मनोरंजन

View All
Published / 2022-01-05 12:39:16
मोहित रैना की भौकाल 2 का टीजर रिलीज

एबीएन डेस्क। मोहित रैन की वेबसीरीज फिल्म भौकाल 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आईपीएस आॅफिसर नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित एमएक्स ओरिजिनल वेबसीरीज भौकाल अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है। भोकाल 2 में मोहित रैना एसएसपी नवीन सिखेरा की भूमिका में नजर आयेंगे। एक्शन से भरपूर भौकाल 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। भौकाल 2 की कहानी उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बावेजा स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग में अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, एमएक्स ओरिजिनल सीरीज भौकाल 2 का निर्देशन जतिन वागले ने किया है।

Published / 2022-01-04 12:57:44
अतरंगी रे के लिए विद्या बालन ने की सारा अली खान की तारीफ

एबीएन डेस्क। विद्या बालन ने फिल्म अतरंगी रे देखने के बाद सारा अली खान की तारीफ की है। सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे हाल ही में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिपॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सारा ने न केवल रिंकू सूर्यवंशी के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है, बल्कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को भी प्रभावित किया है। सारा अली खान ने बताया कि विद्या बालन ने अतरंगी रे की रिलीज के बाद उन्हें फोन किया था और उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी परफॉर्मेंस में एक भी फॉल्स नॉट नहीं था। उन्होंने कहा कि जब मेरे किरदार की बात आती है तो उसमें मसाला और मस्ती थी, लेकिन इमोशन भी था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पूरी फिल्म का आनंद लिया है। गौरतलब है कि ट्रायल एंगल लव स्टोरी अतरंगी रे में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय स्टार धनुष ने भी मुख्य किरदार निभाया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण फिल्म भूषण कुमार, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप आॅफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है।

Published / 2022-01-03 12:31:55
तीन साल बाद कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा

एबीएन डेस्क। अनुष्का शर्मा तीन साल बाद कमबैक कर सकती है। अनुष्का शर्मा शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आईं हैं। अनुष्का अक्सर पति विराट कोहली और बेटी के साथ समय बिताती नजर आती हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं।अनुष्का शर्मा नए साल का आगाज दो थिएट्रिकल और एक ओटीटी प्रोजेक्ट से करने जा रही हैं। अनुष्का की ओटीटी फिल्म भारत की सबसे महंगा डिजिटल प्रोजेक्ट हो सकता है। अनुष्का शर्मा के फैन्स काफी लंबे समय से बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा नए साल में अपने फैन्स को यह तोहफा दे सकती है।

Published / 2022-01-03 12:30:44
कुछ कुछ होता है के रीमेक में काम करना चाहती हैं सारा अली खान

एबीएन डेस्क। सारा अली खान सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है कि रीमेक में काम करना चाहती है। सारा अली खान का कहना है कि वह अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हैं.। सारा का कहना है कि वह सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है के रीमेक में काम करना चाहती हैं। सारा ने इस रीमेक के लिए अपने को-ऐक्टर्स के नाम भी सुझाए हैं। सारा अली खान ने कहा, मुझे फिल्म कुछ कुछ होता है बहुत पसंद आई थी। यदि करण जौहर ह्यकुछ कुछ होता हैह्ण का रीमेक बनाते हैं तो इसमें मुझे, जाह्नवी और विजय देवरकोंडा को कास्ट करें तो अच्छा होगा। उन्हें अभी कॉल करके ये आइडिया दे देना चाहिए. मुझे यकीन है कि वह इस बात को जरूर मान जाएंगे। मुझे लगता है है हमें यह करना चाहिए। गौरतलब कि वर्ष 1998 में प्रदर्शित करण जौहर निर्देशित फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

Published / 2022-01-01 11:56:08
दीपिका पादुकोण को है फूड, फ्लावर और ट्रैवल से प्यार

एबीएन डेस्क। दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह फूड, फ्लावर और ट्रैवल से प्यार करती है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं और बताया कि इस साल उन्होंने वह सारी चीजें की, जिससे वो प्यार करती हैं।उन्होंने बताया है कि कौन-कौन सी चीजें उनकी फेवरेट है। इस लिस्ट में खाना है, गुलाब का गुलदस्ता और उनकी फ्लाइट है। पोस्ट के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, साल के अंत में फूड, फ्लावर और ट्रैवल से जुड़ी वह तमाम तस्वीरें जिनसे मुझे प्यार है। इसी बात पर दीपिका के पति रणवीर सिंह को बेचैनी हो गई। उन्होंने दीपिका की साल 2021 की अंतिम पोस्ट पर रिएक्ट किया है और इआरआर लिख कर पूछा है, इमोजी बनाकर पूछा मैं कहां हूं? उनके कमेंट से साफ जाहिर था कि वे कहना चाह रहे हैं कि दीपिका उनका जिक्र करना भूल गईं।

Published / 2021-12-31 13:02:47
सैफ अली खान ने पूरा किया विक्रम वेधा की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल

एबीएन डेस्क। सैफ अली खान ने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है। सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में ऋतिक रौशन और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन किया था। ओरिजिनल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। ऋतिक रौशन के बाद अब सैफ अली खान ने भी फिल्म की शूटिंग का अपना दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, रिलाइंस एंटरटेनमेंट के साथ फ्राइडे फिल्मवर्क्स और वाईनॉट स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि लखनऊ में सैफ का शेड्यूल 19 दिनों तक चला, जहा उन्होंने कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट की हैं। निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि ऋतिक और सैफ को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प अनुभव रहेगा। बताया जा रहा है कि विक्रम वेधा की कहानी विक्रम और बेताल की माइथोलॉजी से प्रेरित है, जो एक पुलिस ऑफिसर और गैंगस्टर के बीच चलती है। विक्रम वेधा की रीमेक अगले साल 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published / 2021-12-30 12:50:59
स्टार किड होने के बावजूद एक्टिंग डेब्यू में नहीं मिला बड़ा मौका : शाहिद कपूर

एबीएन डेस्क। शाहिद कपूर का कहना है कि स्टार किड होने के बाद भी उन्हें एक्टिंग डेब्यू के लिये बड़ा मौका नहीं मिला। शाहिद कपूर ने पहली बार नेपोटिजम की डिबेट पर अपना पक्ष रखा है। शाहिद ने कहा है कि उनके माता-पिता भी जाने-माने कलाकार रहे हैं लेकिन उन्हें कभी इसका फायदा नहीं मिला। शाहिद कपूर ने कहा, हमें कभी ऐसे मौके मिले ही नहीं। लोग सोचते हैं कि आसानी से मौके मिल जाते हैं लेकिन इसे महसूस नहीं कर पाते। मेरा मतलब है कि मुझे ही ऐसा लॉन्च बॉलीवुड में नहीं मिला था। शाहिद कपूर ने कहा, मेरी मां नीलिमा अजीम और पिता पंकज कपूर काफी टैलेंटेड लोग रहे हैं। बहुत कम उम्र में दोनों ने अपनी अच्छी पहचान बनाई थी। काम से दर्शकों के बीच जगह बनाई थी। मुझे नहीं लगता है कि मैंने इतनी कम उम्र में कुछ अच्छा अचीव किया था। मैं अब जाकर सक्सेसफुल हो रहा हूं।

Published / 2021-12-29 13:44:56
अतरंगी रे देखने के बाद रोने लगे अमृता और सैफ : सारा

एबीएन डेस्क। सारा अली खान का कहना है कि उनकी फिल्म अतरंगी रे देखने के बाद उनके माता-पिता अमृता सिंह और सैफ अली खान रोने लगे। सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे हाल ही में प्रदर्शित हुई है।इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रेस्पॉन्स मिल रहा है। सारा ने बताया कि फिल्म अतरंगी रे देखने के बाद उनके माता-पिता काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा जब आपके माता-पिता को आप पर गर्व है, तो लगता है कि अपने सभी उपलब्धियों को हासिल कर लिया है। गौरतलब है कि ट्रायल एंगल लव स्टोरी अतरंगी रे में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय स्टार धनुष ने भी मुख्य किरदार निभाया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण फिल्म भूषण कुमार, कलर येलो प्रो़डक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है।

Page 66 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse