एबीएन डेस्क। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में हादसे का शिकार हुई है। मलाइका अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। खबर है कि मलाइका के ड्राइवर का मुंबई से सटे पनवेल इलाके के पास गाड़ी चलाते वक्त बैलेंस बिगड़ गया और उसने अभिनेत्री की कार पुणे से राज ठाकरे की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों से टकरा गई। इस हादसे में मलाइका की आंखों पर चोटें आई हैं। मलाइका को नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, मलाइका अरोड़ा नवी मुंबई के अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं। अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक उन्हें जो चोटें आई हैं उससे सौभाग्य से आंख के अंदर तक चोट नहीं पहुंची है। इस वजह से वे जल्दी ही अपना इलाज करवा कर ठीक हो जाएंगी।
एबीएन डेस्क। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू 2021 ने मलाइका अरोड़ा के साथ उनके सुपरहिट डांस नंबर छैयां-छैयां पर डांस किया है। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आयी। इस इवेंट में मलाइका और हरनाज स्टेज पर छैयां छैयां गाने पर डांस करती दिखी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मलाइका ने ब्लैक कलर का खूबसूरत सा गाउन पहना था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लगी, जबकि हरनाज ह्वाइट आउटफिट में बेहद हसीन लग रही है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा, हरनाज संधू को छैयां छैयां गाने के स्टेप्स सिखाती दिख रही है और हरनाज उसे बखूबी करते दिख रही है। यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
एबीएन डेस्क। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा को लेकर फिर फिल्म बना सकते हैं। आमिर खान ने जेनेलिया को लेकर फिल्म जाने तू या जाने ना बनायी थी। चर्चा है कि आमिर खान अपनी प्रोडक्शन फिल्म में जेनेलिया डिसूजा को कास्ट करने के इच्छुक हैं। कहा जा रहा है कि आमिर इस फिल्म के साथ जेनेलिया को फिर से लॉन्च करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ हफ्ते पहले आमिर और जेनेनिया की मुलाकात हुई थी और डील लगभग तय हो चुकी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो एक बार फिर जेनेलिया को आमिर खान प्रोडक्शंस में देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि फरवरी में, जेनेलिया ने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिनिस्टर मम्मी से एक रोम-कॉम की घोषणा की थी। फिल्म में वह अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, जेनेलिया ने इस महीने की शुरूआत में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दक्षिण भारतीय फिल्मों में फिर से एंट्री की घोषणा की थी।
एबीएन डेस्क। नुपुर सैनन दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रवि तेजा की पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेस्वर राव में नजर आएंगी। नुपुर सैनन ने हाल ही में रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेस्वर राव साइन की है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। फिल्म को वामसी निर्देशित कर रहे हैं। टाइगर नागेस्वर राव पांच भाषा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। निमरत कौर अपनी आने वाली फिल्म दसवीं में अपने किरदार को चुनौतीपूर्ण मानती है। निमरत कौर जल्द ही जियो स्टूडियो और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही फिल्म दसवीं में नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म में निमरत कौर के अलावा अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की अहम भूमिका है। निमरत कौर जहां फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं, वही यामी गौतम पुलिस आॅफिसर की भूमिका में हैं।इस फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। निमरत कौर फिल्म लंचबॉक्स के बाद वह दसवीं में अपने किरदार बिमला देवी को सबसे चुनौतीपूर्ण करार देती हैं। इस फिल्म के लिए निमरत ने अपना 15 किलो वजन बढ़ाया है। निमरत कौर ने बताया , मेरे हाइट की लड़की जब 15 किलो वजन बढ़ाएगी तो वो मेरी बॉडी लैंग्वेज सब पर फर्क लेकर ही आएगा। प्रोस्थेटिक मेकअप से आप वो न्याय अपने किरदार के साथ नहीं कर सकते हैं. जो नेचुरल तरीके से मोटे पर कर सकते हैं। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म जियो सिनेमा एंड नेटफ्लिक्स पर 07 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म बवाल में नजर आयेगी। वरुण धवन ने अपनी नई फिल्म बवाल का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को निमार्ता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी लेकर आ रहे हैं। वरुण धवन की बवाल की रिलीज डेट के साथ-साथ अभिनेत्री का भी ऐलान हो चुका है। पहली बार वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने बताया कि बवाल अगले साल अप्रेल में रिलीज होगी। वरुण धवन ने इस फिल्म के बारे में आॅफिशियल ऐलान करते हुए खुशी जताई कि वह साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी के साथ काम करने के लिए काफी रोमांचित हैं।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल अप्रैल में मलयालम सुपरहिट फिल्म जोसेफ के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि सनी देओल मलयालम की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फिल्म जोसेफ के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।सनी देओल जोसेफ की शूटिंग को अप्रैल से शुरू कर सकते हैं और गर्मियों के अंत तक शूटिंग के खत्म होने की भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म की कहानी को हिंदी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है। फिल्म की कहानी अब जयपुर में सेट की जाएगी। इस फिल्म में सनी को मूल फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक एम पद्मकुमार ही करेंगे। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में सनी एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी, जो इंवेस्टिगेशन काफी माहिर होता है। वर्ष 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का कहानी एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पूर्व पत्नी की मौत के बाद अप्रत्याशित रूप मंल आपराधिक मामले में फंस जाता है।
एबीएन डेस्क। वाणी कपूर चंडीगढ़ करे आशिकी को अपने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म मानती है। वाणी कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ नजर आयेगी। वाणी कपूर का कहना है कि उन्हें असल पहचान उनकी पिछली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने दी ही। इस फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई। वाणी कपूर ने कहा कि इस फिल्म ने उन्होंने इस धारणा को तोड़ा है कि वह सिर्फ एक खूबसूरत नायिका की भूमिका निभाने के लिए फिट हैं। वाणी कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि चंडीगढ़ करे आशिकी ने मेरे करियर में काफी मदद की है। इस फिल्म के जरिए मुझे एक आदर्श प्लेटफार्म मिला है जहां मैं सभी को यह दिखा सकी कि मैं किस तरह की अभिनेत्री बनना चाहती हूं। स्क्रीन पर अपने आप को साबित करने के लिए मैं किसी भी तरह का रिस्क उठाने के लिए तैयार हूं क्योंकि मैं एक कलाकार के रूप में केवल कुछ रोल्स तक ही सीमित नहीं होना चाहती हूं, बल्कि मैं हर तरह का रोल करना चाहती हूं। वाणी कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि चंडीगढ़ करे आशिकी से पहले लोगों ने केवल यह सोचा था कि मैं एक खास तरह की भूमिका ही निभा सकती हूं, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद, मुझे बेहद अलग एवं दिलचस्प किस्म के रोल आॅफर मिलने लगे। मुझे अपना कॉलिंग कार्ड बनने के लिए ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी और मैं प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं। यह मेरे जैसी अभिनेत्री के लिए वास्तव में उत्साहजनक है क्योंकि मैं स्क्रीन पर एक ही तरह की भूमिकाएं नहीं करना चाहती हूं, बल्कि मैं एक्सप्लोर करना चाहती हूं तथा अपने अभिनय में उत्कृष्टता को प्राप्त करना चाहती हूं। मैं यह चाहती हूं कि लोग मुझे एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद रखें जो स्क्रीन पर हर तरह का रोल कर सकती है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मुझे और भी अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे जो कि एक कलाकार के रूप में मुझे और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और मैं इसके लिए तैयार हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse