रह के आंकड़ों से मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष में अग्रिम कर भुगतान में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महापात्र ने कहा कि आज की तारीख तक शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.63 लाख करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले समान अवधि की तुलना में यह 48 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर शुद्ध संग्रह 2020-21 की समान अवधि से 48.4 प्रतिशत अधिक है। 2019-20 की तुलना में यह 42.5 प्रतिशत और 2018-19 की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। महापात्र ने कहा, यह पिछले सबसे ऊंचे आंकड़े से 2.5 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। विभाग के इतिहास में यह आयकर संग्रह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति बनाता है।

Published / 2022-03-19 11:06:59
प्रयागराज : रंगों की बौछार और डीजे की धुन के बीच मनी ऐतिहासिक कपड़ा फाड़ होली

एबीएन सेंट्रल डेस्क। होली रंगों की मस्ती और हुड़दंग का त्यौहार है। देश की सांस्कृतिक राजधानी प्रयागराज में एक ऐसी होली खेली जाती है वैसी होली का नजारा शायद ही कहीं और ही देखने को मिले। ये होली सबसे अनोखी है क्योंकि यहां पर होने वाली होली के रंगों का सुरूर होली खेलने वालों पर कुछ ऐसा सवार होता है की लोग रंग लगाते-लगाते एक दुसरे का कपडा ही फाड़ देते है। लेकिन होली की मस्ती देखिये की लोग इसका जरा भी बुरा नहीं मानते और उसके बाद शुरू होता है गाने की धुनों पर नाचने का सिलसिला जो पुरे आधे दिन तक नानस्टाप चलता रहता है। बता दें कि लोग एक दुसरे के ऊपर रंग और गुलाल की बारिश करते है और ऊपर से चारों ओर से रंगों की बौछार सोने में सुहागा का काम करती है। ऊपर लटके तारों पर जब नजर आती है तो लोगों के फटे कपडे टंगे नजर आते है और नीचे देखिये तो अर्धनग्न लोगों के ऊपर रंग का शुरूर अपने चरम पर होता है। प्रयागराज के लोकनाथ चौराहे के साथ कई जगह पर होने वाली ये कपडा फाड़ होली बरसों से होती आ रही है। होली के दूसरे दिन भी महिलाओं ने भी जमकर होली खेली। प्रयागराज में होली दो दिन तक मनाई जाती है और तीसरे दिन शहर के कुछ क्षेत्रों में होली मनाई जाती है। कहा जाता है कि प्रयागराज में कभी भी होली 1 दिन नहीं मनाई गई बल्कि होलिका दहन के अगले दिन छोटी होली जबकि दूसरे दिन बड़ी होली के रूप में प्रयागराज में त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन अधिकतर चौराहों पर कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा सुधीर इकट्ठा होती है वह त्याग आज के लोकनाथ चौराहे पर जमा होती है जहां शहर के कोने-कोने से लोग आते हैं और पानी के सोमवार के साथ कपड़ा फाड़ होगी खेलते हैं। अब बात यह रहती है कि आज तक कभी भी इस जगह होली के दौरान लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है बाकी सभी लोग एक दूसरे के साथ जमकर होली खेलते हैं। प्रयागराज के तीसरे दिन भी होली का पर्व मनाया जाता है फिर से शहर के बड़े पधारो में व्यापारी लोग होली खेलते हैं जिसमें ठठेरी बाजार, नैनी बाजार शामिल है। हालांकि इस बार राजनीतिक रंग भी होली में देखने को मिला है क्योंकि कुछ दिन पहले हुए विधानसभा चुनाव को लेकर के लोगों में उत्साह देखा गया और परिणाम आने के बाद होली का रंग भी दुगना हो गया।

Published / 2022-03-19 07:06:19
आसनसोल : भाजपा की "अग्नि" के "शत्रु" बनेंगे बिहारी बाबू

एबीएन सेंट्रल डेस्क। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब 12 अप्रैल को एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है। चुनाव आयोग ने हाल ही में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीख की घोषणा की थी। ऐसे में अब भाजपा ने पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा और विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अग्नमित्र पॉल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने यहां से फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिंहा अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा ने बालीगंज विधानसभा से केया घोष के नाम का ऐलान किया है। टीएमसी ने इस सीट पर भाजपा छोड़कर आए बाबुल सुप्रियो को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बीजेपी ने बिहार की बोचाहन सुरक्षित सीट से बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि महाराष्ट्र कोल्हापुर उत्तर से सत्यजीत (नाना) शिवाजीराव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने इस लिस्ट को जारी किया है। बता दें कि सभी सीटों पर 12 अप्रैल को वोटिंग होगी, जिसके परिणाम 16 अप्रैल को आएंगे। वहीं राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बीजेपी ने चार राज्यों में अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को लिस्ट जारी करते हुए जानकाी दी कि असम से पबित्रा मार्गरीटा, हिमाचल प्रदेश से डॉ सिकंदर कुमार, नागालैंड से एस फैंगनोन कोन्यक और त्रिपुरा से डॉ माणिक साहा को चुना या गया है।

Published / 2022-03-19 05:55:13
महंगाई : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आगाह किया कि महंगाई अभी और बढ़ेगी,साथ ही उन्होंने सरकार से देश की जनता की रक्षा के लिए अब कदम उठाने का अनुरोध किया। गांधी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल दिया था। उन्होंने कहा, यह (महंगाई) और बढ़ेगी क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है, खाद्य कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। कोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों की रक्षा करनी चाहिए। सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई। इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई। यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है।

Published / 2022-03-19 04:23:39
चौथी लहर : भारत में भी कोरोना का खतरा, जानें एक्सपर्ट्स की राय...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ब्रिटेन और कई अन्य यूरोपीय देशों में एक ही दिन में 6 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसकी वजह से कोरोना मामलों के एक्सपर्ट्स चौथी लहर की आशंका जताने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के जन्मदाता चीन और यूरोपीय देशों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं। ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BA.2 की वजह से दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ब्रिटेन और कई अन्य यूरोपीय देशों में भी एक ही दिन में 6 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से कोरोना मामलों के एक्सपर्ट्स चौथी लहर की आशंका जताने लगे हैं। हालांकि, भारत को लेकर एक्सपर्ट्स ऐसा नहीं मानते हैं और उनके मुताबिक, अभी भारत के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिसंबर 2021 और फरवरी के बीच आई तीसरी लहर के कारण लोगों की इम्युनिटी में बढ़ोतरी देखने को मिली है, साथ ही वैक्सीनेशन का रेट भी बढ़ा है। हालांकि, स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व राज्य महानिदेशक और राज्य सरकार के तकनीकी सलाहकार डॉ सालुंखे ने कहा कि हम अपनी तैयारी को कम नहीं कर सकते, क्योंकि दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह भारत में चौथी लहर आ सकती है। उन्होंने कहा कि चौथी लहर के बारे में केवल एक चीज पता नहीं है कि यह वास्तव में कब होगी और यह कितनी गंभीर होगी। उनके अलावा दिल्ली एम्स के क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर और कोविड एक्सपर्ट डॉ युद्धवीर सिंह ने भी कोरोना को लेकर अपनी बात रखी। दो साल में कोरोना वायरस को लेकर कुछ भी साफ नहीं : उन्होंने बताया कि कोरोना का वायरस लगातार खुद में बदलाव करता रहता है। उनके मुताबिक, हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि अब कभी भी कोरोना का कोई खतरनाक वेरिएंट नहीं आएगा। क्योंकि कोरोना महामारी के पिछले दो साल के इतिहास में इस वायरस को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। जब भी लगता है कि ये महामारी अब खत्म हो गई है। तभी कोई नया वैरिएंट आ जाता है। लोगों को कोरोना को हल्के में नहीं लेना चाहिए : उन्होंने कहा कि डेल्टा वेरिएंट के बाद लग रहा था कि ये महामारी काबू में आ गई है, लेकिन इसके बाद ओमिक्रॉन वेरिएंट आया, जो दुनियाभर में फैला। अब ये नया वेरिएंट आया है। ऐसे में लोगों को कोरोना को हल्के में नहीं लेना चाहिए। चूंकि कोरोना एक ग्लोबल महामारी है। ऐसे में जब तक पूरी दुनिया में कोरोना के मामले काबू में नहीं आ जाते। तब तक यह नहीं मानें कि कोरोना हमेशा के लिए खत्म हो गया है।

Published / 2022-03-19 03:15:24
पंजाब : 10 विधायक कल शपथ लेंगे मंत्री पद की शपथ

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कल होने जा रहे मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह में 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें विधायक हरपाल चीमा, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ विजयइंद्र सिंगला, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस, ब्रह्म शंकर जिंपा के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी की कैबिनेट का कल विस्तार होने जा रहा है। कल यानी शनिवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री अपने-अपने पदों के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। उसके बाद मान सरकार द्वारा अपने मंत्रियों की पहली कैबिनेट बैठक की जाएगी। भगवंत मान ने ट्वीट कर कर लिखा है कि पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ लेगा, वहीं आपको यह भी बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से 10 मंत्रियों का ऐलान किए जाने के बाद विधानसभा स्पीकर के तौर पर कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवा को नामजद किया है। इस सम्बन्धित जानकारी कुलतार सिंह संधवां ने खुद टवीट करके दी। उन्होंने स्पीकर नियुक्त करने के लिए पार्टी के कन्वीनरह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया है।

Published / 2022-03-18 17:07:38
गुजरात : धुलेटी के बाद नहाने गये 11 लोग डूबे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात में शुक्रवार को धुलेती उत्सव के बाद अलग-अलग घटनाओं में सात किशोरों सहित 11 लोग डूब गए। घटनाएं देवभूमि द्वारका, खेड़ा और महिसागर जिलों में रिपोर्ट की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। दरअसल, रंगों का त्योहार धुलेती राज्य में होली के एक दिन बाद मनाया जाता है। पुलिस ने बताया कि देवभूमि द्वारका में धुलेती मनाने के बाद नहाने के लिए पानी में उतरे पांच लड़के त्रिवेणी नदी में डूब गए। उनकी पहचान जीत लुहार (16), हिमांशु राठौड़ (17), भूपेन बगड़ा (16), धवल चंदेगरा (16) और हितार्थ गोस्वामी (16) के रूप में हुई है। भानवड़ पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर निकुंज जोशी ने बताया कि भानवड़ और खंभालिया कस्बों के दमकल कर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ शवों को निकाला। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि खेड़ा जिले के वासो तालुका के जारोल गांव के पास धुलेती मनाने के बाद दो किशोर झील में डूब गए। उन्होंने मृतक की पहचान जारोल गांव निवासी प्रीतेश सोलंकी (15) और सागर सोलंकी (14) के रूप में की। पड़ोसी महिसागर जिले में वानकबोरी बांध के पास महिसागर नदी में डूबने से चार अज्ञात युवकों की मौत हो गई।

Page 254 of 330

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse