देश

View All
Published / 2022-09-24 08:35:30
ईडी का खुलासा : पटना में पीएम पर हमले की कोशिश में था पीएफआई

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर एक सनसनीखेज खुलासा किया। ईडी ने दावा किया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को टारगेट करने की योजना बनाई थी। इसके लिए पीएम मोदी के पटना दौरे पर हमला करने के लिए ट्रैनिंग कैंप भी लगाया गया था। जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई को पटना में रैली में विस्फोट की तैयारी की थी। इसके लिए पीएफआई का टेरर मॉड्यूल खतरनाक हथियारों और विस्फोटकों जुटाने में लगा हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने गुरुवार को केरल से गिरफ्तार पीएफआई सदस्य शफीक पायेथ के खिलाफ अपने रिमांड नोट में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि इस साल 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना यात्रा के दौरान, संगठन ने उन पर हमला करने के लिए साजिश रची थी और इसके लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। गौरतलब है कि अक्टूबर 2013 में पटना के गांधी मैदान में पीएम मोदी की रैली में सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए थे। वहीं, ईडी और एनआईए ने एक साथ कई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑॅफ इंडिया पीएफआई के देशभर के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे जिसमें 100 से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीएफआई ने पिछले कुछ सालों में 120 करोड़ रुपये सिर्फ इसलिए जुटाए हैं कि वह दंगों और देशभर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सके। इस फंड में ज्यादातर हिस्सा कैश में है।

Published / 2022-09-23 17:41:01
कुड़मी आंदोलन : अब तक 400 ट्रेनें रद्द, एक लाख से ज्यादा यात्री परेशान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड, बंगाल और ओडिशा के कुड़मी आंदोलन के कारण लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी इन तीनों राज्यों में ट्रेन सेवाएं बुरी तरह अस्त-व्यस्त हैं। 60 से ज्यादा ट्रेनें कैंसल कर दी गयी हैं जबकि तकरीबन तीन दर्जन अन्य ट्रेनों का नियमित परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कुड़मी जाति को आदिवासी का दर्जा देने की मांग को लेकर बीते 20 सितंबर से हजारों आंदोलनकारियों ने पश्चिम बंगाल के आद्रा डिवीजन के कुस्तौर और खड़गपुर डिवीजन के खेमाशुली में रेलवे ट्रैक जाम कर रखा है। इस आंदोलन की वजह से पिछले चार दिनों में छह रेल डिविजनों- हावड़ा, आद्रा, खड़गपुर, धनबाद, रांची और चक्रधरपुर के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरनेवाली तकरीबन 400 ट्रेनें रद्द हुई हैं और इस वजह से लगभग एक लाख यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्टेशनों तक जानेवाली 100 से भी ज्यादा ट्रेनें 2 से लेकर 20 घंटे तक लेट चल रही हैं। रेलवे सहित कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हजारों परीक्षार्थी गंतव्य नहीं पहुंच पाये। टाटा-हावड़ा और हावड़ा -मुंबई रेल लाइन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक पर जमे आंदोलनकारियों के आगे रेल और सामान्य प्रशासन ने भी लगभग घुटने टेक दिये हैं। झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से किसी भी मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। टाटानगर से एक भी ट्रेन हावड़ा की ओर नहीं भेजी जा रही है। वहीं, मुंबई की ओर भी जाने वाली ट्रेनें भी रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, जो ट्रेन आ रही हैं वे भी दो से 19 घंटे विलंब से चल रही है।

Published / 2022-09-23 17:20:40
पंजाब यूनिवर्सिटी ने 60 पार वाले प्रोफेसरों को किया रिलीव

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पंजाब विश्वविद्यालय के 58 से ज्यादा ऐसे टीचर्स को आज शाम को पीयू प्रशासन ने रिलीव कर दिया जिन्होंने 60 साल की आयु पार कर ली और नियमानुसार रिटायर हो गये थे। हाईकोर्ट में प्रो अमरीक सिंह आहलूवालिया केस में दाखिल एलपीए 1505 के आधार पर ही राहत मांगने गये प्रो केशव मल्होत्रा, प्रो अश्विनी कौल, प्रो प्रीति महाजन और प्रो मनिंदर कौर को स्टे देने से मना करते हुए पहले अन्य प्रोफेसरों को दिये गये स्टे को भी वेकेट कर दिया था। इन सभी रिलीव होने वाले टीचर्स को अब छह माह के भीतर कैंपस के मकान भी खाली करने होंगे। पीयू के रजिस्ट्रार प्रो वाईपी वर्मा की ओर से आज सायं इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये और सभी ऐसे प्रोफेसरों को रिलीव कर दिया गया जिन्होंने 60 साल की आयु पार कर ली थी। रजिस्ट्रार की ओर से कोर्ट में हलफनामा दिया गया था कि प्रो जेके शर्मा ने तय समय से ज्यादा आफिशियल एकोमोडेशन (कैंपस मकान) जारी रखी जिसे 5 अगस्त को खाली किया। उन्होंने 19 मई को ओवर स्टे के बदले एक लाख का चेक जमा करा दिया है हालांकि कुछ देय अभी भी शेष है। हालांकि कोर्ट में संगीता भल्ला के पीयू को सेंट्रल दर्जे वाले मामले में अगली सुनवाई 20 अक्तूबर को होगी। पिछले छह साल से कोर्ट में केस चल रहा है जिनमें से 61 टीचर तो अपनी 65 साल की आयु भी पार कर चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने स्टे वेकेट करने का आदेश दिया और साफ किया कि केस के दौरान की कोई भी रिकवरी याचिकाकतार्ओं से न की जाये। कैंपस में कोर्ट के इस आदेश के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। खटाई में पड़ सकता है नैक टीम का दौरा : पीयू में नैक (राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद) टीम का दौरा खटाई में पड़ सकता है। हालांकि इसके लिये पीयू की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर रिक्वेस्ट जानी है। लेकिन एक साथ इतने सारे टीचर रिटायर हो जाने से शिक्षक-शिष्य अनुपात में मिलने वाला स्कोर अवश्य प्रभावित हो सकता है। सूत्रों का तो ये भी दावा है कि हो सकता है नैक टीम फिलहाल दौरा ही न करे क्योंकि एक तय संख्या में रेगुलर टीचर्स का होना आवश्यक है, जो पीयू में अभी नहीं है।

Published / 2022-09-23 08:29:25
2070 तक भारत ने रखा नेट जीरो का टार्गेट, अब ग्रीन ग्रोथ पर फोकस : मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसे समय मिल रहे हैं, जब भारत अगले 25 साल के लिए नए लक्ष्य तय कर रहा है। मुझे विश्वास है कि आपके प्रयासों से पर्यावरण की रक्षा में भी मदद मिलेगी और भारत का विकास भी उतनी ही तेज गति से होगा। पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात के एकता नगर में राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का नया भारत, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत तेजी से विकसित होती इकोनॉमी भी है और निरंतर अपनी को भी मजबूत कर रहा है। हमारे फॉरेस्ट कवर में वृद्धि हुई है और वेट लैंड्स का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है। बीते वर्षों में गिर के शेरों, बाघों, हाथियों, एक सींग के गेंडों और तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में चीता की घर वापसी से एक नया उत्साह लौटा है। पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश : • भारत ने 2070 तक नेट जीरो का टार्गेट रखा है। अब देश का फोकस ग्रीन ग्रोथ पर है, ग्रीन जॉब्स पर है। इन सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, हर राज्य के पर्यावरण मंत्रालय की भूमिका बहुत बड़ी है। • मैं देश के सभी पर्यावरण मंत्रियों से आग्रह करूंगा कि राज्यों में सर्कुलर इकॉनॉमी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें। इससे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति के हमारे अभियान को भी ताकत मिलेगी। • आजकल हम देखते हैं कि कभी जिन राज्यों में पानी की बहुलता थी, ग्राउंड वॉटर ऊपर रहता था, वहां आज पानी की किल्लत दिखती है। ये चुनौती सिर्फ पानी से जुड़े विभाग की ही नहीं है बल्कि पर्यावरण विभाग को भी इसे उतना ही बड़ी चुनौती समझना होगा। • आज का नया भारत, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत तेजी से विकसित होती इकोनॉमी भी है और निरंतर अपनी इकोलॉजी को भी मजबूत कर रहा है। हमारे फॉरेस्ट कवर में वृद्धि हुई है और वेट लैंड्स का दायरा भी तेज़ी से बढ़ रहा है। • जंगली आग की वजह से ग्लोबल एममिशन में भारत की हिस्सेदारी भले ही नगण्य हो, लेकिन हमें अभी से जागरूक होना होगा। हर राज्य में फॉरेस्ट फायर फाइटिंग मैकेनिज्म मजबूत हो, टेक्नॉलॉजी ड्रिवेन हो, ये बहुत जरूरी है। • आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना, देश का विकास, देशवासियों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। लेकिन हमने देखा है कि एनवायरनमेंट क्लियरेंस के नाम पर देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था। • परिवेश पोर्टल, पर्यावरण से जुड़े सभी तरह के क्लियरेंस के लिए सिंगल विंडो माध्यम बना है। ये ट्रांसपेरेंट भी है और इससे अप्रूवल के लिए होने वाली भागदौड़ भी कम हो रही है। आठ साल पहले तक एनवायरनमेंट क्लियरेंस में जहां 600 से ज्यादा दिन लग जाते थे, वहीं आज 75 दिन लगते हैं।

Published / 2022-09-23 07:26:17
बढ़ता भारत... बुलेट ट्रेन से आगे निकली वंदे भारत, 52 सेकंड में पकड़ी 100 किमी की रफ्तार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूरी तरह देश में बनी और डिजाइन की गई सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ने बुलेट ट्रेन की स्पीड को भी पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे भारत की इस ट्रेन ने स्पीड पकड़ने के मामले में बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुसार, भारत की सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन महज 52 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, जापान में बनी बुलेट ट्रेन 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में 55 सेकंड का समय लेती है। इसके अलावा वीडियो में दिखाया गया है कि वंदे भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। बावजूद इसके गिलास में भरा पानी तक नहीं छलक रहा। केंद्रीय मंत्री ने मेड इंडिया कैप्शन के साथ ट्विवटर पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन की स्पीड 180 किलोमीटर के पार जाने के बावजूद गिलास का पानी बाहर नहीं छलक रहा। यह भारत की एडवांस्ड तकनीक का नायाब नमूना है। हमारी वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह देश में डिजाइन और बनाई गई है। ट्रेन की स्पीड का यह ट्रायल राजस्थान के कोटा से नागदा रेलवे स्टेशन के बीच किया गया, जहां कई बार ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी। वीडियो में चलती ट्रेन के अंदर मोबाइल फोन की स्क्रीन पर स्पीडोमीटर से ट्रेन की गति नापी गई है। इसमें दिखाया है कि स्पीडोमीटर पर ट्रेन की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 183 किलोमीटर की रेंज में दिख रही है। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो पर तमाम यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं और रेलवे व भारत सरकार की इस उपलब्धि पर बधाई दी जा रही है। पेटीएम के फाउंडर विजय शेयर शर्मा ने इसे गौरव करने वाला पल बताया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पोस्ट पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, यह गौरव करने वाला पल है कि पूरी तरह भारत में बनी हमारी वंदे भारत ट्रेन ने शून्य से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने के मामले में बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ दिया है। वंदे भारत एक्सप्रेस जिसे ट्रेन 18 के नाम से जाना जाता है, यह भारत की सेमी हाईस्पीड इंटरसिटी ईएमयू ट्रेन है और मार्च, 2022 से भारतीय रेलवे इसे दो रूट पर चला रही है। एक दिल्ली से श्री माता वैष्णों देवी कटरा के लिए चलती है और दूसरी नई दिल्ली से वाराणसी के लिए जाती है। पूरी तरह भारत में विकसित इस ट्रेन में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन इंजन लगा है, जो बोगी में ही जुड़ा हुआ है। इसके सभी दरवाजे ऑटोमेटिक हैं और कोच में लगी चेयर 180 डिग्री पर रोटेट हो सकती हैं।

Published / 2022-09-23 04:48:32
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर अशोक गहलोत रेस, बोले- मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनावी मुकाबले की प्रबल संभावना के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से बड़ा बयान आया है। गहलोत ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरूंगा।

Published / 2022-09-23 03:25:27
महाराष्ट्र : पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों के अंतिम दौर में

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र के एक गांव के एक स्कूल ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के अंतिम तीन में पहुंच गया है। समाज की प्रगति में योगदान के लिए दुनिया भर के स्कूलों में जश्न मनाने के उद्देश्य से इस पुरस्कार की शुरुआत ब्रिटेन में की गयी है। इस स्कूल का नाम पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम स्कूल है जो पुणे के बोपखेल में स्थित है। यह स्कूल अब ढाई लाख अमेरिकी डॉलर के इस पुरस्कार के सामुदायिक सहयोग श्रेणी के पब्लिक परामर्श वोट राउंड में पहुंच गया है। अगले महीने विश्व शिक्षा सप्ताह के दौरान विजेता को यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। यह स्कूल पुणे के दूर-दराज के गांव में स्थित है और इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तौर पर एक गैर सरकारी संगठन आकांक्षा फाउंडेशन और स्थानीय सरकार के सहयोग से चलाया जाता है। इस स्कूल के अधिकतर छात्र कम आय वाले परिवार से हैं। इस साल की शुरुआत में पुरस्कार की स्थापना करने वाले ब्रिटेन के डिजिटल मीडिया मंच टी-4 एजुकेशन ने कहा, पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम स्कूल स्थानीय चिकित्सकों, दुकानदारों, धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर ऐसे कार्यक्रम तैयार करता है, जो माता-पिता की वित्तीय जरूरत को पूरा करते हैं। एक्सेंचर, अमेरिकन एक्सप्रेस, यायासन हसनाह, टेम्पलटन वर्ल्ड चैरिटी फाउंडेशन, लेमन फाउंडेशन, डी2एल, मेल्बी गार्ड और यूनिवर्सिडैड कैमिलो जोस सेला के सहयोग से स्थापित पुरस्कार का उद्देश्य स्कूल की उन चलन को सभी के समक्ष रखना है जो अपने छात्रों के जीवन के साथ-साथ उनके समुदायों में वास्तविक बदलाव ला रहे हैं।

Published / 2022-09-22 05:34:18
देश में कोरोना : उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 46,000 पार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,443 नये मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,53,042 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,216 से बढ़कर 46,342 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है। इनमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद केरल में दर्ज किये गये 12 मामले भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 126 का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गये थे।

Page 187 of 331

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse