मनोरंजन

View All
Published / 2022-01-13 12:31:54
आलिया भट्ट ने शेयर किया मोटिवेशनल पोस्ट

एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट ने मोटिवेशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को मोटिवेट करती रहती हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अमेरिका के रिसर्चर ब्रेन ब्राउन का एक कोट्स साझा किया है। आलिया ने अमेरिकी शोधकर्ता के कोट्स को साझा करते हुए लिखा, आलोचना कमजोरी नहीं है; ये हमारे साहस का सबसे सटीक माप होता है। आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन के एक अध्याय पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

Published / 2022-01-12 15:16:13
दे लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी भूमि पेडनेकर

एबीएन डेस्क। भूमि पेडनेकर फिल्म द लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी। भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित और अजय बहल द्वारा निर्देशित द लेडी किलर में भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका है। सस्पेंस ड्रामा यह फिल्म दर्शकों को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएगा, जिसे सेल्फ-डेसट्रक्टिव ब्यूटी से प्यार हो जाता है। टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन, भूषण कुमार ने कहा, हम भूमि पेडनेकर को द लेडी किलर की टीम में शामिल कर के बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन कपूर के स्टाइल और व्यक्तित्व के साथ भूमि की बहुमुखी प्रतिभा एक बहुत ही जबरदस्त संयोजन है, अजय के विजन के साथ इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में नए जोड़े की केमेस्ट्री निश्चित रूप से देखने लायक होगी। भूमि पेडनेकर ने कहा, नई और चुनौतीपूर्ण चीजे मुझे हमेशा से उत्साहित करती रही हैं और द लेडी किलर ने शुरूआत से ही मुझे अपनी ओर आकर्षित किया है। बतौर कलाकार यह किरदार मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकल और बहुत कुछ करने का मौका देती है। मैं अर्जुन कपूर, निर्देशक अजय बहल, निमार्ता भूषण सर, और शैलेश सर के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। शैलेश आर सिंह ने कहा, भूमि पेडनेकर एक प्रतिभा हैं और द लेडी किलर के लिए बिल्कुल सही वाइब और फ्लेवर लाती हैं। हमें बेहद खुशी है कि वे इस फिल्म में बतौर लीड अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। यह निश्चित रूप से एक शानदार यात्रा होनेवाली है। अजय बहल ने कहा, द लेडी किलर भावनाओं के उतार चढ़ाव से भरपूर है, और इस फिल्म के लिए हमें एक ऐसी अभिनेत्री की आवश्यकता थी जो इस किरदार के लिए उपयुक्त हो। मुझे बेहद खुशी है कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इस फिल्म का हिस्सा हैं वे न सिर्फ इस किरदार के लिए सटीक बैठते हैं बल्कि वे इस फिल्म में अपना सिग्नेचर स्टाइल और फ्लेयर भी लायेंगे।

Published / 2022-01-12 15:13:58
गॉडफादर में चिरंजीवी के साथ दिखेंगे सलमान

एबीएन डेस्क। सलमान खान दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आयेंगे। सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग इन दिनों ठप्प पड़ी हुई है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते टाइगर 3 की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। सलमान खान ने टाइगर 3 की शूटिंग से बचे समय को यूज करने के लिए खास प्लान बनाया है, जिसके लिए उन्होंने चिरंजीवी के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान बहुत ही जल्द चिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर के लिए 5-7 दिन की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में वह कैमियो करते दिखाई देंगे। सलमान खान टाइगर 3 की वजह से गॉडफादर को समय नहीं दे पा रहे थे लेकिन अब उनके पास वक्त है। सलमान ने गॉडफादर के मेकर्स से बात की और उन्हें शूटिंग के लिए वक्त दे दिया है। सलमान खान का सीक्वेंस जनवरी 2022 में ही शूट किया जाएगा। यदि सबकुछ प्लान के मुताबिक होता है तो फिल्म गॉडफादर जनवरी में ही पूरी हो जाएगी।

Published / 2022-01-11 12:24:29
माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया फिल्म हम आपके हैं कौन का सीन

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन का एक सीन रीक्रिएट किया है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभायी थी। माधुरी दीक्षित ने हम आपके हैं कौन का एक शानदार सीन रिक्रिएट किया है, जो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी के साथ सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हाथ में गुलेल लिए माधुरी, सलमान पर निशाना लगाते हुए नजर आ रही हैं, जो बिल्कुल सटीक लगता है। इसके बाद सलमान खान, माधुरी दीक्षित की तरफ उन्हीं की स्टाइल में पलट कर देखते हैं और कहते हैं, क्या निशाना है, जिस पर माधुरी मुस्कुरा देती हैं। इसके बाद सलमान, माधुरी का हाथ पकड़कर उन्हें आगे की तरफ ले जाते हैं और कहते हैं आइए निशा।

Published / 2022-01-10 12:54:29
थ्रिलर ड्रामा फिल्म में काम करेंगी करीना कपूर

एबीएन डेस्क। करीना कपूर फिल्मकार सुजॉय घोष की थ्रिलर ड्रामा फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। करीना कपूर ने दो साल बाद फिल्म साइन की है। पिछले साल करीना ने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था और उनके बाद बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने ब्रेक लिया था। करीना ने थ्रिलर ड्रामा साइन की है और जल्द ही इसकी शूटिंग करेंगी। कहानी और बदला के बाद यह सुजॉय घोष की अगली महिला प्रधान फिल्म होगी। इसे पूरा करने के बाद करीना अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करेंगी। यदि सबकुछ ठीक रहा तो करीना मार्च में सुजॉय घोष की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के हिल स्टेशनों पर फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है।करीना को आखिरी बार वीरे दी वेडिंग, गुड न्यूज और कॉमेडी-ड्रामा अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था। आमिर खान के साथ उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

Published / 2022-01-07 12:06:59
टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

एबीएन डेस्क। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करेंगी। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी-पानी के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद अक्षरा सिंह अब मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करने वाली है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से टिप्स के मालिक गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ वाली फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल भी हो रही है। अक्षरा की इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही इस बैनर में काम करती नजर आएंगी। अक्षरा ने इस मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है, जो इस बात का संकेत भी है कि अक्षरा सिंह की यह मुलाकात बेहद खास रही है।

Published / 2022-01-07 12:05:41
43 वर्ष की हुईं हॉट गर्ल बिपाशा बसु

एबीएन डेस्क। बिपाशा बसु आज 42 वर्ष की हो गईं। 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मीं बिपाशा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की। बॉलीवुड में बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की। इस फिल्म में बिपाशा के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। बावजूद इसके बिपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिये बिपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2002 में बिपाशा को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शकों को बेहद पसंद आयी साथ हीं बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म बिपाशा के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। जिस्म में बिपाशा के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद बिपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। बिपाशा ने वर्ष 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। बिपाशा ने अपने सिने करियर में अबतक करीब 60 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

Published / 2022-01-06 23:39:43
सलमान के बेहद करीबी से प्यार करती है शादी को बेताब सोनाक्षी सिन्हा

एबीएन डेस्क। 34 वर्षीय बॉलीवुड की "दबंग एक्ट्रेस" सोनाक्षी सिन्हा शादी करने को बेताब है। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के घर हुआ था। सोनाक्षी का नाम काफी समय से बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में एक सवाल सभी के जेहन में आता है कि आखिर ये दोनों शादी कब करेंगे। इन दोनों की शादी का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। सोनाक्षी के फैंस भी उन्हें जल्द घर बसाते देखना चाहते हैं। ऐसे में आज जानते हैं कि इनकी शादी क्यों नहीं हो पा रही है? जानकारी के मुताबिक इन दोनों की शादी वर्ष 2017 में ही होने वाली थी। इस बीच मीडिया में भी खबरे आने लगी थी कि सोनाक्षी इस वर्ष अपना घर बसा सकती है। वह बंटी सचदेवा के साथ सगाई करने वाली है। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि बंटी सचदेवा सलमान खान के बेहद ही करीबी दोस्त हैं। बंटी सचदेवा कोई और नहीं बल्कि सोहेल खान की पत्नी सीमा के सगे भाई हैं। बताते चलें कि सोनाक्षी के घरवालों को बंटी सचदेवा काफी अच्छे लगते हैं और वे यही इंतजार कर रहे हैं कि कब वो उनकी बेटी को दुल्हनियां बनाकर अपने घर ले जाएंगे। सोनाक्षी के घर वाले ही इस शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। बंटी सचदेवा पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के ओनर हैं, जो काफी नामी कंपनी है। इसी कंपनी में सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान भी नौकरी किया करती थी। इन दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया है। सोनाक्षी सिन्हा–बंटी सचदेवा के साथ रहना पसंद भी करती है। अक्सर इन दोनों को साथ में कई पार्टियों में देखा जा सकता है। यह कई बार साथ में समय बिताना पसंद करते हैं। जब भी इन दोनों की तस्वीर सामने आती है, यह मीडिया में आग की तरह फ़ैल जाती है। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने बताया था कि बंटी सेल्फमेड मैन हैं और वो अभी अपने बैचलरहुड का आंनद उठाना चाहते हैं। यही वजह है कि अभी तक सोनाक्षी शादी नहीं कर पा रही है। सोनाक्षी के करियर की बात करें तो सोनाक्षी ने 2005 में फिल्म "मेरा दिल लेके देखो" से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपना करियर शुरू किया था। 2010 में सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ साल फिल्म "दबंग" से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सोनाक्षी ने 2014 में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म लिंगा से तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। सोनाक्षी जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडियामें नजर आएंगी। इसके अलावा वो अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार है। साथ ही कई अन्य प्रोजेक्ट भी उनके पास है।

Page 65 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse