देश

View All
Published / 2022-05-23 16:56:24
टोक्यो में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी- मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय जापान दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने भारतवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और जापान natural partners हैं। भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का है, आध्यात्म का है, सहयोग का है, अपनेपन का है। जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है। ग्रीन एनर्जी पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत : पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का ये अमृत काल भारत की समृद्धि का, भारत की संपन्नता का एक बुलंद इतिहास लिखने वाला है। मुझे जो संस्कार मिले हैं, जिन-जिन लोगों ने मुझे गढ़ा है उसके कारण मेरी भी एक आदत बन गई है। मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता है, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं। मोदी ने कहा कि भारत आज ग्रीन फ्यूचर, ग्रीन जॉब्स रोडमैप के लिए भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बहुत प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन को हाइड्रोकार्बन का विकल्प बनाने के लिए विशेष मिशन शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर, उनके बताए रास्ते पर चलने की बहुत ज़रूरत है। यही रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे वो हिंसा हो, अराजकता हो, आतंकवाद हो, क्लाइमेट चेंज हो, इन सबसे मानवता को बचाने का यही मार्ग है। उन्होंने कहा कि कोरोना से दुनिया के सामने 100 साल का सबसे बड़ा संकट पैदा हुआ। ये जब शुरू हुआ तो किसी को पता नहीं था कि आगे क्या होगा। किसी को ये पता तक नहीं था कि इसकी वैक्सीन आएगी भी या नहीं आएगी। लेकिन भारत ने उस समय भी दुनिया के देशों को दवाएं भेजीं। जब वैक्सीन्स available हुईं तब भारत ने "मेड इन इंडिया" वैक्सीन्स अपने करोड़ों नागरिकों को भी लगाईं और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं। आशा बहनों को WHO ने किया सम्मानित : मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत की आशा बहनों को Director Generals- Global Health Leaders Award से सम्मानित किया है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी इस कैपेसिटी के निर्माण में जापान एक अहम भागीदार है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हो, dedicated freight corridor हो, ये भारत-जापान के सहयोग के बहुत बड़े उदाहरण हैं। पीएम ने कहा कि हमने भारत में एक strong और resilient, responsible democracy की पहचान बनाई है। उसको बीते 8 साल में हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है।भारत में आज सही मायने में people led governance काम कर रही है। गवर्नेंस का यही मॉडल, डिलिवरी को efficient बना रहा है। यही democracy पर निरंतर मज़बूत होते विश्वास का सबसे बड़ा कारण है। मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने अतीत को लेकर जितना गौरवान्वित है, उतना ही tech led, science led, innovation led, talent led future को लेकर भी आशावान है। जापान से प्रभावित होकर स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि हर भारतीय नौजवान को अपने जीवन में कम से कम एक बार जापान की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। मैं स्वामी जी की इस सद्भावना को आगे बढ़ाते हुए, मैं चाहूंगा कि जापान का हर युवा अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत की यात्रा करे।

Published / 2022-05-21 17:14:41
असम में बाढ़ से सात लाख लोग प्रभावित, बिहार में बिजली गिरने से 33 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते असम के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के चार जिलों- नगांव, होजई, कछार और दरांग में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, असम राज्य आपदा प्रबंधन ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के चलते अभी तक 14 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 29 जिलों में लगभग 7.12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पूर्वोत्तर भारत के अलावा, दक्षिण भारत में भी बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। कर्नाटक में भी इस हफ्ते भारी बारिश की वजह से कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई। बिहार में बिजली गिरने और आंधी के बीच 33 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, राज्य के 16 जिलों में 33 लोगों की आंधी और बिजली गिरने से मौत हुई है। मरने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की। सीएम ने कहा, घर पर रहें और सुरक्षित रहें। साथ ही उन्होंने राज्य से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सूचीबद्ध कदमों का पालन करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, यह बहुत दुखद है कि बिहार के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस अपार क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे। स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार की देखरेख में राहत और बचाव कार्य में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।

Published / 2022-05-21 15:23:31
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम घटाने पर बोले पीएम मोदी- आम लोग हमारे लिए पहले...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आम लोग पहले होते हैं। आज के फैसले का विभिन्न क्षेत्रों पर पॉजिटिव प्रभाव होगा। सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में भी 200 रुपये प्रति सिडलेंडर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। पीएम ने कहा कि इस फैसले से परिवार के बजट पर दबाव कम होगा। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ह्यहमारे लिए लोग पहले होते हैं! आज का फैसला हमारे नागरिकों को राहत प्रदान करेगा और ह्यजीवन की सुगमता को आगे बढ़ाएगा। खासतौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई उल्लेखनीय गिरावट। वहीं, उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर सब्सिडी के ऐलान की भी पीएम ने सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला सब्सिडी पर आज के फैसले से परिवार के बजट में काफी आसानी होगी। गौरतलब है कि सरकार पर लगातार ईंधन की कीमतों में कटौती करने का दबाव बनाया जा रहा था। दरअसल, पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किए गए इजाफे की वजह से आम आदमी का जीवन खासा प्रभावित हुआ था। कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक ने सरकार को बढ़ती ईंधन की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा हुआ था। रसोई गैस के दाम में भी इजाफा किया जा रहा था। इस वजह से लोगों का बजट भी गड़बड़ा रहा था। ऐसे में आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल की कीमत में आठ रुपये और डीजल की कीमत में छह रुपये की कटौती करने का ऐलान किया। सरकार ने सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कटौती के साथ ईंधन की कीमत को घटाया। इस तरह पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि इस साल केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी देगी। ये सब्सिडी सिर्फ 12 सिलेंडरों तक ही दी जाएगी। पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें बढ़ने के अलावा रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ी हैं। इसकी वजह से लोगों के बजट पर बुरा असर पड़ रहा था। इसको देखते हुए तमाम जानकार एवं विपक्षी दल ईंधन कीमतों में कटौती की मांग कर रहे थे।

Published / 2022-05-21 06:48:23
राजीव गांधी पुण्यतिथि : सोनिया- प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि, राहुल लिखे- उनकी बहुत याद आती है...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भी याद किया। सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने "वीर भूमि" पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों से आधुनिक भारत को आकार देने में मदद मिली। वह एक करुणामयी और दयालु व्यक्ति थे। मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति के मूल्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मैं उनकी कमी महसूस करता हूं, उस समय को सप्रेम याद करता हूं, जो हमने साथ गुजारे थे। प्रियंका गांधी ने अपने पिता के बारे में किए गए राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे युवा प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, जिनकी दूरदर्शिता के फलस्वरूप ही देश कंप्यूटर युग में प्रवेश कर सका। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने भी वीर-भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखने वाले, 21वीं सदी के आधुनिक भारत के शिल्पी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, आधुनिक सोच और दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा देने वाले राजीव जी सदैव हम सभी के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। 21 मई 1991 को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

Published / 2022-05-20 17:22:08
महंगाई पर बोले चिदंबरम- मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने के खर्च में करनी पड़ी कटौती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने महंगाई का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि अब देश के मध्य वर्ग के लोगों को अपने अपने खाने-पीने के खर्च में कटौती करनी पड़ी। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, इन दिनों मध्य वर्ग की पीड़ा देखिए। एक दंपति ने कहा कि उन्होंने फलों, सब्जियों और दूध की मात्रा में कटौती कर दी है। अब वे कपड़े और जूते-चप्पल तब तक नहीं खरीदते जब तक कोई खास मौका नहीं हो। उन्होंने यह दावा भी किया, गृहणियां रसोई में खाना पकाने से पहले दो बार सोचती हैं। अब वो शहर भी नहीं घूमते और बाहर खाना नहीं खाते। सीएनजी वाली कार चलाना भी खर्चीला हो गया है।

Published / 2022-05-20 07:34:58
पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं को दिया अगले 25 साल की जीत का मंत्र, "हर घर भाजपा..."

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान के जयपुर में चल रही भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं के संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज ये वर्ष श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्म शताब्दी का भी वर्ष है। हम सब ऐसे प्रेरणा पुरुष को हृदय से प्रणाम करते हैं। भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है।आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय कर रहा है। भाजपा के लिए ये समय है, अगले 25 वर्षों के लक्ष्यों को तय करने का, उनके लिए निरंतर काम करने का।

Published / 2022-05-19 12:54:24
कांग्रेस भाई-बहन तो टीएमसी दीदी- भतीजे की पार्टी : जेपी नड्डा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वीरवार को कहा कि क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में विचारधारा किनारे और परिवार सामने आ गए हैं जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी अब न तो राष्ट्रीय, न ही भारतीय और न ही प्रजातांत्रिक रह गई है। लोकतांत्रिक शासन के लिए वंशवादी राजनीतिक दलों के खतरे पर यहां आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। मुंबई स्थित थिंक टैंक रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी (आरएमपी) के तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री व जनता दल यूनाईटेड के आरसीपी सिंह, आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के एम थंबी दुरई और भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे सहित कई नेता उपस्थित थे। संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में नड्डा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस, शिरोमणि अकाली दल, इंडियन नेशनल लोक दल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), बीजू जनता दल (बीजद), वाईएसआर कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और शिव सेना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये क्षेत्रीय पार्टियां अब परिवारवादी पार्टियों में बदल गई हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को दीदी- भतीजे की पार्टी बताया और कहा कि झारखंड में बाबू जी के बुजुर्ग होने के बाद बेटे (झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) ने पार्टी संभाल ली है। नड्डा ने कहा कि जो परिवारिक पार्टियां हैं, उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना होता है। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। इनके कार्यक्रम भी लक्ष्यविहीन होते हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस भी अब ना तो राष्ट्रीय रह गई है, ना भारतीय और न ही प्रजातांत्रिक रह गई है, ये भी भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों का लक्ष्य किसी भी तरह से सत्ता में आना होता है और इसके लिए वे ध्रुवीकरण से भी गुरेज नहीं करते, वह चाहे जाति के आधार पर हो या धर्म के आधार पर हो। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को ताक पर रख दिया जाता है और सत्ता पाने के लिए ध्रुवीकरण किया जाता है। नड्डा ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्टियों में धीरे-धीरे कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और अब उन क्षेत्रीय पार्टियों में विचारधारा किनारे हो गई है तथा परिवार आगे आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से क्षेत्रीय पार्टियां, परिवारवादी पार्टियों में बदल गई हैं। जो परिवारिक पार्टियां हैं, उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना होता है। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। इनके कार्यक्रम भी लक्ष्यविहीन होते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो विचारधारा और कैडर आधारित है, जिसमें फैसले लोकतांत्रिक आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दल महत्वपूर्ण उपकरण है। अगर वह स्वस्थ हो तो प्रजातंत्र स्वस्थ रहता है। अगर वह अस्वस्थ है तो प्रजातंत्र अस्वस्थ हो जाता है और इससे धीरे-धीरे प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर आघात पहुंचने लगता है।

Published / 2022-05-18 17:20:22
भारतीय नौसेना ने किया सीकिंग हेलिकॉप्टर से देश की पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का टेस्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय नौसेना ने बुधवार को एक सीकिंग हेलिकॉप्टर से स्वदेश में विकसित पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परीक्षण ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में किया गया। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह परीक्षण विशिष्ट मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारतीय नौसेना का स्वदेशीकरण करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारतीय नौसेना ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से यह परीक्षण किया है। ट्विटर पर भारतीय नौसेना ने सीकिंग 42बी हेलिकॉप्टर का मिसाइल दागते वक्त का एक संक्षिप्त वीडियो जारी किया है। भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमान द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जहाजरोधी संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किए जाने के एक महीने बाद नई मिसाइल का परीक्षण किया गया है। भारतीय नौसेना विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के समुद्री सुरक्षा हितों की प्रभावी रूप से रक्षा करने के लिए अपनी समग्र युद्धक क्षमता में लगातार वृद्धि कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के दो अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों का शुभारंभ किया था। युद्धपोत आईएनएस सूरत और युद्धपोत आईएनएस उदयगिरी को मुंबई में मझगांव डाक लिमिटेड (एमडीएल) में लॉन्च किया गया था। आईएनस सूरत पी15बी क्लास का चौथा गाइडेड-मिसाइल से लैस विध्वंसक पोत है, जबकि आईएनस उदयगिरी पी17ए श्रेणी का दूसरा स्टील्थ फ्रिगेट है। इसे लेकर उन्होंने कई ट्वीट भी किए गए हैं।

Page 234 of 330

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse