बिहार

View All
Published / 2022-09-13 10:29:28
अब जूनियर डॉक्टरों को बढ़ाकर स्टाइपेंड देगी नीतीश सरकार

टीम एबीएन, पटना/ रांची। बिहार के जूनियर डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। नीतीश कुमार की सरकार ने जूनियर डॉक्टरों को इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड में इजाफा करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद अब बिहार के जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड 15000 से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया जायेगा। वहीं फिजियोथैरेपी करने वाले इंटर्नस का भी स्टाइपेंड 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया है। मंगलवार को पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे पर मुहर लगी है। नीतीश सरकार ने मंगलवार को बुलाई गई बैठक में कुल 19 एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई। जिन अहम मुद्दों पर निर्णय लिया गया उनमें रेप-पास्को जैसे केस के लिए विशेष न्यायालय में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के 54 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा बिहार में सूखे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 60 करोड़ रूपये की निकासी पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट ने 29 करोड़ की अतिरिक्त राशि की निकासी पर भी मुहर लगाई है, इसके अलावा डीजल अनुदान के लिए आकस्मिकता निधि से निकासी पर भी नीतीश सरकार की मुहर लगी है। शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सरकार ने सख्ती दिखाई है। ड्रोन, गाड़ी, बोट समेत अन्य सामानों की खरीददारी के लिए कैबिनेट की बैठक में 25 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई। कैबिनेट ने राशि स्वीकृति पर अपनी मुहर लगाई। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्णिया में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और हॉस्पिटल के संचालन के लिय 423 पदों की स्वीकृति भी दी गई है।

Published / 2022-09-06 12:44:02
बिहार ही नहीं, पूरे देश को मॉडल बनाने पर कर रहे काम : नीतीश कुमार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही खुलकर अपने आप को पीएम पद का चेहरा मानने को तैयार नहीं हैं, लेकिन उनके मन में इस पद की लालसा जोरों से दिख रही है। क्योंकि उनका बयान इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वे देश का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं। देश भर के विपक्षी नेताओं को लामबंद करने की मुहिम में लगे बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कहा है कि वह विपक्षी दलों के साथ मिलकर देश में शासन का मॉडल बनाने पर काम कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को विश्वास में लेने के अभियान पर सोमवार को यहां पहुंचे श्री कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मंगलवार को यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुए श्री कुमार ने एक बार फिर कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं और न ही इसकी इच्छा रखते हैं। श्री राजा ने जद यू द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का साथ छोड़े जाने का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार के मॉडल का प्रभाव समूचे देश पर पड़ता है और इसके दूरगामी राजनीतिक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि सभी दलों को एकजुट होना चाहिए जिससे कि भाजपा को परास्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में हम नीतीश जी के साथ हैं। एक सवाल के जवाब में श्री कुमार ने कहा कि बिहार मॉडल क्या है हम देश में शासन का मॉडल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। श्री कुमार ने कहा कि यदि वाम दल, क्षेत्रीय दल और कांग्रेस एक साथ आ जाये तो यह बहुत बड़ी बात होगी। श्री येचुरी ने कहा कि श्री कुमार का वामदल के पास आना देश में राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है। सभी विपक्षी दलों को मिलकर देश तथा संविधान को बचाना होगा। श्री कुमार ने श्री गांधी से मुलाकात के बाद सोमवार को ही जनता दल एस के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ भी बातचीत की थी।

Published / 2022-09-05 17:32:56
मुझे पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं : नीतीश कुमार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद विपक्षी नेताओं को लामबंद करने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। श्री कुमार ने सोमवार को यहां संवाददताओं से बातचीत में कहा कि वह विपक्षी नेताओं से मिलने आये हैं और यदि विपक्ष एकजुट हो जाता है तो एक अच्छा माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष को एक सूत्र में बांधना चाहते हैं और उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं से मिलने के साथ साथ राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि राजग से नाता तोड़ने के बाद श्री कुमार विपक्षी नेताओं से लगातार एकजुट होने की अपील कर रहे हैं और अगले आम चुनाव में राजग को टक्कर देने की रणनीति बना रहे हैं।

Published / 2022-09-05 17:32:47
मुझे पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं : नीतीश कुमार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद विपक्षी नेताओं को लामबंद करने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। श्री कुमार ने सोमवार को यहां संवाददताओं से बातचीत में कहा कि वह विपक्षी नेताओं से मिलने आये हैं और यदि विपक्ष एकजुट हो जाता है तो एक अच्छा माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष को एक सूत्र में बांधना चाहते हैं और उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं से मिलने के साथ साथ राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि राजग से नाता तोड़ने के बाद श्री कुमार विपक्षी नेताओं से लगातार एकजुट होने की अपील कर रहे हैं और अगले आम चुनाव में राजग को टक्कर देने की रणनीति बना रहे हैं।

Published / 2022-09-03 11:49:39
विपक्षियों को एकजुट करने के लिए पांच को दिल्ली में कई नेताओं से मिलेंगे नीतीश

टीम एबीएन, पटना/रांची। राजद से मिलकर सरकार बनाने के बाद बिहार के सीएम की महत्वाकांक्षाएं और भी बढ़ती जा रही हैं। अब वे "कल करै सो आज" वाली कहावत पर ज्यादा फोकस करते।दिख रहे हैं। इसी को लेकर इस वक्त बिहार और दिल्ली के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर को अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होने वाले हैं। दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार कई सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे। नीतीश के इस दौरे को काफी मायनों में खास बताया जा रहा है। इसे नीतीश कुमार की देश में विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश के रुप में भी देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार दिल्ली में 5 से 7 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा नीतीश कुमार अन्य दलों के भी शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकता को एकजुट करने का बिगुल फूंकेंगे। बता दें, जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही देशभर की विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाने के लिए देशव्यापी अभियान पर निकलने वाले हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा इस अभियान के पहले पड़ाव के रूप में भी देखा जा रहा है। फिलहाल बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की शनिवार से दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सामूहिक रूप से मुकाबला करने के अलावा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा हुई। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एकजुट विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनने की चर्चा जोरों पर है। आज इस बैठक की एक खास बात यह भी रही कि बैठक में शामिल हुये नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक शुरू में नारा लगाना शुरू कर दिया- देश का प्रधानमंत्री कैसा हो…नीतीश कुमार जैसा हो…।

Published / 2022-08-31 16:08:56
जांच एजेंसियों को केंद्र सरकार ने बना दिया राजनीतिक प्रतिशोध का उपकरण : तेजस्वी

टीम एबीएन, पटना/ रांची। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 8 वर्ष में जांच एजेंसियों को राजनीतिक प्रतिशोध का एक उपकरण बना दिया है। 8 साल पूर्व देशवासियों ने इनकी इंटेग्रिटी व कार्यप्रणाली पर इस तरह के सवाल कभी नहीं उठाए थे। अभी हमारा सीबीआइ से विरोध इंस्टीच्यूशन से नहीं बल्कि इनकी राजनीति से प्रेरित कार्यप्रणाली से है। तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि जांच एजेंसियां केवल व केवल विपक्ष शासित राज्य और वहां के नेताओं पर ‘छापे मारकर’ अपने राजनीतिक मालिकों को प्रसन्न करने की कोशिश करती हैं। भाजपा के लगभग 300 से अधिक सांसद और 1000 से अधिक विधायकों पर इन एजेंसियों की आज तक कोई रेड नहीं पड़ी। इसलिए इनके राजनीतिक चेहरे से हमारा विरोध है। बीते 8 वर्षों में विपक्ष के कई नेताओं पर इसी आइटी/ ईडी/ सीबीआइ के माध्यम से छापे पड़े। ढेर सारे आरोप तय हुए, गोदी मीडिया के माध्यम से उनका चरित्रहनन हुआ लेकिन जैसे ही उन कथित भ्रष्ट विपक्षी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की वो पवित्रता का प्रमाण पत्र पा गए। कोई मंत्री बन गया तो कोई मुख्यमंत्री बन गया। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि एजेन्सी के अधिकारियों से हमारा न कभी विरोध था और ना है। हम जानते हैं कि ये आदेश का अनुपालन कर रहे हैं। लेकिन उइक का इस्तेमाल राजनीतिक इंस्ट्रूमेंट की तरह जो हो रहा हैं उसका हम विरोध करते रहेंगे। हमारे यहां संविधान को मानने वाली न्यायप्रिय समाजवादी सरकार है, जहां हर कोई सुरक्षित है।

Published / 2022-08-30 18:39:07
नीतीश कैबिनेट ने कुल 8 एजेंडों पर लगायी मुहर, शिक्षकों के वेतन के लिए 9400 करोड़ मंजूर

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी। इस बैठक में सबसे अहम फैसला बालू घाटों की निलामी और शिक्षकों को लेकर लिया गया। नीतीश सरकार ने राज्य में बालू की बंदोबस्ती दर को दोगुना कर दिया है, जिससे बालू की कीमत बढ़नी तय मानी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार ने शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दी है। शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए कैबिनेट में 9400 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गई है। इसमें बकाया वेतन भुगतान के लिए राशि भी शामिल है। इससे राज्य के 2.64 लाख शिक्षकों को फायदा होगा। इसके अलावा बिहार के अधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तों को विनियमित करने हेतु बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शिक्षक (नियुक्ति, प्रोन्नति, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2022 के गठन की स्वीकृति दी गई है। वहीं राज्य स्कीम मद से वित्तीय वर्ष 2022-23 में सब मिशन ऑन Agriculture Extension के कार्यान्वयन के लिए संविदा आधारित नियोजित कर्मियों के नियत मानदेय एवं ईपीएफ की राशि, बामेती परिसर का प्रबंधन, सुरक्षा एवं प्रसार कार्यक्रम हेतु कुल तैंतीस करोड़ बासठ लाख छियानवे हजार छः सौ अड़सठ रुपए की लागत पर योजना कार्यान्वयन तथा निकासी एवं व्यय की स्वीकृति दी गयी।

Published / 2022-08-28 15:20:44
नीतीश का सुमो पर पलटवार, कहा- सरकार बनने पर इन्हें कुछ नहीं बनाया, इसकी थी तकलीफ

टीम एबीएन, पटना/रांची। भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के महागठबंधन की सरकार गिरने वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। रविवार को गोपालगंज पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के इस संबंध में सवाल पूछने पर कहा कि अभी खाली हैं और उन्हें फिर कोई जगह मिल जाए इसलिए वसुशील मोदी ऐसा बोल रहे हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि 2020 में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी थी तो उन्हें कुछ नहीं बनाया गया, इसकी उन्हें बड़ी तकलीफ थी। अब बेचारे कुछ बोल रहे हैं, उन्हें रोज-रोज बोलना चाहिए, रोज बोलेंगे तो केंद्र वाले लोग कहीं फिर खुश हो जाएं तो बड़ी खुशी की बात होगी, इसलिए सुशील मोदी रोज बोलते रहें। मुख्यमंत्री यहां राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे थे। सदर प्रखंड के ख्वाजेपुर में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सुभाष सिंह के निधन का व्यक्तिगत तौर पर मुझे दुख है। सुभाष सिंह से पुराना और व्यक्तिगत तौर पर गहरा संबंध था। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गये। मौके पर उनके साथ राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार, जेडीयू के स्थानीय सांसद आलोक कुमार सुमन, जेडीयू के प्रवक्ता मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही आदि यहां मौजूद रहे।

Page 47 of 61

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse