एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/ पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमएसएमई विकास संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमार और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने किया।
कार्यक्रम में निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छता के लिए काम करना एक पुनीत कार्य है। गंदगी तथा कचरे से अनेक प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। गंदगी से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और बीमारियों के कारण कार्य दक्षता में कमी आती है। निरोग और आरामदायक जीवन के लिए स्वच्छता आवश्यक है।
ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि अपने अपने घर की सफाई के अलावा हमें अपने परिवेश, जल के स्रोतों और आसपास के वातावरण की सफाई का भी ध्यान रखना है। स्वच्छता एक बड़ा विचार है जिसके तहत हर प्रकार की गंदगी को समाप्त करते हुए बेहतर मानव मूल्यों की स्थापना करना हम सबका लक्ष्य है।
उन्होंने सभी पटना वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अवश्य भाग लें। उन्होंने लोकगीत गाकर भी उपस्थित लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एल देबला देवी,संजीव आजाद, विजय कुमार पंडित,दीपू कुमार,सूरज कुमार और रविकांत ने पुरस्कार जीते।
मेरा शहर मेरी जवाबदेही विषय पर आयोजित वाद संवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सम्राट एम झा, गौरीशंकर प्रसाद, नवीन कुमार, सत्येंद्र कुमार, मेघा पटेल, सूरज कुमार, आशीष आनंद, प्रियदर्शी, संतोष कुमार, भारत भूषण, अमित कुमार, अजीत प्रसाद, अमित कुमार, हरेंद्र प्रसाद, गंभीर कुमार, विकास कुमार, रोशन कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, मोहम्मद सरफराज आलम और अंश कुमार ने पुरस्कार जीता।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम तथा बी-हब स्टार्टअप कॉमन फैसिलिटी सेंटर के तत्वावधान में स्वच्छता एवं स्टार्टअप विषय पर कार्यशाला सह सांस्कृतिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पटना नगर निगम के निगम आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि कचरा निष्पादन के क्षेत्र में नई तकनीक एवं नवाचारों की अपार संभावनाएं हैं।
नये स्टार्टअप इस क्षेत्र में काम करके अपनी उपलब्धि का दायरा बढ़ा सकते हैं। चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के निदेशक डॉ राणा सिंह ने पटना नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता के लिए किये जा रहे प्रयासों और ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत द्वारा स्वच्छता जागरूकता की कोशिशों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाती है। स्वच्छता सबको पसंद है और स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने का स्कोप भी बहुत ज्यादा है।
नये उद्यमी इस क्षेत्र में बहुत बेहतरीन काम कर सकते हैं। पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि सब के सहयोग से ही स्वच्छता के स्तर में सुधार हुआ है। अलग-अलग किस्म के कचरे को ओरिजिनेटिंग स्थान पर ही यदि अलग-अलग कर दिया जाये तो कचरा निष्पादन आसान हो जायेगा।
उन्होंने सभी से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने की अपील की ताकि पटना की रैंकिंग को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
बी-हब में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सृष्टि कुमारी, जितेश कुमार, सतीश कुमार, रवि रंजन कुमार, शाहिद हबीब, डॉक्टर शंकर गुप्ता, शहनाज, नितिन कुमार, कन्हैया कुमार, हर्ष किशोर, दुर्गेश कुमार तिवारी, अभिमन्यु, रश्मि कुमारी, विपिन कुमार आर्य, गोविंद चौधरी तौसीफ अहमद, रजनीश कुमार
माया वर्मा, शिवानी, रिचा सिंह, ऋषभ, रामानंद ठाकुर, आलोक कुमार हर्ष राज चौहान, अभिषेक शाही, स्वाति कुमारी, कुमार सचिन, अजय कुमार, अविनाश कुमार, विकास पंजियत एवं कुमार विक्रांत आदि मौजूद रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/ पटना। मेरी माटी मेरा देश तथा हर घर तिरंगा अभियान के तहत दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण, फोटो प्रदर्शनी तथा देशभक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत तथा न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पटना क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उद्घाटन के अवसर पर सुनील कुमार, प्रबंधक दिनेश कुमार प्रबंधक, स्नेहा भारती सहायक प्रबंधक, समीर कुमार प्रशासनिक अधिकारी, अमरजीत कुमार माइक्रो आफिस इंचार्ज की उपस्थिति रही। संस्था द्वारा आजादी के 75वां महोत्सव के समापन के अवसर पर अमृत वाटिका का सृजन किया गया एवं मेरी माटी मेरा देश के तहत हाथों में वतन की मिट्टी लेकर पांच प्रण की प्रतिज्ञा ली गयी।
कार्यक्रम में लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम एक अभिनव परिकल्पना है जो देश के विकास एवं समृद्धि को आम लोगों से जोड़ने के लिए आयोजित किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार ने कहा कि देशभर में चलाया जा रहा यह कार्यक्रम भारतीय समाज को अपने मूल्यों और संस्कृति के प्रति संवेदनशील बनाने का एक प्रयास है और साथ ही देश की भूमि की संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण को बनाये रखने का उद्दीश्य रखता है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको अपने दिलों में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश झ्र यह एक रिश्ता है जिसका महत्व सबसे ऊंचा होता है। हमारी माटी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें पहचान देती है और हमारी पहचान है। इस देश के आदर्शों, संस्कृति और विविधता में हमारी पहचान बसी होती है।
मेरी माटी मेरा देश वाकई में सच्चे प्रेम का प्रतीक है। हमारी प्रेम और भावनाएं इसे हमें एक साथ बांधती हैं और हम सभी देशवासियों को एक ही परिवार का हिस्सा बनाती हैं। यहां की विविधता में भी हमारी एकता छिपी होती है। नीतू नवगीत ने कहा कि हमारी माटी के प्रति हमारा कर्तव्य है कि हम उसे सेवा करें और समर्पित रहें। हमें अपने देश के उत्थान और प्रगति के लिए समर्पित रहना चाहिए।
इस अवसर पर सभी लोगों ने पंचप्रण लिए कि हमें साथ मिलकर भारत को विकसित देश में बनाना है। हमारे मन में बसी गुलामी की मानसिकता को जड़ से बाहर निकाल फेंकना है। हम सभी को एकता और एकजुटता के लिए कर्तव्यबद्ध रहना है। देश की रक्षा करने वाले शहीदों का सम्मान करना है। भारत देश को वर्ष 2047 में विकसित देश बनाने का सपना साकार करना है। भारत देश के नागरिक होने के कर्तव्य को निभाकर देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सुल्तानगंज/ पटना। जिला प्रशासन भागलपुर और पर्यटन विभाग द्वारा श्रावणी मेला-2023 के अवसर पर सुल्तानगंज में मां गंगा के पावन तट पर आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने भगवान भोलेनाथ पर आधारित भजनों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति करके श्रोताओं को झुमाया।
डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने गणेश वंदना से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह पर आधारित गीत, बाबा बैजनाथ हम आयल तोहर दुवरिया, भक्ति जगह के मन में ओढला केसरिया चला हो सखिया चला बाबा के नगरिया चला हो सखिया, शिव शंकर चले बारात बुनिया पड़ने लगी, डर लागे छि हमरा डर लागे छि, हम ना जाए भाई कोहबर घर हमारा डर लागे छि, भूत पिशाच सब नाच करे छि, छोटी सी मेरी पार्वती शंकर जी की पूजा करती थी, हे गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ईबो, मांगी ला हम वरदान है गंगा मैया, डम डम डमरू बजावे ला हमार जोगिया सहित अनेक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
बोल बम के नारों के बीच श्रोताओं ने भक्ति गीतों का भरपूर आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अशोक कुमार राम ने बैंजो पर, धनंजय कुमार राम ने पैड पर, अनिरुद्ध पासवान ने ढोलक पर और मनीष ने कीबोर्ड पर लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत के साथ संगत किया। मौके पर शैलबाला भगत ने भी महादेव के गीत कैलाश पर्वत पर बाबा का बसेरा है, बेल के पतिया में का गुण हो गाये और भगवान शिव को हर प्रकार की समस्याओं का मुक्तिदाता बताया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के क्राफ्ट केंद्र का उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया। उद्घाटन के अवसर पर उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक, उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार और भवन निर्माण विभाग के विशेष सचिव मनीष कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार की कला को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की विशेष भूमिका है। बिहार का मधुबनी पेंटिंग एथेंस के म्यूजियम में दिखता है तो अमेरिका के बाजार में भी। जापान में तो मधुबनी पेंटिंग पर पूरा संग्रहालय ही है।
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान से बिहार की पारंपरिक कलाओं में पारंगत होकर कलाकार देश-विदेश में अपनी पहचान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नए कलाकारों को सही राह दिखाना कला गुरुओं की जिम्मेदारी है। इस संस्थान के छ: मासिक कार्यक्रम में 18 विभिन्न शिल्पों में लगभग 400 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह अपने आप में प्रशंसनीय बात है।
समर कैंप में भी 700 बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षित किए गए बच्चे भविष्य के बेहतर कलाकार हैं। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि कला की ट्रेनिंग साधना है। कला साधना पूरी गंभीरता के साथ करनी चाहिए। उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण और सुविधाओं का लाभ उठाकर प्रशिक्षु कलाकार अपनी कला को समाज की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार विकसित करें।
पूरी दुनिया में कला का बाजार विस्तृत हो रहा है। मधुबनी पेंटिंग के साथ-साथ मंजूषा कला, टिकुली कला, बंबू आर्ट, टेराकोटा, सिरामिक, एप्लिक और सुजनी जैसी कलाओं में पारंगत होकर बिहार के युवा न सिर्फ अपने लिए रोजगार की व्यवस्था कर सकते हैं बल्कि कला के क्षेत्र में बड़ा नाम भी कमा सकते हैं। जब कलाकार का नाम होता है तो उनके संस्थान का भी नाम होता है।
कला शैलियां स्कूल के नाम से चलते रहती हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करते रहें। अपने आपको लगातार तरासते रहें। इससे परिपक्वता आयेगी और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान मिलेगी। इससे पहले सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान पटना के क्राफ्ट केंद्र के निर्माण हेतु 29.90 करोड़ की योजना स्वीकृत है जिसके तहत ब्लॉक 1, ब्लॉक 2 और ब्लॉक 6 बनकर तैयार हो गया है जिसका उद्घाटन किया जा रहा है।
दो और ब्लॉक का निर्माण जल्दी ही पूरा हो जायेगा। नये भवनों के निर्माण से मधुबनी पेंटिंग, टिकुली आर्ट और दूसरी कलाओं के प्रशिक्षण हेतु बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो गयी हैं। इससे लोकप्रिय कलाओं के लिए निर्धारित सीटों की संख्या को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में अभी मधुबनी पेंटिंग, टिकुली पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग, पेपर मैसी, टेराकोटा, कशीदाकारी, काष्ठ खिलौना, रंगाई-छपाई, चर्म शिल्प, सुत बुनाई, पाषाण शिल्प, मेटल क्राफ्ट, सिक्की कला, सेरामिक शाखा, वेणु शिल्प, सुजनी शाखा, गुड़िया शाखा और जूट शाखा में प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
क्राफ्ट सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर पर्यवेक्षक बृजेश कुमार सिंह, उद्योग विस्तार पदाधिकारी अरमान अली, मुकेश कुमार, राहुल कुमार सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक दौरान दोनों नेताओं ने विपक्षी गठबंधन सहित कई मुद्दों पर बातचीत की।
दोनों नेताओं की यह बैठक दिल्ली में आरजेडी सांसद मीसा भारती के घर पर हुई। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि कि दोनों नेताओं ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस के साथ आगे बढ़ने की रणनीति सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आरडेजी प्रमुख के स्थास्थ्य के बारे में हालचाल जाना। पूर्व कांग्रेस प्रमुख और लालू प्रसाद ने बिहार की राजनीति पर भी चर्चा की, जहां राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल और जदयू नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में हैं।
बता दें कि विपक्षी दलों (INDIA) की अगली व तीसरी बैठक 31 अगस्त से एक सितंबर तक मुंबई में होगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दरअसल, पहले यह बैठक 25-26 अगस्त को होने वाली थी लेकिन कुछ नेताओं के व्यस्त शेड्यूल होने के कारण इस बैठक को आगे के लिए टाल दिया गया. इंडिया की इस बैठक में संयोजक पर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही समन्वय समिति का भी गठन हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद कांग्रेस का जोश हाई है। कुछ दिनों में उनकी सांसदी भी बहाल हो जायेगी। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या राहुल 2024 में INDIA की तरफ से पीएम पद का चेहरा बनेंगे? क्योंकि जब उनकी संसद सदस्यता बहाल हो जाएगी तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ ताल ठोक सकते हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार को प्रतिष्ठित रिलिजियस टूरिज्म डेस्टिनेशन आॅफ द इयर अवार्ड प्राप्त हुआ है। बेंगलुरु में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट 2023 में राज्य ने यह प्रतिष्ठित वर्ष का धार्मिक पर्यटन गंतव्य स्थल पुरस्कार जीता। अभय कुमार सिंह, सचिव, बिहार पर्यटन और विनय कुमार राय, निदेशक पर्यटन विभाग ने इस पुरस्कार को बिहार पर्यटन के लिए गौरव का क्षण बताया है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग लगातार नये-नये अभिनव प्रयोगों के जरिये पर्यटन स्थलों में सुविधाओं और आकर्षण केंद्रों का विस्तार कर रहा है, उसी का परिणाम है कि यह पुरस्कार राज्य को प्राप्त हुआ है।
विभाग आगे भी लगातार अपने पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा ताकि हम देश में एक बेहतर पर्यटन राज्य के रूप में स्थान हासिल करते रहें। सचिव और निदेशक ने कहा कि इसका श्रेय हमारे पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को जाता है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर कार्य हेतु प्रोत्साहित किया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक शिक्षाविद डॉ अनिल सुलभ, डॉ संजीत कुमार, जया कुमारी, प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह तथा पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने किया।
जागरूकता कार्यक्रम में डॉ अनिल सुलभ ने कहा कि मानव जीवन के लिए स्वच्छता का सर्वोपरि महत्व है। मानव जीवन मूल्यवान है। इसे गुणवत्तापूर्ण और कल्याणकारी बनाने के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति तन, मन और धन के साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति समर्पित रहे। हमारे संपूर्ण विकास के लिए स्वच्छता और हरित पर्यावरण अति आवश्यक है। सिर्फ अपने घर की सफाई कर लेने से बात नहीं बनेगी।
अपने टोला-मोहल्ला, शहर की सड़कों तथा पूरे शहर की सफाई के लिए भी स्वच्छ आदतें अपनानी होगी। राह चलते इधर-उधर थूकने और कचरा फैलाने की आदतों पर विराम लगाना होगा। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम ने डॉ नीतू कुमारी नवगीत के नेतृत्व में स्वच्छता जागृति अभियान चलाकर नयी पीढ़ी को संस्कारी बनाने का मूल्यवान प्रयास किया है।
लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया और सभी उपस्थित लोगों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने की अपील की। स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा विद्यार्थियों के बीच क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में हरित किसलय को प्रथम, जानू प्रिया को द्वितीय तथा प्रिया चंद्र को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कृष्णा कुमार, साबिया रौशन, अंशु कुमार राय, मधुबाला, संतोष कुमार सिंह, कृतिका चौहान तथा जया को सांत्वना पुरस्कार मिला। क्विज प्रतियोगिता में पुरुषोत्तम कुमार, शिवम कुमार, प्रेम कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, शशांक कुमार, हरित किसलय, मधुबाला, कृष्णा कुमार, अंजली कुमारी, कृतिका चौहान तथा आदित्य कुमार ने भाग लेकर पुरस्कार जीते।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse