कोरोना संक्रमण का इलाज कराने के लिए सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। मुंबई में लगे नाइट कर्फ्यू, वीकएंड लॉकडाउन के 30 अप्रैल तक लागू रहने के चलते इस बीच की अधिकतर बड़ी फिल्मों की रिलीज टल चुकी है। इस दौरान सिनेमाघर भी बंद रखने के आदेश हैं। फिल्म सूर्यवंशी फिछले साल 24 मार्च को रिलीज होनी थी। फिर लॉकडाउन लगा तो इसकी रिलीज जून तक खिसकी और फिर इसे साल के आखिरी महीनों में दीवाली के करीब रिलीज करने पर भी चर्चा हुई। इस साल फरवरी के महीने से फिल्म सूर्यवंशी को लेकर लोगों की उम्मीदें बार-बार जागती हैं और फिर बुझ जाती हैं।
तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्ठू की शूटिंग शुरू कर दी है। तापसी ने फिल्म शाबाश मिट्टू की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक है। तापसी इस फिल्म में मिताली राज की भूमिका में नजर आयेगी। तापसी ने शूट के पहले दिन पर अपने लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। इस कैंडिड फोटो में तापसी हाथ में बैट पकड़े और हेल्मेट लगाए नजर आ रही हैं। तापसी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, चलिए चलते हैं.. डे 1 शाबाश मिट्टू। तापसी पन्नू फिल्म में अपने किरदार के लिये कड़ी मेहनत कर रही हैं।
रणबीर सिंह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी, जिसके बाद से अभिनेता चर्चा में बने हुए थे। साथ ही फैंस भी अभिनेता के लिए चिंतित हो गए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक अपनी प्रार्थनाएं पहुंचा रहे थे व जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे थे। लेकिन इस बीमारी को मात देने के बाद वो वापस अपने फिजिक पर ध्यान देने लगे हैं और जिम में वर्कआउट करना शुरू कर दिया है।
कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 के लिये कड़ी मेहनत कर रही है। कैटरीना कैफ फिटनेस को लेकर काफी सजग है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती है।कैटरीना कैफ जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग शूरू करने वाली हैं और इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है। जिसमें वह कड़ी मेहनत करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कैटरीना अलग-अलग तरह से वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
मुग्धा गोडसे अपनी आने वाली फिल्म नॉट रीचेबल में ज़ैब भट के साथ नजर आयेगी। मोबाइल फ़ोन के दौर में शायद ही कोई शख़्स होगा जो नॉट रीचेबल नामक शब्द से वाकिफ़ नहीं होगा। अब इसी नॉट रीचेबल नाम से एक फ़िल्म का ऐलान किया गया है। इस फ़िल्म में मुग्धा गोडसे और शक्ति कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे जबकि ज़ैब भट इस फिल्म में एक हीरो के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं । इस फिल्म का निर्माण वेव फिल्म प्रोडक्शन्स के तहत किया जा रहा है । मुग्धा गोडसे ने इस फिल्म में अहम रोल निभाने को लेकर अपनी खुशी जताई और कहा, मैं इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सेट पर लौटने को बेहद खुश हूं ,इस फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक है और इसकी स्क्रिप्ट बेहद इंट्रस्टिंग है। मुग्धा ने नॉट रीचेबल में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, फिल्म में मेरा रोल फिल्म के हीरो की बीवी का है. अपने पति की गुमशुदगी को लेकर एक बीवी की तमाम बेचैनियों से जुड़े जज़्बात को दर्शाने की कोशिश मैंने इस फिल्म में करनेवाली हूं। यह एक बेहद बढ़िया रोल है, मुझे खुशी है कि फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत और निर्माता इम्तियाज़ भट्ट ने मुझे इस रोल के लिए चुना।
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तुरंत ही उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बप्पी लहरी के संक्रमित होने की जानकारी उनकी बेटी रीमा ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी थी। उनकी फैमिली ने बीते कुछ दिनों में बप्पी लहरी के टच में आए सभी लोगों से अपना एहतियातन कोविड-19 टेस्ट कराने का आग्रह भी किया है। वहीं अब बप्पी लहरी के बेटे बप्पा ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। बप्पी लहरी के संक्रमित आने के बाद उनके बेटे बप्पा लॉस एंजिल्स से मुंबई लौट आए हैं। हालांकि, वे अपने पिता से मिल नहीं पाएंगे। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बप्पा ने कहा, "मेरे पापा अब ठीक हैं। लेकिन, वे ICU में भर्ती हैं। उन्हें बुधवार को कोरोना संक्रमण हुआ था।
देओल फैमिली की तीसरी पीढ़ी के राजवीर देओल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। ये हैं सनी देओल के छोटे बेटे- राजवीर। इस बात की जानकारी खुद धर्मेन्द्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। राजवीर से पहले उनके भाई करन देओल फिल्म इंडस्ट्री में आ चुके हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास थी। धर्मेन्द्र ने राजवीर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- मेरा पोता राजवीर का फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है, अवनीश बड़जात्या के डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ। मैं आप सबसे गुजारिश करता हूं कि इन दोनों बच्चों को भी उतना ही प्यार दीजिएगा जितना आपने मुझे दिया है। गुड लक और गॉड ब्लेस। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अवनीश का कहना है कि राजवीर की आंखें बोलती हैं।
करण जौहर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में साथ नजर आयी थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। करण जौहर इस जोड़ी को अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म की सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उम्मीद की जा रही है ये फिल्म इस साल जून और जुलाई के महीने में फ्लोर पर चली जाए। फिल्म की शूटिंग इंडिया के कई स्थानों पर की जाएगी। रणवीर और आलिया जल्द ही फिल्म में अपने किरदार को लेकर तैयारियां शुरू कर देंगे। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सर्कस की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse