मनोरंजन

View All
Published / 2022-03-07 13:25:07
आमिर खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं नागराज मंजुले

एबीएन डेस्क। मराठी सिनेमा के जानेमाने निर्देशक नागराज मंजुले आमिर खान और नसीरउद्दीन साह को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी फिल्म झुंड रिलीज हो गयी है। इस फिल्म में अमिताभ एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। फिल्म झुंड एक एनजीओ के फाउंडर विजय बरसे की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। वह फिल्म झुंड में एक एनजीओ के फाउंडर विजय बरसे की भूमिका में हैं। विजय बरसे स्लम सॉकर एनजीओ के संस्थापक हैं। विजय बरसे ने अपने एनजीओ के जरिए स्लम के बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग दी है। इसके साथ ही वह उनकी जिंदगी को संवारने का काम करते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की इच्छा पूरी होने के बाद जब नागराज मंजुले से पूछा गया कि अब उनकी लिस्ट में कौन-कौन से कलाकार हैं, जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। नागराज मंजुले ने कहा, मैं आमिर खान, नसीर सर के साथ काम करने को उत्सुक हूं। रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी बेहतरीन अभिनेता हैं, मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा। मैं बहुत सारे अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता हूं।

Published / 2022-03-07 13:24:38
बॉलीवुड में कमबैक करेंगी बिपाशा बसु

एबीएन डेस्क। जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। बिपाशा बसु काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। विपाशा ने अंतिम बार वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म अलोन में काम किया था। वर्ष 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद विपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। विपाशा इस वर्ष बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। बिपाशा बसु ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बहुत सी चीजों को रोक दिया था। विपाशा ने कहा कि वह चाहती थीं कि कोरोना काल में अपने पूरे परिवार के बारे में बहुत सावधान रहें। बिपाशा बसु ने कहा कि कोरोना वायरस ने सभी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था। उस समय सब कुछ इतना अप्रत्याशित था, जो हममें से किसी ने भी कभी अनुभव नहीं किया था। बिपाशा ने कहा कि वह बहुत ज्यादा काम करने के बारे में सोचती नहीं हैं। हालांकि, अब उन्होंने प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

Published / 2022-03-06 17:12:30
शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी

एबीएन डेस्क। जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी खूबसूरती और मासूमियत से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही अभिनेत्री के फैंस इसे देख परेशान हो गए हैं। दरअसल इस वीडियो में सनी लियोन के चेहरे और पीठ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लेटी हुई नजर आ रही हैं। वही उनके चेहरे और पीठ पर चोट के निशान दिख रहे हैं। वीडियो में चोट लगे हुए चेहरे के साथ सनी क्यूट एक्सप्रेशंस देती भी नजर आईं। अभिनेत्री के इस वीडियो को देख परेशान फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस का हाल चाल पूछते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सनी लियोनी के चेहरे पर चोट असली नहीं है। दरअसल, यह उनके शूट से जुड़ा एक वीडियो है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एजेंट एम चोटिल, अनामिका में जानिए उसको क्या हुआ। एमएक्स प्लेयर पर 10 मार्च को। अभिनेत्री ने अपने इस वीडियो में अनामिका की कास्ट और मेकअप आर्टिस्ट को भी टैग किया है। अभिनेत्री सनी लियोन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 50.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि एक्ट्रेस खुद सिर्फ 63 लोगों को ही फॉलो करती हैं। हाल ही में शेयर किए गए एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 44 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Published / 2022-03-05 12:54:28
एमएक्स प्लेयर पर 10 को रिलीज होगी सनी लियोनी की अनामिका

एबीएन डेस्क। सनी लियोनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म अनामिका 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। सनी लियोनी स्पाई थ्रिलर अनामिका में शीर्षक भूमिका निभाती नजर आएंगी। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित की गई इस सीरीज में एक बेहद होशियार एजेंट की तलाश की जा रही है, जो अपनी याददाश्त खो चुकी है और अपने फर्ज से भटक गई है। 8 एपिसोड की इस एक्शन सीरीज में समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, शहजाद शेख और अयाज खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह सीरीज 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। सनी लियोनी ने फिल्म में एक्शन सीन के लिये कड़ी मेहनत की और सेट पर खुद ही सारे एक्शन सीक्वेंस किए। इस सीरीज में एक्शन सीक्वेंस करने को लेकर सनी लियोनी ने कहा, अनामिका के लिए शूटिंग करना मेरे सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। अनामिका में टाइटल रोल निभाने के लिए मुझे सेट पर कुछ बेस्ट फाइट मास्टर्स से ट्रेनिंग लेनी पड़ी। मैंने अपने पॉश्चर्स पर काम किया, गन-फू सीखा और खुद से ही हर एक्शन सीक्वेंस करने की कोशिश की। मुझे इस जॉनर का कॉन्टेंट हमेशा से पसंद रहा है और मुझे खुशी है कि मुझे इस बेहद खास सीरीज का हिस्सा बनने का मौका मिला, जिसका निर्देशन मास्टर आॅफ थ्रिलर्स विक्रम भट्ट कर रहे हैं। अनामिका मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब की जा रही है।

Published / 2022-03-05 12:53:30
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी

एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया, गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस आॅफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी रिलीज हुयी है। गंगूबाई काठियावाड़ी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर 108 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। भंसाली प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, इतना सारा प्यार देने के लिए थैंक यू टिकट बुक कीजिए।

Published / 2022-03-05 09:31:34
संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है फिल्म निर्देशक नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव की फिल्में

टीम एबीएन, मुंबई (सुनिल ज्ञानदेव भोंसले। हर मां बाप का सपना होता है अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उसको डॉक्टर या अच्छा अफसर बनाया जाए। वहीं एक समाज ऐसा भी है जहां परिवार ही अपनी बच्चियों को देहव्यापार जैसे धंधे में धकेलता है और वो समाज है बांछड़ा और बेड़िया। फिल्म निर्देशक नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव द्वारा दो फिल्मों की घोषणा मुंबई में की। दोनों ही फिल्में काफी संवेदनशील मुद्दों पर आधारित हैं। एक फिल्म बांछड़ा समुदाय में परंपरा के नाम पर हो रही महिला उत्पीड़न को दर्शाती है, तो वहीं दूसरी फिल्म धर्म द्वन्द की कहानी देश में हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर है। अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहने वाली फिल्म निर्देशक जोड़ी नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव पहले भी साथ मिलकर बिकरू कानपुर गैंगस्टर बना चुके हैं। वहीं अब फिल्म निर्माता धर्मेंद्र सिंह के साथ मिलकर इन दो संवेदनशील विषयों पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें, तो कहानी का आधार उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि को लेकर लिखा गया है और नीरज सिंह श्रद्धा श्रीवास्तव व अमित चतुर्वेदी ने इसको काफी रिसर्च करने के बाद लिखा है। फिल्म बांछड़ा का शूट 28 मार्च से लखनऊ में होगा। वहीं बांछड़ा का शूट ख़त्म करने के बाद टीम धर्म द्वन्द को शूट करने निकलेगी। फिल्म को जेडी फिल्म प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड व वाफ्ट स्टूडियोज बना रहा है। सह निर्माता कुणाल श्रीवास्तव व अमरीक सिंह मान हैं। वहीं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर संजीव त्रिगुणायत, एक्सक्यूटिव प्रोडूसर अवि प्रकाश शर्मा, एसोसिएट प्रोडूसर राजकमल सिंह तरकर, सिनेमेटोग्राफर राजकमल गुप्ता व राजकिरण गुप्ता है।

Published / 2022-03-04 13:06:05
विद्या-शेफाली की जलसा का टीजर रिलीज

एबीएन डेस्क। विद्या बालन और शेफाली शाह की ड्रामा-थ्रिलर जलसा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म जलसा का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। जलसा एक जानी-मानी पत्रकार और उसकी कुक के जीवन के माध्यम से सुनाई गई संघर्ष की एक बेहद दिलचस्प और अनोखी कहानी है। जलसा का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में विद्या का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। विद्या बालन ने थ्रिलर फिल्म जलसा का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, कहानी के अन्दर एक कहानी को उजागर करने के लिए तैयार हो जाइए। जलसा का निर्माण अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज ने किया है। फिल्म में मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन, शफीन पटेल और सूर्या कसीभटला भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। जलसा 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Published / 2022-03-04 13:01:39
21 अप्रैल को रिलीज होगी सलमान-कैटरीना की टाइगर 3

एबीएन डेस्क। सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 , 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर सलमान खान ईद पर फैंस को सरप्राइज देने आ रहे हैं। टाइगर 3 के टीजर वीडियो के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा की है। टाइगर 3 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इस टीजर वीडियो में टाइगर 3 से सलमान-कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है। सलमान खान ने खतरनाक टाइगर 3 के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, हम सब अपना अपना ख्याल रखें, टाइगर 3 ईद 2023 पर आ रही है। टाइगर 3 हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 अपने आसपास के सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को जाकर जरूर देखें।

Page 58 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse