एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। रिलैक्सो फुटवेयर्स लिमिटेड के मशहूर फैमिली फैशन फुटवेअर ब्रांड, फ्लाइट ने बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही, ब्रांड ने त्योहार और शादी के सीजन के लिए नयी डिजाइन्स की शानदार रेंज भी लॉन्च की है, जिससे लोग हर मौके पर स्टाइलिश अंदाज अपना सकें।
फ्लाइट ने इस ऐलान के साथ ही एक जबरदस्त 360-डिग्री मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू किया है, जो आत्मविश्वास, अपनी पहचान और स्टाइल के साथ आगे बढ़ने के संदेश को सामने लाता है। सान्या मल्होत्रा अपनी बेबाक अदाओं और युवा जोश के लिए जानी जाती हैं, जो फ्लाइट की जीवंत सोच- सर उठा, कदम बढ़ा से बखूबी मेल खाती है।
इस साझेदारी के माध्यम से फ्लाइट का उद्देश्य हर उम्र के लोगों को यह एहसास दिलाना है कि स्टाइल सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अपनी पहचान दिखाने का तरीका भी है। सान्या मल्होत्रा ने कहा, मुझे फ्लाइट परिवार का हिस्सा बनकर सचमुच बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह ब्रांड उन सब बातों को दर्शाता है, जिन पर मैं भरोसा करती हूं, जैसे कि आत्मविश्वास, आराम और अपनी राह खुद चुनना।
ब्रांड की टैगलाइन सर उठा कदम बढ़ा आगे बढ़ने के जज्बे और अपनी पहचान के साथ जीने की बात करता है। यही वो बातें हैं, जो मुंबई आने से लेकर अभिनेत्री बनने तक की मेरी अपनी यात्रा से गहराई से जुड़ती हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (गोरखपुर)। गोरखपुर की प्रतिभाशाली मॉडल कृतिका सिंह ने मिस इंडिया एंड सेलिब्रिटी शो 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतिष्ठित आयोजन 30 अगस्त 2025 को गार्ग फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ, जिसमें देशभर से कई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मिस इंडिया का ताज पहनने से पहले कृतिका ने 27 जुलाई 2025 को आयोजित मल्लिका-ए-अवध सौंदर्य प्रतियोगिता में भी विजय हासिल की थी। इन लगातार सफलताओं ने फैशन जगत में कृतिका की पहचान और मजबूत कर दी है। कृतिका सिंह ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2022 में मॉडलिंग से की थी।
कम समय में ही उन्होंने फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है। इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करना उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान कृतिका ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया और खिताब जीतकर अपने शहर गोरखपुर का नाम रोशन किया।
कृतिका सिंह ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, यह सम्मान मेरी मां, गुरुजनों और शुभचिंतकों के बिना संभव नहीं था। मेरा लक्ष्य है कि मैं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करूं। फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि कृतिका सिंह की यह उपलब्धि गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। मुंबई में शुक्रवार को एक दिव्य और भव्य दृश्य देखने को मिला, जब आध्यात्मिक जगत की जानी-मानी मार्गदर्शक जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी ने अपने शिव संघ परिवार के साथ लाल बाग के पावन स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर लाल बाग के मुख्य ट्रस्टी मामा ने जॉय गुरूमा का पारंपरिक स्वागत किया और उनके आध्यात्मिक योगदान को सम्मानित किया। गुरूमा ने भगवान गणेश के चरणों में विशेष प्रार्थना अर्पित कर अपने अनुयायियों, समाज और पूरे विश्व के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
पूरे लाल बाग परिसर में इस दौरान मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और भक्ति का माहौल गूंज उठा। भक्तों का मानना है कि जॉय गुरूमा की उपस्थिति किसी भी स्थान की सकारात्मक ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देती है और उनके आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में नयी ऊर्जा और खुशहाली का संचार होता है।
जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी ने हमेशा यह संदेश दिया है कि सच्ची समृद्धि केवल भौतिक साधनों में नहीं, बल्कि विश्वास, आत्म-उपचार और सामूहिक प्रार्थना में छिपी होती है। उनका शिव संग परिवार लगातार लोगों को भक्ति और आस्था के मार्ग पर प्रेरित कर रहा है।
लाल बाग ट्रस्टी द्वारा किया गया यह सम्मान, जॉय गुरूमा की बढ़ती आध्यात्मिक पहचान और उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन का प्रतीक माना जा रहा है। भक्तों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा, जब भक्ति और आशीर्वाद का अद्भुत संगम देखने को मिला।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति-राजनेता राघव चड्ढा जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस जानकारी को जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए शेयर किया है। सोमवार के दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की।
उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसपर नवजात बच्चे के नन्हे पैरों की छाप दिख रही है और उसपे 1+1= 3 लिखा है, जिसका अर्थ है अब परिवार बढ़ने वाला है। इसके साथ ही कपल ने कैप्शन में लिखा, हमारी छोटी दुनिया, जल्द ही आने वाला है। इस खुशखबरी के सोशल मीडिया पर आते ही, तमाम सितारे अभिनेत्री और उनके पति को बधाइयां दे रहे हैं।
हुमा कुरैशी ने लिखा, बधाई। भूमि पेडनेकर ने तीन लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं टीना दत्ता ने भी शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सोनम कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, बधाई हो डार्लिंग। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी ने भी बधाई दी है। वहीं फैंस भी परिणीति-राघव को पैरेंट्स बनने की अग्रिम बधाई दे रहे हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर है। कई सारी फिल्मों में एक्टिंग करके नाम रोशन करने वाले सितारे ने दम तोड़ दिया है। इस सितारे का नाम जॉय बनर्जी है। ये 63 साल के थे। कहा जा रहा है कि ये 15 अगस्त से कोलकाता के अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत की समस्या के चलते भर्ती है। जिसके बाद इन्होंने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।
फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर है। कई सारी फिल्मों में एक्टिंग करके नाम रोशन करने वाले सितारे ने दम तोड़ दिया है। इस सितारे का नाम जॉय बनर्जी है। ये 63 साल के थे। कहा जा रहा है कि ये 15 अगस्त से कोलकाता के अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत की समस्या के चलते भर्ती है। जिसके बाद इन्होंने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।
परिवार वालों के मुताबिक बंगाली एक्टर जॉय को सांस में समस्या होने की वजह के अलावा क्रॉनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित थे। इनकी कंडीशन लगातार बिगड़ती जा रही थी और ये वेंटिलेटर पर बीते कुछ दिनों से थे। इनकी मौत सुबह 11:35 पर हुई। अपने पीछे ये वाइफ और मां को छोड़ गये हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजेश मापुस्कर का कहना है कि दर्शक सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी से जुड़ाव महसूस करेंगे। सोनी सब का हाल ही में लॉन्च हुआ शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और सहज किरदारों के कारण दर्शकों का दिल जीत रहा है। सोमवार से शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होने वाला यह शो अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की कहानी बयां करता है।
एक ऐसी युवा लड़की, जो जीवन की कठिनाइयों के बावजूद छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ़ लेती है। इस शो की रचनात्मक दिशा-निर्देशन की कमान राजेश मापुस्कर ने संभाली है।राजेश मापुस्कर ने कहा कि टेलीविजन में यह ताकत होती है कि वह हर घर तक पहुंचकर सार्थक प्रभाव छोड़ सकता है।
जब सोनी सब और रोज प्रोडक्शन्स ने शेमलेस को भारतीय दर्शकों के लिए रूपांतरित करने का निर्णय लिया, तो चुनौती केवल कहानी दोहराने की नहीं थी, बल्कि इसे इस तरह गढ़ने की थी कि यह असली, जुड़ाव पैदा करने वाली और हमारी संस्कृति में जमे हुए लगे।
बतौर क्रिएटिव मेंटर मेरी भूमिका टीम को इस दिशा में मार्गदर्शन देने की थी कि कहानी अपनी प्रामाणिकता कभी न खोए। हमने स्क्रिप्टिंग, कैरेक्टराइजेशन और कास्टिंग पर गहराई से काम किया ताकि हर पहलू भारतीय घरों की सादगी और गर्मजोशी को दर्शा सके। इत्ती सी खुशी का असली सार इसकी सादगी है।
यह आम लोगों और उनकी असाधारण जिजीविषा की कहानी है, जिसे स्लाइस-आफ-लाइफ शैली में प्रस्तुत किया गया है। मुझे सच्चे दिल से उम्मीद है कि दर्शक इन किरदारों में खुद को देख पायेंगे और शो की ईमानदारी व गर्मजोशी से जुड़ेंगे।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। इंडियन बॉक्स आफिस पर साल दर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज का आंकड़ा शामिल नहीं हैं। इंडियन बॉक्स आफिस सालाना मोटी कमाई करता है। फिलहाल घरेलू बॉक्स आफिस पर वॉर 2 और कूली ने धमाल मचा रखा है। दोनों फिल्मों ने मिलकर घरेलू बॉक्स आफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
आरमैक्स मीडिया की अनुसार, मौजूदा साल के जुलाई महीने में इंडियन बॉक्स आफिस ने सबसे ज्यादा नोट छापे हैं। जुलाई 2025 में रिलीज हुई इन फिल्मों में सैयारा कमाई में सबसे आगे हैं। आइये जानते हैं। जुलाई में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्में और उनकी कमाई और साथ ही जानेंगे जनवरी-से जुलाई तक की कमाई का आंकड़ा कितना हुआ है।
आरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन बॉक्स आॅफिस पर जुलाई 2025 में रिलीज हुई फिल्मों ने 1430 करोड़ रुपये कमाये हैं। अगर जनवरी से जुलाई तक के डोमेस्टिक बॉक्स आफिस का आंकड़ा देखें तो यह 7,175 रुपये बैठता है, जबकि साल 2024 से सात महीनों की कमाई का यह आंकड़ा 22 फीसदी ज्यादा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा साल में घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है और साल 2023 के आंकडे़ (12,226 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड टूट सकता है। साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी ने अकेले ढाई हजार से ज्यादा कमाये थे। आइये जानते हैं, जुलाई 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड पाकर रानी मुखर्जी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह अपने इस अवॉर्ड को दुनिया भर की मांओं को समर्पित करती हैं।
जानिए, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर रानी मुखर्जी ने और क्या कहा?
रानी मुखर्जी अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहती हैं, फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में अपनी एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतकर मैं काफी खुश हूं। यह मेरे 30 साल के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। एक कलाकार के तौर पर मैं लकी रही हूं कि कुछ कमाल की फिल्में की हैं। मुझे उन फिल्मों के लिए बहुत प्यार मिला है।
फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में मेरे काम को सम्मानित करने के लिए मैं नेशनल अवॉर्ड ज्यूरी का धन्यवाद करती हूं। मैं इस पल को फिल्म की पूरी टीम, मेरे प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी, मोनिशा और मधु, डायरेक्टर आशिमा छिब्बर के साथ शेयर करती हूं। यह अवॉर्ड 30 साल के मेरे काम, मेरे डेडिकेशन और सिनेमा के लिए मेरे जुनून का सबूत है।
रानी मुखर्जी आगे कहती हैं, मैं अपना नेशनल अवॉर्ड दुनिया की सभी मांओं को समर्पित करती हूं। हमारी फिल्म में एक मां की ही कहानी है, जिसने अपने बच्चों को पाने के लिए सबकुछ कुर्बान कर दिया। इस कहानी ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया था। सच में, एक मां का अपने बच्चे के लिए प्यार बिना शर्त का होता है।
इस बात का अहसास मुझे तब हुआ जब मेरा अपना बच्चा हुआ। इसलिए यह नेशनल अवॉर्ड, यह फिल्म बेहद इमोशल, पर्सनल है। हमने फिल्म के जरिए यही दिखाने की कोशिश की कि एक मां अपने बच्चों के लिए पहाड़ भी हिला सकती है। दुनिया को एक बेहतर जगह भी बना सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse