देश

View All
Published / 2022-12-30 09:53:46
पीएम की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन, मोदी ने दी मुखाग्नि

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।

Published / 2022-12-30 08:22:42
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन

  • प्रधानमंत्री अहमदाबाद पहुंचे, शोक संवेदनाओं का तांता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया।
मायावती ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दुख जताया।

गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया।

योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया।

बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया।पीएम ने ट्वीट में लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

देश में शोक की लहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई लोगों ने हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published / 2022-12-29 12:04:20
भारतीय वैज्ञानिकों की अपील : कोरोना से डरें नहीं, अलर्ट रहें...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन, जापान और अमेरिका समेत कई देशों में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इसमें चीन की स्थिति काफी गंभीर है। भारत की SARS-CoV-2 वायरस की जांच में सामने आया कि चीन समेत कई देशों में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीएफ-7 जिम्मेदार है।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने भी अब तक इस वेरिएंट के चार मामले दर्ज किये हैं। इसमें तीन गुजरात और एक ओडिशा से हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि उपलब्ध टीकों के प्रभाव का आकलन करने के लिए नमूनों का अध्ययन किया जा रहा है। एक सूत्र ने कहा कि वैज्ञानिक इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि क्या वर्तमान में उपलब्ध टीके संक्रमण या नये उप-वैरिएंट के कारण होने वाली गंभीर बीमारी को रोकने में प्रभावी हैं।

 सूत्रों ने कहा कि गुजरात से तीन मामले सामने आये हैं और ओडिशा से ऐसे एक मामले की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि चारों मरीजों में हल्के लक्षण थे।

जुलाई में आया था पहला केस
पहला मामला जुलाई में रिपोर्ट किया गया था, जहां अहमदाबाद में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को कोविड के लिए पॉजिटिव पाया गया था और उसके नमूने में सब-वैरिएंट बीएफ.7 दिखाया गया था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें खांसी और हल्का बुखार था। अहमदाबाद में दूसरा मामला सोला इलाके के 57 वर्षीय व्यक्ति का था।

हल्के बुखार के साथ सूखी खांसी
अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि ठीक होने के बाद यह शख्स फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है। उन्होंने कहा कि मामले में करीबी संपर्कों ने कोई लक्षण विकसित नहीं किया है। उस व्यक्ति को हल्के बुखार के साथ सूखी खांसी भी थी। वडोदरा में, अमेरिका से शहर आयी 61 वर्षीय महिला के नमूने से सब-वैरिएंट पाया गया। वह 11 सितंबर को शहर आई थी और 18 सितंबर को उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। चूंकि उसमें कोविड से जुड़े लक्षण दिखे थे, इसलिए उसे टेस्ट कराने की सलाह दी गयी थी।

Published / 2022-12-28 22:34:05
रेलवे के एलान से लाभान्वित होंगे बिहार, बंगाल समेत चार राज्य के यात्री

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोहरे की वजह से उत्तर भारत में चलने वाली कई ट्रेनें 3 महीने के लिए रद्द हैं। बड़ी संख्या में ट्रेनें कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जो ट्रेनें चल रही हैं उनमें कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यात्रियों को सफर में काफी समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आई है, जिससे हजारों यात्रियों का सफर न सिर्फ आरामदायक और सुविधाजनक बनेगा बल्कि वे आसानी से अपने गंतव्य पर भी पहुंच पायेंगे। जी हां, भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे जोन ने पटना और पुरी के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन की सेवाओं में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। 

यात्रा में बिहार और ओडिशा सहित कुल 4 राज्यों को कवर करती है ये ट्रेन
पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और पुरी के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को लेकर कुछ जरूरी डीटेल्स शेयर की हैं। बताते चलें कि इस ट्रेन से सिर्फ बिहार और ओडिशा के यात्रियों को ही नहीं बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल, पटना और पुरी के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन बिहार और ओडिशा के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल के भी कई प्रमुख जगहों को कवर करते हुए अपनी यात्रा पूरी करती है।
पटना से पुरी तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 03230, पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन 5 जनवरी, 2023 से लेकर 23 फरवरी, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से सुबह 08.45 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को तड़के 02.55 बजे पुरी पहुंचेगी। इसी तरह, पुरी से पटना तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 03229, पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन 6 जनवरी से लेकर 24 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से दोपहर 14.55 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को सुबह 09.35 बजे पटना पहुंचेगी।

किन रेलवे स्टेशनों पर रुकती है पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन
बताते चलें कि पुरी और पटना के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान खुर्दा रोड जंक्शन, भुवनेश्वर, कटक जंक्शन, जाजपुर केओन्झर रोड, भद्रक, बालासोर, हिजली, मेदिनीपुर, बांकुरा जंक्शन, आद्रा जंक्शन, आसनसोल जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किउल जंक्शन, मोकामा, बाढ़ और बख्तियारपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

Published / 2022-12-28 19:30:45
कोरोना को लेकर अगले 40 दिन अहम, जनवरी में ज्यादा खतरा

  • कोरोना के खतरे के बीच देश के लिए अगले 40 दिन अहम, जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं केस 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत समेत दुनिया पर मंडरा रहे कोरोना के खतरे के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे में अगले 40 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने महामारी के फैलने की पिछली रफ्तार के हवाले यह जानकारी दी है। 

पहले भी ऐसा ही हुआ 
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो पहले भी यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोरोना की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नई लहर आई थी। यह एक प्रवृत्ति रही है। हालांकि, यह भी कहा गया कि संक्रमण की गंभीरता कम है। अगर कोरोना की लहर आती भी है, तो इससे होने वाली मौतें और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम रहेगी। 

चीन समेत कई देशों में हालात खराब 
चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी करने को कहा गया है। 

बीएफ.7 से मामलों में हालिया वृद्धि  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना के मामलों में तेजी की स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठकें भी की हैं। कोरोना के ओमिक्रॉन के उपस्वरूप बीएफ.7 से मामलों में हालिया वृद्धि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीएफ.7 के फैलने की दर बहुत अधिक है और एक संक्रमित व्यक्ति 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

Published / 2022-12-28 17:31:46
मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री

  • पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंच चुके हैं।

बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बीमार मां से मिलने अहमदाबाद के  यूएन मेहता अस्पताल पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचकर वे डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ले रहे हैं।

Published / 2022-12-28 12:11:44
देश में कोरोना... 24 घण्टे में मिले 188 नये संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,647 पर पहुंच गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,696 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गयी है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 47 की वृद्धि दर्ज की गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.14 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,34,995 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी। देश में अभी तक कुल 4,41,43,483 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.07 खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। 

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गयी थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गये थे।

Published / 2022-12-26 20:23:29
कोरोना को हराना है... 27 दिसंबर से देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल

  • देशभर में कोरोना से निपटने की तैयारी हुई तेज 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 3,432 हो गए हैं। इस बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए कहा है। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है।  

केंद्र की सलाह के बाद कोरोना से संबंधित किसी भी घटना से निपटने के लिए और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए कई राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में मंगलवार (27 दिसंबर) को एक मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी। 

यह अभ्यास स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता (सभी जिलों को कवर करते हुए), आइसोलेशन बेड की क्षमता, आॅक्सीजन-समर्थित बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर-समर्थित बेड, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, आयुष डॉक्टरों की इष्टतम उपलब्धता जैसे मापदंडों पर ध्यान केंद्रित करेगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ता की भी जानकारी ली जायेगी।

Page 150 of 331

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse