टीम एबीएन, पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर मनेर स्थित महावीर टोला गंगा घाट पर मवेशी का चारा लेकर जा रही नाव पलटने से 14 मजदूर डूब गये। हालांकि 7 मजदूरों ने तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन 7 अन्य मजदूर गंगा नदी के तेज धारा में बह कर लापता हो गये हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना पटना से सटे दानापुर के मनेर स्थित महावीर टोला गंगा घाट की है। बताया जाता है कि मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी के मेघनाथ राय का नाव बालू लोडिंग कर सारण की ओर जा रही थी। नाव पर 14 मजदूर सवार थे। इस बीच गंगा नदी में तेज धारा होने के कारण नाउ गोता खाते हुए पलट कर डूब गई। नाव पर सभी सवार मजदूर गंगा नदी में डूब कर बहने लगे।
हालांकि किसी तरह 7 मजदूरों ने तैरकर अपनी अपनी जान बचा ली, लेकिन 7 मजदूर गंगा नदी में बह कर लापता हो गए हैं, जोकि सभी ब्रह्मचारी पोखरा के बताये जा रहे है। वहीं बचाव अभियान जारी है।
टीम एबीएन, पटना। उद्योग विभाग के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौण्डरीक ने विभागीय पत्रिका उद्योग संवाद के अक्टूबर-दिसंबर,2022 अंक का विमोचन किया। इसके बाद उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंडरीक, उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित, विशेष सचिव आलोक कुमार तथा बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने बिहार खादी के कैलेंडर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में वर्ष 2022 की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि उद्योग विभाग का बजट 3000 करोड़ से अधिक का हो गया है।
विभाग का बढ़ता बजट माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के उद्योग विभाग के प्रति बढ़ते विश्वास को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार स्टार्टअप नीति, बिहार टेक्सटाइल एवं लेदर नीति आदि के माध्यम से उद्यमिता के वातावरण के निर्माण के लिए लगातार प्रयास जारी है। स्टार्टअप को को-वर्किंग स्पेस देने के लिए पटना के मौर्यलोक और फ्रेजर रोड के वित्तीय भवन में आधुनिक आफिस स्पेस बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि पटना, मुजफ्फरपुर और मधुबनी सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में नया खादी मॉल निमार्णाधीन है, जबकि पटना के खादी मॉल का विस्तार किया जा रहा है। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ में सभी उपस्थित लोगों को वर्ष 2023 की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 4 महीनों में ही उद्योग विभाग का कायाकल्प हो गया है। अगले वर्ष विकास के और भी अनेक काम हाथ में लिए जाएंगे। वर्ष 2023 में इथेनॉल और खाद्य प्रसंस्करण के कई नये कारखानों का उद्घाटन किया जायेगा, जिसमें हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में जो इकाइयां वर्षों से बंद पड़ी हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उद्योगों के लिए चिन्हित भूमि को घेर कर रखने का हक किसी को नहीं है। जो उद्यमी उद्योग लगाना चाहते हैं उन्हें 1 सप्ताह के अंदर हर प्रकार का क्लीयरेंस दिया जा रहा है। बिहार राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक हर सप्ताह की जाती है और निवेशकों को प्रथम चरण एवं फाइनेंसियल क्लीयरेंस प्रदान किया जाता है। आवेदन से औद्योगिक यूनिट की स्थापना तक की हैंडहोल्डिंग उद्योग विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर और फतुहा में बैग निर्माण की अनेक नई इकाइयां लगी हैं। जल्द ही मुजफ्फरपुर एक बड़ा लेदर कलस्टर के रूप में अपनी पहचान बनायेगा।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप को गति बढ़ाने के लिए भी वह तत्पर हैं। हर 3 महीने पर नया स्टार्टअप के लिए आवेदन स्वीकार किया जाएगा और 45 दिनों के अंदर स्टार्टअप प्रपोजल की जांच करते हुए सीड फंडिंग और दूसरे सपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना भी विभाग की प्राथमिकता है जिसके लिए हर सप्ताह जिला स्तर पर बैठक की जा रही है और बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करके औद्योगिक इकाइयों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
टीम एबीएन, गया/ पटना। बिहार पुलिस ने दलाई लामा की कथित जासूसी के आरोप में बोध गया से एक चीनी महिला को हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गयी महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद महिला को वापस चीन भेजने की तैयारी है। पुलिस की तरफ से महिला को हिरासत में लेने के लिए लगातार कार्रवाई चल रही थी। प्रशासन की तरफ से संदेह के आधार पर स्केच भी जारी किया गया था। अधिकारियों ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया था। एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया था कि स्केच को लेकर हम लोग छानबीन कर रहे हैं तथा बोध गया के होटल व्यवसाय के जुड़े लोगों से भी बात चल रही है। हम लोग पता लगा रहे हैं कि महिला अगर बोध गया आई है तो किस जगह पर रुकी है?
आपको बता दें कि तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा बोध गया में एक महीने के प्रवास पर हैं। इसके साथ ही धर्म गुरु दलाई लामा का बोध गया कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित है। चीन की महिला का स्केच जारी होने के बाद दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गयी है।
दलाई लामा ने बोध गया में बृहस्पतिवार सुबह एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए। हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।
टीम एबीएन, गया/ पटना। बिहार के गया जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने आए 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी बैंकॉक और म्यांमार से पहुंचे थे। 24 दिसबंर को सभी इंटरनेशन फ्लाइट से बोधगया आए थे। 25 दिसंबर की शाम तक रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इनमें से 2 लोगों को होटल में आइसोलेट किया गया है। तीसरा वापस दिल्ली लौट चुका है। और चौथा लापता है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
क्या बोले गया के डीएम
गया के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान पर सवार यात्रियों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर करायी गयी थी। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई, इनमें से तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीनों इंग्लैंड के रहने वाले हैं, जिन्हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है।
टीम एबीएन, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करूणा का है, जो सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व राज्यवासियों में प्रेम, सद्भाव के साथ-साथ सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आयेगा।
वहीं इससे पहले नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग में ईसाई समुदाय के लोगों ने मुलाकात कर क्रिसमस की अग्रिम बधाई दी। साथ ही प्रभु ईसा मसीह से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
टीम एबीएन, पटना। बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा गया के गांधी मैदान में खादी मेला लगाया गया है, जिसका उद्घाटन गया के उप विकास आयुक्त विनोद दुहन और बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद आयोजित समारोह में उप विकास आयुक्त विनोद दुहन ने कहा कि गया में खादी मेला का आयोजन हर्ष की बात है। खादी और चरखा का संबंध देश की स्वतंत्रता से है। खादी के वस्त्र आरामदायक होने के साथ-साथ सुकूनदायक भी होते हैं। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि गया के गांधी मैदान में यह खादी मेला 31 दिसंबर तक चलेगा। इस मेला में एक सौ स्टाल लगाए गए हैं।
मेला प्रांगण में दो डेमो मंडप भी हैं जहां खादी बनाने की प्रक्रिया के बारे में भ्रमणकारियों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खादी का संबंध देश की आजादी और महात्मा गांधी से रहा है। महात्मा गांधी ने हर गांव में चरखा और स्वावलंबन की बात कही। उन्होंने स्वयं ही चरखे पर सूत काता और अपने सारे अनुयायियों को सूत काटने के लिए प्रेरित किया। अब खादी को और ट्रेंडी बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। खादी फॉर नेशन खादी फॉर फैशन तथा खादी फोर ट्रांसफॉरमेशन देश का नया नारा है। दिलीप कुमार ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग बिहार में लाखों लोगों की आजीविका का साधन है। हम सबको अपने ग्रामीण व्यवस्था की मजबूती के लिए मिलकर काम करना है और गांव गांव में रोजगार के सैकड़ों अवसर पैदा करने हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि खादी मेला में आकर प्रदेश के बुनकरों और ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित करें। उद्घाटन समारोह में गया जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक वीरेंद्र सिंह, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा, खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी अभय कुमार, राजीव कुमार शर्मा, सैयद अब्बास आदि भी उपस्थित रहे। खादी मेला में भागलपुर, मधुबनी, नवादा, जमुई, नालंदा, शिवहर सहित अनेक जिलों के खादी और ग्राम उद्योग के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं भाग ले रही है।
टीम एबीएन, पटना। पूरे देश में बनाए जा रहे हथकरघा निर्मित वस्तुओं के बारे में जागरूकता फैलाने और बुनकरों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हथकरघा एवं रेशम निदेशालय द्वारा पटना के गांधी मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो लगाया गया है जो 30 दिसंबर 2022 तक चलेगा। हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन राज्य के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया। मौके पर उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय और बिहार विधानसभा के सदस्य छत्रपति यादव मौजूद रहे।
उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने एक्सपो में आए हुए उद्यमियों और बुनकरों की हौसला अफजाई की और कहा कि बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों के मान सम्मान में वृद्धि करना उनकी सरकार का परम लक्ष्य है। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हथकरघा क्षेत्र में राज्य के सबसे कमजोर तबके अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक आदि को रोजगार मिलता है। हथकरघा पहले पारंपरिक और पारिवारिक व्यवसाय हुआ करता था लेकिन अब सरकारी स्तर पर भी नए भूल करो और उद्यमियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे अधिक परिपक्व और कुशल कारीगर इस उद्योग को उपलब्ध हों।
समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार सरकार की पहल पर हथकरघा एवं रेशम उद्योग के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं जिनमें हथकरघा बुनकरों को प्रति बुनकर 10,000 की कार्यशील पूंजी देना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि हजारों बुनकरों को कार्यशील पूंजी का लाभ दिया जा चुका है। समीर कुमार महासेठ ने कहा कि हथकरघा और खादी को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बिहार के बाहर हैदराबाद भोपाल कोलकाता जैसे स्थानों पर बिहार क्राफ्ट मेला लगाया गया है। जल्दी ही चेन्नई में भी बिहार क्राफ्ट मेला लगाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि बुनकरों द्वारा हथकरघा प्रभु ने गए वस्त्रों से तैयार मास्क और गमछा आदि की खरीद का निर्देश दूसरे विभागों को भी दिया गया है स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के बुनकरों द्वारा तैयार सतरंगी चादरों की खरीद की जा रही है कार्यक्रम में हथकरघा एवं रेशम निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि बुनकरों के कल्याण और हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक शहरों में मेगा हैंडलूम कलस्टर बनाने की योजना है। स्टेट हैंडलूम एक्सपो के प्रायोजक भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त हथकरघा हैं।
टीम एबीएन, रांची/पटना। आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 दिन सोमवार को भोजपुरी के लोक कवि भिखारी ठाकुर जी की 135वीं जयंती पर भोजपुरी युवा विकास मंच ने भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
मौके पर रांची में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री स्मृति सिन्हा और भोजपुरी के युवा गायक अंकुश राजा को भोजपुरी युवा विकास मंच एवं रिलेशनस ने भिखारी ठाकुर सम्मान -2022 से सम्मानित किया। इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भोजपुरी के जन नायक भिखारी ठाकुर एक महान लोक कलाकार थे। उनके लोक गीत आज भी हमको एक नई उर्जा प्रदान करती है। हमें भिखारी ठाकुर के बताये रास्ते पर चल कर भोजपुरी के विकास हेतु कार्य करने की जरूरत है। तभी हम एक नया इतिहास रच पायेंगे। इस अवसर पर राहुल कुमार दुबे, धीरज अग्रवाल समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse