देश

View All
Published / 2022-12-17 12:21:02
सरकार की इस खास योजना से अगले साल दालों की कीमतों में नियंत्रण की उम्मीद

एबीएन बिजनेस डेस्क। अगले साल दालों की कीमतें नियंत्रण में रखने के लिए सरकार दो सूत्रीय योजना पर आगे बढ़ रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को ही क्षेत्र के दिग्गज संगठनों से इस बारे में बात की है और संकेत दिया कि सरकार घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात को आसान बनाने पर फोकस कर रही है। 

वहीं मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि अगले साल सप्लाई की स्थिति और बेहतर हो जायेगी। बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है कि सरकार दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों का समर्थन करने के कदम उठायेगी और सस्ते दामों पर इन उत्पादों को उपलब्ध कराने के अपने उद्देश्य के तहत आयात को भी कारगर बनायेगी। एक सरकारी बयान के अनुसार, उपभोक्ता मामलों का विभाग दलहन उत्पादन बढ़ाने के मकसद से भारतीय किसानों का समर्थन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठायेगा। 

उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने दलहन संघों के साथ बैठक के दौरान कहा कि आयातकों को दालों के निर्बाध आयात के लिए भी समर्थन दिया जायेगा ताकि उपभोक्ताओं को वर्ष 2023 के दौरान सस्ती कीमतों पर दालें उपलब्ध हों। इसके अलावा सिंह ने घरेलू उत्पादन और दालों के आयात विशेष रूप से अरहर, उड़द और मसूर दोनों के महत्व को दोहराया।

बयान में कहा गया कि म्यामां से उत्पादन बढ़ने के साथ आने वाले वर्ष में वैश्विक उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। म्यामां में आवक शुरू हो गई है और अफ्रीकी देशों में दालों की बुवाई के रकबे में वृद्धि का संकेत मिल रहा है, जो दलहन अगस्त, 2023 से उपलब्ध होगा। इससे दालों के आयात का निरंतर प्रवाह बनाए रखना और उपलब्धता से संबंधित चिंताओं को दूर करना संभव हो सकता है। वहीं इस साल भारत में भी दाल की बुवाई का क्षेत्र बेहतर रहा है, जिससे अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। 

बैठक में इंडिया पल्स एंड ग्रेन एसोसिएशन (आईपीजीए), ओवरसीज एग्रो ट्रेडर्स एसोसिएशन (ओएटीए म्यामां), ऑल इंडिया दाल मिल्स एसोसिएशन, तमिलनाडु पल्सेस इम्पोर्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और आई-ग्रेन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Published / 2022-12-17 08:38:24
हिमाचल : 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटकों से देर रात सहमे दिखे लोग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार रात भूकंप के कम तीव्रता के झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 थी। 

आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने बताया कि रात करीब 10 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये और भूकंप का केंद्र किन्नौर में नाको के निकट चांगो निचला था। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। अधिकारियों ने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Published / 2022-12-16 11:29:37
पायलटों की कमी के चलते एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में हो रही देरी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एयर इंडिया की दो पायलट यूनियनों ने दावा किया है कि एयरलाइन के पास लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करने के लिए पायलटों की कमी है। इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) और इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) ने यह चिंता जताई है। 

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने हाल में चालक दल की कमी के कारण उत्तर अमेरिकी क्षेत्र से आने-जाने वाली कुछ उड़ानों को रद्द और पुनर्निर्धारित किया था। इस पृष्ठभूमि में यह बयान आया है। इन यूनियनों ने 13 दिसंबर को एयर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी को लिखे एक संयुक्त पत्र में कहा कि हम पायलटों की कमी के कारण पहले से तय रोस्टर को लागू नहीं कर सकते हैं, क्योंकि चालक दल प्रबंधन प्रणाली के पास अतिरिक्त पायलट नहीं हैं। इस खबर पर एयर इंडिया की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गयी।

Published / 2022-12-16 08:13:40
अब रातोंरात आधी दुनिया पर हमला करने वाले देशों के क्लब में शामिल हुआ हिंदुस्तान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। डीआरडीओ केे अग्नि 5 का वजन 50 हजार किलोग्राम है। जानकारी के मुताबिक, इसकी लंबाई 17.5 मीटर, व्यास 2 मीटर, मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से ज्यादा, विशेषता - रात में भी सटीक हमले की क्षमता।
आज इसके सफल परीक्षण के बाद भारत आधी दुनिया पर हमला करने वाले देशों में घोषित रूप से शामिल हो गया है। भारत के पास अघोषित रूप से दुनिया में कहीं भी हमला करने की क्षमता तो पीएसएलवी श्रेणी के रॉकेट बनाते ही पा लिया है। भारत के पास मिसाइल, लड़ाकू विमान, हल्के हेलीकॉप्टर, टैंक, पनडुब्बी जैसे सभी सैन्य साजो सामान आ रहे है और स्वदेशी निर्माण भी हो रहा है। 
भारत में उन सैन्य सामानों के निर्माण की धीमी रफ्तार है, जिन्हे वह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध नहीं करना चाहता, लेकिन जिन्हे निर्यात करना है उसका उत्पादन आवश्यता पर वर्तमान से तीन गुनी रफ्तार पर किया जा सकता है। 
भारत सरकार अपने लड़ाकू विमान बड़े स्तर पर सरकारी कंपनियों से नहीं बनवाना चाहती, क्योंकि उनकी सोच ही की उनकी तकनीक सरकारी कंपनियों से आसानी से दुश्मनों तक पहुंच सकती है। खैर... अभी तो आप अग्नि पर उत्सव मनाये।

Published / 2022-12-15 12:41:33
यूएन में पाक के कश्मीर राग पर बोला भारत- आंतकियों के संरक्षक न दें उपदेश...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी ) में  फिर कश्मीर मुद्दा उठाने पाकिस्तान को फटकार लगाई है। पाक पर पलटवार करते हुए भारत ने कहा कि जिस देश ने अल-कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन को सुरक्षित पनाहगाह दी और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया, उसे संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली संस्था में उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने बुधवार को संशोधित बहुपक्षवाद पर परिषद की खुली बहस में कश्मीर का मुद्दा उठाया था, जिसके जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह कड़ी टिप्पणी आई है। जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता हमारे समय की प्रमुख चुनौतियों, फिर चाहे वह महामारी हो, जलवायु परिवर्तन हो, संघर्ष हो या आतंकवाद हो, के खिलाफ प्रभावी प्रतिक्रिया देने पर निर्भर करती है। 

संशोधित बहुपक्षवाद पर भारत के हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयशंकर ने कहा कि आज हमारा ध्यान स्पष्ट रूप से बहुपक्षवाद में सुधार की तात्कालिकता पर केंद्रित है। स्वाभाविक रूप से हमारे पास विशेष विचार होंगे, लेकिन कम से कम एक सहमति बन रही है कि इसमें और देरी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम जब सबसे अच्छे समाधान की खोज करते हैं, तब हमें अपनी बातों से कभी भी इस तरह के खतरों का सामान्यीकरण नहीं करना चाहिए। 

दुनिया जिसे अस्वीकार्य मानती है, उसे सही ठहराने का सवाल ही नहीं उठना चाहिए। यह निश्चित रूप से राज्य प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के मुद्दे पर भी लागू होता है। न तो ओसामा बिन लादेन को सुरक्षित पनाहगाह देना और न ही पड़ोसी देश की संसद पर हमला करना, इस परिषद के सामने उपदेश देने की प्रमाणिकता के रूप में काम कर सकता है। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भारत की वर्तमान अध्यक्षता के तहत आतंकवाद और संशोधित बहुपक्षवाद पर दो हस्ताक्षर कार्यक्रमों की अध्यक्षता करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। 15 देशों के शक्तिशाली निकाय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल इस महीने समाप्त होने वाला है। विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाये रखना : संशोधित बहुपक्षवाद के लिए नया अभिविन्यास विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस की अध्यक्षता की, जो 15 देशों वाले परिषद में भारत की अध्यक्षता में आयोजित एक हस्ताक्षर कार्यक्रम है। बहस के लिए सूचीबद्ध 60 से अधिक वक्ताओं में भुट्टो शामिल थे, जिन्होंने अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दा उठाया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज उस समय बहस की अध्यक्षता कर रही थीं, जब भुट्टो परिषद में अपनी बात रख रह थे। बाद में बहस की अध्यक्षता कर रहे जयशंकर ने भुट्टो की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Published / 2022-12-15 12:35:19
मुंबई : परेल में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 22वें फ्लोर पर धुएं का गुबार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई के परेल में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, 64 मंजिला इस इमारत के 22वें फ्लोर पर आग लगी है। वहीं, मध्य मुंबई के करी रोड इलाके में स्थित बहुमंजिला आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में वीरवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि वन अविघ्न पार्क बिल्डिंग में पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास आग लगी। 

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।  अधिकारी के मुताबिक,  घटना में अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अक्टूबर 2021 में इसी आवासीय इमारत की 19वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई थी, जिसमें लोगों की जान बचाने के दौरान 30 वर्षीय एक सुरक्षागार्ड की मौत हो गई थी।

Published / 2022-12-15 11:52:44
45% भारतीयों की नजर में गूगल रेटिंग और रिव्यू गलत

  • मात्र 3 फीसदी भारतीयों को गूगल की रेटिंग पर भरोसा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय की नजर में दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल की तरफ से दी जाने वाली रेटिंग और समीक्षा भरोसेमंद नहीं है। 45 फीसदी भारतीयों की नजर में गूगल रेटिंग और रिव्यू गलत है। यह दावा लोकल सर्कल्स के हालिया सर्वे में किया गया है। देश के 357 जिलों में 56,000 लोगों के बीच हुआ सर्वे कहता है, मात्र 3 फीसदी भारतीय गूगल की रेटिंग और रिव्यू पर भरोसा करते हैं। 

जानिए, भारतीय की नजर में गूगल के रिव्यू और रेटिंग की कितनी अहमियत है...

जब भारतीयों से पूछा गया कि वो गूगल की रेटिंग पर कितना विश्वास करते हैं तो मात्र 3 फीसदी ने पूरी तरह से भरोसा जताया। 45 फीसदी भारतीयों ने औसत विश्वास जाहिर किया वहीं, 7 फीसदी लोगों ने जीरो रेटिंग दी। गूगल के रिव्यू पर सवाल क्यों उठते हैं, सर्वे में इसे भी समझने की कोशिश की गई है। 37 फीसदी लोगों का कहना है, इसमें पक्षपात किया जाता है। वहीं, 45 फीसदी भारतीयों ने सीधे तौर पर इसे नकारते हुए गलत बताया। 357 जिलो के 56 हजार भारतीयों पर हुए सर्वे में 47 फीसदी लोग टियर-1 शहरों से थे। वहीं 33% टियर-2 और 20 फीसदी टियर-3 शहरों से थे।

Published / 2022-12-15 11:39:47
केआईएफएफ का उद्घाटन आज, 22 तक चखेगा कार्यक्रम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व प्रसिद्ध कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के 28वें संस्करण का उद्घाटन बृहस्पतिवार को होगा। 22 दिसंबर तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव में दस स्थानों पर 42 देशों की 52 लघु और डाक्यूमेंट्री सहित करीब 183 फिल्में दिखायी जायेंगी। 

उद्घाटन समारोह नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहेंगी। केआईएफएफ में सबसे पहले ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन वाली बच्चन की फिल्म अभिमान दिखायी जायेगी।

Page 156 of 331

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse