मनोरंजन

View All
Published / 2021-06-04 15:29:08
उरी के निर्देशक आदित्य धर संग यामी गौतम ने लिए सात फेरे

मनोरंजन जगत से एक बेहद ही प्यारी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ सात फेरे ले लिए। आदित्य धर फिल्म उरी के निर्देशक हैं और यामी ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। अब यामी और आदित्य शादी के बंधन में बंध चुके हैं वहीं उन्होंने शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस शादी की खबर सुनकर फैंस ढेरों बधाईंयां दे रहे हैं। शादी की पहली तस्वीर आई सामने बता दें कि यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया पर शादी की एक बेहद ही प्यारी और रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में यामी और आदित्य एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। यामी लाल जोड़े में किसी परी जैसी लग रहीं है। साथ ही उन्होंने सोने की ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने सोने के बड़े-बड़े कलीरे हाथों में पहने हैं जो उन पर खूब जंच रहे हैं। दूसरी तरफ क्रीम और लाल बॉर्डर वाली शेरवानी में आदित्य भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनकी तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं ।बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स की तरह यामी और आदित्य ने भी प्राइवेट सेरेमनी में ही शादी रचाई।

Published / 2021-05-22 06:54:06
शाहरुख खान की बेटी सुहाना का 21वां जन्मदिन

एबीएन डेस्क। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है। सुहाना आज अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर गौरी खान ने बेटी की एक खास तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना की यह तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है। साथ ही इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी सुहाना खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। गौरी ने सुहाना को विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे...आज, कल और हमेशा तुमसे प्यार रहेगा.. गौरी के विश के जवाब में सुहाना ने आई लव यू लिखा है। वहीं, सीमा खान, नीलम कोठारी, संजय कपूर, भावना पांडे समेत कई सेलेब्स और फैंस ने सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी है।

Published / 2021-05-05 12:01:33
बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे नागा चैतन्य

एबीएन डेस्क। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्य , आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते है। बॉलीवुड में चर्चा है कि नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नागा जल्द ही आमिर के साथ इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख और करगिल में शुरू कर देगी। यह शूटिंग लगभग 45 दिनों तक चलेगी और आमिर टीम के साथ वहां पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए चैतन्य से पहले विजय सेतुपति को कास्ट किया गया था। हालांकि किन्हीं कारणों से वह इस रोल को नहीं निभा सके। गौतरलब है कि लाल सिंह चड्ढा हॉलिवुड की फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी अडैप्टेशन है। फिल्म में करीना कपूर की भी अहम भूमिका है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हो सकती है।

Published / 2021-05-02 15:51:11
कुमार सानू ने दूसरों की मदद करने की अपील

गायक कुमार सानू का मानना है कि यह महत्वपूर्ण है कि लोग कोविड महामारी के कठिन समय में एक-दूसरे की मदद करें. उन्होंने कहा, मैं लोगों से दूसरों की मदद करने का अनुरोध करता हूं. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है और आवश्यक कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. कृपया अपना योगदान देकर उनको सुरक्षित रखने के लिए मदद करें. वर्क फ्रंट की बात करें तो गायक ने शुक्रवार को अपना नया ट्रैक मैं चुप हूं जारी किया। कुमार सानु और मिस्टू बर्धन द्वारा ट्रैक के बोल और स्वर हैं. कुमार सानू को लगता है, संगीत हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करता है. उन्होंने आगे कहा, संगीत हमारे जीने के तरीके को प्रभावित करता है. हमारे विचार, हमारी खुशियां और दु:ख, जिस तरह से हम सोचते हैं और जिस तरह से हम नाचते हैं, यह सब हमारे जीवन की ध्वनि के अनूठे धुन और पैटर्न के लिए आगे बढ़ रहा है.

Published / 2021-04-30 11:44:02
अर्जुन कपूर ने 30 हजार लोगों की मदद की

एबीएन डेस्क। अर्जुन कपूर ने कोरोना महामारी संकट के समय 30 हजार लोगों की मदद की है। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ मिलकर ऑनलाइन सिलेब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड के जरिए कोरोना महामारी के दौर में लोगों की मदद कर रहे हैं। दोनों ने एक करोड़ रुपये इकट्ठा करके 30 हजार लोगों और उनके परिवार की मदद की है। अर्जुन कपूर ने कहा, महामारी ने हमें दुखों की खाई में धकेल दिया है। इस स्थिति ने हम सभी को आगे बढ़ने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अंशुला और मैंने फैनकाइंड के जरिए लोगों की मदद करने की कोशिश की है। मुझे खुशी है कि हमने भारत के करीब 30 हजार लोगों की मदद की और संकट के समय में एक करोड़ रुपये एकट्ठा किए हैं। अर्जुन कपूर ने कहा, महीने भर के राशन और खाने की मील्स के साथ प्रवासी मजदूरों को पैसे दिए गए हैं। कोविड-19 की रोकथाम के लिए हायजीन किट्स दी गई हैं। इसके जरिए हमने कुछ परिवारों की मदद की है और थोड़ी बहुत कोविड-19 की इस स्थिति से लड़ने की कोशिश की है। मैंने अपने जीवन भर की कमाई इस प्लेटफॉर्म को बनाने में लगाई है। मुझे गर्व होता है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए हम इस कठिन समय में कुछ मजबूर और जरूरतमंद लोगों की मदद कर पाए।

Published / 2021-04-27 11:46:24
वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का किरदार निभायेंगे सैफ अली खान

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान सिल्वर स्क्रीन पर भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में शामिल होमी जहांगीर भाभा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। होमी जहांगीर भाभा के जीवन पर एक फिल्म बनायी जा रही है। होमी जहांगीर भाभा परमाणु वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। बताया जा रहा है कि फिल्म में होमी जहांगीर भाभा की भूमिका सैफ अली खान निभाते नजर आ सकते हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनायी जा रही इस फिल्म का टाइटल एसेसिनेशन ऑफ होमी भाभा दिया गया है। होमी जहांगीर भाभा की मौत कथित विमान दुर्घटना में हुई थी, लेकिन इस हादसे का सच कभी सामने नहीं आया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में भाभा की जिंदगी से जुड़ी कई रहस्यमयी घटनाओं से पर्दा उठ सकता है। रिलायंस एंटरटेनमेंट की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। यदि सब प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी।

Published / 2021-04-26 12:35:59
तापसी पन्नू ने कोरोना केस पर मांगी मदद

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू एकबार फिर से ट्रोल हो गई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। खासकर इस वक्त वह कोरोना वायरस के माहौल में मदद के लिए कई तरह के लिए पोस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। कई स्टार्स ऐसे हैं जो कि पोस्ट करके कोरोना वायरस के माहौल में सहायता के लिए पोस्ट कर रहे हैं। तापसी भी यहीं कर रही हैं।लेकिन इस बीच वह बुरी तरह ट्रोल हुई हैं। इस बार एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वाले को ऐसा करारा जवाब दिया है जो कि खबरों में छाया हुआ है। तापसी पन्नू को कोरोना वायरस पर मदद मांगने पर उन्हें कीमती गाड़ी को देने के लिए बोला है। ये सुनते ही एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक शख्स ने ट्रोल करते हुए लिखा है कि अपनी कार दे दे पुन्नू,सब काम ट्विटर पर ही करेगी, बकैती करवा लो इस सस्ती माल से। ये सुनने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को रोका नहीं और लिखा है कि क्या तुम चुप हो सकते हो, बिल्कुल चुप। अगर तुम्हें ऐसे वक्त में यही सब बोलना है तो सब्र कर लो इस देश को वापस सांस लेने दो और फिर अपनी बकवास जारी रखो।तब तक के लिए मेरी टाइमलाइन को अपनी बकवास बातों से मत भरो और मैं जो कर रही हूं मुझे करने दो। तापसी के इस पोस्ट पर उन्हें कई लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया है। मामला ज्यादा बढ़ने पर ट्रोल करने वाले यूजर ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सोनू सूद,सलमान खान, गुरमीत चौधरी के साथ कई स्टार्स ऐसे हैं जो फिर से सामने आकर लोगों की मदद के लिए आगे खड़े हुए हैं।

Published / 2021-04-26 12:22:12
Oscars 2021: नोमाडलैंड बनी बेस्ट फिल्म

एबीएन डेस्क। 93वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी 93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। इस साल ऑस्कर में नोमाडलैंड फिल्म का जलवा दिखा है। इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साथ ही इस फिल्म ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड द फादर के लिए एंथनी हॉकिंस को मिला है। इसके अलावा फिल्म नोमाडलैंड के लिए इस बार लो झाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार हासिल किया है। साथ ही लो झाओ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं।

Page 76 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse