मनोरंजन

View All
Published / 2021-12-27 12:53:58
56 वर्ष के हुए सलमान खान

एबीएन डेस्क। सलमान खान आज 56 वर्ष के हो गये। मुंबई में 27 दिसंबर 1965 को जन्में सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है और उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने पटकथा एवं संवाद लेखक हैं। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म बीबी हो तो ऐसी से की। फिल्म में काम करने का किस्सा बेहद दिलचस्प है। सलमान ने बताया कि जब उन्होंने फिल्ममेकर जे.के बिहारी से पूछा कि उनके दिमाग में उन्हें इस फिल्म में लेने का आइडिया कैसे आया। जे.के बिहारी ने बताया कि उन्होंने सलमान से पहले उस वक्त के कई बड़े एक्टर से बात की थी, लेकिन कोई एक्टर रोल को प्ले करने के लिए तैयार नहीं था।तो उन्होंने परेशान होकर सलमान को ये रोल आॅफर किया। सलमान ने बताया कि उनके घर के पास एक गैरेज हुआ करता था और मेकर्स ज्यादातर वहीं बैठा करते थे। मेकर्स ने सलमान से कहा कि हमने तय किया है कि अब जो भी लड़का इस गैरेज में आएगा, हम उसको ये फिल्म आॅफर कर साइन कर लेंगे और फिर सलमान वहां पहुंच गए। तो जेके बिहारी ने उन्हें फिल्म बीबी हो तो ऐसी के लिये साइन कर लिया। इस फिल्म में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभायी थी। वर्ष 1989 में सलमान को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मैंने प्यार काम में काम करने का अवसर मिला। युवा प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिये सलमान को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू अभिनेता का भी पुरस्कार मिला। मैंने प्यार किया की सफलता के बाद सलमान खान दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक सफल हो गये। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म सनम बेवफा सलमान खान के करियर की अहम फिल्मों में शुमार की जाती है। इसी वर्ष सलमान की फिल्म साजन प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म में सलमान ने रोमांटिक के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन सलमान ने आमिर खान के साथ मिलकर अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। वर्ष 1994 में ही सलमान को एक बार फिर से राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हम आपके है कौन में काम करने का अवसर मिला। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ एक बार फिर से काफी पसंद की गयी। फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये और आॅल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गयी। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुड़वा में सलमान ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1998 में उन्होंने अपने भाई सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ...प्यार किया तो डरना क्या... में काम किया। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काजोल थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम सलमान खान के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गयी। अजय देवगन जैसे संजीदा अभिनेता की उपस्थिति में भी सलमान के अभिनय को दर्शकों ने जमकर सराहा। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म तेरे नाम सलमान के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सलमान खान ने रोमांटिक के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसी वर्ष उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ बागबान में काम करने का अवसर मिला। छोटी सी भूमिका में भी सलमान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहे। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया में सलमान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में ही प्रदर्शित फिल्म नो इंट्री और वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म पार्टनर के जरिये अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का नजारा दर्शकों के सामने पेश किया। वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म वांटेड उनके करियर के लिये अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आयी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने माचो हीरो की भूमिका निभायी। उनके इस अंदाज को दर्शकों ने सर आंखो पर लिया। वांटेड टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2010 में सलमान ने अपने भाई अरबाज खान की फिल्म दबंग में काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी माचोमैन की छवि दर्शकों के बीच पेश की। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वर्ष 2011 एक बार फिर से सलमान खान के करियर के लिये उपलब्धियों भरा साल साबित हुआ। इस वर्ष सलमान खान की रेडी और बाडीगार्ड जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। वर्ष 2012 में सलमान खान की एक था टाइगर और दबंग 2 जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त कमाई की। सलमान की वर्ष 2014 में जय हो और किक जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। किक ने टिकट खिड़की पर 233 करोड़ रुपये की कमाई की। उनकी वर्ष 2015 में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ की कमाई की। प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभायी है। फिल्म ने 207 करोड़ से अधिक की कमाई की है। वर्ष 2016 में सलमान की फिल्म सुल्तान प्रदर्शित हुई। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की। सलमान खान की वर्ष 2017 में ट्यूबलाइट और फिल्म टाइगर जिंदा है प्रदर्शित हुई है। टाइगर जिंदा है ने बॉक्स आॅफिस पर 339 करोड़ से अधिक की कमाई की है। सलमान खान की वर्ष 2018 में फिल्म रेस 3 प्रदर्शित हुयी। फिल्म ने 170 करोड़ की कमाई की है। वर्ष 2019 में सलमान की भारत और दबंग 3 प्रदर्शित हुयी। भारत ने 209 करोड़ जबकि दबंग 3 ने 150 करोड़ की शानदार कमाई की। वर्ष 2021 में सलमान की राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई और अंतिम प्रदर्शित हुयी। सलमान खान ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। सलमान खान के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में..पत्थर के फूल, दिल तेरा आशिक, करण अर्जुन, खामोशी, जीत, जब प्यार किसी से होता है, बंधन, बीबी नंबर वन, हम साथ साथ है, गर्व, मुझसे शादी करोगी, युवराज, वीर शामिल हैं। सलमान की आने वाली फिल्मों में टाइगर 3 प्रमुख है।

Published / 2021-12-26 14:23:14
सलमान खान को उनके फार्म हाउस पर सांप ने काटा, अस्पताल में हुए थे भर्ती

एबीएन डेस्क। सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर देर रात सांप ने कांट लिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात है कि उन्हें अस्पताल से छुटटी मिल गई है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं। सलमान के फार्म हाउस के आस-पास काफी पेड़-पौधे हैं और यह इलाका चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसकी वजह से यह खतरा बना रहता है। रात के 3 बजे सलमान खान को मुंबई के कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान अभी अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं। कल सलमान खान का जन्मदिन : बता दें कि क्रिसमस के मौके पर सलमान खान, उनके परिवार के सदस्य और दोस्त फार्म हाउस पर पहुंचे थे। तभी ये घटना हुई। 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन भी है। ऐसे में अब इसकी संभावना कम ही है कि बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा।

Published / 2021-12-25 12:49:03
...किरदार को नहीं, किसी भी फिल्म की कहानी को महत्वपूर्ण मानते हैं आयुष्मान खुराना

एबीएन डेस्क। आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह फिल्म की कहानी को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान खुराना ने कहा, मेरे लिए फिल्म की कहानी हमेशा किरदार के ऊपर होती है। मैं किरदार को देखकर फिल्म नहीं करता, बल्कि कहानी देखकर फिल्म करता हूं। उस कहानी के अंदर अपने किरदार को कैसे ढालूं, वह एक मुहिम होती है। लेकिन सबसे ऊपर कहानी होती है। आयुष्मान खुराना ने कहा, मेरे लिए हर फिल्म बहुत अहम होती है, क्योंकि हर फिल्म किसी न किसी मुद्दे पर होती है। मेरी फिल्में लोगों तक पहुंचे और उनकी सोच बदलने में कामयाब हों, तब उसको फिल्म की कामयाबी ही आंकता हूं। चंडीगढ़ करे आशिकी तो बहुत अहम है, क्योंकि दर्शकों का इसे बहुत प्यार मिल रहा है। काम की तारीफ हो, तब अच्छा ही लगता है।

Published / 2021-12-25 12:47:44
कैटरीना कैफ ने शुरू की मेरी क्रिसमस की शूटिंग

एबीएन डेस्क। कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार थलपति विजय सेतुपति के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है। कैटरीना इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने मेरी क्रिसमस के फिल्म निर्माता और निर्देशकों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, नई शुरुआत, निर्देशक श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस की शूटिंग के साथ मैं सेट वापस आ गई हूं। कैटरीना ने लिखा, मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी, जब थ्रिलर दिखाने वाली कहानियों की बात आती है। तो वो एक मास्टर हैं और उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। उनके द्वारा निर्देशित की जाने वाली और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

Published / 2021-12-24 13:06:09
सिंबल आफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित हुई उर्वशी रौतेला

एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला को सिंबल आॅफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है। उर्वशी रौतेला पहली भारतीय हैं, जिन्हें इजरायली सेना मोशे लेवी से आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है जो किसी भी भारतीय के लिए एक बड़ा सम्मान की बात है। उर्वशी रौतेला जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर ब्लैक रोज के साथ-साथ थिरुट्टू पायले 2 के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। उर्वशी को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत दूब गए और मोहम्मद रमजान के साथ वसार्चे बेबी के लिए एक ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिली। उर्वशी रौतेला सरवना के साथ 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म द लीजेंड के साथ तमिल में शुरूआत करेंगी। उर्वशी ने जियो स्टूडियो और टीसीरीज के साथ तीन-फिल्मों का अनुबंध भी किया है।

Published / 2021-12-23 12:52:48
शाहरूख खान ने फिर शुरू की पठान की शूटिंग

एबीएन डेस्क। शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग फिर शुरू कर दी है। शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के बाद से ही कैमरों से दूर थे, हालांकि अब लगभग दो महीने बाद उन्होंने सेट पर वापसी कर ली है। शाहरुख ने मुंबई में पठान फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शाहरुख मुंबई में अगले 15-20 दिनों तक शूटिंग करेंगे। फिल्म पठान की शूटिंग पहले स्पेन में की जाने वाली थी, लेकिन आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के बाद फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Published / 2021-12-23 12:51:41
तापसी पन्नू ने पूरी की ब्लर की शूटिंग

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म ब्लर की शूटिंग पूरी कर ली है। तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं। तापसी अक्सर अपने फैंस के साथ आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। तापसी पन्नू ने एक महीने नैनीताल में रहने के बाद ब्लर की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपरिहार्य परिस्थितियों में फंसी होती है और उसके बाद फिल्में में शानदार रोमांच देखने को मिलता है। फिल्म ब्लर की ज्यादातर शूटिंग नैनीताल की खूबसूरत वादियों में हुई है।

Published / 2021-12-23 12:20:56
शाहरूख और भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं हरनाज संधू

एबीएन डेस्क। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती है। हरनाज संधू ने हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम किया। हरनाज संधू पूरे देश में चर्चा हो रही है। हरनाज संधू ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने को लेकर बड़ी बात कही है। हरनाज ने बताया है कि वह शाहरुख खान का बेहद सम्मान करती हैं और वह उनके साथ बॉलीवुड का सफर शुरू करना चाहती हैं। हरनाज संधू ने कहा, मैं एक ऐसी इंसान हूं जो कभी जिंदगी की प्लनिंग नहीं करती हूं। मैं पेशे से एक कलाकार रही हूं, मैं पिछले पांच साल से थिएटर कर रही हूं। मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उनके काम करने का तरीका पसंद है, मुझे गुणवत्ता और कला पसंद है, उनकी फिल्मों में भावना और गहराई होती है। मैं शाहरुख खान का बहुत सम्मान और उनसे प्यार करती हूं। उन्होंने जितनी मेहनत की है और अब भी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह कभी भी पर्याप्त नहीं है। लेकिन वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते है, उन्होंने हमेशा सफलता हासिल की है। और जिस तरह से वह हर इंटरव्यू में बात करते हैं, वह सच में मुझे प्रेरित करते हैं कि यह सिर्फ आपके रवैये के बारे में है जो आपको जगह देता है। वह एक है अद्भुत कलाकार और अद्भुत इंसान।

Page 67 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse