बिहार

View All
Published / 2022-08-25 08:38:16
राजद नेताओं के यहां सीबीआई का छापा; मिले 200 लैंड डीड और 20 किलो सोना

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार में सीबीआई का छापा पूरे दिन सुर्खियों में रहा। एक साथ कई आरजेडी नेताओं के ठिकानों पर टीम ने दबिश दी। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद केन्द्र सरकार बदले की भावना में कार्रवाई कर रही है। लेकिन सीबीआई के विश्वस सूत्रों की माने तो इन नेताओं के घर पर आकूत संपत्ति मिली है। बेनामी कागजात और भारी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए गए। फिलहाल इसको लेकर सीबीआई की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी। राजद नेताओं के ठिकानों पर की गई छापेमारी में 200 से अधिक जमीन के डीड बरामद हुआ है। इसके अलावा 20 किलो से भी ज्यादा सोने की ज्वेलरी बरामद किए गए। यही नहीं राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह के ठिकानों से दिल्ली के गुड़गांव स्थित बन रहे मॉल का पेपर भी बरामद हुआ है। छापेमारी में भारी संख्या में नगद भी मिला है। इधर, छापे को लेकर बुधवार को दिन भर बिहार में गहमागहमी का माहौल बना रहा। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम पटना, कटिहार और मधुबनी में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने जिन आरजेडी नेताओं पर शिकंजा कसा है, उसमें राजद एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध राय, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद शामिल हैं। इसके साथ ही सीबीआई ने गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूबस मॉल में भी छापेमारी चल रही है। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि आगे भी यह कार्रवाई चलेगी कई और इसकी जद में राजद के कई नेता आ सकते हैं। राजद नेता सुनील कुमार सिंह के ठिकाने पर भी सीबीआई की छापेमारी हुई। सुनील कुमार सिंह पार्टी के कोषाध्यक्ष भी हैं। सुनील कुमार सिंह लालू परिवार के करीबी भी माने जाते हैं। सीबीआई ने यह रेड जेडी विमेंस कालेज के पास स्थित एक अपार्टमेंट में की है, जहां पर सुनील सिंह रहते हैं। सीबीआई की कार्रवाई की खबर सुनते ही सुनील कुमार के सैकड़ों समर्थक उनके घर के बाहर पहुंच गए हैं और सीबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर करने लगे।

Published / 2022-08-24 03:35:18
लालू परिवार के खास और राजद एमएलसी सुनील सिंह के ठिकानों पर CBI की रेड

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार की राजधानी पटना से है जहां राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह के आवास पर CBI की छापेमारी हुई है। बुधवार की सुबह-सुबह ही CBI की एक टीम पटना में बिस्कोमान के अध्यक्ष और हाल में ही राजद के एमएलसी बने सुनील सिंह के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची है। सुनील सिंह लालू परिवार के के काफी करीबी माने जाते हैं और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई भी कहे जाते हैं। पटना में उनके आवास पर छापेमारी के लिए सीआरपीएफ की टुकड़ी को भी तैनात किया गया है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Published / 2022-08-22 14:06:11
बिहार : वेतन वृद्धि को को लेकर जूनियर डॉक्टर आज से फिर हड़ताल पर

टीम एबीएन, पटना/ रांची। बिहार में एक बार फिर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसके कारण भागलपुर और बेतिया के सरकारी अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप्प हो गई है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डॉक्टरों के द्वारा 1 जनवरी 2020 से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही है। पटना के पीएमसीएच में एमबीबीएस के छात्रों ने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ओपीडी में बहाल सेवाओं का बहिष्कार किया है। जूनियर डॉक्टरों ने अधीक्षक कार्यालय और पीएमसीएच के प्रिंसिपल कार्यालय का घेराव किया। वे स्टाइपेंड बढ़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से स्टाइपेंड बढ़ने की मांग कर रहे है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। बिहार को छोड़कर अन्य राज्यों में वेतन की राशि अच्छी है। जूनियर डॉक्टरों ने पीएमसीएच परिसर में पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण जहां एक तरफ पीएमसीएच में ओपीडी सेवा ठप्प हो गई है, वहीं दूसरी तरफ मायागंज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त बेतिया के सरकारी कॉलेज में भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं।

Published / 2022-08-21 15:40:25
पटना : सीएम नीतीश के कारकेड पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे; कई घायल

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड की गाड़ियों पर पथराव की घटना सामने आई है। राहत भरी बात ये है कि जिस वक्त ये हमला हुआ, नीतीश कुमार कारकेड में मौजूद नहीं थे। पथराव की वजह से सीएम के कारकेड की 3-4 गाड़ियों के शीशे टूट गये। जानकारी के मुताबिक ये घटना गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास की है। सोहगी गांव के पास ही लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया। इस कारकेड में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे। दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं। वह गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ-साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करेंगे। सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से गया जायेंगे लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से भेजा जा रहा था। पटना से गया के रास्ते में गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव के लोगों ने रोड जाम कर रखा था। दरअसल, सोहगी गांव का एक युवक 2-3 दिनों से लापता था। आज उसका शव बरामद हुआ है। युवक की हत्या के बाद नाराज लोग पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास शव रख कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाड़ियां उस रास्ते से गुजरने लगी। गुस्साये ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव शुरू दिया। इससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गये। पथराव से कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर सामने आई है।

Published / 2022-08-21 13:35:43
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 3 और राष्ट्रीय परिषद की बैठक 4 को

टीम एबीएन, पटना/रांची। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 3 सितंबर और राष्ट्रीय परिषद की बैठक 4 सितंबर को होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य आफाक अहमद खान ने यह जानकारी दी है। वहीं राजद के नेता एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए मजबूत उम्मीदवार बताया है। 3-4 सितंबर को पटना में होगी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक : जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक क्रमश: तीन और चार सितंबर को पटना में होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य आफाक अहमद खान ने रविवार को बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होगी। पीएम पद के मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं नीतीश : तेजस्वी-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर उभर सकने की चर्चा के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि अगर विपक्ष नीतीश के नाम पर विचार करता है तो वह इसके लिए मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं।

Published / 2022-08-21 13:02:55
कृष्णनंदन और करवीर सिंह श्री सर्वेश्वरी समूह से निष्कासित, दर्ज हुआ एफआईआर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्य रहे कृष्णनंदन सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र बालकृष्ण सिंह एवं करवीर सिंह पुत्र कृष्णनंदन सिंह निवासी चांद, कैमूर (बिहार) ने विगत् वर्षों में श्री सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यों के प्रतिकूल आचरण करते हुए समूह के प्रति अपमानजनक कार्य तथा समूह को हानि पहुंचाने वाले कृत्यों में संलिप्त रहे हैं। पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर स्वतः निर्मित अश्लील वायस मैसेज एवं टेक्स्ट मैसेज से संस्था का मान-मर्दन करते हुए आपराधिक षड्यंत्र रच रहे थे। साइबर क्राइम की टीम की जांच में ये दोनों उक्त दुष्कृत्य में संलिप्त पाए गए। अतः संस्था के प्रति अपमानजनक कार्य तथा समूह को हानि पहुंचाने वाले कृत्यों को संज्ञान में लेते हुए कृष्णनंदन सिंह एवं करवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रधान कार्यालय एवं समूह की समस्त शाखाओं में प्रवेश पूर्णतः वर्जित करने के साथ ही संस्था से निष्कासित कर दिया गया और इनके विरुद्ध थाना रामनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसकी प्रति इस पत्र के साथ संलग्न है। यह जानकारी श्री सर्वेश्वरी समूह के संयुक्त मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2022-08-21 07:44:41
किसानों के लिए सिंचाई का प्रबंध करवायें अधिकारी : नीतीश कुमार

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्प वर्षापात की समस्या से जूझ रहे कृषकों को सहायता देने के उद्देश्य से अधिकारियों को किसानों के लिए सिंचाई कार्य का प्रबंध करवाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने नालंदा, शेखपुरा, जमुई एवं लखीसराय जिले में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसानों के लिए सिंचाई कार्य का प्रबंध करवाएं ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनकी फसल अच्छी हो। उन्होंने कहा कि अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखें और किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखें। सीएम ने कहा कि संभावित सूखे की स्थिति में किसानों को हरसंभव मदद देने की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके। वहीं नीतीश कुमार ने ने कहा कि किसानों को 16 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति करें। इससे किसानों को सिंचाई कार्य में सहूलियत होगी और जितने क्षेत्र में धान की रोपनी हुई है, उसका बचाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक फसल योजना के तहत इच्छुक किसानों को जल्द से जल्द बीज उपलब्ध करवाएं ताकि किसानों को कृषि कार्य में राहत मिल सके।

Published / 2022-08-20 05:08:47
बिहार : भूमिगत मेट्रो का काम शुरू, बनेंगे 5 एलिवेटेड और 6 अंडरग्राउंड स्टेशन

रिम एबीएन, पटना/रांची। बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो परियोजना की शुरुआत कर दी है। मेट्रो कोरिडोर के अंतर्गत 6 भूमिगत मेट्रो स्टेशन होंगे । वहीं कोरिडोर की लंबाई 8.08 किलोमीटर होगी। इसमंह पांच एलिवेटेड और छह अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। गौरतलब है कि कोरिडोर-2 के डिजाइन और निर्माण की जिम्मेदारी एल एंड टी कंपनी को 29 दिसंबर 2021 को दी गई। फिलहाल कॉरिडोर का सिविल वर्क पूरा हो गया है। सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को कॉरिडोर-2 पर अंडरग्राउंड स्टेशन का शिलान्यास किया है। आपको बता दें कि कॉरिडोर-2 पर भूमिगत स्टेशन बनने के टनल (सुरंग) बनाने का काम चालु किया जाएगा। मेट्रो परियोजना की शुरुआत पटना में हो चुकी है, 6.5 किलोमीटर के रूट में मेट्रो का परिचालन होगा। पटना मेट्रो को सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है। पटना मेट्रो का काम खास तौर से प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर चल रहा है। कंकड़बाग के मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र आईएसबीटी तक 6.6 किमी का एलिवेटेड रूट है। इस रूट में मेट्रो के पांच स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी होंगे। इस इलाके में पिलर बनाया जा रहा है। 100 से ज्यादा पिलर का निर्माण लगभग पूरा होने को है। इस रूट पर मेट्रो का सभी काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। फिर विद्युतीकरण और अन्य काम किए जाएंगे। मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र आईएसबीटी रूट पर 40 फीट ऊंचे पिलर पर मेट्रो चलेगी। पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज परिसर में मेट्रो स्टेशन बनाया जायेगा। इसे पटना के छह अंडरग्राउंड स्टेशन रूट्स में शामिल किया जायेगा। पटना में अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए रूट तय कर दिया गया है। राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, पटना यूनिवर्सिटी, पीएमसीएच, गांधी मैदान और ऑल इंडिया रेडियो में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाये जाने हैं। मेट्रो के परिचालन से लोगों के यात्रा किराया भी बचेगा। अभी की अपेक्षा कम पैसे खर्च कर लोग ज्यादा दूरी तक सफर कर सकेंगे। मेट्रो शुरू होने पर निजी वाहनों के परिचालन में भी कमी आएगी। पटना में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोगों का एक जगह से दूसरे जगह पहुंचना बेहद आसान हो जायेगा।

Page 48 of 61

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse