एबीएन डेस्क। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म शर्माजी नमकीन को पूरा करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी। ऋषि कपूर फिल्म शर्माजी नमकीन की आधी शूटिंग करने के बाद दुनिया छोड़कर चले गए। इसके बाद अब उनके अधूरे रोल को परेश रावल ने निभाया है। उनसे पहले रणबीर कपूर रोल को निभाने वाले थे। फिल्म शर्माजी नमकीन के प्रमोशन के लिए ऋषि कपूर के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर आगे आए हैं। उन्होंने फिल्म शर्माजी नमकीन का प्रमोशन शुरू कर दिया। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पिता ऋषि कपूर और फिल्म शमार्जी नमकीन के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर ने बताया है कि ऋषि कपूर तबीयत खराब होने के बावजूद फिल्म शर्माजी नमकीन को हर कीमत पर पूरा करना चाहते थे, लेकिन कर न सके। रणबीर कपूर ने बताया, ऋषि कपूर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद फिल्म के निमार्ताओं ने वीएफएक्स ट्राइ किया और बिना किसी लुक के उन्हें प्रोस्थेटिक्स के जरिए फिल्म को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा न हो सका। यह अनुभवी अभिनेता परेश रावल थे जिन्होंने ऋषि कपूर के आखिरी परफर्मेंस को एक निष्कर्ष तक पहुंचाया और इसके लिए वह उनके हमेशा आभारी रहेंगे। गौरतलब है कि शमार्जी नमकीन का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है, जबकि मैकगफिन पिक्चर्स के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में दिवंगत ऋषि कपूर के अलावा परेश रावल, जूही चावला और सतीश कौशिक भी लीड रोल में हैं। फिल्म शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर एक 60 साल के व्यक्ति का किरदार निभाते हुए दिखेंगे, जो एक महिला के प्यार में पड़ जाता है। फिल्म का प्रीमियर 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
एबीएन डेस्क। सलमान खान ने अपनी आने वाली तेलुगु एक्शन फिल्म गॉडफादर की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान के शूटिंग शुरू करने की जानकारी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा कर दी है। चिरंजीवी, सलमान खान का बुके देकर स्वागत कर रहे हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, गॉडफादर में स्वागत है सलमान भाई। इस फिल्म में आपकी उपस्थित सभी को उत्साहित कर देगी। आपको साथ स्क्रीन साझा करना बेहद खुशी की बात है। फिल्म आपकी उपस्थित दर्शको वो सुखद अनुभव देगी, जो जयम मोहनराजा ने दिया। गौरतलब है कि फिल्म गॉडफादर से सलमान खान तेलुगु फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म गॉ़डफादर में सलमान खान के चिरंजीवी, नयनतारा और सत्यदेव कंचरण भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। मोहन राजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण कोनिडेला प्रोडेक्शन और सुपर गुड फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर का तेलुगु रीमेक है, जिसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था। इस फिल्म में मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है।
एबीएन डेस्क। करीना कपूर डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। करीना कपूर खान जल्द ही डिजिटल प्लेट फॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। करीना, फिल्म निमार्ता सुजॉय घोष की फिल्म से डिजिटल प्लेट फॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। करीना ने अपने डिजिटल प्लेट फॉर्म पर डेब्यू करने की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर दी है, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ स्क्रिप्ट रीड़िंग करती हुई दिख रही हैं। इस मार्डर मिस्ट्री नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा से जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। करीना की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। करीना ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, और ये शुरू हो गई है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली इस नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म को 12वीं स्ट्री एंटटेनमेंट,नॉर्दन लाइट्स फिल्म्स , बाउंडस्क्रिप्ट और क्रॉस पिक्चर्स साथ मिलकर बना रहे हैं।
एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आलिया के जन्मदिन पर फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है। फिल्म ब्रह्मास्त्र से आलिया का लुक रिलीज कर दिया गया है। आलिया इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। आलिया ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर किया है। ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म से उनके लुक का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पानी की एक बूंद गिरती हुई दिखाई दे रही है, जो सीधे आलिया के चेहरे पर गिरती है। कभी हाथ जोड़ते हुए तो कभी मुस्कुराते हुए, उनकी कई झलकियां हैं। वो किसी आसमान की तरफ किसी चीज को देखकर बेतहाशा दौड़ रही हैं। रणबीर के साथ आग की लपटों के बीच घिरी हुई हैं। ब्रह्मास्त्र के निर्माता करण जौहर ने भी आलिया का फर्स्ट लुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया और एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि वह आलिया के टैलेंट और बतौर ऐक्टर हुई ग्रोथ का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने लिखा, 10 साल पहले मुझे नहीं पता था कि मैं तुम्हें मेरी ब्रह्मास्त्र कहूंगा। मेरे प्यार का हथियार। मैं हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 की डबिंग शुरू कर दी है। तारा सुतारिया अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। तारा सुतारिया ने अपनी फिल्म हीरोपंती 2 की डबिंग को शुरू कर दिया है। इस फिल्म की डबिंग शुरू होने की जानकारी को तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझ कर दी है। इस तस्वीर में उन्होंने फिल्म की डबिंग की झलक को साझा किया है, जिसमें माइक और फिल्म की स्क्रिप्ट दिख रही है। फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर तारा सुतारिया ने लिखा, हीरोपंती 2 डब डे। गौरतलब है कि फिल्म हीरोपंती 2 में तारा सुतारिया अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम ने वर्ल्ड वाइड ग्रॉस 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 3000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। राधेश्याम ने 119 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स आॅफिस कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने बताया कि राधे श्याम इस साल की सबसे बड़ी इंडियन ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पुष्पा और भिमला नायक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म राधेश्याम को 5 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।
एबीएन डेस्क। दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। दिशा पाटनी अपने फिटनेस के लिए काफी मशहूर है। वह एक्सरसाइज को लेकर वह काफी सीरियस हैं और टफ रूटीन फॉलो करती हैं। वह अपने वर्कआउट का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने किक बॉक्सिंग सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा इंटेंस वर्क आउट करती नजर आ रही हैं। सेशन के दौरान दिशा व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिशा के ट्रेनर ब्लू कलर का बॉक्सिंग बैग पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर हिट करने के लिए दिशा फुर्ती के साथ दौड़कर आती हैं और उछलकर किक करती हैं। बॉक्सिंग बैग पर दिशा तीन बार पैर से मारती हैं और जमीन पर मजबूती के साथ वापसी करती हुई दिखाई देती हैं। दिशा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ट्रिपल किक। दिशा के इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया।उन्होंने दिशा के इस एक्शन मोड को एप्रिशिएट किया और कमेंट करते हुए लिखा, क्लीन एएफ... और फायर इमोजी भी बनाई।
एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स होने पर खुशी जाहिर की है। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स को पार कर लिया है। उर्वशी ने सभी प्रशंसकों को खुद का एक अद्भुत कसरत वीडियो साझा करके धन्यवाद दिया। उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस का एक वीडियो डाला, जिसमें वह 60 किलो वजनी टाइडल टैंक आइसोमेट्रिक हेलो क्रंचेस करती नजर आ रही हैं। उर्वशी ने इस वीडियो को साझा करते हुए पोस्ट को 60 किलोग्राम टाइडल टैंक आइसोमेक्रिक हेलो क्रंचेस थैंक्यू 46 मिलियन लव यू के रूप में कैप्शन दिया। उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर ब्लैक रोज में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ थिरुट्टू पायल 2 के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। उर्वशी सरवना के साथ द लीजेंड के साथ तमिल सिनेमा में भी नजर आयेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse