मनोरंजन

View All
Published / 2025-06-07 21:06:00
अब अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। दीपिका पादुकोण, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करती नजर आयेंगी। अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली और कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स की ई-आॅक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गयी है। 

घोषणा वीडियो में इस भव्य सहयोग की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें दीपिका एटली से बात करती नजर आती हैं और फिर तुरंत ही पूरी तैयारी में जुट जाती हैं। भव्य हेडगियर पहनकर, पूरी वेशभूषा में सेट पर कदम रखती हैं, युद्ध के लिए तैयार। 

यह फिल्म चार जबरदस्त रचनात्मक शक्तियों को एक साथ लाती है, जिसमें अल्लू अर्जुन, एटली, सन टीवी नेटवर्क और दीपिका पादुकोण शामिल है।अस्थायी रूप से प्रोजेक्ट एए22x ए 6 नामक यह फिल्म एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने जा रही है, जिसमें गहन भावनाएं, रोमांचक एक्शन, भव्य दृश्य और भारतीय संस्कृति में गहराई से जमी कहानी को वैश्विक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। 

फिल्म का निर्माण इस वर्ष के अंत में शुरू होने की उम्मीद है, और जल्द ही कलाकारों, तकनीकी दल और रिलीज की समयसीमा पर और जानकारी साझा की जायेगी। एटली ने कहा, जवान में दीपिका पादुकोण मैम के साथ काम करना अविश्वसनीय था। उनकी रेंज, ताकत और गरिमा हर फ्रेम में झलकती है। 

वह कहानी को आगे बढ़ाती हैं। अब जब वह और अल्लू अर्जुन सर एक साथ हैं, तो हम कुछ ऐसा बना रहे हैं जो वास्तव में अविस्मरणीय होगा। एक फिल्ममेकर का सपना। सन पिक्चर्स ने कहा, दीपिका पादुकोण के इस परियोजना से जुड़ने से इसका स्तर एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है। 

वह गंभीरता, स्टार पावर और एक बेजोड़ उपस्थिति लाती हैं जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी। एटली की दृष्टि, अल्लू अर्जुन की करिश्माई ऊर्जा और दीपिका की प्रभावशाली प्रतिभा के साथ, हम वैश्विक दर्शकों के लिए एक प्रतिष्ठित फिल्म बना रहे हैं।

Published / 2025-06-04 20:36:26
एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को मिला एक और गोल्ड

  • गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को टीएमजी क्रिएशन  न्यु मुम्बई म्यूजीकल इवेंट से एक डांस परफॉरमेंस से मीला गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। गुलाब को ऐसे कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें दिल्ली बॉलीवुड सिने रिपोर्टर अवार्ड, नागपुर गौरव महाराष्ट्र अवार्ड, मुंबई जंगौरव कार्य दर्पण अवार्ड, वडोदरा सिने मीडिया अवार्ड, वाइब्रेंट गुजराती फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।  

गुलाब की जीवनी 

गुलाब गुजरात के आनंद में पैदा हुए एक एक्शन अभिनेता हैं। गुलाब के माता-पिता बहुत गरीब थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन एक खाट तंबू में बिताया। लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलात अपने बेटे को शारीरिक श्रम करके एक अच्छे पद पर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। उनमें से एक थे गुलाब सलात जो 8 साल की उम्र से ही बॉलीवुड फिल्मों में रुचि रखते थे। उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वे एक बार फिल्मों में काम करेंगे। 

उनके पिता ने इसके लिए कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया। उन्होंने दिन-रात मेहनत की और अपने बेटे को मार्शल आर्ट कराटे आल इंडिया वाडो काई कराटे दो अकादमी इंडिया इंटरनेशनल नामक अकादमी में दाखिला दिलाया। गुरु के बिना अब मुझे डांस एकेडमी ज्वाइन करनी पड़ेगी। डांस के लिए उन्होंने आनंद जिला छोड़ दिया और जिमनास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने हैदराबाद चले गये। 

वहां उन्होंने कड़ी मेहनत की और हैदराबाद से एक साल की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने जिले के प्रति अपना कर्तव्य दिखाया और कुछ नाम कमाया। गुलाब के पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। अब मैं अपने बेटे को मुंबई ले जाऊंगा और किसी फिल्म में काम दिलाऊंगा। आनंद को छोड़कर पिता तम्मा भाई गुलाब को मुंबई ले गए। वहां उनकी मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई। 

उसने गुलाब के पिता तम्मा भाई से 15000 ठग लिये। डायरेक्टर ने गुलाब के पिता तम्मा भाई को अपने जाल में फंसा लिया। फिर भी उन्हें काम नहीं मिला। वे मुंबई छोड़कर अपने शहर वापस आ गये। कुछ दिनों बाद गुलाब के पिता तम्मा भाई का निधन हो गया। गुलाब बिल्कुल अकेले और कमजोर हो गये। अब मैं क्या करूंगा? पिता की मौत के बाद स्थिति ऐसी थी। 

आनंद पढ़ाई के लिए रामनगर के स्कूल मैत्री विद्यालय, रामनगर में जाता था घर में काफी परेशानियां बढ़ने लगी थी। उनके दो भाई और दो बहन थी। गुलाब की मां का बेटा सोनी बैन था उनकी तबीयत भी दिन पर दिन खराब होती गई और वो अपनी मां का काफी ख्याल रखते थे। मैं अपनी मां को नहीं खोना चाहता हूं। मैंने अपने पिता को खो दिया है लेकिन मैं अपनी मां को नहीं खोना चाहता हूं।

वहीं से मैंने डांस करना शुरू किया। गुलाब कुछ प्रदर्शन करके और कराटे की क्लास चलाकर और कुछ पैसे इकट्ठा करके अपना गुजारा करता था। कुछ दिनों के बाद वह हर जगह, हर राज्य में गया और फिल्म निमार्ता और निर्देशक से अपने काम के लिए अनुरोध किया, लेकिन असफल रहा। वह अपने शहर वापस आ गया और फिर अपनी ट्रेनिंग शुरू की। उसने कहा मैं अपने पिता के शहर का नाम रोशन करूंगा। मैंने हिम्मत नहीं हारी मेरी किस्मत ऐसे चमकी।

उन्होंने जय जय जग जननी दुर्गा मां जय बजरंगबली सीरियल में काम करना शुरू किया। उन्होंने सीरियल के साथ फिल्मों में काम करना शुरू किया वह अपने फिल्मी काम के लिए कराटे, मार्शल आर्ट, जिमनास्टिक, योगा, बॉडी स्टंट, ब्रेक डांस, लाठी, ननचाकू, तलवार, राइफल, शूटिंग और फिल्मी अभिनय करते थे, लेकिन उन्होंने कभी काम करना बंद नहीं किया। गुलाब एक एक्शन एक्टर हैं। मैं अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना जल्द ही पूरा करूंगा। आज गुलाब एक एक्शन एक्टर हैं। मीडिया की वजह से उन्होंने पूरे भारत में अपना अच्छा नाम बनाया है।

Published / 2025-05-30 20:45:50
80 की उम्र में दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन

दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन, 80 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। कभी काजोल के चाचा अयान मुखर्जी तो कभी एक्टर राजेश का निधन। वहीं, अब हाल ही में फिर एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आयी है। फिल्मी और साहित्य की दुनिया पर राज करने वाले एचएस वेंकटेशमूर्ति का निधन हो गया है। सिनेमा को बेहतरीन लिरिक्स और डायलॉग्स देने वाले वेंकटेशमूर्ति का 80 साल की उम्र में देहांत हो गया। उनके इस दस दुनिया से जाने की खबर ने सबको गम में डूबो दिया है। 

एचएस वेंकटेशमूर्ति पिछले कुछ वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह बीमारियों को मात नहीं दे पाए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वेंकटेश के निधन की खबर से सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गयी है।   

एचएस वेंकटेशमूर्ति के अंदर हुनर कूट-कूटकर भरा था। वह गीतकार और कवि ही नहीं, बल्कि नाटककार, डायलॉग राइटर, लेखक और प्रोफेसर भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखीं और साथ ही सिनेमा में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। एक लेखक के रूप में उन्होंने कन्नड़ में 100 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनके एक नाटक हूवी को कन्नड़ पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में भी चुना गया था।  

इतना ही नहीं, वेंकटेशमूर्ति कन्नड़ सिनेमा में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म किरिक पार्टी में बतौर गीतकार काम कर चुके थे। थुगु मंचदल्ली कूथु गाने में उनके लिरिक्स ही थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी अपना योगदान दिया था।

Published / 2025-05-26 22:15:34
आर्या ग्रुप आफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब बहुत जल्द करेगा सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड

लगभग 70 फीसदी कार्य हुआ पूरा,लाइसेंस भी मिल चुका हैं 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। आर्या डिजिटल ओटीटी के बाद आर्या ग्रुप आफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब को जोर - शोर के साथ तैयार किया जा रहा हैं। जो बहुत जल्द सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड करेगा।जिसको लेकर आर्या ग्रुप आफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया में पोस्ट भी साझा किया हैं।

उन्होंने बताया कि लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जबकि,कमर्शियल टेलीपोर्ट हब के लिए निर्माण कार्य भी लगभग समाप्ति पर हैं। अनुमानित 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका हैं। आगामी कुछ माह में सैटेलाइट सर्विस शुरू होने की संभावना हैं। बता दें कि कई वर्षों से दुर्गेश आर सिंह राजपूत इसको लेकर प्रयासरत हैं और यह उनके जीवन के संघर्ष और मेहनत का नतीजा हैं। जो सफल होने जा रहा हैं। 

चूंकि, आर्या ग्रुप आफ कंपनी एंटरटेनमेंट उद्योग में बेहतर कर रहीं हैं। आर्य डिजिटल ओटीटी में लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट हैं। कई यूट्यूब चैनल्स हैं, जिनमें मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। लेकिन,सैटेलाइट सर्विस में कदम इनकी एक बहुत बड़ी उपलब्धि में से एक होगी। यह कमर्शियल टेलीपोर्ट हब उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनाया जा रहा हैं।जो जल्दी ही सबको अपनी सेवा प्रदान करेगा।

Published / 2025-05-26 22:13:56
भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बिग बी गदगद

अमिताभ ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जतायी 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बढ़ने और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जतायी है। अमिताभ बच्चन ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पोस्ट किया है और खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने अग्निवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय सेना को सलाम भी किया है। 

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपने पोस्ट में सबसे पहले जय हिंद और तिरंगे वाली इमोजी से शुरूआत की। उन्होंने लिखा, भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी और अब भारत। आगामी 2.5 से 03 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। 

अमिताभ ने आगे सभी देशों की जीडीपी का जिक्र करते हुए लिखा, संयुक्त राज्य अमेरिका 30.51 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ। चीन 19.23 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी के साथ। जर्मनी 4.74 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ और भारत लगभग 04 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ। 
अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट और किया।

उन्होंने भारतीय सेना और अग्निवीरों को सलाम किया। उन्होंने भारतीय सैनिकों की कोलाज बनी हुई दो तस्वीरें शेयर की। जिनमें एक फोटो पर अग्निवीर लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, अग्निवीर जिंदाबाद। जय भारत माता की। जय हिंद। साथ में उन्होंने तिरंगे वाला इमोजी भी बनाया।

Published / 2025-05-21 22:15:20
कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा जलवा

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा दिया। इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 काफी चर्चा में है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रहे हैं। फ्रांस के रिवेरा शहर मां चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में जाह्नवी कपूर ने जलवा बिखेरा है। 

जाह्नवी कपूर ने कान्स 2025 में अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट से जाह्ववी का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया गुलाबी रंग का एक कस्टम-मेड आउटफिट पहना। 

यह एक बनारसी टिशू फैब्रिक से बना था, जिसमें एक वॉल्यूमिनस स्कर्ट, कॉर्सेट टॉप और एक ड्रामेटिक घूंघट था। उन्होंने चोपार्ड के हाउते जोएलरी कलेक्शन की ज्वेलरी पहन अपने लुक को कम्पलीट किया।कान्स के रेड कारपेट पर जाह्नवी कपूर पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आयी। उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज देकर पूरी महफिल लूट ली। जाह्नवी को देख लोगों को उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की भी याद आयी। 

जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी कान्स पहुंचे हैं। दोनों ही सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म होमबाउंड के लिए वहां पहुंचे हैं, जिसकी स्क्रीनिंग इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में हो रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले इसके लीड सितारे जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर रेड कारपेट पर उतरे।

Published / 2025-05-18 21:26:21
न्यूज और भक्ति चैनल्स की लाइव स्ट्रीमिंग आर्या डिजिटल ओटीटी पर शुरू

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (नई दिल्ली)। आर्या डिजिटल ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता व लगातार बढ़ते डाउनलोड्स को देखते हुए कई चैनल्स लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जुड़ रहे हैं। हाल ही में एटीएन समाचार, सन्मार्ग टीवी और ईश्वर वाणी चैनल का लाइव स्ट्रीमिंग आर्या डिजिटल ओटीटी पर शुरू किया गया है।

इससे पूर्व चाणक्य न्यूज इंडिया और भक्ति धारा फिल्म्स का भी लाइव स्ट्रीमिंग आर्या डिजिटल ओटीटी पर शुरू हो चुका है। एटीएन समाचार न्यूज चैनल हैं। वहीं सन्मार्ग टीवी और ईश्वर वाणी भक्ति कार्यक्रम पर आधारित है। इसमें अध्यात्म, धर्म और संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण किया जायेगा। 

आर्या ग्रुप आफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा हैं और यह लोगों का ही प्यार आशीर्वाद हैं कि ओटीटी के डाउनलोड्स लाख में पहुंचने को है। जिससे प्रभावित होकर चैनल्स भी लाइव स्ट्रीमिंग की सेवा ले रहें हैं। लाइव स्ट्रीमिंग चैनल्स की संख्या भी लगातार बढ़ रहीं हैं। 

जहां दर्शकों को एक ही जगह सभी प्रकार के कंटेंट देखने को मिलेंगे। आर्या डिजिटल ओटीटी पर म्यूजिक वीडियो, फिल्म, वेब सीरीज, शॉर्ट फिल्म्स आदि कंटेंट विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध हैं। जिसे दर्शक न्यूनतम शुल्क में देख सकते हैं। इसमें मनोरंजक कंटेंट के साथ लाइव स्ट्रीमिंग चैनल्स भी हैं, जो सब्सक्रिप्शन प्लान में ही हैं।

Published / 2025-05-17 21:40:20
कान्स फिल्म फेस्टबिल में तहलका मचा रहीं परुल गुलाटी

  • कान्स फिल्म फेस्टबिल में परुल गुलाटी ने अपने रेड कार्पेट डेब्यू से मचाया धमाल

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री और उद्यमी परुल गुलाटी ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने पहले रेड कार्पेट डेब्यू से धमाल मचा दिया। परूल गुलाटी ने कान्स फिल्म फेस्टबिल में अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने बहुप्रतीक्षित फिल्म एडिंगटन के वर्ल्ड प्रीमियर में हिस्सा लिया, जो प्रसिद्ध निर्देशक एरी एस्टर की नई फिल्म है और जिसमें जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे ग्लोबल सितारे हैं।

परुल ने इस खास मौके पर एक बेहद अनोखा परिधान पहना, जो पूरी तरह इंसानी बालों से बनाया गया था। इस आउटफिट को खुद परुल ने आइडिया दिया और मशहूर स्टाइलिस्ट मोहित राय और डिज़ाइनर ऋद्धि बंसल ने इसे डिज़ाइन किया। यह लुक परुल की अपनी हेयर एक्सटेंशन ब्रांड और उनकी एंटरप्रेन्योरशिप को समर्पित एक खास श्रद्धांजलि थी। इस पोशाक को बनाने में 12 कारीगरों की टीम ने एक महीने से ज़्यादा मेहनत की, जिसमें हर एक डिटेल पर बारीकी से काम किया गया। 

परुल गुलाटी का यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह आत्म- अभिव्यक्ति, पहचान और सिनेमा के प्रति उनके प्यार को दर्शाने वाला एक गहरा व्यक्तिगत इशारा था। परुल गुलाटी ने कहा, कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होना मेरा एक सपना रहा है। सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी इंसान के रूप में जिसे सिनेमा से बेहद लगाव है। 

एडिंगटन जैसी फिल्म के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर चलना किसी सपने जैसा था। एरी एस्टर का काम हमेशा से मुझे प्रभावित करता रहा है, और जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे अदाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना एक यादगार अनुभव रहा।

Page 8 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse