एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश-दुनिया में रह रहे बांग्ला समुदाय के लोगों को बांग्ला नव वर्ष "पोइला बोइशाख" और केरलवासियों को उनके नव वर्ष "विशु" की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर लोगों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि शुभ नव वर्ष। पोइला बोइशाख की ढेरों शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर उत्कृष्ट बांग्ला संस्कृति का द्योतक है। मैं आशा करता हूं कि आने वाला नया साल आपके जीवन में आनंद, शांति और समृद्धि लेकर आए। हमारी सभी इच्छाएं पूरी हों। आज पश्चिम बंगाल में बंगाली समुदाय के लोग अपना नया साल मना रहे हैं। वीडियो में देखों कैसे मानाया जा रहा है पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बंगाली नववर्ष का पहला दिन... बैशाख महीने का पहला दिन बांग्ला समुदाय के लिए खासा महत्व रखता है। वह इस दिन को "पोइला बोइशाख" यानी नव वर्ष के रूप में धूमधाम से मनाता है। प्रधानमंत्री ने केरल में मनाए जाने वाले विशु के अवसर पर देशभर में रह रहे मलयाली भाषी लोगों को बधाई दी। उन्होंने इन लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि विशु के विशेष अवसर पर आप सभी को बधाई, खासकर दुनियाभर में रह रहे मलयाली भाषी लोगों को। मैं कामना करता हूं कि यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। केज ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ नई एल्बम श्रेणी में डिवाइन टाइड्स के लिए दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ पुरस्कार साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, रिकी केज आपसे मिलकर खुशी हुई। संगीत के प्रति आपका जुनून और उत्साह लगातार मजबूत हो रहा है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत हाल के वर्षों में किये गये आर्थिक सुधारों और कारोबार सुगमता के लिये उठाये गये कदमों के साथ वित्त वर्ष 2022-23 में 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित कर सकता है। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को यह कहा। उद्योग मंडल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर आठ प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिंसों खासकर कच्चे तेल के दाम में तेजी से मुद्रास्फीति बढ़ने का जोखिम है। उद्योग मंडल ने कहा, भारत हाल के वर्षों में किये गये महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों और कारोबार सुगमता के साथ वित्त वर्ष 2022-23 में 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित कर सकता है। पीएचडी चैंबर ने आर्थिक विकास को मजबूत करने और अगले पांच साल में 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर कुछ सुझाव भी दिये। सुझावों में तेजी से बुनियादी ढांचा निवेश, पीएलआई योजना के तहत और अधिक क्षेत्रों को शामिल करना, कृषि क्षेत्र में सार्वजनिक निवेश में वृद्धि, वस्तुओं की ऊंची कीमत और कच्चे माल की कमी की समस्या को दूर करना शामिल है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,007 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर ,30,39,023 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,058 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत होने से संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,737 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 188 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत आंकी गई है। वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,06,228 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 186.22 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने अखंड भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। भागवत ने हरिद्धार में कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा और यह सब हम अपनी आंखों से देखेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो संतों और ज्योतिष के अनुसार 20 से 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत तो होगी ही। लेकिन हम सब मिलकर इस कार्य की गति को बढ़ाएंगे तो 10 से 15 साल में अखंड भारत बन जाएगा। इसके रास्ते में जो भी आएंगे वह मिट जाएंगे- भागवत : आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत हरिद्वार में कनखल के संन्यास रोड स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम और पूर्णानद आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद गिरी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और गुरुत्रय मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंन कहा कि भारत उत्थान की पटरी पर आगे बढ़ चला है। इसके रास्ते में जो भी आएंगे वह मिट जाएंगे। जिस प्रकार से भगवान कृष्ण की उंगली से गोवर्धन पर्वत उठ गया था, उसी तरह संतों के आशीर्वाद से भारत फिर से अखंड भारत जल्द बनेगा। इसे कोई रोकने वाला नहीं है। लेकिन आमजन अगर थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 साल में ही बन जाएगा। यह बात हम हाथों में डंडा लेकर कहेंगे : मोहन भगवत ने कहा कि हम अहिंसा की बात ही करेंगे, पर यह बात हम हाथों में डंडा लेकर कहेंगे। हमारे मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें। तथाकथित लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं, उनका भी उसमें सहयोग है। अगर वह विरोध नहीं करते तो हिंदू कभी जागता नहीं। मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी गिरिधर, स्वामी विशोकानंद भारती, स्वामी विवेकानंद, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद आदि मौजूद रहे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने करीब 90 पायलटों को बोइंग 737 मैक्स उड़ाने से रोक दिया है। इनस भी पायलटों को एक बार फिर से ट्रेनिंग लेनी होगी। DGCA के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह प्रतिबंध मैक्स विमान के संचालन को प्रभावित नहीं करता है। अरुण कुमार ने 90 पायलटों को दोबारा सारी ट्रेनिंग लेनी होगी। वहीं स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि स्पाइसजेट वर्तमान में 11 मैक्स विमान संचालित करती है और इन 11 विमानों को संचालित करने के लिए लगभग 144 पायलटों की आवश्यकता है। मैक्स पर 650 प्रशिक्षित पायलटों में से 560 अभी भी उपलब्ध हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सीरम इंस्टीट्यूट के उएड अदार पूनावाला ने कहा कि हम 225 रुपये चार्ज कर रहे हैं और इसमें अस्पताल वाले 150 रुपये अलग से प्रशासन शुल्क लेते हैं, जो कि 800-900 रुपये से काफी कम है। सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मंगलवार को कहा कि यह पहली बार है कि भारत में बनी कोई वैक्सीन यूरोप में बेची जा रही है। हमारे पास 20 करोड़ खुराक का भंडार है। हम पहले ही यूरोपीय देशों, आॅस्ट्रेलिया को 40 मिलियन खुराक निर्यात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने निजी अस्पतालों में टीके की खुराक की कीमत और कम कर दी है। हम 225 रुपये चार्ज कर रहे हैं और इसमें अस्पताल वाले 150 रुपये अलग से प्रशासन शुल्क लेते हैं, जो कि 800-900 रुपये से काफी कम है। बता दें कि बीते दिनों अदार पूनावाला ने वैक्सीन की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये की जगह 225 रुपये करने का फैसला किया था। वहीं बच्चों की वैक्सीन को लेकर पूनावाला ने कहा कि कोवोवैक्स का इस्तेमाल बच्चों के लिए किया जाएगा। इसे कि द्वारा अनुमोदित किया गया है और हम भारत सरकार की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि हम इसे कोविन ऐप पर डाल दें ताकि इसे सभी के लिए उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि हम प्राइवेट मार्केट के लिए भी इसकी कीमत 225 रुपये ही रखेंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस दौरान जमकर लाठियां भांजी गईं और इस हिंसा में कई लोग घायल भी हो गए। भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हम पर हमला किया, हमारे काफिले पर पथराव किया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पॉल ने आगे आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षाकर्मी को बांस के डंडों से पीटा। ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, भाजपा यहां जीत रही है। बता दें कि इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल जहां मैदान में हैं। वहीं टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा भी ताल ठोक रहे हैं। बूथ संख्या 175 और 176 के पास हुई हिंसा : आसनसोल के बाराबोनी के बूथ संख्या 175 और 176 में मतदान के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल को बूथ छोड़ने के लिए कहा गया। वहां जमा हुए कुछ लोगों ने उनके साथ एक स्थानीय भाजपा नेता अरिजीत रॉय की मौजूदगी पर सवाल उठाया। आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जहां आठ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और उसके मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच हो रही है। तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल में भाजपा के अग्निमित्र पॉल के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है, जो पहले भाजपा और कांग्रेस में थे। बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के बाद आसनसोल के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था, इसलिए उपचुनाव जरूरी हो गया था। बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो सीपीएम उम्मीदवार सायरा हलीम शाह के खिलाफ लड़ रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse