देश

View All
Published / 2022-10-31 20:15:50
गुजरात हादसा : छुट्टी का दिन होना बना हादसा का बड़ा कारण...

छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पुल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अब तक 132 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरनेवालों की कुल संख्या 150 तक जा सकती है। फिलहाल दुर्घटनास्थल का नजारा हृदय को छलनी करनेवाला है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य गुजरात रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। मोरबी में मच्छू नदी पर बने एक सस्पेंशन ब्रिज के टूटकर नदी में गिरने से अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से पुल के मेंटेनेंस का जिम्मा सभालने वाली कंपनी ओरेवा ग्रुप सवालों के घेरे में आ गई है। आइए जानते हैं घड़ी निर्माण से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में दखल रखने वाली ओरेवा ग्रुप की क्या है कहानी? कौन हैं कंपनी के कर्ता-धर्ता? क्या वाकई में कंपनी की लापरवाही का खामियाजा लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी है? पिछले हफ्ते ही खुला था पांच महीने से बंद पुल : छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पुल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अब तक 132 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरनेवालों की कुल संख्या 150 तक जा सकती है। फिलहाल दुर्घटनास्थल का नजारा हृदय को छलनी करनेवाला है। जहां अफरातफरी के बीच शवों की तलाश में रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे तो गुजरात के मोरबी में मच्चू नदी पर बना स्पेंशन ब्रिज 140 पुराना था पर रखरखाव से जुड़े कार्य करवाने के लिए पिछले कुछ समय से ब्रिज बंद था और उसे दोबारा पिछले हफ्ते (26 अक्तूबर 2022) ही खोला गया था। मोरबी जिले के कलेक्ट्रेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुल को 19वीं सदी की इंजीनियरिंग का अजूबा माना जाता था। यह मोरबी के शासकों की प्रगतिशील और वैज्ञानिक प्रकृति का प्रतीक था।

Published / 2022-10-31 12:09:31
गुजरात : मृतकों की संख्या 132 से पार, 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने एक ओवरब्रिज के गिरने से एक बड़ी दुर्घटना में 200 से अधिक लोग नदी में गिर गए हैं। 132 लोगों की इस हादसे में जान चली गई। गुजरात सूचना विभाग ने बताया है सोमवार सुबह तक 32 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 177 लोगों को बचा गया है। 19 का इलाज जारी है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों और सरकारी अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुल एक पिकनिक स्पॉट है, जहां वीकेंड और छुट्टी के दिनों पर भारी भीड़ देखी जाती है। रक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि मोरबी में तैनात भारतीय सेना की टीमों ने दुर्घटना में बचे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। तीनों रक्षा सेवाओं ने तलाशी अभियान के लिए अपनी टीमें तैनात कर दी हैं।

Published / 2022-10-31 11:34:50
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 1,326 नये संक्रमित, एक्टिव केस 18,000 से कम

एबीएन सेंटल डेस्क। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,326 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,53,592 पर पहुंच गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 17,912 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से आठ और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,29,024 हो गई है। इन आठ मृतकों में वे पांच लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 405 की कमी दर्ज की गयी है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.59 फीसदी, जबकि साप्ताहिक दर 1.08 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,06,656 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 219.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गये थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में इस महामारी से जिन तीन और मरीजों ने दम तोड़ा है, उनमें से महाराष्ट्र, मिजोरम और उत्तर प्रदेश का एक-एक मरीज था।

Published / 2022-10-31 11:30:13
राष्ट्रपति ने दी लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे पीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश आज पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेकर कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार पटेल के स्मारक स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवड़िया पहुंचे। उन्होंने यहां सरदार पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published / 2022-10-30 22:22:06
सूर्य की शक्ति अब आय भी बढ़ायेगी और पैसे भी बचायेगी पीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए की। पीएम मोदी ने कहा कि छठ मईया सबको अपना आशीर्वाद दे। देशवासियों से रू-ब-रू होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आस्था का पर्वों के साथ गहन संबंध है। छठ पूजा का भी प्रकृति के साथ गहरा नाता। बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात का यह 94वां संस्करण था। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश की जनता से अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज ऑन एआईआर मोबाइल एप पर किया जाता है। आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी कार्यक्रम सीधा प्रसारित होगा।

Published / 2022-10-30 22:03:12
अगले महीने शुरू होगी भारत, खाड़ी सहयोग परिषद के देशों के बीच एफटीए वार्ता!

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार करार (एफटीए) को लेकर वार्ता अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने कहा कि एफटीए से दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक संबंधों को प्रोत्साहन मिलेगा। जीसीसी खाड़ी क्षेत्र में छह देशों सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन का संघ है। अधिकारी ने कहा, समझौते की शर्तें तय हो चुकी हैं। हमें वार्ता अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। भारत इस साल मई में पहले ही यूएई के साथ मुक्त व्यापार करार लागू कर चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि जीसीसी क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं और मुक्त व्यापार करार से भारत को इस बाजार में निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट, बेंगलुरु के निदेशक राकेश मोहन जोशी ने कहा कि घरेलू निर्यातकों ने अभी तक जीसीसी बाजार का दोहन नहीं किया है। इस बाजार में व्यापक संभावनाएं हैं। जोशी ने कहा, जीसीसी आयात पर निर्भर क्षेत्र है। हम वहां खाने-पीने के सामान, कपड़ों और अन्य वस्तुओं का निर्यात बढ़ा सकते हैं। व्यापार करार के तहत शुल्क रियायतों से ऐसे बाजार के दोहन में मदद मिलेगी। यह दोनों पक्षों के लिए ही लाभ की स्थिति है। टेक्नो-क्राफ्ट इंडस्ट्रीज के संस्थापक चेयरमैन शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि जीसीसी भारत के लिए प्रमुख व्यापार भागीदार है। दोनों क्षेत्रों के बीच निवेश बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं। एफटीए से दोनों पक्षों को फायदा होगा। इसी तरह की राय जताते हुए निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो के वाइस चेयरमैन खालिद खान ने कहा कि इस समझौते से रसायन, कपड़ा, रत्न एवं आभूषण और चमड़ा क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।

Published / 2022-10-30 21:55:48
गुजरात : पुल टूटने से नदी में गिरे लोग, 35 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में एक केबल पुल के टूटने की खबर आ रही है। बताया गया है कि जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त करीब 400 लोग पुल पर ही थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दर्जनों घायल हैं। पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर अधिकारियों से तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस सिलसिले में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और घटना पर निगरानी रखने के लिए कहा। पीएम मोदी ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जायेगी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि वे इस घटना पर नजर रख रहे हैं। एंबुलेंस को तुरंत रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाये हुए हैं। उन्होंने भी मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की मदद का एलान किया है।

Published / 2022-10-30 09:12:53
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं, कहा-भगवान भास्कर का आशीर्वाद सब पर बरकरार रहे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह महापर्व सूर्य और प्रकृति की पूजा को समर्पित है। पीएम मोदी ने लिखा, सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मईया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है। भारत में करोड़ों श्रद्धालु रविवार शाम को डूबते सूरज और सोमवार सुबह को उगते सूरज को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करेंगे। बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में यह त्योहार विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Page 172 of 331

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse