बिहार

View All
Published / 2025-08-19 18:55:16
बिहार में पर्यटन उद्योग को नया आयाम...

राजगीर में 2 फाइव स्टार होटल, वैशाली में तैयार होगा आलीशान रिसॉर्ट 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ रांची। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने वाला बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगी, जिनमें राजगीर और वैशाली में फाइव स्टार होटल और रिसॉर्ट बनाने की योजना को स्वीकृति दी गयी।

कहां बनेंगे होटल और रिसॉर्ट 

कैबिनेट की ओर से राजगीर (नालंदा) और वैशाली में होटल और रिसॉर्ट बनाने का प्रस्ताव पास किया है। राजगीर में 10 एकड़ भूमि पर दो पांच सितारा होटल और वैशाली में 10 एकड़ भूमि पर एक पांच सितारा रिसॉर्ट बनाने की योजना है। 

इन परियोजनाओं का निर्माण पब्लिक, प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर होगा। इसके तहत जमीन निजी निवेशकों को निर्धारित अवधि के लिए लीज पर दी जायेगी। लीज अवधि समाप्त होने के बाद इनके संचालन और प्रबंधन पर सरकार निर्णय लेगी।

पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं में बढ़ोतरी

राजगीर और वैशाली बिहार के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। यहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अभी तक इन जिलों में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले होटल कम होने के कारण पर्यटकों को दिक्कतें होती थीं। नये होटल और रिसॉर्ट बनने से पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और उनकी संख्या में वृद्धि होगी।  

  • पर्यटन उद्योग और रोजगार को बढ़ावा 
  • इन परियोजनाओं से बिहार के पर्यटन उद्योग को नई पहचान मिलेगी। 
  • विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। 
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। 
  • होटल और रिसॉर्ट के आसपास आर्थिक व सामाजिक गतिविधियां तेज होंगी।  

बिहार का बढ़ता पर्यटन महत्व  

बताते चलें कि बिहार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध प्रदेश है। बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म से जुड़े कई प्रमुख स्थल यहां हैं। लेकिन उच्च स्तरीय होटलों की कमी पर्यटकों के लिए चुनौती बनी हुई थी। लिहाजा सरकार अब इस कमी को दूर कर बिहार को पर्यटन के मानचित्र पर उभारना चाहती है। जिसका प्रयास सरकार के स्तर से भी कर दिया गया है।

Published / 2025-07-18 21:22:45
चुनाव सर्वे : बिहार में एनडीए को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं तेजस्वी

  • 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का आ गया सर्वे
  • जानिये बिहार से बंगाल तक किसकी बन सकती है सरकार

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। भारत के पांच बड़े राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले जो ताज़ा सर्वे सामने आए हैं उनसे यह साफ हो गया है कि राजनीतिक माहौल में बदलाव की बयार बह रही है। वोट वाइब और इंक इनसाइट्स जैसे सर्वेक्षणों में जनता के रुझान ने कई पुराने आंकड़ों को उलट दिया है। इन राज्यों में केरल, तमिलनाडु, असम, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है ताज़ा जनमत और किसकी बन सकती है सरकार।

केरल: कांग्रेस गठबंधन UDF को जनता का भरोसा

केरल में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। वोट वाइब के सर्वे के मुताबिक राज्य में यूडीएफ (UDF) को 38.9% लोगों का समर्थन मिला है। यह गठबंधन कांग्रेस और कुछ अन्य सहयोगी दलों का है। वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाला एलडीएफ (LDF) 27.8% समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) भी पीछे नहीं है। उसे 23.1% वोट मिलने का अनुमान है। हालांकि केरल में भाजपा को अब तक बड़ी सफलता नहीं मिली है लेकिन इस आंकड़े से संकेत मिलता है कि पार्टी की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। बाकी अन्य दलों को 4.2% समर्थन मिला है।

तमिलनाडु: डीएमके को बढ़त लेकिन जनता में नाराज़गी भी

तमिलनाडु में डीएमके (DMK) को 37% समर्थन मिला है जो इसे राज्य की सबसे लोकप्रिय पार्टी बना रहा है। हालांकि AIADMK को भी 33% वोट मिल सकते हैं और यह आंकड़ा उसे कड़ी टक्कर देने वाला बनाता है। अभिनेता कमल हासन की पार्टी टीवीके (TVK) को 12% समर्थन मिला है जो एक नई राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर रही है। हालांकि सर्वे में यह भी सामने आया कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ 41% लोग एंटी इनकंबेंसी यानी सरकार से नाराज हैं। वहीं 31% लोग सरकार के समर्थन में हैं। यानी स्टालिन सरकार की राह आसान नहीं लेकिन बढ़त उनके पक्ष में है।

असम: बीजेपी की मजबूत स्थिति, सीएम की दौड़ में कड़ी टक्कर

असम में भाजपा को फिर से सत्ता में लौटने की संभावना दिख रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 50% लोगों का समर्थन है जबकि कांग्रेस को 39% समर्थन मिल सकता है। मुख्यमंत्री पद के लिए हेमंत बिस्वा शर्मा को 46% लोग पसंद कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के गौरव गोगोई को 45% समर्थन मिला है। यह मुकाबला बेहद नजदीकी है और अंतिम परिणामों में उलटफेर भी संभव है।

बिहार: NDA को बढ़त लेकिन यादव सबसे पसंदीदा चेहरा

बिहार में एनडीए (NDA) को 48.9% समर्थन मिल सकता है जबकि महागठबंधन को 35.8% का समर्थन मिला है। यानी भाजपा और जदयू का गठबंधन चुनावी मैदान में आगे दिख रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा तेजस्वी यादव बनकर उभरे हैं जिन्हें 38% लोगों ने पसंद किया है। वहीं नीतीश कुमार को 36% और चिराग पासवान को 5% समर्थन मिला है। सम्राट चौधरी को सिर्फ 2% लोगों का समर्थन मिला। यह दर्शाता है कि भाजपा गठबंधन भले ही चुनावी आंकड़ों में आगे हो लेकिन नेतृत्व की पसंद के मामले में मतदाता तेजस्वी यादव को अधिक पसंद कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी फिर सबसे बड़ी पसंद

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लोकप्रियता बरकरार है। वोट वाइब के अनुसार 41.7% लोग उन्हें सीएम फेस के रूप में देखना चाहते हैं। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को 20.4%, सुकांत मजूमदार को 9.7% और तृणमूल के अभिषेक बनर्जी को 5.3% समर्थन मिला है। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी की पकड़ अब भी मजबूत है लेकिन भाजपा के पास भी एक बड़ा जनाधार मौजूद है। आने वाले दिनों में प्रचार और रणनीति इन आंकड़ों को बदल सकते हैं।

Published / 2025-07-15 12:26:48
20 साल के सबसे बुरे दौर में बिहार की कानून व्यवस्था

पंकज प्रसून 

टीम एबीएन, पटना / रांची। बिहार में कानून व्यवस्था पिछले 20 साल के सबसे बुरे दौर में है। लगता नहीं कि योगीजी मॉडल अपनाये बिना अपराधियों के मन में कानून का डर बैठेगा। बड़े अपराधियों की गाड़ी पलटनी ही  होगी, छोटे अपराधियों के लिए ऑपरेशन लंगड़ा लंगड़ा चलाना ही पड़ेगा।

तेजस्वी कानून- व्यवस्था पर सरकार को घेर सकते हैं, लेकिन फिलहाल तो वो और उनकी पार्टी ब्रह्मेश्वर मुखिया, भूरा बाल और मूत्र-सूत्र जैसे नैरेटिव में उलझी है। मीडिया को गाली देकर तेजस्वी यादव को कुछ हासिल नहीं होगा। इससे वोट नहीं बढ़ते।

बीबीसी के मणिकांत ठाकुर लिखते हैं कि मूत्र सूत्र और मीडिया बायकॉट जैसे कॉल सिर्फ तेजस्वी का फ्रस्ट्रेशन दिखा रहे हैं। चुनाव के चार- पांच महीने पहले से ही झुंझलाहट या फ्रस्ट्रेशन दिखना ठीक नहीं है। जनता में ग़लत मैसेज जाता है। प्रशांत किशोर भी पता नहीं क्यों, कानून व्यवस्था को जनांदोलन नहीं बना रहे। उनके इक्का- दुक्का बयानों को छोड़ वे कानून व्यवस्था पर कम ही बोल रहे हैं।

पटना के कुछ पत्रकारों का दावा है कि नीतीश कुमार को भूलने की बीमारी है, जिसे बड़े जतन से छुपाने की कोशिश की जा रही है। सरकार नीतीश नहीं, बल्कि बीजेपी और कुछ ब्यूरोक्रेट मिलकर चला रहे हैं। नीतीश जी होते तो कानून व्यवस्था को इस तरह out of control बिल्कुल नहीं होने देते। (ये उनके निजी विचार हैं।)

Published / 2025-07-02 18:27:22
बिहार : सारण में आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे, 6 नाबालिग बच्चियां करायी गयीं मुक्त

*प्रेस विज्ञप्ति*

*बिहार के सारण में आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे में 6 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त*

_*आर्केस्ट्रा समूहों में ट्रैफिकिंग के जरिए लाई गई नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण और उत्पीड़न को रोकने के लिए पिछले हफ्ते पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया था नोटिस_

_*मुक्त कराई गई बच्चियों को दिल्ली, पश्चिम बंगाल और नेपाल से ट्रैफिकिंग के जरिए लाया गया था_

_*राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सूचना और नारायणी सेवा संस्थान की निशानदेही व अगुआई में पुलिस ने की कार्रवाई_ 


बिहार के सारण जिले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सूचना और नारायणी सेवा संस्थान की निशानदेही पर बिहार के सारण जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मार कर छह नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त कराया। इनमें से तीन लड़कियां बिहार की जबकि एक-एक लड़की पश्चिम बंगाल, दिल्ली और नेपाल से ट्रैफिकिंग करके लाई गई थीं। मुक्त कराई गई इन बच्चियों ने बताया कि आर्केस्ट्रा संचालक न केवल उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते थे, बल्कि जबरदस्ती अश्लील गाने पर डांस करवाते थे और मना करने पर प्रताड़ित भी करते थे।

मालूम हो कि बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते आर्केस्ट्रा समूहों में ट्रैफिकिंग के जरिए लाई गई नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण और उत्पीड़न को रोकने के लिए उनके नियमन और निगरानी के लिए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था। इसके बाद आर्केस्ट्रा समूहों पर सरकार और प्रशासन ने कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। सारण जिले में पुलिस ने आज सुबह न्यू आर्केस्ट्रा ग्रुप, शिव शक्ति आर्केस्ट्रा और मुस्कान आर्केस्ट्रा और म्यूजिकल ग्रुप पर छापामार कार्रवाई कर 6 नाबालिग बच्चियों को मुक्त काराया। इन बच्चियों की उम्र 15 से 17 साल तक की थी। छापामार कार्रवाई के दौरान आर्केस्ट्रा संचालक फरार पाए गए। पुलिस उनकी खोज कर रही है। सारण जिले के एकमा थाना इलाके में मुक्त कराई गई सभी नाबालिग लड़कियों को थाना परिसर में लाया गया। फिर वहां से उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में नारायणी सेवा संस्थान के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

बिहार का सारण जिला आर्केस्ट्रा का हब है। यहां के आर्केस्ट्रा समूहों में कार्य करने करने के लिए दूसरे राज्यों से बहला फुसलाकर कर और लालच देकर नाबालिग लड़कियों को लाया जाता है और उनका शोषण किया जाता है। आर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन नारायणी सेवा संस्थान पिछले दो साल से आर्केस्ट्रा में नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। उसने पुलिस के साथ मिल कर आर्केस्ट्रा समूहों पर करीब दो दर्जन छापामार कार्रवाई कर 180 से अधिक नाबालिग बच्चियों को शोषण से मुक्त कराया है। नारायणी सेवा संस्थान के सचिव ऋतुराज ने सरकार और प्रशासन की सक्रियता और सहयोग के लिए तारीफ की और कहा कि प्रशासन की मदद से ही पुलिस ट्रैफिकर्स और अवैध रूप से नाबालिग बच्चियों से काम कारवाने वाले आर्केस्ट्रा मालिकों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। ऋतुराज कहते हैं, “इन आर्केस्ट्रा समूहों ने अलग-अलग राज्यों में अपने कार्यालय खोल रखे हैं, जहां से उनके दलाल ट्रैफिकिंग के जरिए गरीब व मजबूर परिवारों की लड़कियों को शानदार भविष्य का झांसा और लालच देकर आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए अपने जाल में फंसा कर लाते हैं। बाद में उन्हें छोटे कपड़ों में न केवल अश्लील डांस करने के लिए मजबूर किया जाता है, बल्कि उनसे वेश्यावृत्ति भी कराई जाती है। इस खबर से संबंधित और जानकारी पाने के लिए 

 

जितेंद्र परमार (8595950825) से संपर्क करें।

Published / 2025-06-13 21:36:22
बिहार में अब राजद बना झामुमो

राजद ने कहा- बिहार में गठबंधन का हिस्सा नहीं है झामुमो, भाजपा ने दी चुनाव लड़ने की चुनौती 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब इंडिया ब्लॉक की नजर बिहार चुनाव पर है। लेकिन बिहार की राजनीति में झामुमो अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतरने की इच्छा जताने के बावजूद बिहार के इंडिया ब्लॉक दलों की एक के बाद एक चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन बैठक में झामुमो को आमंत्रित नहीं किया गया। 

बिहार की चुनावी राजनीति में राजद-कांग्रेस द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा की लगातार उपेक्षा के बावजूद झामुमो के नेताओं का मानना है कि जब इंडिया ब्लॉक के बड़े और राष्ट्रीय स्तर के नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बैठेंगे, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा का जरूर ख्याल रखा जायेगा। साथ ही हमें भी आमंत्रित किया जायेगा। 

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि झामुमो के साथ-साथ उनके नेता हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बैठक में नहीं बुलाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन हमारी नजर बिहार की राजनीति पर है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारा मजबूत संगठन है और कल की बैठक के आलोक में झामुमो भविष्य के लिए कोई निर्णय लेगा। 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा को न बुलाये जाने पर बीजेपी ने तंज कसा है। बिहार में भाजपा के सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा है कि झामुमो फुफकारता है, काटता नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया था कि पार्टी बिहार से चुनाव लड़ेगी, लेकिन महागठबंधन दलों ने उन्हें कोई समर्थन नहीं दिया और एक भी सीट नहीं दी और अब हद हो गयी है कि बिहार में होने वाली बैठकों में झामुमो को न्योता भी नहीं मिलता। 

अब झारखंड मुक्ति मोर्चा को सोचना चाहिए कि बिहार में किस तरह से उनकी हालत बद से बदत्तर हो रही है और की जा रही है। अब उन्हें तय करना है कि चुनाव लड़ना है या नहीं, अगर दम है तो चुनाव लड़कर दिखाये।

Published / 2025-06-01 20:02:11
डॉ इरफ़ान ने तेजस्वी को दी बेटा होने पर बधाई

  • इरफान अंसारी और राजेश ठाकुर ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात, बेटा होने की दी बधाई

टीम एबीएन, पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बधाई देने बीते शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कोलकाता के एक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान इरफान अंसारी और राजेश ठाकुर ने तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बधाई दी। 

इरफान अंसारी ने कहा कि यह मुलाकात न केवल एक शिष्टाचार भेंट थी, बल्कि पारिवारिक आत्मीयता का भी प्रतीक है। तेजस्वी यादव सहित पूरे लालू परिवार को इस सुखद क्षण के लिए दिल से बधाई। उन्होंने कहा, आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को पोते के आगमन पर भी ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। उनका परिवार हमारे लिए हमेशा आत्मीय और पारिवारिक रहा है। ऐसे हर्ष के अवसर पर उपस्थित रहना मेरा कर्तव्य और सौभाग्य दोनों है। 

बता दें कि तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। तेजस्वी यादव ने अपने बेटे का नाम इराज रखा है। वहीं, तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और बेटे के साथ बिहार लौट आए हैं। घर लौटने पर तेजस्वी ने अपने बेटे का ग्रैंड वेलकम किया।

Published / 2025-05-30 20:50:08
पीएम मोदी ने बढ़ाया वैभव सूर्यवंशी का हौसला

युवा स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, फोटो शेयर कर लिख दी बड़ी बात 

टीम एबीएन, पटना। बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के युवा स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की, जो हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। 

पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर हुई इस मुलाकात के दौरान वैभव के साथ के माता-पिता भी थे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आये थे। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं वैभव तथा उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की हैं। 

मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, पटना हवाई अड्डे पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। 

उल्लेखनीय है कि बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली सबका ध्यान आकर्षित किया था।

Published / 2025-05-29 20:58:38
पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन

टीम एबीएन, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन से की। पीएम शाम 4 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैयार हुआ यह नया टर्मिनल न सिर्फ वास्तुशिल्प के लिहाज से भव्य है, बल्कि इसकी सुविधाएं भी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित हैं। 

अत्याधुनिक तकनीकों और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह टर्मिनल बिहार के हवाई यातायात को नई दिशा देगा। इस नये टर्मिनल से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित सेवाएं मिल सकेंगी। 

इसमें आधुनिक चेक-इन काउंटर, हाई-स्पीड बैगेज सिस्टम, यात्रियों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय और उन्नत सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। पीएम मोदी ने इसे नये बिहार के नये प्रवेश द्वार की संज्ञा दी है। इस टर्मिनल के शुरू होने से पटना अब देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स की कतार में शामिल हो गया है।

Page 10 of 61

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse