बिहार

View All
Published / 2023-04-08 17:38:01
मुजफ्फरपुर : अपराधियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मुजफ्फरपुर (पटना)। बिहार के मुजफ्शफरपुर में शनिवार को जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों का तांडव देखने को मिला। जहां अपराधियों ने दो व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति को दो गोली और उसके साथ वाले दूसरे व्यक्ति को एक गोली लगी है। 

गोली चलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचा, जहां दोनों के इलाज चल रही है। 

घायलों की पहचान जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर बनवारी गांव के प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू सिंह पिता शंभू प्रसाद सिंह और कृष्ण कुमार पासवान पिता सौगारथ पासवान के रूप में हुई है। 

पूरे मामले पर पूछे जाने पर मनियारी थानेदार हेमंत कुमार ने कहा कि सकरा और मनियारी के बॉर्डर इलाके में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना की गयी है। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं दोनों का इलाज चल रहा है पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

Published / 2023-04-03 23:03:55
टेकारी में सत्संग की बह रही है गंगा

  • स्वामी सत्यानंदजी परमहंस चैत पूर्णिमा तक ब्रह्म विद्यालय आश्रम में देंगे अध्यात्म का ज्ञान और दीक्षा

एबीएन न्यूज नेटवर्क गया। ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम शाखा टिकारी में छोटका राजपुर, बक्सर के स्वामी जी श्री श्री 108 श्री सत्यानंद जी महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। स्वामी जी सात दिनों के प्रवास पर टिकारी आश्रम आये हुए हैं। रामनवमी के दिन स्वामी जी टिकारी आश्रम पहुंचे थे। चैत पूर्णिमा को महाआरती के साथ स्वामी जी का प्रवास समाप्त होगा

टेकारी स्वामी जी का रहा है कर्मक्षेत्र

अपने गृहस्थी के जीवन में स्वामी जी टेकारी स्थित डिग्री कॉलेज में भौतिक विषय के प्रोफेसर के रुप में ख्याति प्राप्त करते रहे थे। टेकारी निवास के क्रम में भी उनकी धार्मिक रुचि बनी थी और एक मित्र के माध्यम से ब्रम्ह विद्यालय आश्रम से परिचित हुए जहां उन्हें परम ज्ञानी सदगुरु स्वामी शिवधंर्मानंद जी और परम श्राक्त महात्मा दर्शनानंद जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। 

एक संपन्न परिवार के युवक होने के बाद भी उन्होंने सन्यास और भक्ति का मार्ग अपनाते हुए एक सम्मानजनक नौकरी का त्याग कर गुरु सेवा में लगे। टेकारी के आस-पास ही नहीं पूरे मगध इलाके में स्वामी जी के प्रभाव से गुरु भक्ति की गंगा बह रही है। स्वामी जी बिहार के बाद 6 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची पधारेंगे जहां वे 15 अप्रैल तक बसारगढ़ टीपूदाना स्थित आश्रम में सतसंग करेंगे। यहां कोलकाता, जमशेदपुर, आसनसोल, गढ़वा, हजारीबाग सहित विभिन्न स्थानों के भक्त स्वामी जी के दर्शन को पधारते हैं।

स्वामी जी रोजाना सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और शाम को 6 बजे से 8 बजे तक सतसंग कर रहें हैं। सतसंग में भाग लेने स्वामी जी को सुनने बड़ी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। प्रवचन के बाद स्वामी जी के दर्शन के लिए लंबी कतार लग रही है। शुक्रवार की देर शाम कोंच प्रखंड की सियाडीह गांव के ग्रामीण कलाकारों ने गंगा अवतरण नामक नाटक की प्रतुति दी। रंग - बिरंगे परिधानों में सजे ग्रामीण कलाकार ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया।

 नाटक को देखने बड़ी संख्या में दर्शक जुटे थे। स्वामी जी के प्रवास के दौरान स्वामी परमहंस दयाल पर आधारित चैता गायन की प्रस्तुति भी होगी। अगामी पांच अप्रैल को बिरहा का आयोजन भी होगा।

 टिकारी शहर के रानीगंज, तिताईगंज, इगुना, अंदर किला, रिकाबगंज, देवधरपुर, जयनंदन बिगहा, जोलह बिगहा, बेल्हड़िया, पंचानपुर, मऊ, पुरा के अलावा जहानाबाद, गया, कोंच, औरंगाबाद, गोह, अरवल समेत अन्य जगहों से लोग टिकारी पहुंच रहे हैं।

Published / 2023-04-03 14:26:01
सासाराम में फिर बम ब्लास्ट, नहीं थम रही हिंसा

टीम एबीएन, सासाराम/ पटना। बिहार में रामनवमी के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। सासाराम कस्बे में शनिवार देर शाम ताजा हिंसा भड़कने के बाद हुए बम विस्फोट  में पांच लोग घायल हो गये। धमाका शेरगंज मोहल्ले में हुआ। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। इसके अलावा राज्य के दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो समूहों के बीच झड़प के बाद बिहार में सांप्रदायिक तनाव फिर से बढ़ गया।

 नालंगा के बिहारशरीफ के पहाड़पुर क्षेत्र और सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज इलाके में सांप्रदायिक झड़पें हुईं। बताते चलें पहाड़पुर में कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह फायरिंग में घायल मुकेश कुमार की मौत हो गयी है। बिहार शरीफ के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

भारी तादाद में बिहार पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। भड़काऊ या झूठी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया  पर भी नजर रखी जा रही है।

बिहार पुलिस के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में रामनवमी समारोह के बाद समूहों के बीच हुई झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सासाराम में हुई झड़प के सिलसिले में 18 शामिल हैं। सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सासाराम में बम विस्फोट अभी सभी कोणों से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

अधिकारियों ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बिहार पुलिस ने शनिवार को कहा कि सासाराम और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

Published / 2023-04-02 20:46:04
नवादा : अमित शाह ने मोदी को तीसरी बार पीएम और 2025 में बिहार में भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान

टीम एबीएन, नवादा/ पटना। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने लोगों से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने और बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने का मौका देने का आह्वान किया।

श्री शाह ने रविवार को यहां हिसुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन देने का आह्वान किया और कहा कि जनता के समर्थन से श्री मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अगले संसदीय चुनाव में राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत के लिए अपना समर्थन देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल अगस्त में भाजपा को धोखा दिया और प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद से हाथ मिलाया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री पद की कोई जगह खाली नहीं है और श्री कुमार के पास प्रधानमंत्री बनने का कोई मौका नहीं है।

श्री शाह ने कहा कि राजद प्रमुख श्री यादव इस भ्रम में हैं कि श्री कुमार उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनायेंगे। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि श्री कुमार वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं और वह 2025 में होने वाले अगले बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी नहीं बनायेंगे।

Published / 2023-04-01 22:11:08
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया नालंदा, 40 राउंड फायरिंग में एक की मौत

बिहार में फिर बवाल, आगजनी की भी सूचना

टीम एबीएन, नालंदा/ पटना। बिहार के नालंदा जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गयी। जिले के बिहारशरीफ के पहाड़पुर के पास दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गयी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से 30-40 राउंड फायर किये गये। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी, जिसमें एक की मौत हो गयी। एक धार्मिक भवन में आग लगाने की सूचना भी मिली है। जिसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है।  

दरअसल, नालंदा प्रदेश के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का गृह जिला है। शुक्रवार को भी यहां उपद्रव, फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी हुईं थी। जिस जगह ये घटनाएं हुई वहां से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पहाड़पुर में आज शनिवार शनिवार को हिंसा भड़क गयी। पुलिस और प्रशासन की टीम हालात पर काबू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

गोली लगने से एक घायल एक की मौत

गोलीबारी में मो ताज और गुलशन नाम के व्यक्ति को गोली है। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, रात करीब साढ़े आठ बजे गुलशन की मौत हो गयी।

इंटरनेट रहेगा बंद

शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी थी। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी थी। अब बिहारशरीफ में हिंसा भड़कने के बाद रविवार को इंटरनेंट सेवा बहाल किये जाने की संभावना नहीं दिख रही है।

Published / 2023-04-01 17:40:30
प्रशिक्षण के लिए बिहार आये हैं विदेश सेवा के छह अधिकारी

  • बिहार के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित होने में करें मदद : समीर महासेठ

टीम एबीएन, पटना। समीर कुमार महासेठ भारतीय विदेश सेवा के 6 प्रशिक्षु अधिकारी बिहार राज्य के विशेष अध्ययन के लिए पटना आए हैं जहां उन्होंने उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के साथ मुलाकात की।

प्रशिक्षु अधिकारियों में राज आनंद, अमन आकाश,अमन अग्रवाल, शुभ्रा कुमारी, लक्ष्य आनंद और अनुराग नयन शामिल रहे। सभी अधिकारी भारतीय विदेश सेवा के 2022 बैच के अधिकारी हैं। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया कि बिहार में बृहद उद्योगों के लगाने की अपार संभावनाएं तो है ही, मध्यम और लघु उद्योग लगाने का भी भरपूर स्कोप है। 

बिहार सरकार की इथेनॉल पॉलिसी और चमड़ा एवं लेदर पॉलिसी की सराहना पूरे देश में हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार का वस्त्र एक समय पूरी दुनिया में जाता था। भागलपुर के सिल्क और मधुबनी की खादी की विशिष्ट पहचान है। पुराने गौरव को हमें फिर से वापस लाना है। 

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि जब वह विदेश में अपनी सेवा दें तो बिहार के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित होने में मदद करें। वस्त्र उद्योग में बिहार की पुरानी पहचान को पुनः वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में सहयोग दें।

Published / 2023-04-01 16:42:31
नवादा : सड़क दुर्घटना में तीन की मौत के बाद मचा कोहराम

टीम एबीएन, नवादा/ पटना। नवादा में सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों की मौत शनिवार को पटना के पीएमसीएच में हो गयी। सड़क हादसा का यह मामला शुक्रवार को देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 पर घटित हुई थी। 

गंभीर हालत में घायलों को आनन-फानन में पावापुरी मेडिकल कॉलेज के बाद पटना के पीएमसीएच में ले जाया गया था। जहां सभी को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था लेकिन दुर्भाग्य ही कहा जाये कि शनिवार को तीन घायलों की मौत हो गयी।

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से ऑटो पर सवार उक्त तीनों लोग कल अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए थे। मृतकों में कालीपुर गांव निवासी सतीश कुमार, अमित कुमार, गुड्डू सिंह शामिल है। जख्मी महिला सतीश सिंह की पत्नी मनीषा देवी है।

बताया जा रहा है कि गांव में छठी पूजन का कार्यक्रम था और सभी लोग ऑटो पर से कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी अज्ञात ट्रक और ऑटो की भिड़ंत हो गयी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे और आज उनकी मौत हो गयी।

Published / 2023-03-29 11:23:16
बिहार : 30 मार्च से एक अप्रैल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

टीम एबीएन, पटना। बिहार में 30 मार्च से एक अप्रैल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है। विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि 30 मार्च की शाम 5 बजे से भारी गर्जना के साथ बारिश शुरू होगी। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 10 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। किसानों को सलाह दी गयी है कि तैयार फसल की कटाई कर लें और उसे पानी या नमी से बचायें। 

खराब मौसम के दौरान पशुधन और खुद भी बाहर निकलने से बचें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूरे प्रदेश में भारी बारिश के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ है।

Page 30 of 62

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse